Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
यूनियन बजट: शिक्षा-स्वास्थ्य पर जोर, जम्मू-कश्मीर में पर्यटन और MSMEs तेज रोजगार
SHShahzad Hussain Bhat
Feb 01, 2026 08:46:36
Union Budget people-friendly, focused on education, health, tourism, MSMEs and women: Altaf Thakur Anchor: BJP spokesperson Altaf Thakur on Sunday welcomed the Union Budget presented by Finance Minister Nirmala Sitharaman, calling it a “growth- and job-oriented” budget with special focus on education, health, tourism, MSMEs and women empowerment. Referring to the forthcoming Jammu and Kashmir Assembly budget, Thakur said the BJP has “no major expectations” from it, alleging that the previous budget failed to deliver on promises made to daily wagers and common people. He said relief announced in the 2025 budget has not translated into real benefits on the ground and people continue to suffer due to unemployment and fake promises of the NC Government. Taking part in the live budget programme with party workers at Town Hall Bandipora, Thakur said the Centre’s budget aims to strengthen livelihoods and create employment, particularly in sectors that can boost regional economies. He said tourism has been given priority and Jammu and Kashmir stands to benefit, especially through the promotion of medical tourism. “J&K has huge potential in medical tourism and hospitality. The budget’s focus on these sectors will help generate jobs and improve infrastructure in the region,” Thakur said. He added that the BJP will seek a detailed account of the previous Jammu and Kashmir budget during the upcoming Assembly session. “We will take a strict calculation of the last budget presented by the J&K government and ask what was promised and what was actually delivered on the ground,” he said. Thakur said the Union Budget aligns with the Centre’s long-term vision of making India a ‘Viksit Bharat’ by 2047, stressing that development, investment and employment generation remain key priorities. However, he said many promises remain unfulfilled. “Issues of daily wagers and economically weaker sections must be addressed urgently so that their suffering is eased,” he added.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PKPRASHANT KUMAR1
Feb 01, 2026 10:16:53
Madhepura, Bihar:मधेपुरा जिला के बिहारीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गमैल वार्ड संख्या–09 स्थित गमैल बीड़ी डायनेज में रविवार को एक अज्ञात युवती का क्षत-विक्षत कंकाल मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। कंकाल मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों से sैकड़ों ग्रामीण मौके पर जुट गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब दस बजे कुछ मछुआरे डायनेज में मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर पानी में तैर रही एक खोपड़ी पर पड़ी। पास ही एक बोरे में कुछ हड्डियां भी दिखाई दीं। यह दृश्य देखते ही मछुआरों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास खेतों में काम कर रहे लोग भी मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते घटना की खबर आग की तरह फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर बिहारीगंज एवं उदाकिशुनगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और इधर-उधर बिखरे कंकाल के अवशेषों को सावधानीपूर्वक एकत्र किया। कंकाल के पास से हरे रंग का सूट-सलवार और दुपट्टा भी बरामद हुआ है, जिससे प्रथम दृष्टया यह कंकाल किसी युवती या महिला का प्रतीत हो रहा है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ अविनाश कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मौजूद ग्रामीणों एवं प्रत्यक्षदर्शी मछुआरों से पूछताछ की। पुलिस ने कंकाल के सभी अवशेषों और अन्य साक्ष्यों को कब्जे में लेकर मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया है। एसडीपीओ ने बताया कि एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम को बुलाया गया है और मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है। कंकाल कब और कैसे यहां पहुंचा, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस सभी संभावित बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम व फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।
