Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Purba Bardhaman713409

মাছ শিকারীর বুকে ঢুকে গেলো মাছ! দেখুন ঘটনাটি

SRSanjoy Rajbanshi
Jul 22, 2025 01:00:46
Kalna, West Bengal
শিকারী খুদ এহা শিকার হো গায়া, একটি হিন্দি মুভির গানের এই সংলাপটি বাস্তব প্রমান হয়েগেলো কালনার ঘু ঘু ডাঙা গ্রামের একটি ঘটনায়, মাছ শিকারের বর্ষা বাসে বাধার সময় হঠাৎ মাছ শিকারীর বুকে ঢুকে যাই,স্থানীয়রা তাকে উদ্ধার করে মাছ শিকারের বর্ষা বুকে গাঁথা অবস্থায় কালনা সুপার স্পেশালিটি হসপিটালে নিয়ে আসে,আহতের নামে আয়ুষ শেখ,চিকিৎসকের প্রচেষ্টায় অপারেশন থিয়েটারে নিয়েগিয়ে কয়েক ঘন্টা চেষ্টাই ধারালো মাছ শিকারের বর্ষাকে বের করা সম্ভব হয়, বাইট এক - আয়ুষ শেখ (আহত) বাইট দুই - টিঙ্কু শেখ (স্থানীয়) ছবি 2C তে 22725-KLN-SHIKARI-R
1
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SKSanjay Kumar Verma
Jul 22, 2025 06:07:46
Delhi, Delhi:
बड़ी संख्या में कावड़ियों के दिल्ली में प्रवेश को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी इस बार बड़ी संख्या में कावड़ियों के दिल्ली में प्रवेश को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की तरफ से एडवाइजरी जारी की गई है जिसमें आईएसबीटी से आईटीओ वजीराबाद से आईटीओ और अन्य रोडो पर जहां पर कपड़ों की संख्या ज्यादा है उन लोगों को डायवर्ट किया गया है और सलाह दी गई है कि इन मार्गों से बचे इस बार पिछले साल के मुकाबले बावड़ियों की संख्या काफी अधिक है एक अनुमान के मुताबिक पिछले साल के तुलना में इस बार डेढ़ गुना कावड़िया दिल्ली और अन्य जगहों से हरिद्वार गए जहां से अब वह खबर लेकर दिल्ली में लौट रहे हैं ज्ञात है कि कल सुबह जल अभिषेक किया जाएगा और उसी को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के द्वारा एडवाइजरी कल सुबह तक के लिए जारी की गई है इस बार कावड़ चोरों की संख्या भी पहले के मुकाबले काफी अधिक है दिल्ली के कश्मीरी गेट स्थित आईएसबीटी के पास कर शिविर में कांवड़ियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है कावड़ शिवर के आयोजकों के मुताबिक पिछले साल की तुलना में इस बार कावड़ी की शंका काफी बड़ी है और उनके लिए हमने इस बार विशेष प्रबंध किया है Wkt
2
Report
BBBhupendra Bishnoi
Jul 22, 2025 06:06:31
Jodhpur, Rajasthan:
जोधपुर जोधपुर से इस वक्त की बड़ी खबर नगर निगम जोधपुर की बड़ी कार्रवाई एम्स अस्पताल के सामने से हटाए अस्थाई अतिक्रमण सड़क पर ठेले लगाकर किया गया था अस्थाई अतिक्रमण एम्स के बाहर यातायात की हो रही थी दिक्कत
0
Report
SKSanjay Kumar Verma
Jul 22, 2025 06:06:21
Delhi, Delhi:
दिल्ली में सुबह हो रही बारिश से उमस और गर्मी से मिली राहत देश की राजधानी दिल्ली में एक बार आज फिर मौसम सुहाना हो गया और दिल्ली में सुबह बारिश शुरू हो गई जिसके चलते एक बार फिर दिल्ली वालो को उमस और गर्मी से राहत मिली Wkt
0
Report
AKAshwani Kumar
Jul 22, 2025 06:06:11
Bhagalpur, Bihar:
