मानसून में फिर से शुरू हुई पापड़ लेपर्ड सफारी का रोमांच!
Jaipur, Rajasthan:आशीष जयपुर-जयपुर शहर के बीच रणथम्भौर,सरिस्का सफारी जैसा रोमांच नजर आयेगा,क्योंकि मानसून के बीच पापड़ लेपर्ड सफारी की फिर से शुरुआत हो गई है.विद्याधर नगर सफारी एक महीने बाद फिर शुरू किया गया है. मानसून की बारिश के बीच लेपर्ड की सफारी की खूबसूरती और बढ़ गई है.भारी बारिश में ट्रैक टूटने के कारण सफारी एक महीने के लिए बंद की थी. लेकिन एक बार फिर से नाहरगढ़ की पहाड़ियों के बीच एडवेंचर का मज़ा के सकते है.देखे बीड पापड़ लेपर्ड सफारी से संवाददाता आशीष चौहान की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट. वाक थ्रू-मोके से इस खबर की फीड ofc से JPR_SAFARI_स्लग से भेजी है0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पंचकूला सर्व समाज मिलन से जाति-भेद टूटे, अभिमन्यु चेतावनी
Panchkula, Haryana:पंचकूला ब्रेकिंग सर्व समाज भाईचारा स्नेह मिलन समारोह का हुआ आयोजन पंचकूला के सेक्टर 6 स्थित सर छोटू राम जाट भवन में हुआ कार्यक्रम कार्यक्रम के बाद बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने मीडिया से की बातचीत पूरे प्रदेश में सर्व समाज के लोगों के साथ मिलकर लगभग 10 जिलों में सर्व समाज के ताने बाने को जोड़ने के लिए भाईचारा स्नेह मिलन कार्यक्रम किए है सभी समाज आपस में विश्वास बहाली करके एक- दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश को मजबूत करने का काम करें और संकल्प लें-- कैप्टन अभिमन्यु कैप्टन अभिमन्यु ने कहा भारत के अमर शहीदों और स्वतंत्रता सैनानियों के सपने को साकार करने के लिए देश को शिखर पर लेकर जाने के लिए एक होकर काम करें इसको लेकर स्नेह मिलन कार्यक्रम हुआ है पंचकूला सर छोटूराम जाट भवन में बड़ी भागीदारी हुई है मैं पंचकूला के सभी प्रबुद्ध नागरिकों का हार्दिक की गहराई से आभार जाता हूं कैप्टन अभिमन्यु ने कहा किसी भी राजनीतिक दल में जब जातिवाद का भाव मन में आए तब देश की शहादत को अपने मन में याद करें भारत वर्ष की गुलामी के वक्त को याद करें जो भी जाति-पाति की बात भारत में करता है वह भारत माता का शहादत का दोषी है-- कैप्टन अभिमन्यु कैप्टन अभिमन्यु ने कहा समय-समय पर हर पीढ़ी को कालखंड की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है और अपने अनुभव युवा पीढ़ी करती है कुछ सचेत और सावधान होकर अपने सामाजिक ताने बाने को जो बचा लेती है वह पीढ़ी समाज और देश में अपना एक अच्छा योगदान देती है जो पीढ़ी सोती रहेगी वह देश और समाज का आगे नहीं बढ़ा सकती कैप्टन अभिमन्यु ने कहा जाति का सारा व्यक्ति तब लेता है जब वह अंदर से कमजोर होता है अपनी क्षमता पर और अपने योग्यता पर भरोसा नहीं करता है कैप्टन अभिमन्यु ने कहा वे अपना कर्तव्य मानकर समाज के लिए काम कर रहे हैं कैप्टन अभिमन्यु ने कहा लगभग 11 जिलों में स्नेह मिलन कार्यक्रम हो चुके हैं और जीवन भर इस काम को करेंगे और समाज में जीवन भर चेतना के लिए काम करेंगे हर चोट का असर होता है कोई दरवाजा जब तक नहीं खुले तब तक खटखटाना चाहिए इसलिए सभी को समाज के लिए छोटा-छोटा प्रयास करने की जरूरत है-- कैप्टन अभिमन्यु कैप्टन अभिमन्यु ने कहा राजनीतिक प्रतिस्पर्धा हमारे बीच हो सकती है लेकिन लोग जो अपने-अपने तरीके से अपने-अपने मंच से समाज के लिए काम करें समाज के काम के लिए सभी को अपने-अपने मंच से काम करना चाहिए -- कैप्टन अभिमन्यु कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कोई भी वर्ग हो समाज के साथ मिलकर