Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
श्रीनगर- सोनामर्ग-गुमरी मार्ग पर ट्रक दुर्घटना, चालक की मौत; घर को नुकसान
WMWaqar Manzoor
Feb 03, 2026 04:46:24
A truck driver was killed in a road accident on the Srinagar–Sonamarg–Gumri (SSG) Road near Hariganiwan in the Kangan area of Ganderbal district after an Eicher truck skidded off the road and crashed into a residential house. Officials said that the Eicher truck bearing registration number JK05L-3499 hit an old residential house to a person, a resident of Hariganiwan, causing extensive damage to the structure. The driver, identified as Sameer Ahmad Lone, son of Ghulam Mohammad Lone, resident of Chuntimulla, Bandipora, sustained critical injuries and was rushed to SDH Kangan before being referred to SKIMS Soura, where he succumbed to his injuries. The conductor, Bilal Ahmad Khan, son of Farooq Ahmad, resident of Pattan, Baramulla, sustained minor injuries in the incident.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AKAtul Kumar Yadav
Feb 03, 2026 06:07:05
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा से खबर है। गोंडा लखनऊ राजमार्ग पर बने संजय सेतु घाघरा पुल के मरम्मत को लेकर NHAI ने बड़ा कदम उठाया है और मरम्मत को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। दो महीने पुल बंद करने की NHAI चेतावनी अभी सिर्फ प्रस्ताव है। पुल बंद करने को लेकर गोंडा समेत चार जिलों के जिलाधिकारी द्वारा निर्णय लिया जाना है। NHAI ने पुल मरम्मत के लिए दो माह तक पुल को बंद करने के लिए चार जिलों के जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर अनुमति मांगी है। लेकिन अभी तक पुल बंद करने की अनुमति नहीं मिली है। पुल बंद करने से पहले छोटे और बड़े गाड़ियों के एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था तलाशी जा रही है। साथ ही छोटी गाड़ियों के आवागमन के लिए पाटून पुल बनाने की कार्य योजना तैयार की जा रही है ताकि छोटी गाड़ियाँ आसानी से पुल के माध्यम से आ जा सकें। वहीं बड़ी गाड़ियाँ सीतापुर और फैजाबाद से होकर लखनऊ भेजे जाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। हर जिले के डीएम से समन्वय बनाकर NHAI द्वारा काम किया जाएगा। संजय सेतु के जर्जर कई हिस्सों को तोड़कर रिपेयरिंग किया जाना है ताकि अगले 20 से 25 साल के लिए पुल को मजबूती दी जा सकें। घाघरा नदी पर नया पुल का प्रस्ताव अभी भारत सरकार में अटका हुआ है; पुल पास भी हुआ तो बनने में कम से कम 3 साल लगेंगे। घाघरा पुल की मांग वर्षों से है, पर सरकार द्वारा अभी स्वीकृति नहीं दी गई है। सोशल मीडिया पर अफवाह चल रही थी कि 2 माह के लिए घाघरा संजय सेतु पुल बंद कर दिया गया, लेकिन अभी तक पुल बंद नहीं किया गया है, सिर्फ प्रस्ताव दिया गया है और प्रशासन से अनुमति मांगी गई है।
0
comment0
Report
PGPARAS GOYAL
Feb 03, 2026 06:06:18
0
comment0
Report
ATAMIT TRIPATHI
Feb 03, 2026 06:05:46