एंकर - भागलपुर में गंगा नदी उफनाई हुई है सुल्तानगंज के साथ साथ नवगछिया और कहलगाँव में ऑरेंज अलर्ट जारी है ऐसे में प्रशासन अलर्ट है साथ ही गंगा और कोसी नदी किनारे के लोगों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। सुल्तानगंज में 24 घण्टे में 30 सेंटीमीटर तक जलस्तर बढ़ा है यहां गंगा अब खतरे के निशान से 1 मीटर 5 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। एसडीआरएफ की टीम गंगा में पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रही है। 24 सदस्य टीम 4 बोट के साथ भ्रमणशील है इसके साथ ही आधे दर्जन सरकारी नाव के साथ नाविकों को तैनात किया गया है। कांवड़ियों की सुविधा के लिए लगातार बैरिकेडिंग को शिफ्ट किया जा रहा है ताकि श्रद्धालुओ को परेशनियों का सामना न करना पड़े। जलस्तर बढ़ने से कांवड़ियों की परेशानियां बढ़ गई है। इसके अलावे भागलपुर में गंगा नदी खतरे के निशान के करीब है तो वहीँ कहलगाँव में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 30 सेंटीमीटर ऊपर है इसके अलावे कोसी नदी का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। Wt- अश्वनी कुमार, ज़ी मीडिया, भागलपुर Byte- नवीन कुमार, एसडीआरएफ कर्मी
0
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
Jul 22, 2025 06:05:24
Baghpat, Uttar Pradesh:
नाम :: कुलदीप चौहान लोकेशन :: बागपत एंकर :--- सावन का महीना चल रहा है ओर ऐसे में भोले बाबा की भक्ति ओर शक्ति देखते ही बनती है |अपने माता पिता के अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए हरिद्वार से जल लेकर बागपत पहुंचे तीन सगे भाई 121 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर सोनीपत जा रहे है ओर महाशिवरात्रि को भगवान भोले नाथ का जलाभिषेक कर अपने माता पिता को भी जल से नहलाएंगे | दरअसल हरियाणा राज्य के सोनीपत में अहमदपुर गांव के तीन सगे भाई आकाश, विकास ओर दीपक अपने पिता के अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए हरिद्वार कांवड़ लेने के लिए गए थे ओर उन्होंने इसी कामना के साथ 121 लीटर गंगाजल की कांवड़ उठाई थी ओर आज वे बागपत से सोनीपत अपने गांव की ओर बढ़े है उनका कहना है कि उनकी भोले बाबा से मन्नत है कि उनके माता पिता स्वस्थ रहे ओर शिवरात्रि के दिन भगवान शिव का जलाभिशेक करने के बाद पुरे गांव के सामने मंदिर में अपने माता का भी जलाभिषेक करेंगे ताकि युवा जागरूक हो ओर अपने माता पिता को शी से रखे | बाईट :--- आकाश बाईट :--- दीपक
1
Report
ASABDUL SATTAR
Jul 22, 2025 06:05:14
Jhansi, Uttar Pradesh:
एंकर- झांसी के ग्राम करगुवा का रहने वाला ट्रक चालक की जालौन में गोली मारकर हत्या कर दी गई। चालक धर्मेंद्र ट्रक लेकर कानपुर देहात से लौट रहा था। जालौन के एट बाइपास पर उसे गोली मार दी गई। साथी ने परिजनों को बताया ट्रक का एक्सीडेंट हो गया। परिजन भरोसा कर इलाज करा रहे थे। मौत के बाद हुए पोस्टमॉर्टम में मृतक के सिर में बुलेट मिली है। पुलिस ने साथी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। वी/ओ.1-झांसी चिरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम करगुवा निवासी धर्मेंद्र राजपूत ट्रक चलाता है और शुक्रवार को गिट्टी लेकर कानपुर देहात के मकनपुर गया था। गिट्टी उतारकर वापस झांसी लौट रहा था। साथ में दूसरा