जो व्यवहार करते हैं वही अच्छा नेतृत्व कहलाता है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान आंदोलन के समय तमाम विषयों पर है विचार किया और फैसला किया था कैप्टन ने कहा जेन-जी का जो विश्वास है वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिखा है और हर वर्ग के लिए नेतृत्व को काम करना चाहिए मैस में खाप पंचायत की तरफ से गानों में अश्लीलता और अभद्रता पर हुए कार्यक्रम पर बोले कैप्टन अभिमन्यु ये सराहनीय कार्य है हरियाणवी गानों में अश्लीलता और अभद्रता पर खाप पंचायतो ने किया है सामाजिक व्यवहार के लिए समाज और शासन प्रशासन को मिलकर काम करना चाहिए ताकि अच्छे समाज का निर्माण हो सके -- कैप्टन अभिमन्यु स्नेह मिलन समारोह में पूर्व स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता , पूर्व डीजीपी एमएस मलिक , बीएस गिल ,गुर्जर समाज से बलविंदर चौधरी , भाग सिंह दमदमा , दीपक शर्मा ,परमजीत कौर , ITBP चण्डीगढ़ में जिम्मेदारी संभाल रहे विजय देशवाल , पूर्व डीजी ITBP ईश्वर दुहन समेत सर्व समाज के गणमान्य लोगों मौजूद रहे0
0
Report
अलीगढ़ ABVP का पराक्रम मार्च; कारगिल विजय दिवस पर सेना–पुलिस के साथ मारपीट की निंदा
Aligarh, Uttar Pradesh:*अलीगढ़ ब्रेकिंग* अलीगढ़ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कारगिल विजय दिवस के मौके पर पराक्रम मार्च निकाला, जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शन में देश की सेना और पुलिस के साथ हुई बदसलूकी और मारपीट की कार्यकर्ताओं ने निंदा की, उन्होंने कहा सेना और पुलिस के साथ की गई मारपीट बर्दाश्त नहीं की जाएगी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सेना के साथ खड़ी है, कार्यकर्ताओं ने अचल ताल, मदार गेट चौराहा, दुबे के पड़ाव होते हुए डीएस कॉलेज पर मार्च को किया समाप्त,0
0
Report
इटावा में बेबी रानी मौर्य का स्वागत, शिक्षा के साथ धारा 370 पर बीजेपी तर्क
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा पहुंची उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और इटावा की प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य का पार्टी के पदाधिकारी ने किया स्वागत। बेबी रानी मौर्य इटावा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमारी सरकार युवा और बेटियों को शिक्षा से जोड़ने का काम कर रहे हैं, भाजपा पार्टी देशहित राष्ट्रहित की पार्टी है और देशहित के लिए काम करती है। भाजपा सरकार आने के बाद धारा 370 हटा दी गई लेकिन असुद्दीन ओवेशी जैसे लोग नहीं चाहते थे कि धारा 370 हटे। कांग्रेस सरकार 50 से 50 वर्षों तक रही कश्मीर में तिरंगा क्यों नहीं फहरा पाई, हिंदू से ज्यादा सरकार की सुविधाएं मुस्लिम लोग ले रहे हैं। वही मौलाना जर्जिस के सवाल पर कहा कि अगर मौलाना प्रूफ कर दे भगवान कृष्ण श्रीकृष्ण 5 वक्त की नमाज पढ़ते थे भगवान द्वापर युग में हुए थे अगर प्रूफ दिखाए तब उनकी बात को हम माने।0
0
Report
Advertisement
फलावदा बाजार में पुलिस-व्यापारी विवाद: थानेदार के अभद्र व्यवहार का आरोप
