तरारी उपचुनाव के लिए आज जोरदार प्रचार का अंतिम दिन, तेजस्वी यादव ने भरी हुंकार
भोजपुर जिले के तरारी विधानसभा उपचुनाव में आज प्रचार का आखिरी दिन काफी जोरदार रहा। सभी पार्टियां अपनी ताकत दिखाने में लगी हुई हैं। इसी कड़ी में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने तरारी विधानसभा क्षेत्र में जबरदस्त हुंकार भरते हुए इंडी गठबंधन के उम्मीदवार राजू यादव के पक्ष में वोट देने की अपील की। तेजस्वी ने राज्य और केंद्र सरकार पर तीखे तंज कसे और कहा कि इस चुनाव में विपक्ष को पटखनी देने की तैयारी है। उन्होंने दावा किया कि तरारी में उनकी जीत तय है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
योगी सरकार मान्यता प्राप्त मदरसों की डिग्री बंद करने की तैयारी में
Noida, Uttar Pradesh:मुद्दा- योगी सरकार मान्यता प्राप्त मदरसों से मिलने वाली डिग्रियाँ बंद करने जा रही है,0
0
Report
111 लीटर गंगाजल के साथ प्रेमी युगल की कावड़ ने किया चर्चित
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:प्रेमी युगल की कावड़ प्रेमी युगल की कावड़ यात्रा में आस्था के साथ-साथ प्यार का भी एक अनोखा रंग देखने को मिला है। जिसके चलते मुजफ्फरनगर जनपद के कांवड़ मार्ग पर एक प्रेमी युगल 111 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर पैदल यात्रा करता नजर आया। इस प्रेमी युगल की एक ही मन्नत है—की भगवान भोलेनाथ की कृपा से उनके परिवार वाले शादी के लिए राजी हो जाएं। इस प्रेमी युगल की इस अनोखी कांवड़ ने इस दौरान नगर में राहगीरों और अन्य कांवड़ियों का भी ध्यान अपनी ओर खींच लिया। आपको बता दे कि हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर लौट रहे खुर्जा निवासी मयंक और बुलंदशहर निवासी दीपिका राजपूत पिछले कई दिनों से पैदल यात्रा कर रहे हैं। दोनों का कहना है कि करीब एक साल पहले एक शादी समारोह में उनकी मुलाकात हुई थी और बस वहीं से दोनों के बीच प्यार की शुरुआत हो गई थी। लेकीन इनके परिवार वाले इनकी शादी के लिए राजी नही है जिसके चलते अब ये दोनों भगवान भोलेनाथ से अपने रिश्ते को मंजिल तक पहुंचाने की प्रार्थना कर एक साथ कावड़ यात्रा कर रहे है। मयंक का कहना है कि फिलहाल परिवार पूरी तरह शादी के लिए तैयार नहीं है। इसलिए दोनों ने 111 लीटर गंगाजल की कांवड़ उठाकर भोलेनाथ से मन्नत मांगी है कि उनके परिजन इस रिश्ते को स्वीकार कर लें। यात्रा के दौरान ये दोनों प्रतिदिन करीब 15 से 20 किलोमीटर पैदल चलकर अपना ये सफर पूरा कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इनके साथ कुछ दोस्त और परिवार के छोटे सदस्य भी मौजूद हैं। दीपिका ने बताया कि वे 28 जुलाई से जल लेकर यात्रा पर हैं और पूरी श्रद्धा के साथ अपने गांव पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगी। उनका कहना है कि उनकी एकमात्र मनोकामना है कि भगवान भोलेनाथ उनकी शादी निर्विघ्न संपन्न कराएं। 111 लीटर गंगाजल की ये अनोखी कांवड़ मुजफ्फरनगर के कांवड़ मार्ग पर आकर्षण और चर्चा का केंद्र बनी हुई है, जिसे देखने के लिए लोग रुक-रुककर इस प्रेमी युगल की हौसला अफजाई भी कर रहे हैं। दरसअल कांवड़ यात्रा में हर साल मुजफ्फरनगर जनपद में आस्था के अलग-अलग रंग देखने को मिलते हैं, लेकिन इस बार 111 लीटर गंगाजल लेकर निकले इस प्रेमी युगल ने भक्ति और प्रेम का ऐसा संगम दिखाया है, जिसकी चर्चा पूरे कांवड़ मार्ग पर हो रही है। अब देखना होगा कि क्या भोलेनाथ की कृपा से इनकी ये मन्नत पूरी होती है या फिर अभी और इनकी परीक्षा बाकी है। इस दौरान जहाँ भोली प्रेमिका दीपिका का कहना है मेरा नाम दीपिका राजपूत है हम बुलंदशहर के रहने वाले हैं यही मन्नत है हमारी कि हम दोनों की शादी हो जाए हम 10-15 किलोमीटर चल लेते हैं नहीं छोटे वाला भाई आया है दीदी आई है साथ में वह लोग पीछे हम लोग आगे हमने 28 तारीख को जल उठाया था 15 20 किलोमीटर चलते हैं रोज यही कहना चाहोगे भगवान से की हमारी शादी हो जाए दोनों। तो वही प्रेमी भोला मयंक बताते है कि ये हमारी मन्नत की कावड़ है मन्नत यह मांगी है कि हमारी दोनों की शादी हो जाए मैं रहने वाला खुर्जा