Chowk, Uttar Pradesh:महाराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के पुरैना खंडी मुख्य चौराहे पर मंगलवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया । सड़क पर विजुअल्टी कम होने की वजह से हुई टक्कर में वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई । ट्रक संख्या UP34 AT 0351 का चालक बाराबंकी से ट्रक में आलू लोड कर सिसवा कस्बे में सप्लाई के लिए जा रहा था। जैसे ही ट्रक पुरैना खंडी चौराहे पर पहुंचा तभी परतावल की दिशा से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर ट्रक के डीजल टैंक में लगने से टैंक फट गया और सारा डीजल सड़क पर फैल गया। ईंधन को उठाने में ग्रामीण जुट गए लोग बाल्टी जग लेकर मौके पर पहुंचे और डीजल सड़क से उठाने लगे वहां मौजूद किसी ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया । हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि चौराहे पर न तो स्पीड ब्रेकर है और न ही चेतावनी संकेतक बोर्ड, जिसके चलते यहां अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने पीडब्ल्यूडी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तत्काल सुरक्षा उपायों की मांग की है।
0
comment0
Report
SKSantosh Kumar
Feb 03, 2026 06:05:29
Noida, Uttar Pradesh:कोटद्वार में मुस्लिम बुजुर्ग दुकान दार को बंजरंग देल के गुंडों से बचाने वाले दीपक कुमार के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस द्वारा FIR दर्ज करने पर बोले हरिश रावत “सच बोलना अपराध नहीं, लोकतंत्र की ताकत है।” बेचारी पुलिस! आखिर Deepak Kumar की गलती क्या है जिसके लिए उसके खिलाफ FIR दर्ज हुई है? जिसे चाहिए था सम्मानित करना, आप उस पर FIR कर रहे हैं? केवल इसलिए कि घृणा फैलाना आपका राजनीतिक एजेंडा हो सकता है। लेकिन घृणा, नफरत उत्तराखंड का राजनीतिक एजेंडा नहीं हो सकता है। यह मेरा उत्तराखंड नहीं है? यह आपका उत्तराखंड नहीं है? यह BJP का उत्तराखंड बनाने की जो कोशिश हो रही है, यह घृणा और नफरत की संस्कृति की जिसे स्वीकार नहीं किया जाएगा।
0
comment0
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
Feb 03, 2026 06:05:12
Jamshedpur, Jharkhand:सरायकेला जिले के आदित्यपुर के एस टाइप चौक पर सोमवार देर रात भीषण आगजनी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। इस हादसे में आई टाइप ब्लॉक के समीप स्थित बाबू पान दुकान सहित दो दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं। जानकारी के अनुसार, आग रात करीब बारह बजे लगी, जिसकी शुरुआती वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। दुकान के अंदर रखे पटाखों में आग लगते ही जोरदार धमाके होने लगे, जिससे आग तेजी से फैल गई और पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता संजीव उर्फ बबबुआ सिंह मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग तथा पुलिस को जानकारी दी। आग की तीव्रता को देखते हुए दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। दमकल कर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग पास में लगे बिजली के ट्रांसफॉर्मर तक नहीं पहुंची, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, दोनों दुकानों में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया, जिससे दुकानदारों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग आग लगने के कारणों की जांच में जुटे हुए हैं।