0
comment0
Report
RKRaj Kishore
Feb 01, 2026 10:16:22
Lakhisarai, Bihar:ANCHOR - लखीसराय में संत शिरोमणि रविदास जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा नगर भवन से गाजे-बाजे, झंडे और बैनरों के साथ निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा नगर भवन से निकलकर पुरानी बाजार, चितरंजन रोड, थाना चौक सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः नगर भवन पहुंची।इस दौरान संत रविदास के जीवन, विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश को आकर्षक झांकियों और नारों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे शहर का माहौल भक्तिमय बन गया। आयोजन के दौरान अनुशासन और शांति बनाए रखी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में भाईचारा, समानता और एकता का संदेश फैलाना रहा। आयोजकों ने बताया कि ऐसे आयोजन से नई पीढ़ी को संत रविदास के आदर्शों से प्रेरणा मिलती है।
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Feb 01, 2026 10:15:53
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के नीमकाथाना इलाके के नयाबास निवासी 36 वर्षीय बाबूलाल मीणा की करंट लगने से मौत हो गई। शव जिला कपिल अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। परिजनों ने विद्युत विभाग की लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिला अस्पताल में प्रदर्शन किया। उचित मुआवजे समेत अन्य मांगों के लिए धरना दिया गया। सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। जानकारी के अनुसार नयाबास निवासी बाबूलाल मीणा किसी कार्य से घर लौटते समय सड़क किनारे लगी डीडीपी से करंट लगने से मौत हो गई। रविवार से सैकड़ों ग्रामीण और महिलाएं मुआवजे की मांग पर मोर्चरी के बाहर धरने पर थीं। कोतवाली थाना अधिकारी विजेंद्र सिंह जाब्ता की टीम मौके पर पहुंची और समझाइश दी, पर प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे। इसके बाद बाजोर ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपये की मौखिक आश्वासन दिलवाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद मामला शांत हुआ और परिजन शव लेने के लिए राजी हुए। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
comment0
Report
ASAmit Singh01
Feb 01, 2026 10:15:33
Rishikesh, Uttarakhand:सलग : भारतीय ज्ञान परंपरा पर आयोजित हुई राष्ट्रीय परीक्षा। 300 छात्र छात्राओं ने परीक्षा में दिखाई रूची। परीक्षा का केंद्र उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के पण्डित ललित मोहन शर्मा परिसर ऋषिकेश में भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित भारतीय बौद्धिक्स राष्ट्रीय परीक्षा का आयोजन हुआ। यह परीक्षा विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान ने आयोजित की। इस परीक्षा में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों से लगभग 300 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक पंजीकरण कर सहभागिता की। परीक्षा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय ज्ञान परम्परा के प्रति जागरूकता बढ़ाना, भारतीय दर्शन, विज्ञान, संस्कृति, साहित्य एवं नवाचार की गहरी समझ विकसित करना रहा। वी.ओ : परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं में विशेष उत्सुकता देखने को मिली तथा परीक्षा केंद्र पर उनकी सक्रिय और अनुशासित उपस्थिति रही। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एन.के. जोशी ने परीक्षा के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय ज्ञान परम्परा हमारी सभ्यता की अमूल्य बौद्धिक धरोहर है। परीक्षा के पर्यवेक्षक के रूप में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य उमाकान्त पन्त विद्या भारती प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करने के पश्चात कहा कि यह परीक्षा अत्यंत पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित की गई। परीक्षा में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर का प्रमाण पत्र और अव्वल छात्रों को नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
