icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

शामली में नाबालिग से दुष्कर्म: शादी का झांसा देकर धर्मपरिवर्तन की धमकी

Shamli, Uttar Pradesh:एंकर हमें शामली जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र की सिटी की रहने वाली एक नाबालिक लड़की ने एक मुस्लिम युवक पर पहले दोस्ती और फिर शादी का झांसा देते हुए 9 महीने तक बलात्कार करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि उक्त आरोपी युवक शादी करके धर्म परिवर्तन करना चाहता था।पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। उधर मामला शामली जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र के सिटी का है जहां पर एक नाबालिक लड़की के परिजनों ने कोतवाली पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि नाबालिक लड़की के साथ फैक्ट्री में काम करने वाले युवक सोएब पुत्र सलीम निवासी कलंदर शाह ने पहले तो उससे दोस्ती की और फिर शादी का झांसा देते हुए उसके साथ करीब एक साल तक शारीरिक संबंध बनाएं। घटना के मामले में उक्त युवक सोएब ने शादी करके उसका धर्म परिवर्तन करना चाहता था, जिसमें पीड़ित लड़की के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा कर आरोपी युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है जहां पर पीड़ित की तहरीर पर जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पीड़ित नाबालिक ने बताया कि करीब 9 महीने पहले सोशल मीडिया के माध्यम से उनकी दोस्ती हुई थी और उसके साथ ही फैक्ट्री में काम करता था। यूक्त आरोपी शादी का झांसा देकर करीब 9 महीने से उसके साथ बलात्कार करता रहा था और धर्म परिवर्तन कराने की धमकी दे रहा था। पीड़िता अब पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की।
0
0
Report

फैसल खान बोले आमिर की फिल्मों के बावजूद परिवार और यूपी फिल्म सिटी खुलकर

Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई पहुंचे अभिनेता आमिर खान के भाई फैसल खान बोले आमिर कोई गाय-भैंस नही,भाई की फ्लॉप फिल्मों से लेकर योगी की फिल्म सिटी तक खुलकर बोले,कहा अब पैतृक जमीनों की देखरेख करेंगे,फार्मिंग से पहले से ही लगाव बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के भाई फैज़ल खान बुधवार को हरदोई की शाहाबाद तहसील पहुंचे।प्रेस वार्ता के दौरान बातचीत सिर्फ पुश्तैनी जमीनों तक सीमित नहीं रही।खेतों की देखरेख से शुरू हुई चर्चा परिवारिक विवाद, आमिर खान की फिल्मों, हिंदुस्तान में डर वाले बयान और यूपी की फिल्म सिटी तक पहुंच गई। फैसल खान ने हर सवाल का बेबाकी और हल्के तंज भरे अंदाज में जवाब दिया। शाहाबाद के अख्तियारपुर और दिलावरपुर गांव में खान परिवार की करीब 120 बीघा जमीन और बागान हैं। फैसल खान इन्हीं पुश्तैनी जमीनों को देखने हरदोई पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि परिवार का केयरटेकर पिछले करीब 10 साल से फालिज की वजह से बिस्तर पर है, इसलिए अब उन्हें खुद जमीनों की जिम्मेदारी संभालनी पड़ रही है।उन्होंने कहा कि परिवार से खेती और फार्मिंग का शौक रहा है और अब फिर से खेतों से जुड़ने का मन बना है। परिवार की यह संपत्ति “निखत ट्रस्ट” के अंतर्गत आती है, जिसमें जीनत ताहिर हुसैन, निखत खान, आमिर खान और फैसल खान ट्रस्टी हैं। यहाँ करीब एक एकड़ में बना पुराना मकान भी अब जर्जर हो चुका है। फैसल खान ने पुराने परिवारिक विवादों पर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि एक समय उन्हें मानसिक मरीज तक बताया गया और “पैरानॉयड स्किजोफ्रेनिया” जैसे आरोप लगाए गए थे। मामला अदालत तक पहुंचा, लेकिन कोर्ट ने उन्हें पूरी तरह सामान्य व्यक्ति माना और फैसला उनके पक्ष में दिया।फैसल बोले कि उस वक्त भी उनका внимание खेती और जमीन बचाने पर ही था और अब वह फिर से खेती की तरफ लौटना चाहते हैं। जब बात Aamir Khan की फिल्मों तक पहुंची तो फैसल खान ने कहा कि आजकल आमिर की कई फिल्में फ्लॉप हो रही हैं और शायद अब उन्हें ही भाई को इस दौर से बाहर निकालना पड़े। उन्होंने कहा कि अच्छी कहानी होगी तभी अच्छी फिल्म चलेगी और अगर मौका मिला तो वह आमिर के लिए कहानी भी लिख सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पहले दोनों साथ काम करने वाले थे, लेकिन आमिर उनके साथ काम नहीं करना चाहते थे। उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी को लेकर फैसल खान ने Yogi Adityanath सरकार की तारीफ की। उन्होंने कहा कि अगर यूपी में फिल्म सिटी बनती है तो इससे रोजगार बढ़ेगा और फिल्मों के जरिए लोगों में जागरूकता भी फैलेगी। फैसल ने कहा कि वह भी यूपी के अलग-अलग शहरों में फिल्मों की शूटिंग करना चाहेंगे। आमिर खान के पुराने “देश में डर लगता है” वाले बयान पर फैसल खान ने साफ कहा कि उन्हें हिंदुस्तान में कहीं डर महसूस नहीं होता और देशभर में उन्हें लोगों का सिर्फ प्यार मिला है। वहीं जब पत्रकार ने पूछा कि आमिर खान को शाहाबाद क्यों नहीं लेकर आते, तो फैसल खान ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “वो कोई गाय-भैंस तो हैं नहीं कि पकड़कर ले आऊं… जब मन होगा खुद आ जाएंगे।” भाइयों के रिश्तों पर भी फैसल खान ने बिना लाग-लपेट जवाब दिया। उन्होंने कहा, “बनती भी है, नहीं भी बनती… रिश्तों में ऊपर-नीचे चलता रहता है।” शाहाबाद में फैसल खान का यही बेबाक अंदाज अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
0
0
Report
Advertisement