0
comment0
Report
ANAbhishek Nirla
Feb 03, 2026 06:05:00
Jamui, Bihar:जमुई: सरकारी सेवक रहते हुए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के आरोप में जिला शिक्षा पदाधिकारी (स्थापना शाखा), जमुई ने दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। दोनों मामलों में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने और स्पष्टीकरण असंतोषजनक रहने के बाद यह कार्रवाई की गई। पहले मामले में ग्राम-नजारी, थाना-लक्ष्मीपुर निवासी संजय कुमार की शिकायत पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरनी (लक्ष्मीपुर) के शिक्षक शंकर दास के विरुद्ध जांच हुई। विभागीय स्तर पर कार्रवाई के निर्देश के बाद 17.01.2026 को स्पष्टीकरण मांगा गया, जो संतोषजनक नहीं पाया गया। बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, 2005 के तहत उन्हें निलंबित करते हुए निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय प्रखंड संसाधन केंद्र, लक्ष्मीपुर निर्धारित किया गया है। आरोप पत्र अलग से जारी होगा। दूसरे मामले में उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिंधिया (लक्ष्मीपुर) के शिक्षक छोटू कुमार पर भी सरकारी सेवक रहते हुए पीएम किसान योजना का लाभ लेने کا आरोप प्रमाणित पाया गया। स्पष्टीकरण असंतोषजनक रहने पर उन्हें भी निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय प्रखंड संसाधन केंद्र, बरहट रहेगा। इनके विरुद्ध भी आरोप पत्र अलग से निर्गत किया जाएगा। दोनों निलंबन आदेश 28.01.2026 को जारी किए गए हैं और जिला शिक्षा पदाधिकारी की सहमति से प्रभावी हैं。 (कार्रवाई लेटर)
0
comment0
Report
NBNARAYAN BEHERA
Feb 03, 2026 06:03:43
Paradeep, Odisha:ଉଦଘାଟିତ ହୋଇଛି ୨୫ତମ ଆନ୍ତର୍ଜାତିକ ନାଟକ ମହୋତ୍ସବ ରଙ୍ଗ ମହୋତ୍ସବ। ଜାତୀୟ ନାଟ୍ୟ ବିଦ୍ୟାଳୟ, ନୂଆ ଦିଲ୍ଲୀ, ପାରାଦୀପ ବନ୍ଦର ଓ ପାରାଦୀପ ର ଅଗ୍ରଣୀ ନାଟ୍ୟ ଅନୁଷ୍ଠାନ 'କାନମାସ' ର ମିଳିତ ଆନୁକୁଳ୍ୟରେ ପାରାଦୀପର ଜୟଦେବ ସଦନ ଠାରେ ଏହି ଆନ୍ତର୍ଜାତିକ ନାଟକ ମହୋତ୍ସବ ରଙ୍ଗ ମହୋତ୍ସବ ଉଦ୍ଘାଟିତ ହୋଇଛି। କାନମାସର ଉପଦେଷ୍ଟା କ୍ୟାପଟେନ୍ ଅତୁଲ୍ୟ ମହାପାତ୍ରଙ୍କ ସଭାପତିତ୍ବରେ ଆୟୋଜିତ ଉଦଘାଟନୀ ଉତ୍ସବ ରେ ଆଇଓସିଏଲର ଇଡି କୋଷିକ ବସୁ, କଳାକାର କେ ଶ୍ରୀନିବାସ ରାଓ, ସ୍ତମ୍ଭକାର ଗୌରହରି ଦାସ୍ ପ୍ରମୁଖ ଯୋଗଦେଇ ଶୁଭେଚ୍ଛା ବାର୍ତ୍ତା ପ୍ରଦାନ କରିଥିଲେ। ଉଦଘାଟନୀ ସନ୍ଧ୍ୟାରେ କଲେକ୍ତିଭ ମାଡନେସ ଷ୍ଟୁଡିଓ, ମୁମ୍ବାଇର କଳାକାର ମାନେ ମନୀଷ ବର୍ମାଙ୍କ ନିର୍ଦ୍ଦେଶନାରେ ହିନ୍ଦୀ ଭାଷାର ନାଟକ 'ଜମ୍ପ' ମଞ୍ଚସ୍ତ କରିଥିଲେ। ଏହା ଏକ ଜୀବନ ଓ ମୃତ୍ୟୁ ଉପରେ ଆଧାରିତ ନାଟକ, ଗାଁ ହେଉ ବା ସହର କିନ୍ତୁ ସମସ୍ୟା ଏକ ଏହାକୁ ଭିନ୍ନ ରୂପରେ କଳାକାର ମାନେ ଦର୍ଶାଇଥିଲେ। ଏହି ନାଟକଟି ଦୀର୍ଘ ସମୟ ଧରି ଦର୍ଶକ ମାନଙ୍କୁ ବାନ୍ଧି ରଖିଥିବା ବେଳେ ପାରାଦୀପ କୁ ବାରମ୍ବାର ଆସିବା ପାଇଁ କହିଛନ୍ତି ଜମ୍ପ ନାଟକ ନିର୍ଦ୍ଦେଶକ ମନୀଷ ବର୍ମା।
0
comment0
Report
TCTanya chugh
Feb 03, 2026 06:03:26
