Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Dholpur328001

बसन्तपुरा में तिरंगा रैली: हर घर तिरंगा लहराने का जोश!

BSBhanu Sharma
Aug 11, 2025 13:15:30
Dholpur, Rajasthan
\Bसुपरफास्ट\B आजादी का अमृत महोत्सव , राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बसन्तपुरा के स्कूली बच्चों ने निकाली रैली, हर घर तिरंगा लहराने का दिया संदेश सरमथुरा सरमथुरा उपखंड में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बसन्तपुरा में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत गाँव में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में स्कूली बच्चों एवं शिक्षकों ने भाग लिया। तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय, घर-घर तिरंगा, हर-घर तिरंगा, आजादी का उत्सव मनाएंगे, हर-घर तिरंगा फहराएंगे के नारों से कस्बा देश भक्ति के रंग में डूब गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य नारायण सिंह मीणा ने बताया कि तिरंगा रैली के माध्यम से हर -घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान स्कूली बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकालकर गांव को देश भक्ति से सरोबार कर दिया। इस यात्रा के दौरान भारत माता के जयघोषों से आमजन को देशभक्ति का संदेश दिया तथा तिरंगे के प्रति अटूट आस्था व सम्मान को जागृत किया। तिरंगा यात्रा में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। तिरंगा यात्रा ने ग्रामीणों के मन में जोश और उमंग पैदा करने का काम किया। इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाने का संदेश दिया गया। तिरंगा रैली विद्यालय परिसर से शुरू होकर गाँव के प्रमुख मार्गों में पहुंची और वापस विद्यालय परिसर में ही रैली का समापन किया गया।
14
comment
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Aug 11, 2025 15:52:50
Patran, Punjab:
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मद्देनज़र पातडा़ं में सुरक्षा व्यवस्था और अमन शांति बनाएं रखने के लिए डीएसपी इंद्रपाल चोहान के नेतृत्व में थाना प्रभारी हरमिंदर सिंह और सिटी पुलिस पातडा़ं इंचार्ज कुलवीर सिंह की और से पुलिस बल ने मिलकर आज शहर के विभिन्न बाज़ारों में फ्लैग मार्च निकाला। थाना प्रभारी हरमिंदर सिंह ने बताया कि एसएसपी पटियाला के दिशा-निर्देशों के तहत यह फ्लैग मार्च निकाला गया, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके और लोग स्वतंत्रता दिवस का पर्व धूमधाम से मना सकें। उन्होंने लोगों को अपील करते हुए कहा कि अगर कोई शकी व्यक्ति व कोई लावारिस बसतू संबंधी जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सुचित कीया जाए। बाईट हरमिंदर सिंह थाना प्रभारी
0
comment
Report
TTTRIPURESH TRIPATHI
Aug 11, 2025 15:52:10
Deoria, Uttar Pradesh:
रिपोर्ट... त्रिपुरेश त्रिपाठी लोकेशन..देवरिया एंकर..देवरिया जनपद के बरहज थाना क्षेत्र में आज शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। कटियारी गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। आपको बता दे मझौलिया गांव की रहने वाली अंजनी रक्षाबंधन पर अपने मायके बरहज आई थीं। वह आज शाम अपने भाई शिवम के साथ बाइक से ससुराल लौट रही थीं। उनके साथ उनका डेढ़ वर्षीय बेटा अनुराग भी था। कटियारी गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। राहगीरों ने तीनों को देवरिया मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। चिकित्सकों ने मासूम अनुराग को मृत घोषित कर दिया। अंजनी और शिवम की हालत गंभीर है। उनका इलाज जारी है।
0
comment
Report
APAVINASH PATEL
Aug 11, 2025 15:52:01
Sakti, Chhattisgarh:
