Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kurukshetra136118

मारकंडा नदी का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट!

DKDARSHAN KAIT
Jul 08, 2025 10:31:52
Kurukshetra, Haryana
कुरुक्षेत्र:शाहबाद में मारकंडा नदी का बढ़ा जलस्तर,मारकंडा नदी में बह रहा है लगभग 15000 क्यूसेक पानी, प्रशासन के आसपास के गांव और क्षेत्र में अलर्ट किया जारी कुरुक्षेत्र:- शाहबाद मारकंडा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इस समय शाहबाद मारकंडा नदी में 15000 क्यूसेक पानी बह रहा है। जिसको लेकर प्रशासन ने आसपास के गांव में अलर्ट जारी कर दिया है। पहाड़ी और मैदानी इलाके में हुई बारिश की वजह से मारकंडा नदी का जलस्तर बढ़ा है। शाहाबाद में गेज रीडर रविंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पहाड़ों में हुई बारिश की वजह से मारकंडा नदी का जलस्तर बढ़ गया और इस समय मारकंडा नदी में 15000 कयूसेक पानी बह रहा है उन्होंने कहा कि अगर पहाड़ों में बारिश बंद हो गई तो मारकण्डा नदी का जलस्तर भी कम हो जाएगा। लेकिन अगर पहाड़ों में लगातार बारिश होती गई तो लगातार मारकंडा नदी का जल स्तर बढ़ता रहेगा। उन्होंने कहा कि मारकंडा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने आसपास के गांव और क्षेत्र में अलर्ट भी जारी कर दिया है। बाईट:-शाहाबाद में गेज रीडर रविंद्र कुमार
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top