Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kurukshetra136118

कुरुक्षेत्र में बेसहारा गोवंश का कहर, कब होगा समाधान?

DKDARSHAN KAIT
Jul 19, 2025 15:32:49
Kurukshetra, Haryana
कुरुक्षेत्र की सड़कों पर बेसहारा गोवंश.."कभी ले रहा जान, कभी कर रहा आर्थिक नुक्सान" आख़िर कब होगा इस समस्या का समाधान शांति नगर की गली नंबर 5 में गोवंश का दिखा कहर घर के बाहर खड़ी कार को पहुंचाया नुक्सान ,,,cctv में कैद सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गोवंश को रखने हेतु जगह का संकट प्रशासन नहीं निकाल पा रहा समाधान जनता परेशान, आख़िर कब होगा इस समस्या का समाधान अब शहर के जागरूक नागरिक ने पीएम मोदी को समस्या से करवाया अवगत कुरुक्षेत्र। बड़े-बड़े दावे और कई बार प्रयास के बावजूद भी धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की सड़कें पशु मुक्त नहीं हो पाईं। आज भी सड़कों पर 500 से ज्यादा बेसहारा गोवंश घूम रहे हैं। ये गोवंश न केवल आमजन के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं, बल्कि लोगों को आर्थिक रूप से नुकसान भी पहुंचा रहे हैं। आपको बता दें कि बीते वर्ष 27 जुलाई 2024 के दिन पटेल नगर में एक बुजुर्ग महिला को गोवंश ने टक्कर मारकर मौत के घाट उतार दिया था। इतना ही नहीं सड़कों पर घूम रहे ये बेसहारा गोवंश आए दिन कई वाहन चालकों, पैदल यात्रियों के लिए दुर्घटनाग्रस्त होने का कारण भी बन रहे हैं। आए दिन लोगों को आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचाने की वजह भी बन रहे हैं। ताज़ा घटनाक्रम कुरूक्षेत्र के शांति नगर की गली नंबर 5 से जुड़ा है। जहां बीती रात घर के बाहर खड़ी एक कार को बेसहारा गोवंश ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना के बाद न केवल कार मालिक बल्कि गली और आसपास के कई लोगों में गहरा रोष देखने को मिला। लोगों का कहना है कि आखिर सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गोवंश की समस्या से लोगों को कब छुटकारा मिलेगा। लोगों का कहना है कि इनसे हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है। प्रशासन इन गोवंश को रखने के लिए जगह की तलाश नहीं कर पा रहा है। शहर से पशु मुक्त सड़क किए जाने का अभियान ठप पड़ा है। बीते वर्ष धर्मनगरी के पटेल नगर न्यू कॉलोनी में सड़क पर घूम रहे गोवंश ने बुजुर्ग महिला को पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया था। इस घटना से प्रशासन में हलचल मच गई थी तो आनन-फानन सड़कें पशु मुक्त किए जाने के दावे भी किए गए लेकिन ये दावे आज तक हकीकत नहीं बन सके जबकि बुजुर्ग महिला की मौत के बाद कईं और लोग भी गोवंश की चपेट में आ चुके हैं, जिनमें व्यापारी नेता फतेहचंद गांधी भी शामिल रहे। आपको बता दें कि उक्त बुजुर्ग महिला की मौत के बाद मची हलचल के बीच प्रशासन ने वाह फाउंडेशन को सड़कें पशु मुक्त किए जाने का काम सौंपा। इस फर्म ने पशुओं को सड़कों से हटाने का अभियान शुरू किया भी, जो लगातार जारी भी है। वाह फाउंडेशन के प्रतिनिधि जसबीर सिंह ने बताया कि इस एक साल में 1000 से अधिक गोवंश विभिन्न गोशालाओं में पहुंचाए जा चुके हैं। बीच बीच में गौशालाओं में जगह न होने के कारण कभी ये अभियान रुक भी गया। अब बारिश और कांवड़ यात्रा के चलते कुछ दिनों से ये अभियान कुछ दिन से रोका गया है। आपको बता दें कि ऐसा भी नहीं है कि प्रशासन द्वारा इस दिशा में काम नहीं हुआ, इन गोवंश को रखने के लिए ग्राम पंचायतों से जमीन दिए जाने को लेकर भी प्रशासन द्वारा संपर्क किया गया था हालांकि प्रशासनिक तौर पर दो-तीन बार बैठक भी हुई, लेकिन आज तक बात सिरे नहीं चढ़ पाई। यहां तक कि श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के गांव फतुहुपुर स्थित खाली परिसर को भी अस्थायी तौर पर इसके लिए प्रयोग किए जाने पर विचार हुआ लेकिन यह भी आगे नहीं बढ़ पाया। लोगों का कहना है कि रात के अंधेरे में जो लोग इन पशुओं को शहर में छोड़ जाते हैं, उन्हें पकड़कर उन पर भी कारवाई की जानी चाहिए। आपको बता दें कि कुरुक्षेत्र जिले में लगभग 25 गोशालाएं हैं, जिनमें नौ हजार से अधिक गोवंश है। कुरुक्षेत्र शहर में ही 9 गोशालाएं हैं जिनमें बारना, अमीन, मथाना, कृष्ण कृपा गोशाला, महादेव गोशाला, गीता धाम गोशाला, जय बजरंग बली गोशाला, गोशाला बाजार स्थित गोशाला, सिद्धनाथ गोशाला ज्योतिसर, बीड़ पिपली गोशाला आदि शामिल है। आपको बता दें कि इस समस्या के स्थाई समाधान हेतु लगातार आवाज उठा रहे शहर के एक जागरूक नागरिक मनमोहन शर्मा ने अब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी एक पोस्ट के माध्यम से इस समस्या से अवगत करवाया है। उन्हें उम्मीद है कि अब देश के प्रधान मंत्री इस मामले में जल्द ही संज्ञान लेंगे और कुरुक्षेत्र की सड़कें जल्द ही पशु मुक्त होंगी। जब इस बारे नगर परिषद थानेसर के सचिव अशोक कुमार से बात की गई तो उनका क्या कहना है सुनिए रटा रटाया एक ही जवाब होता है प्रशासन के पास बाईट;- शहर वासी (11) बाईट,,,, अशोक कुमार सचिव,,नगर परिषद थानेसर ,कुरुक्षेत्र
2
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top