का हूं फिलहाल में बुलंदशहर रहता हूं लड़की भी बुलंदशहर की ही है हमारे मुलाकात को एक साल होने वाला है जब से हमारी मुलाकात हुई मैं पहली बार गया था बुलंदशहर एक शादी में जब मुलाकात हुई थी कावड़ लाने का विचार तो हमारे मन में पहले से ही था फिर हमने बाद में विचार बनाया कि डीजे वगैरह सब लेकर चलेंगे तो यह हमारा सारा ग्रुप भी है बहुत बालक है आधे कुछ पीछे हैं कुछ आगे हैं सारे हम एक साथ ही हैं तो हमारे मन्नत यही है कि हम दोनों अपनी कावड़ मंदिर में चढ़ा दें जिससे हमारी शादी हो जाए बस हमारी मन्नत यही है और कोई नहीं है घर वाले अभी तो राजी नहीं है मैं भगवान की दुआ से हो जाए तो सही है भोलेनाथ को इसलिए मनाने आए हैं कि घरवाले भी मान जाए लड़की के परिवार वालों को भी नहीं पता कि हम साथ हैं बस कहने का मतलब यही है कि हमारी दोनों की शादी हो जाए। बाइट - दीपिका ( प्रेमिका भोली ) बाइट - मयंक ( प्रेमी भोला )0
0
Report
प्रेमिका से नाराज प्रेमी ने महुआ के पेड़ पर फांसी लगाई, वीडियो वायरल
Tikamgarh, Madhya Pradesh:प्रेमिका से नाराज प्रेमी ने महुआ के पेड़ पर फांसी लगाई, वीडियो वायरल0
0
Report
Advertisement
रामपुर के भोट में तालाब डूबे दो मासूम, गांव में मातम
Rampur, Uttar Pradesh:भोट के वाजिदपुर गांव में तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत, दोस्तों के साथ नहाने गए थे दोनों बच्चे, परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे, मामले की जांच शुरू, रामपुर के थाना भोट क्षेत्र से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है,यहां वाजिदपुर गांव में तालाब में नहाने गए दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई, हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया,जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है,सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया, रामपुर के थाना भोट क्षेत्र के वाजिदपुर गांव में उस समय चीख-पुकार मच गई, जब तालाब में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई,बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे अपने कुछ दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गए थे,नहाने के दौरान अचानक दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे,साथ मौजूद बच्चों ने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद दोनों को तालाब से बाहर निकाला,ग्रामीण दोनों बच्चों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले गए,लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी,चिकित्सकों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया,बच्चों की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया,गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में लोग पीड़ित परिवार के घर पहुंच गए,घटना की सूचना मिलते ही थाना भोट पुलिस मौके पर पहुंची,पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया,पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है,0
0
Report
मंडला: पुलिसकर्मी बताने वाला युवक बुजुर्ग महिला से मारपीट, वीडियो वायरल
Mandla, Madhya Pradesh:मंडला में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में व्हाइट शर्ट पहने एक युवक पर एक बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट करने के आरोप हैं। दावा किया जा रहा है कि युवक खुद को पुलिसकर्मी बता रहा था, जो शराब के नशे में भी बताया जा रहा है. हालांकि जी मीडिया इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता, परंतु महाराजपुर थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की शिकायत पर आरोपी युवक को हिरासत में लिया है, साथ ही बुजुर्ग महिला को भी थाने तलब किया है। अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस की ओर से भी कोई बयान सामने नहीं आया है। परंतु आरोपी युवक BSF का जवान बताया जा रहा है। वीडियो में बुजुर्ग महिला भी युवक पर मारपीट का आरोप लगाती नजर आ रही है।0
0
Report
मोहन भागवत की फाइल वीडियो वायरल, क्या है सच्चाई?
