Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Rohtas821115

कैमूर की गुफा में अद्भुत शिवलिंग का रहस्य, जानें क्या है इसकी महिमा!

AYAMARJEET YADAV
Jul 11, 2025 06:31:49
Sasaram, Bihar
रोहतास जिला के कैमूर पहाड़ी के गुफा में स्थित गुप्तेश्वर महादेव शिवलिंग की महिमा अपरंपार है। दुर्गम कैमूर पहाड़ियों से गुजरकर यहां किसी तरह लोग पहुंच पाते हैं, जो लगभग 200 मीटर अंदर गुफा में प्रवेश करने पर भगवान महादेव का प्राकृतिक शिवलिंग का लोग दर्शन करते हैं। दुर्गम और अंधेरी गुफा के अंदर यह शिवलिंग अवस्थित है। जिसका दर्शन करना किसी भी शिव भक्त के लिए जीवन की सबसे बड़ी अनुभूति मानी जाती है। चुकी पवित्र गुफा के अंदर ऑक्सीजन की कमी हो जाती है। ऐसे में प्रशासन द्वारा यहां ऑक्सीजन की सप्लाई भी की जाती है। लेकिन फिर भी कभी-कभी भीड़ अधिक हो जाने के कारण गुफा के अंदर लोगों का दम घुटने लगता है। रोहतास जिला के चेनारी प्रखंड के कैमूर पहाड़ के गुफा में अद्भुत शिवलिंग अवस्थित है। कहते हैं कि यहां जो शिवलिंग है और प्राकृतिक रूप से निर्मित है और समय-समय पर इसका थोड़ा बहुत रूप तथा जाकर बदलते रहता है। बता दे कि यहां सुविधाओं का घोर अभाव है। क्योंकि अभी यहां तक बिजली नहीं पहुंची है। साथ ही मोबाइल नेटवर्क भी काम नहीं करता है। वन विभाग के अधीन होने के कारण थोड़ी बहुत पहुंच पथ यहां बनाया गया है। लेकिन फिर भी यहां पहुंचना काफी मुश्किल होता है। सावन में दूर-दूर से श्रद्धालु यहां किसी तरह पहुंचकर जलाभिषेक करते हैं। हम आपको दिखा रहे हैं कि आज इस पवित्र गुफा के अंदर की तस्वीर, जहां भोलेनाथ का प्राकृतिक रूप से निर्मित शिवलिंग अवस्थित है। सावन में यहां जलाभिषेक करना तथा इस शिवलिंग का दर्शन करना सर्वोत्तम माना गया है। ऐसी किदवंतिया है कि जब भस्मासुर को वरदान देने के बाद भगवान शिव इस गुफा में छुपकर कुछ दिनों तक रहे थे। स्थानीय लोग इसे गुप्ता धाम के नाम से भी जानते हैं। क्योंकि यहां भगवान शिव गुप्त रूप से निवास किए थे। कई दुर्गम पहाड़ियों तथा पहाड़ी नदियों को पार कर जंगल से होते हुए यहां लोग पहुंच पाते हैं। जायजा हमारे सासाराम संवाददाता अमरजीत कुमार ने... बाइट -- रवि कुमार (शिव भक्त) बाइट-- गिरजा साह (स्थानीय) बाइट -- अमरजीत कुमार, जी मीडिया, सासाराम।
9
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top