Back
दो बाइक के बदमाशों ने अमन परमार को गोली मारी, गांव में सनसनी
BSBhanu Sharma
Sept 24, 2025 10:16:09
Dholpur, Rajasthan
धौलपुर के बसेड़ी थाना क्षेत्र के नगला दरवेशा गांव में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अमन परमार (20) के रूप में हुई है।
घटना मंगलवार रात की है। अमन अपने घर के बाहर बैठा था। इसी दौरान दो बाइक पर सवार होकर आए आरोपियों ने उसके पेट में गोली मार दी। आरोपी मौके से फरार हो गए
युवक की मौत होने के बाद युवक के परिजनों ने बसेड़ी बाजार में जुलूस निकालकर बाजार के दुकानों को बंद कर दिया इसके चलते बसेड़ी का पूरा बाजार सूना हो गया एहतियातन पुलिस के जवानों की बाजार में तैनात किया गया ताकि कोई घटना घटित न हो
युवक की मौत के बाद पूरे बाजार में व बसेड़ी कस्बे में तनाव की स्थिति बनी हुई है इसको लेकर जगह-जगह पुलिस की जवानों का अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है तथा मृतक युवक के परिजनों से पुलिस समझाइश करने में जुटी हुई है
मृतक के चाचा रामनिवास परमार ने बताया कि दो दिन पहले अमन की पूंठपुरा गांव के विवेक, लुक्का और अन्य लोगों से कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश में यह वारदात की गई।
2 दिन पहले हुआ था मृतक का झगड़ा
मृतक अमन परमार और उसके दोस्तों का पूंठपुरा गांव के विवेक, लुक्का और उसके साथियों से झगड़ा हुआ था। जिस झगड़े के चलते युवक अमन परमार को गोली मारने की बात सामने आ रही हैं।
दो बाइकों पर सवार होकर आए थे आरोपी:
परिजनों के अनुसार अमन मंगलवार शाम को अपने घर के बाहर परचून की दुकान के पास बैठा था। इसी दौरान दो बाइक पर सवार होकर आए विवेक और लुक्का सहित 5 से 6 लोगों ने अमन को घेर लिया और उसके पेट में गोली मार दी।
घर की आर्थिक स्थिति कमजोर मजदूरी करता था युवक:
मृतक युवक अमन परमार के घर की आर्थिक स्थिति कमजोर है। जिसके चलते 12वीं पास करने के बाद उसने मजदूरी करना शुरू कर दिया था। गोवा में मजदूरी करने के बाद अमन कुछ दिनों से घर पर ही रह रहा था
5
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MPManish Purohit
FollowSept 25, 2025 14:07:360
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowSept 25, 2025 14:07:270
Report
VPVinay Pant
FollowSept 25, 2025 14:07:140
Report
VKVIJAY KUMAR2
FollowSept 25, 2025 14:07:060
Report
0
Report
RGRupesh Gupta
FollowSept 25, 2025 14:06:110
Report
KSKumar Shashivardhan
FollowSept 25, 2025 14:06:03Noida, Uttar Pradesh:थाना सेक्टर-39 पुलिस द्वारा युवती से विवाद करने वाला कैब चालक गिरफ्तार।
0
Report
NJNEENA JAIN
FollowSept 25, 2025 14:05:500
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowSept 25, 2025 14:05:380
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowSept 25, 2025 14:05:100
Report
ADAjay Dubey
FollowSept 25, 2025 14:05:010
Report
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowSept 25, 2025 14:04:460
Report
SYSUNIL YADAV
FollowSept 25, 2025 14:04:130
Report