Meerut, Uttar Pradesh:मेरठ के फलावदा कस्बे में साप्तहिक पैंठ बाजार के दौरान पुलिस और व्यापारियों के बीच विवाद हो गया। व्यापारियों का आरोप है कि भीड़भाड़ और अतिक्रमण हटाने के दौरान थाना प्रभारी पूनम जादौन ने कुछ दुकानदारों और ठेला विक्रेताओं के साथ अभद्र व्यवहार किया, जिससे मौके पर माहौल गरमा गया। 'थाना प्रभारी मैडम के व्यवहार से नाराज़ व्यापारी, व्यापारियों से तू तड़ाक बोली मुझे फांसी चढ़ावा दो' मौके पर नाराज़गी बढ़ी और व्यापारी बड़ी संख्या में फलावदा थाने पहुंचे और विरोध जताते हुए थाना प्रभारी से जवाब मांगा। इस दौरान थाने में काफी देर तक हंगामे और तीखी नोकझोंक का माहौल बना रहा। व्यापारियों ने पुलिस के रवैये पर नाराजगी जताई और भविष्य में ऐसी घटनाएं न दोहराए जाने की मांग की। मामाले की सूचना मिलते ही सीओ मवाना पंकज लवानिया मौके पर पहुंचे, उन्होंने व्यापारियों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया और आश्वासन दिया कि ऐसी स्थिति दोबारा पैदा नहीं होने दी जाएगी। इसके बाद मामला शांत हो गया और व्यापारी वापस लौट गए। हालांकि, इस घटना को लेकर व्यापारियों में अभी भी नाराजगी बनी हुई है।0
0
Report
गाज़ीपुर: बाइक मैकेनिक की बेरहमी से हत्या, गर्दन में चाकू, प्रेम प्रसंग शक
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर घर में सो रहे बाइक मैकेनिक की बेरहमी से हत्या, गर्दन में फंसा मिला चाकू, गाजीपुर में सनसनी प्रेम प्रसंग बना कत्ल की वजह? नामजद आरोपों के बाद पुलिस की कई टीमें जांच में जुटीं जमानियां के सब्बलपुर कलां गांव में कमरे से खून से लथपथ मिला युवक का शव मृतक की गर्दन में चाकू फंसा मिलने से पूरे इलाके में मची सनसनी मृतक की पहचान विजय उर्फ भोला बिंद के रूप में, भैदपुर में चलाता था बाइक रिपेयरिंग की दुकान परिजनों ने प्रेम प्रसंग में हत्या की जताई आशंका, नामजद आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग वारदात से पहले घर की तस्वीरें खींचने आए संदिग्ध लोगों पर भी उठे सवाल सूचना मिलते ही पुलिस, फोरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया सीओ जमानियां अंकित तिवारी बोले—तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कई टीमें जांच में जुटीं पुलिस का दावा—हत्या का जल्द होगा खुलासा, आरोपी जल्द होंगे सलाखों के पीछे गाजीपुर के सब्बलपुर कलां गांव में घर के कमरे में सो रहे 24 वर्षीय बाइक मैकेनिक की चाकुओं से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। सुबह जब परिजन कमरे में पहुंचे तो युवक का शव खून से लथपथ पड़ा था और उसकी गर्दन में चाकू फंसा हुआ मिला। परिजनों ने प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने कई टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। दरअसल गाजीपुर के जमानियां कोतवाली क्षेत्र के सब्बलपुर कलां गांव में शनिवार देर रात दिल दहला देने वाली वारदात हुई। घर के कमरे में अकेले सो रहे बाइक मैकेनिक विजय उर्फ भोला बिंद की अज्ञात हमलावरों ने चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी। रविवार सुबह जब परिजन कमरे में पहुंचे तो युवक का शव खून से लथपथ पड़ा था और उसकी गर्दन के बाईं ओर चाकू फंसा हुआ था। घटना की खबर फैलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मृतक विजय उर्फ भोला बिंद भैदपुर में बाइक मरम्मत की दुकान चलाता था। करीब चार वर्ष पहले नाना की मौत के बाद वह अपनी मौसी के घर रह रहा था और रोज काम खत्म कर वहीं लौटता था। शनिवार रात भी वह कमरे में अकेले सोया था, लेकिन सुबह उसकी लाश मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस, फोरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का आरोप है कि घटना से पहले कुछ लोग घर के बाहर आए थे और मोबाइल से मकान की तस्वीरें खींचकर चले गए थे। मृतक की मां का कहना है कि पड़ोसी गांव की एक युवती से विजय का प्रेम प्रसंग था और इसी रंजिश में उसकी हत्या की गई। उन्होंने नामजद आरोप लगाते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने मामले की हर पहलू से जांच की जानी चाहिए। इस दौरान सीओ जमानिया अंकित तिवारी ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के वास्तविक कारणों की पुष्टि की जाएगी। बाइट- अंकित तिवारी,सीओ जमानियां, गाजीपुर0