0
comment0
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
Feb 01, 2026 10:15:20
Raebareli, Uttar Pradesh:लोकजनशक्ति पार्टी बिहार के बाद अब उत्तर प्रदेश मे ज़मीन मज़बूत कर रही है। इसी के मद्देनज़र महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष और महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष पूरे उत्तर प्रदेश के भ्रमण पर हैं। आज यहाँ के नवाबगंज पहुंची राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रप्रभा भाटिया ने कहा कि पार्टी न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे प्रदेश मे मज़बूत हो रही जिसके लिए बिहार को मॉडल बनाकर पेश किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी को सभी वर्गों के लिए काम करने वाली पार्टी बताते हुए कहा कि हम लोग सभी के लिए काम करते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस दौरान यूजीसी के मुद्दे पर कुछ भी बोलने से इंकार करते हुए कहा कि मामला कोर्ट मे इसलिए इस पर बोलना उचित नहीं।
0
comment0
Report
Feb 01, 2026 10:08:25
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली थाना बारादरी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक शातिर तस्कर को 354 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 9 लाख रुपये बताई जा रही है। इस मामले में एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक रात गश्त के दौरान टीम को सूचना मिली कि एक युवक मादक पदार्थ लेकर कहीं जाने की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस ने आला हजरत रोड पर घेराबंदी की।पुलिस को देखकर युवक भागने लगा,जिसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया।तलाशी के दौरान युवक के पास से 354 ग्राम अफीम बरामद की गई। पूछताछ में गिरफ्तार युवक ने अपना नाम सुमित कुमार बताया। उसने बताया कि उसे यह मादक पदार्थ बेचने के लिए दिया गया था।पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि सुमित की मुलाकात कुछ समय पहले गांव अरदापुर निवासी अर्जुन से हुई थी।अर्जुन ने उसे अधिक रुपये कमाने का लालच देकर अफीम बेचने के लिए भेजा था।आरोपी इसी उद्देश्य से अफीम लेकर मौके पर खड़ा था,तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया।पुलिस ने बताया कि फरार आरोपी अर्जुन की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा। बरामद माल को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
0
comment0
Report
SDShankar Dan
Feb 01, 2026 10:07:39
Jaisalmer, Rajasthan:जिला जैसलमेर विधानसभा -पोकरण लोकेशन - रामदेवरा बाबा रामदेव का माघ मेला पूर्णिमा के अवसर पर हुआ संपन्न देश भर से मेले मे 5 लाख से अधिक लोग पहुंचे दर्शन करने रामदेवरा, जैसलमेर पिछले एक पखवाड़े से चल रहा बाबा रामदेव का माघ मेला पूर्णिमा के साथ ही संपन्न रहा। पिछले 15 दिनों में देश के अलग-अलग स्थान से करीब 5 लाख से अधिक लोग बाबा की समाधि के दर्शन करने के लिए रामदेवरा पहुंचे। सभी ने बाबा की समाधि के दर्शन कर देश में खुशहाली की कामना को लेकर विशेष रूप से पूजा अर्चना की. पूर्णिमा के अवसर पर सुबह से ही बाबा रामदेव समाधि स्थल के सामने दर्शन करने वालों की भारी भीड़ लगी रही। भीड़ को देखते हुए बाबा रामदेव समाधि समिति तथा पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के कड़े व माकूल प्रबंध किए गए। राम सरोवर तालाब परचा बावड़ी झूला पालना सहित अन्य दर्शनीय स्थान पर भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिला। बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन करने के पश्चात पुरुष व महिलाओं ने मेला चौक में लगी विभिन्न दुकानों से जमकर खरीदारी भी की। मेला पूर्ण रूप से शांतिपूर्वक रहा; किसी प्रकार की कोई अप्रिय वारदात नहीं हुई। दिल्ली मुंबई कोलकाता चेन्नई बेंगलुरु जोधपुर जयपुर उदयपुर सहित अन्य स्थानों से प्रतिदिन लोग दर्शन करने के लिए रामदेवरा पहुंचे। पूर्णिमा के अवसर पर रामदेवरा स्थित सभी धर्मशाला व होटल में भी श्रद्धालुओं से हाउसफुल नजर आई।