ड्राइवर सतीश भी था। जिसने 19 जुलाई को सुबह धर्मेंद्र के पिता मुरारी को फोन कर बताया कि जालौन के एट बाइपास पर ट्रक का एक्सीडेंट हो गया। जिसमें धर्मेंद्र गंभीर रुप से घायल हो गया है। उसे उरई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। परिजन जब वहां पहुंचे तो धर्मेंद्र को झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। परिजनों ने धर्मेंद्र को झांसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां जब डॉक्टर ने उसका सीटी स्कैन कराया तो सिर में बुलेट फंसी मिली। इलाज के दौरान धर्मेंद्र की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमॉर्टम करवाया। जिसमें जबड़े के ऊपरी हिस्से में गोली लगने की पुष्टि हुई और हड्डी को चीरती हुई गोली सिर में फांसी मिली है। फिलहाल जालौन पुलिस गोली से हुई मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। बाइट- शशिकांत राजपूत..... मृतक का रिश्तेदार
0
Report
AYAmit Yadav
Jul 22, 2025 06:04:28
Jaipur, Rajasthan:
खबर:-टीवी व हाइपर खबर लोकेशन:-बर्डोद रिपोर्टर:-अमित यादव इन्फॉर्मर:-दिनेश सैनी मोबाइल:- 9928121402 जिला:-कोटपूतली बहरोड़ विधानसभा:-बहरोड़ ट्विटर :-@amitktp888,@Dinesh99saini इंट्रो:--बर्डोद(कोटपूतली-बहरोड़)....बर्डोद कस्बे के बस स्टैंड के पास स्थित पटवार कार्यालय पर तीन दिवसीय किसान आईडी शिविर आयोजित हुआ। जिसमें किसानों ने शिविर स्थल पर पहुंच फार्मर आईडी बनवाकर शिविर का लाभ लिया। यह शिविर पूर्व में किसान आईडी बनवाने से वंचित किसानों की फार्मर आईडी बनाने के उद्देश्य से लगाया गया।
0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Jul 22, 2025 06:04:20
Pratapgarh, Rajasthan:
Slug : 2207ZRJ_PRTP_SHIV_KGR_R जिला : प्रतापगढ़ विधानसभा : प्रतापगढ़ खबर की लोकेशन : अरनोद जिला संवादाता : हितेष उपाध्याय, 9079154796 हेडर/हेडलाईन : सावन में उमड़ रहा श्रद्धा का सैलाब, गौतमेश्वर महादेव में हो रहा जलाभिषेक एंकर/इंट्रो : सावन के पावन माह में क्षेत्रभर के श्रद्धालु गांव-गांव से कांवड़ यात्रा निकाल रहे हैं। अरनोद क्षेत्र में श्रद्धालु डीजे की धुन पर झूमते हुए भक्ति गीतों के साथ गौतमेश्वर महादेव मंदिर की ओर बढ़ रहे हैं। गौतमेश्वर महादेव, जिसे काँठल का हरिद्वार भी कहा जाता है, वहां शिवलिंग पर जलाभिषेक किया जाएगा। मंदिर परिसर में पहुंचकर श्रद्धालु पूजा-अर्चना के साथ प्रकृति की सुंदरता का भी आनंद ले रहे हैं। इस अवसर पर शिव भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजन को लेकर स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों ने भी पूर्ण सहयोग किया।
0
Report
SLSanjay Lohani
Jul 22, 2025 06:04:11
Satna, Madhya Pradesh:
सतना जिले के बिरसिंहपुर के वार्ड क्रमांक 8 में एक बैल के 50 फीट गहरे कुएं में गिरने की घटना ने क्षेत्र में हलचल मचा दी। कुएं के चारों ओर दीवार न होने के कारण बैल के गिरने की आशंका बढ़ गई थी। हरसेड गांव के प्रेम कुमार ने बिना देर किए साहस का परिचय देते हुए कुएं में उतरकर बैल को बचाने का बीड़ा उठाया। घंटों की कड़ी मेहनत और रस्सियों के सहारे, नगर परिषद कर्मचारियों, सभापुर पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से बैल को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस घटना ने सामुदायिक एकता और मानवता का शानदार उदाहरण पेश किया। प्रेम कुमार के इस साहसिक कार्य की क्षेत्र में खूब प्रशंसा हो रही है।