0
Report
फलोदी के सांवरीज गांव में हिरण शिकार: शिकारी गिरफ्तार
Jodhpur, Rajasthan:फलोदी जिले के सांवरीज गांव में हिरण शिकार का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम पुलिस के साथ घटना स्थल पहुंचकर मृत हिरण को अपने कब्जे में लेकर स्थानीय लोगों की मदद से शिकारी को दस्तयाब करने का प्रयास किया। इस दौरान शिकारी पक्ष की ओर से महिला पुरुषों टीम पर पत्थर बाजी तथा लाठियां से हमला बोल दिया। इतना ही नहीं सरकारी वाहनों को भी तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान कुछ वन कर्मियों को चोटें भी आई हैं। इसके बावजूद कड़ी मशक्कत के बाद फॉरेस्ट टीम व पुलिस द्वारा एक शिकारी को दस्तयाब करने में सफलता हासिल की है। क्षत्रिय वन अधिकारी मुरलीधर छंगाणी ने बताया कि फिलहाल मृत हिरण के शव को कब्जे में लेकर उसे रेस्क्यू सेंटर लाया गया है,जहां वन्य जीव प्रेमियों की उपस्थिति में शव का पोस्टमार्टम कर दफनाने की प्रक्रिया की गई है। पुलिस व फॉरेस्ट टीम द्वारा आरोपियों के खिलाफ राज कार्य बाधा का मामला दर्ज कर जांच की जा रही हैं。0
0
Report
Advertisement
पंचकूला में सर्व समाज मिलकर भाईचारे के स्नेह मिलन का सफल आयोजन
Chandigarh, Chandigarh:पंचकूला के सेक्टर 6 स्थित सर छोटू राम जाट भवन में सर्व समाज भाईचारा स्नेह मिलन समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के बाद बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने मीडिया से बातचीत की। पूरे प्रदेश में सर्व समाज के लोगों के साथ मिलकर लगभग 10 जिलों में सर्व समाज के ताने-बाने को जोडने के लिए भाईचारा स्नेह मिलन कार्यक्रम किए गए हैं। सभी समाज आपस में विश्वास बहाली करके एक- दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश को मजबूत करने का संकल्प लें—कैप्टन अभिमन्यु। कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि भारत के अमर शहीदों और स्वतंत्रता सैनानियों के सपने को साकार करने के लिए देश को शिखर पर लेकर जाने के लिए एक होकर काम करें, इसको लेकर स्नेह मिलन कार्यक्रम हुआ है। पंचकूला सर छोटूराम जाट भवन में बड़ी भागीदारी है; मैं पंचकूला के सभी प्रबुद्ध नागरिकों का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ। कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल में जब जातिवाद का भाव मन में आए, तब देश की शहादत को याद करें और भारत वर्ष की गुलामी के वक्त को याद करें। जो भी जाति-पाति की बात भारत में करता है वह भारत माता के शहादत का दोषी है—कैप्टन अभिमन्यु। कैप्टन ने कहा कि समय-समय पर हर पीढ़ी को कालखंड की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है और अपनी युवा पीढ़ी के लिए सचेत रहने की जरूरत है। कुछ सचेत और सावधान होकर अपनी सामाजिक ताने-बाने को बचाए रखने वाली पीढ़ी समाज और देश के लिए अच्छे योगदान दे सकती है; जो पीढ़ी सोती रहेगी वह देश और समाज का भविष्य नहीं बन पाएगी। कैप्टन अभिमन्यु ने कहा जाति सब व्यक्ति तब लेता है जब वह अंदर से कमजोर होता है, अपनी क्षमता और योग्यता पर भरोसा नहीं करता। कैप्टन ने कहा वे अपना कर्तव्य मानकर समाज के लिए काम कर रहे हैं। लगभग 11 