एंकर,,,पांच साल पहले की थी मासूम की हत्या अब परिवार के व्यक्ति को गांव में सरेआम निर्वस्त्र कर की हत्या,, बचाने आए पालतू कुत्ते को भी जान से आरोपियों ने जान से मारा है। मामला सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना है। ग्राम के 45वर्षीय सर्वे दाश महंत की निर्मम हत्या, लाठी-डंडों से पीट-पीटकर वारदात को अंजाम दिया गया है। डभरा थाना क्षेत्र के दर्राभाठा बगरैल गांव में परिवारिक गुट बनाकर एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या की गई है। मृतक को निर्वस्त्र कर बेरहमी से घसीटा गया और फिर लात घूसों लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा गया है। मृतक के परिवार में पांच वर्ष पूर्व ही एक मासूम की जादू टोना के नाम पर हत्या हुई थी। जिसमें आरोपी पक्ष के खिलाफ सामाजिक कार्रवाई की गई थी,जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच आए दिन झगड़े होते रहते थे। मारपीट करते हुए सर्वे दाश को 500 मिटर तक घसीटा गया इस दौरान मृतक के बेटे को भी बेदम पीटा गया, जिसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। आरोपियों ने सूचना पर आए 108 एवं 112 वाहन को भी तोड़फोड़ करने की धमकी देकर वापस भेज दिया। घटना के बाद से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और लोगों में दहशत का माहौल है।परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बनाया है जिसमें महिलाएं भी शामिल है इसके बावजूद पुलिस ने सिर्फ पुरुष आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल, डभरा पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी है,और नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बाइट शांति बाई, बाइट परिजन पिटूसी अविनाश पटेल जी न्यूज नोट मृतक का फोटो एवं वायरल वीडियो सलंग्न
0
comment
Report
APAVINASH PATEL
Aug 11, 2025 15:51:54
Sakti, Chhattisgarh:
एंकर,,,पांच साल पहले की थी मासूम की हत्या अब परिवार के व्यक्ति को गांव में सरेआम निर्वस्त्र कर की हत्या,, बचाने आए पालतू कुत्ते को भी जान से आरोपियों ने जान से मारा है। मामला सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना है। ग्राम के 45वर्षीय सर्वे दाश महंत की निर्मम हत्या, लाठी-डंडों से पीट-पीटकर वारदात को अंजाम दिया गया है। डभरा थाना क्षेत्र के दर्राभाठा बगरैल गांव में परिवारिक गुट बनाकर एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या की गई है। मृतक को निर्वस्त्र कर बेरहमी से घसीटा गया और फिर लात घूसों लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा गया है। मृतक के परिवार में पांच वर्ष पूर्व ही एक मासूम की जादू टोना के नाम पर हत्या हुई थी। जिसमें आरोपी पक्ष के खिलाफ सामाजिक कार्रवाई की गई थी,जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच आए दिन झगड़े होते रहते थे। मारपीट करते हुए सर्वे दाश को 500 मिटर तक घसीटा गया इस दौरान मृतक के बेटे को भी बेदम पीटा गया, जिसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। आरोपियों ने सूचना पर आए 108 एवं 112 वाहन को भी तोड़फोड़ करने की धमकी देकर वापस भेज दिया। घटना के बाद से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और लोगों में दहशत का माहौल है।परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बनाया है जिसमें महिलाएं भी शामिल है इसके बावजूद पुलिस ने सिर्फ पुरुष आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल, डभरा पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी है,और नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बाइट शांति बाई, बाइट परिजन पिटूसी अविनाश पटेल जी न्यूज
0
comment
Report
AMALI MUKTA
Aug 11, 2025 15:51:48
Kaushambi, Uttar Pradesh:
SLUG- ग्राम प्रधान पर फायरिंग, हाईवे जाम ANCHOR- कौशांबी जिले में ज़मीनी विवाद के चलते दो पक्षो में जमकर मार-पीट हुई, इस दौरान फायरिंग भी हुई। जिसमें ग्राम प्रधान के हाथ मे गोली लगी है। दूसरे पक्ष से भी लोग घायल बताए जा रहे है। हमले में घायल ग्राम प्रधान और आक्रोशित समर्थकों ने हाईवे पर चक्का जाम किया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद रास्ता खुलवाया। VO- सरायअकिल थाना क्षेत्र के कोटिया गांव के ग्राम प्रधान राजेश कुमार पाल और धर्मेंद्र पांडेय के बीच राजनीतिक रंजिश काफ़ी दिनों से चल रही है। सोमवार को कुण्डारी