0
comment0
Report
RJRahul Joshi
Feb 01, 2026 10:07:22
Kota, Rajasthan:इटावा, कोटा अधिकारियों की लापरवाही सरकारी योजनाओं पर भारी, लोगों को नहीं मिल रहा लाभ, प्रदेश सरकार की भूखे लोगों को भोजन कम कीमत पर उपलब्ध कराई जाने वाली योजना इटावा नगरीय क्षेत्र में स्थानीय प्रशासन व अधिकारियों की लापरवाही के चलते आमजनता के लिए मुसीबत बनी हुई है। इटावा नगर के शिवाजी बस स्टैंड पर अन्नपूर्णा रसोई रविवार को बंद रही वहीं भोजन करने आने वाले लोगों को वापस जाना पड़ा। इटावा नगरीय क्षेत्र में दो अन्नपूर्णा रसोई नगरीय क्षेत्र में सरकार द्वारा संचालित है। लेकिन अधिकारियों के गैर जिम्मेदार रवैया के चलते न तो गुणवत्तापूर्ण भोजन मिलता वही कभी भी बंद कर देते है। इसके चलते लोगों को सरकारी योजना के तहत लाभ नहीं मिल पाता। इस मामले में जिम्मेदारों से बात करनी चाही तो कोई जवाब नहीं मिला वही अन्नपूर्णा रसोई के आसपास के लोगों ने बताया कि कर्मचारियों का लंबे समय से भुगतान नहीं होने के कारण उन्होंने आना बंद कर दिया।
0
comment0
Report
DDDeepak Dwivedi
Feb 01, 2026 10:07:06
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का बयान केंद्रीय बजट को लेकर केंद्रीय बजट के अंदर किसानों के लिए कोई नई बात नहीं मोदी जी ने हमेशा कहा किसानों की आए दुगना करेंगे पर मध्य प्रदेश के किसान परेशान किसान उत्पादन में लागत के पैसे नहीं निकल पा रहा एमएसपी के भाव पर खरीदी नहीं हो रही युवाओं को लेकर स्टार्टअप मध्य प्रदेश को नहीं मिले मनरेगा को लेकर 60:40 कर दिया घर-घर पानी पहुंचाने के लिए अतिरिक्त पैसा नहीं दिया गया बड़े उद्योगपतियों के हजारों करोड़ के लोन माफ हुए मध्यम वर्ग को इनकम टैक्स में छूट नहीं दी गई भारतीय जनता पार्टी का बजट सिर्फ दिखावा है 70 साल से नीचे वाले जो इतने लोग हैं जो गरीब परिवार है उनके मां-बाप और उनके बारे में नहीं सोच पाए कई विसंगतियां हैं इस बजट में
0
comment0
Report
JPJai Prakash
Feb 01, 2026 10:06:09
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद स्टोरी - फरीदाबाद के सिविल अस्पताल से फिर बड़ी लापरवाही का मामला आया सामने, अस्पताल स्टाफ की लापरवाही के चलते सवा घंटे तक पढ़ा रहा एंबुलेंस में नेहरू कॉलेज के छात्र का शव, हाल ही में जीता था प्रधान पद का चुनाव। एंकर - फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में अस्पताल स्टाफ की लापरवाही के चलते जुगाड़ रिक्शा में शव ले जाने के मामले के बाद फिर फ़रीदाबाद के सिविल अस्पताल से बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है जहां अस्पताल स्टाफ की लापरवाही के चलते एक शव लगभग सवा घंटे तक एंबुलेंस में ही पड़ा रहा क्योंकि उसे शव गृह में रखवाने के लिए कोई भी अस्पताल का कर्मचारी ड्यूटी पर मौजूद ही नहीं था इससे साफ पता चलता है की सिविल अस्पताल में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं कितनी लाचार हैं बता दे की यह मात्र चार दिन में दूसरी बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। वियो - तस्वीरें फरीदाबाद के सिविल अस्पताल की हैं जहां पर सड़क हादसे में मौत का शिकार हुए युवक का शव लगभग सवा घंटे तक एंबुलेंस में पड़ा रहा मृतक को अस्पताल लेकर आने वाले पुलिस कर्मी प्रदीप कुमार ने बताया कि थाना भूपानी इलाके स्थित कावरा मोड के पास एक ऑटो और बाइक में भिड़ंत हो गई थी जिसमें बाइक सवार पवन पुत्र घनश्याम उम्र 20 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई थी जिसके शव को कब्जे में लेकर वह फरीदाबाद के सिविल अस्पताल पहुंचे और यहां पर कागजी कार्रवाई करने के बाद शव को मोर्चरी में रखवाने के लिए अस्पताल के स्टाफ का लगभग सवा घंटे तक इंतजार करते रहे लेकिन ना तो डॉक्टर और न ही किसी अस्पताल के स्टाफ ने मृतक के शव को रखवाने के लिए कोई स्टाफ या स्वीपर मुहैया कराया। पुलिसकर्मी के मुताबिक उन्हें डॉक्टर और स्टाफ ने बताया कि स्वीपर ड्यूटी पर नहीं है जिसके चलते उन्हें