जिलों में स्नेह मिलन कार्यक्रम हो चुके हैं और जीवन भर इस काम को करते रहेंगे ताकि समाज में जागरूकता के लिए निरंतर काम हो। हर चोट का असर होता है, कोई दरवाजा तब तक न खुले जब तक खटखटाना चाहिए; इसलिए सभी को समाज के लिए छोटे-छोटे प्रयास करने की जरूरत है—कैप्टन अभिमन्यु। राजनीतिक प्रतिस्पर्धा हमारे बीच हो सकती है, लेकिन लोग अपने-अपने मंच से समाज के लिए काम करें। समाज के काम के लिए सभी को अपने-अपने मंच से काम करना चाहिए—कैप्टन अभिमन्यु। कोई भी वर्ग हो, समाज के साथ मिलकर जो व्यवहार करते हैं वही अच्छा नेतृत्व कहलाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान आंदोलन के समय तमाम विषयों पर विचार किया और फैसला किया था; जेन-जी का विश्वास प्रधानमंत्री मोदी पर दिखा है और हर वर्ग के नेतृत्व को काम करना चाहिए। महम में खाप पंचायत की तरफ से गानों में अश्लीलता और अभद्रता पर कार्यक्रम पर कैप्टन अभिमन्यु ने कहा, यह सराहनीय कार्य है; हरियाणा के गानों में अश्लीलता और अभद्रता पर खाप पंचायतों ने अच्छा कदम उठाया है। ऐसी भाषा का इस्तेमाल इनमें नहीं होना चाहिए; समाज नुकसान हो रहा है। खाप पंचायतों ने अच्छी भूमिका निभाई है। सामाजिक व्यवहार के लिए समाज और शासन- प्रशासन को मिलकर काम करना चाहिए ताकि अच्छे समाज का निर्माण हो सके—कैप्टन अभिमन्यु। स्नेह मिलन समारोह में पूर्व स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, पूर्व डीजीपी एमएस मलिक, बीएस गिल, गुर्जर समाज से बलविंदर चौधरी, भाग सिंह दमदमा, दीपक शर्मा, परमजीत कौर, ITBP चंडीगढ़ में जिम्मेदारी संभाल रहे विजय देशवाल, पूर्व डीजी ITBP ईश्वर दुहन समेत सर्व समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे.0
0
Report
UP NEWS : बीसलपुर मृतक के घर पहुंचा सपा का प्रतिनिधि मंडल
Pilibhit, Uttar Pradesh:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीयअध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा का एक प्रतिनिधि मंडल पीलीभीत के समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह उर्फ जग्गा के नेतृत्व में बीसलपुर पहुंचा जहां उन्होंने नगर पालिकाकर्मी सुसाइड करने वाले कर्मचारी उपेंद्र शंखधार के घर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने हर संभव कार्रवाई कराकर न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। जिसके बाद प्रतिनिधि मंडल ने नगर के होटल श्याम प्रवेश में प्रेसवार्ता कर सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आदेश पर उनका प्रतिनिधिमंडल लखनऊ से पीड़ित परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की है। घटना को उन्होंने दुखद बताया है। पूर्व एमएलसी शशांक यादव ने घटना को लेकर कहा विवेचना में जरूरत पड़ने पर मदद की जाएगी और मृतक आश्रित परिवार के लिए जो व्यवस्था होती है वह होनी चाहिए। उन्होंने कहा फोर्थ क्लास के कर्मचारियों से बसूलयाबी कराई जा रही थी वह गलत है साथ ही सिस्टम फेल और ईओ को गुनहगार बताया। वहीं उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा बोलने में तो जीरो टॉलरेंस है कमीशन खोरी हो रही है इस सरकार में करप्शन न्यू नॉर्मल है। जनता को डरा धमकाकर दबाने का काम किया जा रहा है। वहीं उन्होंने किसान और छात्रों के आंदोलन को सलाम किया है। इस मौके पर पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद, शशांक यादव,अमित यादव रिंकू,पूर्व मंत्री अनीस अहमद खां,दिव्या गंगवार सहित बड़ी संख्या में सपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