Noida, Uttar Pradesh:मोहन भागवत फाइल वीडियो0
0
Report
Advertisement
यूपी राजनीति में ब्राह्मण क्यों इतने अहम हैं, दल कैसे बनाते हैं समीकरण?
Lucknow, Uttar Pradesh:मुद्दा- यूपी की राजनीति में ब्राह्मण क्यों इतने जरूरी हैं कि कोई भी दल है इस समाज को अपने पाले में लाने की कोशिश जरूर करता है.0
0
Report
बोकारो के एलोरा हॉस्टल में शॉर्ट-सर्किट से लगी आग, दमकल ने काबू पाया
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के एलोरा हॉस्टल में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। एक दमकल की गाड़ी ने आग पर पाया काबू। शॉर्ट सर्किट के चलते लगी थी आग। फ्रिज और घर का सामान जलकर हुआ खाक। किसी की जानमाल का नुकसान नहीं। आग और धुआं उठता देख समय पर लोगो घर से बाहर निकल गए और दमकल की गाड़ी को सूचना दी गई जहां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया। इस दौरान लोगो की भीड़ लग गई। गनीमत रही कि समय पर आग को बुझा लिया गया नहीं तो बड़ी घटना घट सकती थीं。0
0
Report
पटना में दीदारगंज पर ट्रक से 663 कार्टन अवैध शराब बरामद, कीमत 75 लाख
Patna, Bihar:पटना में मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दीदारगंज फ्लाईओवर के पास एक ट्रक से 663 कार्टन अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है. जब्त शराब की अनुमानित कीमत लगभग 75 लाख रुपये बताई जा रही है. मौके से ट्रक चालक मोहन लाल जोशी, निवासी सलूंबर (राजस्थान), को गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ में उसने कहा कि शराब राजस्थान से लोड कर दरभंगा पहुंचानी थी. शराब के कार्टन पर 'For Sale in Punjab' लिखा मिला है. तस्करों ने ट्रक के अंदर लोहे का फ्रेम बनाकर उसे प्लाईबोर्ड से ढक दिया और ऊपर लकड़ी के बुरादे की बोरियाँ रखकर शराब छिपाई थी. सहायक आयुक्त प्रेम प्रकाश ने बताया कि पूरे नेटवर्क की पड़ताल की जा रही है और जल्द ही इस तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी होगी.0
0
Report
Advertisement
सीसीटीवी में कैद दर्दनाक घटना: सांप ने मुर्गी के पांच चूजों को खा लिया
Seoni, Madhya Pradesh:मौत और ममता सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद सांप और मुर्गी की लड़ाई को देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान सिवनी जिले के लखनादौन तहसील के ग्राम चूरका में दर्द भरी और मार्मिक तस्वीर सामने आई है जहां पर सांप और मुर्गी की लड़ाई को देखी जा रही है मुर्गी अपने 5 बच्चों को बचाने के लिए सांप से लड़ाई लड़ रही है ग्राम चूरका के निवासी राम आहर्वाल के घर एक कमरे में कबाड़ का सामान रखा था जहां पर जहरीला सांप आ पहुंचा वहीं पर मुर्गी के बच्चे पल रहे थे जहरीले सांप ने उन बच्चों को अपना शिकार बनाया लेकिन मुर्गी लाख कोशिश के बाद आखिरी में जंग हार गई और सांप ने पांच चूजे के बच्चों को अपना शिकार बना लिया यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई ...घर के लोगों को सुबह जब मुर्गी के बच्चे कम दिखे तो कमरे में जो देखा गया तब पता चला की रात में सांप ने चूजे के बच्चों को खा लिया है जिसकी जानकारी सर्प मित्र को दी गई और उसे सफलतापूर्वक सांप को पकड़ लिया गया इस घटना से यह पता चलता है कि आज भी मन की ममता बच्चों के प्रति कितनी है0
0
Report
डीडवाना में बाल वाहिनियों की खतरनाक धारा, 11 वाहनों पर चालान
