Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Dungarpur314001

2 महीने बाद मिले कंकाल ने फैलाई सनसनी, जानें क्या हुआ!

ASAkhilesh Sharma
Jul 16, 2025 08:02:16
Dungarpur, Rajasthan
जिला डूंगरपुर विधानसभा सागवाडा अखिलेश शर्मा लोकेशन सागवाडा हेडलाइन- 2 महीने से गायब व्यक्ति का नारमंगरा जंगल में मिला कंकाल, पेड़ से गमछा बांधकर लटका था एंकर इंट्रो- डूंगरपुर जिले के वरदा थाना क्षेत्र के लक्ष्मण सागर बांध के पास नारमगरा के जंगल में एक पेड़ के नीचे नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई | मृतक की पहचान 52 साल के लक्ष्मण डामोर के रूप में उसकी पहचान हुई। वह 2 महीने से घर से गायब था और परिवार के लोग खोजबीन कर रहे थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है | बॉडी-वरदा थाना क्षेत्र के कंतरी फला नालवडा निवासी हरिलाल पुत्र मावजी डामोर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इसमें बताया की 16 मई को रात के समय उसका बड़ा भाई लक्ष्मण घर से बिना बताए कही चले गए थे। आसपास रिश्तेदारों में कई जगह खोजबीन की लेकिन कोई पता नहीं चल सका। आज लक्ष्मण सागर बांध के पास अम्बे माता मंदिर के सामने भवानपुरा के नारमंगरा जंगल में सड़ा गला शव मिलने की सूचना मिली। परिवार के लोगो के साथ मौके पर जाकर देखा। जंगल में एक पहाड़ी पर कंजडी के पेड़ के नीचे झाड़ियों में सडा गला शव पड़ा था। जिसका चेहरा पहचान में नहीं आ रहा था। केवल कंकाल था। उसके पहने कपड़ों ओर चप्पलों से शव भाई लक्ष्मण का होना पाया। सड़े गले कंकाल के गले में गमछे का फंदा लगा हुआ था। वही गमछे का एक टुकड़ा पेड़ से बंधा था। पुलिस की मौजूदगी में कंकाल को सागवाड़ा अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया। लक्ष्मण की ओर से फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड करने की संभावना जताई है। वही भाई ने मामले की जांच करवाने की मांग रखी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है | अखिलेश शर्मा जी मीडिया डूंगरपुर
1
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top