सांगली शिक्षक सभा में फिर से हंगामा: धक्का-मुक्की और गोंधळ जारी
Sangli, Maharashtra:शिक्षकांच्या सोसायटी सभेत गोंधळ आणि धक्काबुकीची परंपरा यंदाही कायम.. सांगली मध्ये शिक्षकांच्या पार पडलेल्या सभेत धक्काबुक्की आणि गोंधळ याची परंपरा यंदाही कायम असल्याचं पाहायला मिळालं.शिक्षकांच्या शिक्षण सेवक सहकारी सोसायटीची 93 वार्षिक सर्वसाधारण सभा पार पडली,या सभेमध्ये नेहमीप्रमाणे शिक्षकांचा गोंधळ आणि एकमेकांवरच्या अंगावर धावून जाण्याचा प्रकार घडला आहे.सत्ताधारी संचालकांकडून बेरकारभार करण्यात आल्याचा आरोप विरोधकांकडून करण्यात आला,त्यानंतर सभागृहामध्ये एकच गोंधळ निर्माण झाला माईक घेऊन व्यासपीठावर धावून जाण्याचा प्रकार घडल्यानंतर विरोधक आणि सत्ताधारी समर्थक आमने-सामने आले यावेळी जोरदार गोंधळ होऊन धक्काबुक्कीचा देखील प्रकार घडला अखेर गोंधळामध्येच सत्ताधाऱ्यांनी सभा गुंडाळल्याचा आरोप विरोधकांकडून करण्यात आला आहे,तरी विरोधी सभासदांनी चुकीचे प्रश्न विचारत,माईक भिरककावण्याचा प्रकार केल्याचा आरोप सत्ताधार्यांनी केला आहे.मात्र या प्रकारने शिक्षकांच्या सभेत यंदा देखील गोंधळ आणि धक्काबुक्की परंपरा पाहायला मिळाली.0
0
Report
Advertisement
सोनू सिकरवार बने भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह के आगरा मंडल अध्यक्ष
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा । भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह ने संगठन के विस्तार के तहत सोनू सिकरवार को आगरा मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह मनोनयन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी के निर्देश पर किया गया। केंद्रीय कार्यालय गढ़ी हुलासी सादाबाद, हाथरस से जारी पत्र के अनुसार नगला गिरधर, विकास खंड बलदेव, तहसील महावन, जनपद मथुरा निवासी सोनू सिकरवार को सर्वसम्मति से यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। मनोनयन के अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपते हुए संगठन की नीतियों का निष्ठापूर्वक पालन करने तथा किसानों और कामगारों के हितों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। इस दौरान सोनू सिकरवार का फूल-मालाओं और साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष सोनू सिकरवार ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह आगरा मंडल के सभी जिलों में किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएंगे। उन्होंने बिजली, खाद, बीज, सिंचाई और फसल मुआवजा जैसी प्रमुख समस्याओं के समाधान के लिए लगातार संघर्ष करने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में संगठन के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे और उन्होंने सोनू सिकरवार को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।0
0
Report
अलवर में कारगिल विजय दिवस पर श्रद्धांजलि सभा, देशभक्ति और शहादत को नमन
Alwar, Rajasthan:अलवर में कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अलवर में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार शाम शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा कंपनी बाग स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और शहरवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को पुष्प अर्पित किए और उनके साहस व बलिदान को नमन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश गंगावत ने कहा कि कारगिल विजय