Didwana, Rajasthan:कुचामन में सड़कों पर छोटे छोटे बच्चों को लेकर दौड़ रही सैकड़ों बाल वाहिनियां नियमों की धज्जियां उड़ा रही है। नियमों के संचालन में ना तो नियमों की पालना हो रही है, ना ही सुरक्षा मानको को पूरा किया जा रहा है। बाल वाहिनियों में बच्चों को जानवरों की तरह ठूंसा जा रहा है। बाल वाहिनियों की शक्ल में संचालित कई टैंपो में तो कई बच्चे लटकते रहते हैं, जिससे हर समय दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। इस बारे में सुप्रीम कोर्ट व परिवहन विभाग की कार्रवाइयों और जागरुकता अभियानों के वावजूद भी बाल वाहिनियों के संचालन को लेकर स्कूलों के व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया है। इस पर डीडवाना में परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपनाया है परिवहन विभाग ने स्कूल वाहनों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान कई स्कूल बसों और बाल वाहिनियों में गंभीर कमियां पाई गईं। जिसके बाद विभाग ने 11 वाहनों के चालान काटे वहीं कई वाहनों पर भारी भरकम जुर्माने लगाया गया बाल वाहिनियों में चालकों के पास वैध अनुज्ञा पत्र, वाहन का बीमा, फिटनेस, जीपीएस, लोहे की ग्रिल, अग्निशमन यंत्र, वाहन के पीछे स्कूल का नाम व चालक का नाम आदि मानक पूरे नहीं है। यह बच्चों की सुरक्षा के लिए खतरनाक है।0
0
Report
मैनपुरी- खेत की घेराबंदी को लगे तारों में छोडा करंट, 10 वर्षीय मासूम की मौत
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी ब्रेकिंग। खेत की घेराबंदी को लगे तारों में छोड़ा करंट खेत पर गई 10 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत बिजली करंट से हुई बच्ची की दर्दनाक मौत बकरियां चराने गई थी मासूम खेत मालिक सुशील अगिनिहोत्री ने तारों में छोड़ा था करंट खेत मालिक की करतूत ने ली बच्ची की जान थाना एलाऊ के सुगांव में हुआ हादसा 10 वर्षीय सोनाली की हुई मौत0
0
Report
Advertisement
राजस्थान चुनाव: भाजपा गांव-शहर में कमल खिलाने की तैयारी तेज
Jaipur, Rajasthan:ओबीसी आयोग की रिपोर्ट आने के साथ ही पंचायतीराज और स्थानीय निकाय चुनाव की तारीखों का एलान होगा। बीजेपी ने गांव और शहरों में अपनी सरकार बनाने के लिए कमर कस ली है। पार्टी ने जयपुर संभाग की बड़ी बैठक कर तैयारियाँ शुरू कर दीं। भजनलाल सरकार के मंत्रियों ने दावा किया कि गांवों के साथ शहरों में भी कमल खिलेगा—प्रधान से लेकर प्रमुख तक और सभापति से लेकर मेयर तक भाजपा के ही बनेंगे। झाबर सिंह खर्रा — यूडीएच मंत्री जोगाराम पटेल — संसदीय कार्यमंत्री बीजेपी इन चुनावों को जीतने पर पूरा फोकस कर रही है। सीएम भजनलाल शर्मा के गांवों के दौरों ने भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने में काफी मदद की है। ग्रामीण जनता से संवाद और सीएम के रात्रि विश्राम से कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है। पार्टी सभी संभागों में प्रभारियों की नियुक्ति कर चुकी है; मंडल से लेकर जिलों तक में नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जा चुकी हैं। संगठन महामंत्री से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक लगातार दौरे कर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हैं। भाजपा को क्यों है जीत का भरोसा: रामजल सेतू परियोजना से पूर्वी और मध्य राजस्थान की जनता से आस चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा इस मुददे पर जनता से वोट मांगेगी यमुना जल समझौते से शेखावाटी में कमल खिलाने की होगी