0
Report
MDMahendra Dubey
Jul 22, 2025 06:03:57
Damoh, Madhya Pradesh:
दमोह के गैसाबाद में जनपद सदस्य के लिए मतदान जारी... एंकर/ दमोह जिले की हटा जनपद के तहत गैसाबाद क्षेत्र से जनपद सदस्य के लिये उप चुनाव का मतदान जारी है। ये सीट यहाँ से सदस्य और जनपद के अध्यक्ष इंद्रपाल पटेल को हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा पड़ने के बाद खाली हुई थी। जनपद सदस्य के लिए चल रहे मतदान में तीन गांव गैसाबाद बलेह और गरेह में 9 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिनमे 5621 मतदाता अपने मत का उपयोग करेंगे। इस उप  चुनाव में कुल 05  प्रत्याशी मैदान में है। जिले में हो रहे इस उप चुनाव में पहली बार पेपर लेस इलेक्शन भी हो रहा है इसलिए ये  चुनाव बेहद खास भी है। सुबह से ही लोगो मे मतदान को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है जिससे मतदान का अंतिम प्रतिशत अच्छा होने की उम्मीद भी है। बाईट- राकेश मरकाम ( उप निर्वाचन अधिकारी हटा दमोह)
0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Jul 22, 2025 06:03:46
Pratapgarh, Rajasthan:
Slug : 2207ZRJ_PRTP_GIRFTAR_R जिला : प्रतापगढ़ विधानसभा : प्रतापगढ़ खबर की लोकेशन : प्रतापगढ़ जिला संवादाता : हितेष उपाध्याय, 9079154796 हेडर/हेडलाईन : मंदिर से चंदन चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, एक हिस्ट्रीशीटर शामिल एंकर/इंट्रो : छोटीसादड़ी थाना क्षेत्र में मंदिर से चंदन के पेड़ की चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोरी करने वाला आरोपी श्यामलाल मीणा व चोरी का चंदन खरीदने वाला हिस्ट्रीशीटर फयाज मोहम्मद पुलिस की गिरफ्त में आए हैं। थानाधिकारी ने बताया कि 1 जुलाई को ओमप्रकाश जावरी ने रिपोर्ट दी थी कि भंवर माता रोड स्थित बालाजी धाम मंदिर से दानपात्र और पंचमुखी बालाजी मंदिर परिसर से चंदन का पेड़ चोरी हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, आसूचना और तकनीकी सहायता से आरोपियों को पकड़ा। फयाज मोहम्मद पर पूर्व में 16 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
2
Report
DSDevendra Singh
Jul 22, 2025 06:03:40
Bharatpur, Rajasthan:
एंकर--भरतपुर के बयाना उपखंड की ग्राम पंचायत ब्रह्मबाद में खुली पड़ी नालियों से आए दिन हो रहे हादसों को लेकर आमजन में आक्रोश व्याप्त है। वहीं आज रास्ते में खुली नाली में बच्चों से भरी वैन फंस गई जिसको ग्रामीणों ने ट्रैक्टर की मदद से बाहर निकाला। जिसको लेकर ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत प्रशासन में खिलाफ हाथ खड़े कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रशासन से आक्रोशित ग्रामीणों ने जल्द समस्या के समाधान की मांग की है।
0
Report
SKSwadesh Kapil
Jul 22, 2025 06:03:32
Alwar, Rajasthan:
एंकर विजुअल बाइट राजगढ़-बांदीकुई सड़क मार्ग के मध्य स्थित सूरेर गांव में मंगलवार की सुबह स्कूटी की टक्कर से कावड़ खंडित हो गयी. जिस पर कावड़ियों ने रास्ता जाम कर दिया. जिसकी सूचना पर नीमला के पूर्व सरपंच तुलसीदास व पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा. जहां उन्होंने कावड़िये को समझाईश की. पूर्व सरपंच तुलसीदास ने बताया कि कल रात्रि में गोठ की चौकी पर लग रहे शिविर में बांदीकुई के कावड़िये रुके हुए थे. जोकि मंगलवार की सुबह रवाना हुए. जिनके सूरेर के समीप स्कूटी टक्कर से खंडित हो गई. कावड़िया बांदीकुई जा रहा था. जिससे आक्रोशित कावड़ियों ने जाम लगा दिया था. सूचना पर मौके पर पहुंच समझाइश की गई एवं अतिरिक्त कावड़ की व्यवस्था की गईं. बाइट__तुलसीदास, पूर्व सरपंच, नीमला
0
Report
AYAmit Yadav
Jul 22, 2025 06:03:21
Jaipur, Rajasthan:
खबर:--TV HYPER KHABAR... जिला:--KOTPUTLI_BAHROR विधानसभा:--बानसूर जिला रिपोर्टर:--Amit_Yadav इन्फॉर्मर:--Amit_yadav लोकेशन:--बानसूर Mob:--9694131304 Twitter:--@amitktp888,@AmitYad28215022 इंट्रो:--हरसौरा(कोटपूतली-बहरोड).....हरसौरा के गांव छिपारी में शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत शिव मंदिर में पूजा अर्चना के साथ हुई। इसके बाद गांव की महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा ढोल नगाड़ों और गाजे बाजे के साथ गांव के मुख्य मार्गो से होकर निकली। यात्रा के दौरान भक्तों ने शिव परिवार की नगर परिक्रमा की। कार्यक्रम में गांव और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में महिला और पुरुष शामिल हुए। भक्तों ने पूरे मार्ग में कलश यात्रा का कुछ पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम विद्वान पंडितों द्वारा विधिवत रूप से संपन्न किया गया। तथा इस अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर स्थानीय कलाकारों द्वारा धार्मिक भजनों की प्रस्तुति दी गई।
0
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
Jul 22, 2025 06:03:12
Jamshedpur, Jharkhand:
जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट पर देर शाम अफरा-तफरी मच गई, भुवनेश्वर से जमशेदपुर लौटा इंडिया वन एयर का विमान रनवे से फिसलकर घास में उतर गया, इसमें चालक दल के दो सदस्यों के अलावा नौ यात्री सवार थे. मौके पर तत्काल फायर ब्रिगेड की टीम ने मोर्चा संभाल लिया और सभी यात्रियों को सकृशल बाहर निकाला घटना में एक यात्री को आंशिक चोट आयीं, जिनका प्राथमिक इलाज किया गया. जानकारी के मुताबिक रविवार शाम में भुवनेश्वर से लौटा विमान सोनारी एयरपोर्ट पर लैंड कर रहा था. बारिश की वजह से रनवे गीला था, जिसके कारण विमान रनवे से फिसलकर घास पर पहुच गया, चालक दल की तत्परता से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, हलाकि घटना के बाद विमान की सुरक्षा की लेकर फिर से कई सवाल उठने लगे हैं.एएआइ और एएआइबी की टीम ने ली जानकारी, घटना की जानकारी मिलने पर एयरपोर्ट अर्थोरिटी ऑफ इंडिया ( एएआइ) और विमान हादसे की जांच करने वाली भारतीय विमान दुघटना जांच ब्यूरो ( एएआइबी) की टीम आज को एयरपोर्टं पहुंचेगी l
0
Report
Advertisement
Back to top