दिवस वीर सैनिकों के अद्वितीय पराक्रम और बलिदान की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब देशवासी उनके त्याग और राष्ट्रभक्ति को हमेशा याद रखें। वहीं, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रमन सैनी ने कहा कि कारगिल युद्ध में भारतीय सेना ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए देश की सीमाओं की रक्षा की। ऐसे वीरों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को देशसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे तथा सभी ने एक स्वर में कारगिल के वीर शहीदों को नमन किया。0
0
Report
कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, टी55 टैंक स्मारक पर दीप प्रज्वलन
Seoni, Madhya Pradesh:कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि सिवनी में मातृशक्ति संगठन द्वारा 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर नगर की शौर्य चौक स्थित टी55 टैंक राष्ट्रीय स्मारक पर पुलिस अधीक्षक श्री कृष्णा लालचंदानी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा मातृशक्ति संगठन की अध्यक्ष सीमा चौहान द्वारा दीप प्रचलित कर लगभग 443 शहीदों की घर की मिट्टी के कलश और वर्ष 1991 में कारगिल युद्ध सहित अनेक ऑपरेशनों में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले t55 टैंक को दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि भेंट की गई कार्यक्रम में पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे नशे से दूरी है जरूरी कार्यक्रम के तहत एनसीसी कैडेट्स नगर के ग्रामीण जन जनप्रतिनिधियों और पुलिस विभाग द्वारा नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई कार्यक्रम में पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने कहा कि देश की सीमाओं को जहां सेना सुरक्षित करती है वही देश के अंदर पुलिस विभाग तैनात रहता है उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की कार्यक्रम आयोजित होने से लोगों में जन जागृति आती है वही कार्यक्रम की आयोजक सीमा चौहान ने कहा कि यही एक गौरव पूर्ण क्षण है कि आज के दिन हमारे सेवा की बनाकर उन्हें हमें कारगिल विजय दिलाई थी और उन्हें यह भी कहा कि जिसकी 55 टैंक को आज उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित की है इस टैंक में कारगिल युद्ध सहित अनेक ऑपरेशनों में एवं भूमिका निभाई थी और यह टैंक मध्य प्रदेश मैं एकमात्र टैंक है जिसकी स्थापना सिवनी में की गई है0
0
Report
Advertisement
सुपौल के नवोदय विद्यालय में छात्रों का धरना वायरल; प्रशासन से समाधान की मांग
Bihar:रिपोर्ट सुभाष चंद्रा, सुपौल. स्लग जवाहर नवोदय विद्यालय सुपौल के छात्रों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर स्कूल में दिया धरना, जिला प्रसाशन से लगाया पहल की गुहार, सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा वीडिओ. एंकर सुपौल स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय सुपौल के छात्रों ने विद्यालय में व्याप्त अव्यवस्था को लेकर धरना दिया है, जिसका वीडिओ सोशल मिडिया पर खूब वायरल हो रहा है, वीडिओ कब और कहां की है इसकी पुष्टि हम नहीं कर रहे हैं लेकिन जानकारी मिली है कि यह वायरल वीडिओ दो दिन पहले 24 तारीख की है, वीडिओ में स्कूल के छात्र धरना पर बैठे हुए हैं, जिसके द्वारा आरोप लगाया जा रहा है कि विद्यालय में व्याप्त समस्याओं को लेकर इससे पहले भी प्रिंसपल सहित स्थानीय प्रसाशन को भी इससे अवगत कराया गया लेकिन