लगभग सवा घंटे तक दूसरे स्पीकर का आने का इंतजार करना पड़ा । शव को अस्पताल लेकर पहुंचने वाले पुलिसकर्मी प्रदीप कुमार के मुताबिक यदि अस्पताल में स्टाफ या कोई भी स्वास्थ्य कर्मी शव को समय से रखवा देता तो एंबुलेंस में शव सवा घंटे तक पड़ा नहीं रहता। गौरतलब है कि मात्र चार दिन में यह दूसरी बड़ी लापरवाही का मामला सामना है जो बादशाह खान सिविल अस्पताल में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं पर सवालिया निशान खड़े करता है। बाइट। प्रदीप कुमार SPO,पुलिसकर्मी वियो। वहीं इस मामले में मृतक पवन के दोस्त भी सवा घंटे तक अस्पताल में शव के पड़े रहने के बाद काफी गुस्से में नजर आए उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल में ना तो डॉक्टर ने नहीं किसी अस्पताल के स्टाफ ने आकर पवन को देखने की कोशिश की और ना ही किसी ने उसे मृत घोषित किया । वहीं उन्होंने बताया कि हादसे के समय भी पवन सड़क पर काफी देर तक पड़ रहा लोग सड़क पर पड़े पवन को आते जाते देखते रहे लेकिन समय रहते उसको किसी की मदद नहीं मिली यदि उसे समय रहते मदद मिल जाती तो शायद पवन की जान बच सकती थी । वहीं अस्पताल में भी एंबुलेंस में सवा घंटे तक पवन के सर से खून बहता रहा लेकिन अस्पताल का कोई भी कर्मचारी शव को रखवाने के लिए नहीं पहुंचा । सवा घंटे इंतजार करने के बाद एक मोर्चरी का कर्मचारी पहुंचा तब जाकर पवन के शव को मोर्चरी में रखवाया गया। मृतक पवन के दोस्तों ने बताया कि पवन ने फ़रीदाबाद के नेहरू कॉलेज में हाल ही में प्रधान पद का चुनाव जीता था। गौरतलब है कि लगभग 20 वर्षीय मृतक पवन तीन बहनों का एकलौता भाई था जो कि नेहरू कॉलेज में BA प्रथम वर्ष का छात्र था जिसके पिता विदेश यानी दुबई में नौकरी करते है और माता ग्रहणी हैं । इस घटना के सुनने के बाद न केवल पवन के दोस्त अस्पताल पहुंच गए बल्कि उनकी तीनों बहनें माता और अन्य रिश्तेदार भी अस्पताल पहुंच गए जिनका रो रो कर बुरा हाल था जैसे तैसे सभी को संभाला गया। बाइट निखिल,नरेन्द्र,रोशन,मृतक पवन के दोस्त।
0
comment0
Report
SSSUNIL SINGH
Feb 01, 2026 10:05:54
0
comment0
Report
NGNakibUddin gazi
Feb 01, 2026 10:05:28
Jalabaria, West Bengal:বিচ্ছিন্ন মৌসুমী দ্বীপের মাধ্যমিকের ছাত্রছাত্রীরা নদী পার হয়ে পরিবারের লোকজন নিয়ে ১২ কিলোমিটার দূরে অন্য এক দ্বীপে পরীক্ষা দিতে যাচ্ছে কুয়াশার সম্ভাব্য বিপত্তি এড়াতে পরীক্ষার আগের দিনই দ্বীপ ছাড়ল মৌশুনীর বালিয়াড়া কিশোর হাই স্কুলের মাধ্যমিক পরীক্ষার্থীরা। শীতকালে ঘন কুয়াশার কারণে নদী পারাপারে দেরি হতে পারে—এই আশঙ্কাতেই আগাম প্রস্তুতি হিসেবে রবিবার চিনাই নদী পেরিয়ে তারা পরীক্ষাকেন্দ্রের কাছাকাছি এলাকায় রওনা দেয়। জানা গেছে, মৌশুনী দ্বীপের বালিয়াড়া কিশোর হাই স্কুলের চলতি বছরের মাধ্যমিক পরীক্ষার্থীদের পরীক্ষাকেন্দ্র নির্ধারিত হয়েছে নারায়ণীতলা ধনেশ্বর শিক্ষা সদনে। মোট পরীক্ষার্থীর সংখ্যা ৬৮ জন। দ্বীপাঞ্চলে বসবাসের কারণে প্রতিদিন নৌকা বা লঞ্চে নদী পেরিয়ে মূল ভূখণ্ডে পৌঁছানোই তাদের একমাত্র ভরসা। কিন্তু শীতের সময় কুয়াশা ঘন হলে নদীপথে চলাচল ব্যাহত হয়, যার জেরে পরীক্ষায় পৌঁছাতে দেরি হওয়ার ঝুঁকি থাকে। এই পরিস্থিতি মাথায় রেখেই রবিবার দিন সকল পরীক্ষার্থী একসঙ্গে চিনাই নদী পার হয়ে পরীক্ষাকেন্দ্রের নিকটবর্তী এলাকায় যাওয়ার সিদ্ধান্ত নেয়। পরীক্ষার্থীদের নিরাপদ নদী পারাপারের জন্য বকখালি বনদপ্তরের পক্ষ থেকে বিশেষ লঞ্চের ব্যবস্থা করা হয়। নির্ধারিত সময়ে লঞ্চে করেই তারা নদী পার হয়। পরীক্ষার্থীরা জানায়, “আমরা দ্বীপ এলাকায় থাকি। এখন শীতকাল চলছে, যে কোনো সময় কুয়াশা পড়তে পারে। কুয়াশা হলে নৌকা চলাচল বন্ধ বা ধীর হয়ে যায়। এতে পরীক্ষাকেন্দ্রে পৌঁছাতে দেরি হওয়ার আশঙ্কা থাকে। তাই ঝুঁকি না নিয়ে আগেভাগেই দ্বীপ ছেড়ে পরীক্ষাকেন্দ্রের কাছাকাছি চলে যাচ্ছি।” অভিভাবকরাও এই সিদ্ধান্তকে স্বাগত জানান। তাঁদের মতে, পরীক্ষার মতো গুরুত্বপূর্ণ সময়ে প্রাকৃতিক প্রতিবন্ধকতার কারণে যাতে ছাত্রছাত্রীদের ভবিষ্যৎ ক্ষতিগ্রস্ত না হয়, সেদিকেই সবার আগে নজর দেওয়া জরুরি। দ্বীপাঞ্চলের পড়ুয়াদের এই আগাম উদ্যোগ তাদের দায়িত্বশীলতা ও সচেতনতারই পরিচয় দেয়।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top