Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Satna485005

चित्रकूट में युवक की नदी में डूबने से मचा हड़कंप!

SLSanjay Lohani
Jul 11, 2025 12:04:14
Satna, Madhya Pradesh
सतना। जिले की धार्मिक नगरी चित्रकूट में स्फटिक शिला के पास मंदाकिनी नदी में शुक्रवार सुबह एक युवक डूब गया। युवक उत्तर प्रदेश के हाथरस का निवासी बताया जा रहा है। गुरु पूर्णिमा पर गुरुद्वारा दर्शन के लिए गुरुवार को चित्रकूट आया था। स्थानीय लोगों ने सुबह घाट पर युवक के कपड़े और चप्पल देखे। पुलिस को सूचना दी गई। चित्रकूट थाना प्रभारी डी. आर. शर्मा के नेतृत्व में एसडीईआरएफ की टीम और होमगार्ड के जवान युवक की खोजबीन में पिछले 7 घंटे से लगे हैं। स्फटिक शिला से आरोग्यधाम तक लगभग डेढ़ किलोमीटर मंदाकिनी नदी में खोजबीन की जा चुकी है। देर रात क्षेत्र में हुई तेज बारिश से मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ गया। माना जा रहा है कि बढ़े जलस्तर के कारण युवक का संतुलन बिगड़ा। वह तेज बहाव में बह गया। युवक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस हाथरस जिले से आए लोगों से संपर्क कर रही है। गुरु पूर्णिमा पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु चित्रकूट पहुंचे हैं। पुलिस-प्रशासन ने श्रद्धालुओं से नदी किनारे न जाने और घाटों पर सावधानी बरतने की अपील की है।
13
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top