अब तक इस दिशा में कहीं से भी कोई पहल नहीं हुई है, जिससे छात्रों में काफी आक्रोश है. नाराज छात्रों का आरोप है कि फिजिक्स और केमेस्ट्री की फेकेल्टी नहीं रहने से छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है उनकी तैयारी प्रभावित हो रही है. छात्रों ने साफ सफाई से लेकर सुरक्षा सम्बन्धी और अन्य सारी समस्याओं को लेकर भी सवाल उठाया है और प्रसाशन से इस दिशा में पहल करने की गुहार लगाई है, वीडिओ में छात्रों ने जिला प्रसाशन से इस दिशा में समुचित पहल करने की गुहार लगाई है. हालांकि इस बाबत हमने नवोदय विद्यालय के प्रिंसपल मीणा मुर्मू से बात करना चाहा तो उन्होंने फोन रिसीव करने के बाद जब यह जाना कि हम मिडिया से हैं तो इस विषय पर उन्होंने कोई भी बात करने से परहेज किया है. इधर सूत्रों से जानकारी मिली है कि छात्रों के धरना पर बैठे होने कि शिकायत पर विभाग के वरीय अधिकारी स्कूल पहुँच छात्रों से वार्ता किया और उन्हें समझा बुझाकर समुचित आश्वासन देने के बाद मामला को तत्काल शांत कर दिया है. लेकिन इस बीच सोशल मिडिया पर वायरल हो रही इस वीडिओ से चर्चा का बाजार गर्म है. और लोग इसको लेकर तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं.0
0
Report
जगदलपुर शहर में घरेलू चोर महिला गिरफ्तार, 5 मोबाइल सहित पर्स बरामद
Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर शहर में अलग अलग स्थानों में घर घूम कर चोरी करने वाली एक महिला को बस्तर पुलिस ने गिरफ्तार किया है, शहर के पथरा गुडा से कोतवाली पुलिस को एक महिला का मोबाइल और पर्स चोरी होने की शिकायत मिली थी, सीसीटीवी फुटेज को खंगालते हुए पुलिस ने मेडिकल कॉलेज डिमरामपाल से संदिग्ध महिला को पकड़ा आरोपी महिला के कब्जे से पुलिस ने अलग अलग स्थानों से चोरी किए गए 5 मोबाइल फोन और एक पर्स जब्त किया, आरोपी महिला की पहचान अंजली उर्फ़ माधुरी मोदी निवासी जिला बलांगीर उड़ीसा के रूप में हुई है。0
0
Report
गोरखपुर के तुर्रा नाले में अज्ञात युवक मौत, टैटू से पहचान की कोशिश शुरू
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र में रविवार सुबह तुर्रा नाले से एक अज्ञात युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के दाहिने हाथ पर 'उपेन्द्र' नाम का टैटू बना हुआ है, जिसे पुलिस पहचान का अहम सुराग मान रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों से मिलान कर रही है। गोरखपुर के चिलबिलवां स्थित घोघवा देवी मंदिर से करीब 50 मीटर दक्षिण स्थित तुर्रा नाले में रविवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव उतराता मिला। सुबह करीब आठ बजे भैंस चरा रहे ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने तत्काल पिपराइच थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 38 वर्ष है। उसके शरीर के ऊपरी हिस्से पर कोई कपड़ा नहीं था, जबकि नीचे नीले रंग का अंडरवियर पहना हुआ था। शव से दुर्गंध आने के कारण आशंका है कि उसकी मौत करीब 24 घंटे पहले हुई होगी। मृतक के दाहिने हाथ पर 'उपेन्द्र' नाम का टैटू बना हुआ है, जिसे पुलिस पहचान का महत्वपूर्ण सुराग मानकर जांच आगे बढ़ा रही है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि शव किसी अन्य स्थान से बहकर नाले में पहुंचा है। फिलहाल पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों का मिलान कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला डूबने से मौत का प्रतीत हो रहा है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