कोशिश सरकारी नौकरियां देने में सरकार पूर्ववर्ती गहलोत सरकार से निकली आगे युवाओं से इसी मुददे पर वोट देने की अपील करेगी पार्टी किसानों को दिन में बिजली, जयपुर शहर में मेट्रो फेज टू पश्चिमी राजस्थान में रिफाइनरी का उद्घाटन होगा चुनावी एजेंडे में अविनाश गहलोत — सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ — उद्योग एवं खेल मंत्री एक तरफ गुटों में बंटी कांग्रेस तो दूसरी ओर एकजुट भाजपा; गहलोत और डोटासरा के बीच बयानबाजी के बाद बदली हुई परिस्थितियों का भाजपा पूरा फायदा उठाने की कोशिश कर रही है। इसलिए बीजेपी के नेता जीत के प्रति पूरी तरह आश्वस्त दिख रहे हैं; पर असली लड़ाई चुनाव की रणभेरी बजने के साथ ही सुनाई देगी। तब तक तो दोनों ही पार्टियां अपनी-अपनी जीत के दावे करती रहेगी।0
0
Report
मुज़फ्फरनगर में चेहल्लुम का मातमी जुलूस शांतिपूर्ण सम्पन्न
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर मे चेहल्लुम का मातमी जुलुस शांतिपूर्ण सम्पन्न पुलिस ने एक रास्ते क़ो दो मार्गो मे बाटकर सम्पन्न कराया जुलुस एक रास्ते पर निकली कांवड़ यात्रा तो दूसरे पर चला मातमी जुलुस कांवड़ व जुलुस रास्ते से गुजरा एक दूसरे के सम्मान मे रुके लोग कांवड़ियों ने व्यवस्था देख पुलिस प्रशासन का किया धन्यवाद जुलुस मे शामिल लोग पुलिस का आभार जताकर हुए रवाना जुलुस के दौरान भारी पुलिस फ़ोर्स रहा रोड पर तैनात थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के गौशाला रोड पर सम्पन्न हुआ जुलुस0
0
Report
मधुबनी के किसान 15 साल से पानी नहीं मिलने पर NH सड़क पर प्रदर्शन
Madhubani, Bihar:मधुबनी में 15 वर्षों से नहर में पानी नहीं आने से किसानों का फूटा गुस्सा, आक्रोशित किसानों ने एनएच सड़क जाम कर किया प्रदर्शन। विगत 15 वर्षों से कोसी शाखा नहर में पानी नहीं आने से लोहा गांव के हजारों एकड़ खेत बर्बाद हो गया है। आक्रोशित होकर बड़ी संख्या में किसान सड़क पर उतर आए। किसानों का कहना है कि लोहा, केवटा और शुभंकारपुर शाखा नहर में वर्षों से पानी नहीं पहुंचने के कारण सिंचाई पूरी तरह ठप है। खेती नहीं होने से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा प्रशासन पर बार-बार आश्वासन देने के बावजूद समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम नहीं उठाया गया। किसान संघर्ष समिति के दिलीप झा ने बताया कि तीन सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। इस संबंध में जिला पदाधिकारी और अनुमंडल पदाधिकारी सदर को दर्जनों किसानों के हस्ताक्षरयुक्त आवेदन पहले ही सौंपा जा चुका था। उन्होंने कहा कि मुरेठ में एनएच-527बी पर पुलिया निर्माण होने से शाखा नहर चालू हो सकती है, लेकिन पुलिया बनाने को लेकर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिया बन जाने से पानी का बहाव हो जाएगा और खेती के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध हो जाएगा। जय मोहन झा ने कहा कि किसानों का यह आंदोलन सिंचाई सुविधा बहाल कराने के लिए है और जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। सड़क जाम के कारण एनएच सड़क पर यातायात प्रभावित रहा। एनएच जाम से जयनगर से मधुबनी व दरभंगा जाने वाले दर्जनों Heavy वाहन काफी देर तक जाम में फंसी रहा। मौके पर मौजूद अरेर थाना पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर स्थिति को शांत करने का प्रयास किया और घण्टो बाद जाम हटाया गया।0
0
Report
Advertisement