गाँव स्थित एक ज़मीन पर निर्माण के दौरान दोनों पक्ष एक दूसरे के सामने आ गए। प्रधान का आरोप है कि कुण्डारी–तिल्हापुर रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने उन पर गोलियां चलायीं, जिसमें वह घायल हो गए। घटना के बाद गुस्साए प्रधान ने समर्थकों के साथ प्रयागराज-कौशाम्बी हाईवे पर जाम लगा दिया। कई घंटों तक हाईवे पर गाड़ियों की लंबी कतारें लगी रहीं और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही सराय अकिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हल्का बल प्रयोग कर जाम खुलवाया। घायल प्रधान को एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और हमलावरों की तलाश के लिए आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। वही विपक्षी धर्मेंद्र पांडेय ने भी प्रधान पक्ष पर मार-पीट और फायरिंग का आरोप लगाया है। BYTE- जेपी पांडेय, सीओ कौशांबी
0
comment
Report
JSJAMNJAY SINHA
Aug 11, 2025 15:51:40
Mahasamund, Chhattisgarh:
लोकेशन-महासमुंद ब्रेकिंग महासमुंद - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महासमुंद दौरे पर सरायपाली के ग्राम दुर्गापाली पहुंचे सीएम विधायक पुरंदर मिश्रा, संपत अग्रवाल और स्थानीय जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से किया स्वागत एक पेड़ माँ के नाम, सिंदूर पार्क निर्माण और चरण पादुका वितरण कार्यक्रम में कर रहे शिरकत शास.उ.मा.वि. परिसर दुर्गापाली में आयोजित है कार्यक्रम सिंदूर के 251 पौधों का किया गया है रोपण पहलगाम आतंकी हमले में शहीद दिनेश मिरानिया की पत्नी और बेटा भी सिंदूर पार्क निर्माण में हुए शामिल
0
comment
Report
PSPrashant Shukla
Aug 11, 2025 15:51:31
Seoni, Madhya Pradesh:
सिवनी नगर के कोतवाली थाना के कटंगी नाका निवासी मालती शुक्ला के घर रात में एक चोर ने उनका घर में घुसकर सोने का हार , कंगन , कीमती सामान चुराकर उनपर हथौड़े से सिर में वार कर भाग गया , किराएदारों द्वारा उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार जारी है वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है
0
comment
Report
HGHarish Gupta
Aug 11, 2025 15:51:20
Chhatarpur, Madhya Pradesh:
ब्रेकिंग न्यूज़ छतरपुर। सावन मे जटाशंकर धाम हुआ जलमग्न ,जोरदार बारिश मंदिर परिसर हुआ जलमग्न श्रद्धालुओं ने उठाया लुत्फ, बुंदेलखंड के "केदारनाथ" कहे जाने वाले जटाशंकर धाम में दोपहर में हुई जोरदार बारिश, मूसलाधार बारिश के कारण मंदिर परिसर हुआ जलमग्न सीढ़ियों से बाह रहा पानी, बारिश का पानी सीधे मंदिर के अंदर भगवान भोलेनाथ के ऊपर गिरा, जिससे उनका प्राकृतिक रूप से जलाभिषेक हुआ, अद्भुत दृश्य को देखकर मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं ने बारिश के पानी का खूब लुत्फ उठाया, पहाड़ियों के बीच स्थित जटाशंकर धाम अपने प्राकृतिक सौंदर्य और धार्मिक महत्व के लिए जाना जाता है। बारिश के इस मौसम में यहां का नजारा और भी मनमोहक हो गया।
0
comment
Report
TKTushar Kanchhal
Aug 11, 2025 15:51:14
Indore, Madhya Pradesh:
इंदौर पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में तोड़फोड़ अटल बिहारी जीएसीसी कालेज में तोड़फोड़ एनएसयूआई नेता अमन पटवारी व अन्य छात्रों ने की तोड़फोड़ लोहे की रॉड में कांच , खिड़कियां, दरवाजे तोड़े प्राचार्य कक्ष में भी की तोड़फोड़ कक्ष के बाहर रखे गमले भी तोड़े कॉलेज की अव्यवस्थाओं का विरोध करने पहुंचे थे अमन पटवारी और उसके साथी
0
comment
Report
RNRajesh Nilshad
Aug 11, 2025 15:50:54
Chittorgarh, Rajasthan:
बलौदाबाजार जिले के बलौदा इलाके में पेट्रोल पंप के डिप्टी मैनेजर की बुरी तरह पिटाई.. बदमाशों ने पेट्रोल डलवाते समय बहस करने और खुद को होशियार समझते हो कहकर की बुरी तरह पिटाई.. पास के ही गांव के आरोपी आशीष बघेल पीड़ित को कुछ काम है कहकर अपने साथ पेट्रोल पंप से कुछ दूरी में लेकर गया.. वहां 10 से 15 लड़कों को बुलाकर की लाठी डंडे और बेल्ट से की बुरी तरह पिटाई.. सभी आरोपी फरार.. बलौदा थाना क्षेत्र का मामला..
