वृंदावन में पहली बार हुई सबसे छोटी गाय की पूजा, लोगों में उत्साह
वृंदावन में गोपाल अष्टमी के अवसर पर पहली बार एक बेहद छोटी गाय का पूजन किया गया, जिसे देखने के लिए लोग बड़ी संख्या में एकत्र हुए। इस पावन दिन पर भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गौ पूजन की परंपरा का निर्वाह करते हुए ऋतंभरा ने इस अनोखी छोटी गाय का पूजन किया। उन्होंने कहा कि यह गाय इतनी छोटी है कि इसे गोद में भी बिठाया जा सकता है और यह बहुत प्यारी लगती है। ऋतंभरा ने गौ संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि इसके लिए समाज को भी आगे आना चाहिए, और हर सनातनी परिवार को गाय पालने का प्रयास करना चाहिए।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