New Delhi, Delhi:दिल्ली सरकार का टारगेट, अगले 2 सालों में दिल्ली की सीवर की पानी की गंदगी की समस्या को कर देंगे खत्म: सिरसा आज किया 7:30 करोड़ की योजनाओं का शुभारंभ और कुल मिलाकर 158 करोड़ के विकास कार्य राजौरी गार्डन में पूरे हो जाएंगे कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा खुद पहुंचे राजौरी गार्डन कहीं सारी सीवर की लाइन और सड़कों का उद्घाटन किया जो विकास कार्य चल रहे हैं उनका निरीक्षण किया जगह-जगह नई सिविल लाइन डाली जा रही है पीने के पानी की पाइपलाइन डाली जा रही है जो सड़के टूटी है उनको एंड तो एंड वॉल कारपेटिंग के हिसाब से दोबारा बनाया जा रहा है जगह-जगह दिल्ली सरकार के विकास के कार्य चल रहे हैं हर विधानसभा में जहां पर भी दिक्कत है पानी की गंदगी की वहां पर नए डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स किया जा रहे हैं यही सब बताते हुए मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा- आज 7.5 करोड़ के विकास कार्य उद्घाटन किया जा रहा है और मुख्यमंत्री ने 158 करोड़ दिए हैं नई सीवेज की लाइन डाली जा रही है नहीं पीने के पानी के लाइन नई सड़के बिछाई जा रही है मैं रोड बनाई जा रही है और निरंतर यह कार्य जो है माननीय मुख्यमंत्री जी भी लगभग इसी महीने के अंत में यहां पर रहेगी एक से कुछ करोड़ की योजनाओं का वह शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री जी आपको अगले हफ्ते सारी जानकारी देगी बड़े स्तर पर जो काम हो रहे हैं खाली खाने की सीवेज की लाइन नहीं है तहसील के दफ्तरों से लेकर नए फ्लावर बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर अभी तक की कैपिटल जो इन्वेस्टमेंट है दिल्ली में सबसे ज्यादा इस बजट में की गई है समय तो लगेगा लेकिन मेरा मानना अगले दो-तीन सालों के अंदर जो पानी की पीने की समस्या है सीवेज की समस्या है उसे पक्का निजात मिलेगा टाइम लग सकता है अभी और 2 साल बजट बना है काम आए हैं वर्क आर्डर हुए हैं काम execution होने में टाइम लग सकता है 2 सालों में कंप्लीट कर देंगे 2 सालों में दिल्ली बदली लग जाएगी आपको
0
comment0
Report
AOAjay Ojha
Feb 03, 2026 06:02:32
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा\nविधानसभा- बांसवाड़ा\nलोकेशन - बांसवाड़ा\n\nएंकर- बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ थाना क्षेत्र के बावलिया पाड़ा गांव स्थित सरकारी स्कूल में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्कूल में खेलते समय तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले 9 वर्षीय छात्र राधेश्याम की आंखों में गलती से फेवीक्विक गिर गया। मासूम ने जलन के कारण आंखों को मसल दिया, जिससे दोनों आंखों की पलकें कुछ ही देर में बुरी तरह चिपक गईं।\nबच्चे के रोने-चिल्लाने पर स्कूल स्टाफ ने उसे संभाला और तुरंत परिजनों को सूचना दी। परिजन राधेश्याम को कुशलगढ़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। हालत गंभीर होने और नेत्र ऑपरेशन की सुविधा नहीं होने के चलते डॉक्टरों ने बच्चे को उदयपुर स्थित महात्मा गांधी हॉस्पिटल रेफर कर दिया।\nडॉक्टरों के अनुसार फेवीक्विक के केमिकल के कारण पलकें मजबूती से चिपक गई थीं। घटना के बाद स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top