0
comment
Report
DIDamodar Inaniya
Aug 11, 2025 15:50:32
Nagaur, Rajasthan:
नागौर नागौर पुलिस का “ऑपरेशन साइबर शील्ड” में बड़ा खुलासा — 92 लाख की ठगी, चार आरोपी मेड़ता सिटी से गिरफ्तार नागौर। साइबर अपराधों पर शिकंजा कसते हुए नागौर पुलिस ने “ऑपरेशन साइबर शील्ड” के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 92 लाख रुपये की ठगी के मामले में चार आरोपियों — सौरभ, मुकेश, सुखराम और कपिल — को मेड़ता सिटी से गिरफ्तार किया है। ये आरोपी लोगों को क्रिप्टोकरेंसी माइनिंग मशीन व ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट में ऊंचा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर ठगी करते थे। प्रार्थी ओंकार राम ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रिपोर्ट दी कि सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी मुलाकात आरोपियों से हुई। उन्होंने अच्छे रिटर्न का लालच दिया। विश्वास में लेकर मेड़ता सिटी स्थित ऑफिस बुलाया, जहां लैपटॉप और मशीनें दिखाकर निवेश के लिए प्रेरित किया। प्रार्थी ने आरोपियों के बताए बैंक खातों व यूपीआई आईडी पर 91,59,999 रुपये ट्रांसफर कर दिए। कुछ समय बाद संपर्क नंबर बंद हो गए और ऑफिस भी बंद मिला। जांच में कंपनी के सभी दस्तावेज और पहचान फर्जी पाए गए। पुलिस जांच में सामने आया कि यह गिरोह अब तक करीब 10 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी कर चुका है। पुलिस ने आरोपियों से 4 कंप्यूटर, 2 लैपटॉप और महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं। एसपी मृदुल कच्छावा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि यह कार्रवाई साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन साइबर शील्ड” का हिस्सा है, और आगे भी ऐसे गिरोहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। बाइट - मृदुल कच्छावा एसपी नागौर
0
comment
Report
ADAnup Das
Aug 11, 2025 15:49:10
Krishnanagar, West Bengal:
নদীয়া অনুপ কুমার দাস রাজা কৃষ্ণচন্দ্র রায় এত আর এক শিব মন্দির নদীয়ার রাঘবেশ্বর মন্দিরে শ্রাবণ মাসের শেষ সোমবার শিবের মাথায় জল ঢালতে ব্যাপক লোক সমাগম হয় গতকাল রাত বারোটার পর থেকেই শিবের মাথায় জল দেওয়া শুরু হয় আজ সন্ধ্যে পর্যন্ত চলে, এ জেলা ছাড়াও পার্শ্ববর্তী কয়েকটি জেলা মানুষজন শ্রাবণী উৎসবে ছুটে আসেন। শান্তিপুর এবং নবদ্বীপ গঙ্গা থেকে জল তুলে নিয়ে দিগনগরের রাঘবের মন্দিরে আসে। শান্তিপুর থেকে দিগনগর অব্দি জাতীয় সড়কের দুপাশে বসেছিল প্রায়ই শখানেক চটি যেখান থেকে পুণ্যার্থীদের খাবার শরবত বিস্কুট লস্যি বিতরণ করা হয় আবার কোন কোন জায়গায় আখড়া বানিয়ে চলে রাতভর লোক আঙ্গিকের নানান গান। পুণ্যার্থীরা দীর্ঘ পথ হেঁটে আসার মাঝে মাঝে একটু জিরিয়ে নিতে নানা চটি ও আঁকরায় কিছুক্ষণের জন্য দাঁড়ায় বা বিশ্রাম নেয়। তবে এবারে গতবারের থেকেও ব্যাপক জনসমাগম হয় প্রশাসনের পক্ষ থেকে কঠোর নিরাপত্তা ছিল শেষমেষ শান্তিতেই কাটে রাঘবেশ্বর মন্দিরের শ্রাবণী উৎসব। ছবি বাইট 2সি তে একত্রে 110825ZG_NAD_DIGNAGAR নামে 1 ফাইল
1
comment
Report
VAVijay Ahuja
Aug 11, 2025 15:46:09
Gauri Kala, Uttarakhand:
स्लग- बाजपुर में बाढ़, गांव का टूटा संपर्क मार्ग रिपोर्टर स्थान- बाजपुर ऊधमसिंहनगर एंकर- उत्तराखण्ड में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने एक बार फिर बाढ़ की स्थिति पैदा कर दी है। जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों तक बारिश का कहर जारी है। बाजपुर के झारखंडी क्षेत्र में बाढ़ का पानी कई गांवों में घुस गया है। बाढ़ से सबसे ज़्यादा नुकसान किसानों को हुआ है। पानी भर जाने से धान की सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद हो गई है। किसानों का कहना है कि उन्होंने प्रशासन को पहले ही संभावित खतरे के बारे में सूचित कर दिया था, लेकिन उनकी बात पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। किसानों ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने उन्हें सिर्फ़ इधर-उधर भटकाया। अब जब बाढ़ आ गई है, तो उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। वीओ- आपको बता दें कि ऊधम सिंह नगर में एक बार फिर से बाढ़ ने कहर मचा दिया है। झारखंडी क्षेत्र में एक मुख्य रास्ता बह जाने से तीन गांवों का संपर्क टूट गया है। इन गांवों के लोग अपने घरों में कैद होकर रह गए हैं। बाढ़ का पानी घरों में घुसने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते प्रशासन ने ध्यान दिया होता, तो इस भयावह स्थिति को टाला जा सकता था। इस आपदा को लेकर जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि चुनाव के समय तो नेता बड़े-बड़े वादे करते हैं, लेकिन मुसीबत के समय कोई भी उनकी सुध लेने नहीं आता। बाइट- स्थानीय निवासी ग्रामीण बाइट- सियाराम सागर, स्थानीय निवासी ग्रामीण
3
comment
Report
JPJai Pal
Aug 11, 2025 15:45:58
Varanasi, Uttar Pradesh:
* काशी विश्वनाथ धाम को 11 अगस्त, 2025 से पूरी तरह से प्लास्टिक मुक्त परिसर घोषित कर दिया गया है। * इस घोषणा के बाद, मंदिर न्यास के अधिकारियों ने गेट नंबर 4 के पास स्थित फूल-माला बेचने वाले विक्रेताओं को प्लास्टिक के उपयोग के खिलाफ फिर से जागरूक किया। * अब, धाम परिसर के अंदर किसी भी प्रकार की प्लास्टिक सामग्री (जैसे टोकरी या लोटा) ले जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। * मंदिर न्यास पिछले एक महीने से धाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए लगातार अभियान चला रहा था। * 7 अगस्त, 2025 को, मंदिर न्यास ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पार्षदों के साथ मिलकर दुकानदारों को बांस की टोकरियाँ और स्टील के लोटे जैसी पर्यावरण-अनुकूल सामग्री अपनाने के लिए प्रेरित किया। * इस अभियान के तहत, 12 जुलाई, 2025 से एक जन-जागरूकता कार्यक्रम भी शुरू किया गया था। * नगर निगम, वाराणसी की एक प्लास्टिक मुक्त अभियान यात्रा का भी मंदिर न्यास द्वारा स्वागत किया गया था, जिसमें महापौर और नगर आयुक्त ने भाग लिया था। * मंदिर न्यास ने सभी श्रद्धालुओं, विक्रेताओं और काशीवासियों से धाम को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाने में सहयोग करने का अनुरोध किया है। बाईट - विश्वभूषण मिश्रा, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, काशी विश्वनाथ मंदिर
3
comment
Report
Aug 11, 2025 15:34:22
Balrampur, Uttar Pradesh:
बलरामपुर के जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने सोमवार को ब्लॉक श्रीदत्तगंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पंचायत कार्यालय में रखे दवा छिड़काव के डिब्बे की पावती न दिखा पाने पर उन्होंने नाराजगी जताई। परिसर में फैली गंदगी और जलभराव देख अधिकारियों को फटकार लगाई। निरीक्षण के क्रम में वे स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित कैंटीन पहुंचे। यहां ऑनलाइन भुगतान के लिए समूह के खाते का क्यूआर कोड न होने पर इसे तत्काल लगाने के निर्देश दिए। इसके बाद बाल विकास परियोजना कार्यालय पहुंचे,जहां केवल कंप्यूटर ऑपरेटर मौजूद मिला।
3
comment
Report
Advertisement
Back to top