जयपुर: पर्यटन आयुक्त ने निरीक्षण कर शिकायत निपटान और धरोहर संरक्षण पर जोर दिया

Noida, Uttar Pradesh:जयपुर।पर्यटन आयुक्त रूक्मणि रियार ने किया निरीक्षण। 181 संपर्क हेल्पलाइन कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण। पर्यटन विभाग से जुड़ी शिकायतों की समीक्षा। लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता से निपटाने के दिए निर्देश। शिकायतों के समाधान में गुणवत्ता और परिवादी संतुष्टि पर जोर। भरतपुर के लोहागढ़ स्थित जवाहर बुर्ज के सौंदर्यकरण को लेकर निर्देश। ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण और पर्यटन विकास पर विशेष फोकस। डूंगरपुर के जेठाना गांव की प्राचीन धरोहर के पुनरुत्थान के निर्देश। ट्रैवल एजेंसी कर्मचारी प्रताड़ना मामले में पुलिस की मदद से समाधान। जोधपुर के बकाया भुगतान प्रकरण में मौके पर करवाया भुगतान। परिवादियों से सीधे संवाद कर सुनीं समस्याएं。
0
0
Report

AIADMK के गुटों के बीच विजय ने वोट जीतकर 25 साल का शासन सुनिश्चित किया

Noida, Uttar Pradesh:CHENNAI (TAMIL NADU): RAMACHANDRAN (FORMER TAMIL NADU CM & ACTOR M.G. RAMACHANDRAN’S GRANDSON) & J. MOHAMED PARVESH (TAMIL NADU MINISTER) ON TAMIL NADU CM VIJAY / AIADMK LEADER EDAPPADI K PALANISWAMI / FORMER TAMIL NADU CM & ACTOR M.G. RAMACHANDRAN चेन्नई, तमिलनाडु: तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री MGR के पोते, रविंद्रन रामचंद्रन कहते हैं, "चुनाव प्रचार के दौरान, कई आलोचकों ने दावा किया था कि चूंकि विजय एक अभिनेता हैं, इसलिए वे भीड़ तो जुटा लेंगे, लेकिन वोट नहीं। हालांकि, उन्होंने उस भीड़ को सफलतापूर्वक वोटों में बदल दिया और जीत हासिल की... मुख्यमंत्री विजय लंबे समय तक मुख्यमंत्री बने रहेंगे। 'तमिलगा वेट्री कझगम' का शासन अगले 25 वर्षों तक जारी रहेगा। कई लोग MGR की विरासत का इस्तेमाल राजनीतिक उद्देश्यों के लिए करते हैं, लेकिन केवल विजय ही सच्चे अर्थों में MGR के सिद्धांतों और आदर्शों का पालन कर रहे हैं... MGR ने कहा था कि उनकी पार्टी कभी भी विभाजित नहीं होनी चाहिए। हालांकि, आज AIADMK कई गुटों में बंटी हुई है। जो पार्टी कभी मज़बूत और एकजुट थी, वह अब कई समूहों में बँट गई है। जहाँ एक ओर एडप्पादी के. पलानीस्वामी के पास पार्टी का झंडा और चुनाव चिह्न है, वहीं दूसरी ओर पार्टी के भीतर ही विभिन्न गुट और नेता स्वतंत्र रूप से काम कर रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

जोधपुर की सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अनीता बिश्नोई अस्पताल में भर्ती, ट्रोलिंग से मानसिक तनाव

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर सोशल मीडिया की चमक-दमक के पीछे छिपे दबाव और मानसिक तनाव का एक और गंभीर मामला सामने आया है। जोधपुर की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनीता बिश्नोई द्वारा कथित रूप से जहरीला पदार्थ सेवन करने के बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनका उपचार मथुरादास माथुर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस व परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, अनीता बिश्नोई हाल ही में अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में आई थीं। "कपड़े हो गए छोटे तो शर्म कहां से आए" शीर्षक से की गई उनकी पोस्ट तेजी से वायरल हो गई। पोस्ट वायरल होने के बाद सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर उन्हें समर्थन के साथ-साथ तीखी आलोचनाओं और ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा। कई यूजर्स ने उनकी पोस्ट पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं, जबकि कुछ लोगों ने उन्हें लगातार रोस्ट करना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर मिल रही नकारात्मक प्रतिक्रियाओं से अनीता मानसिक रूप से काफी परेशान थीं। इसी बीच उन्होंने एक भावुक पोस्ट साझा की, जिसमें संकेत दिया कि वह बेहद तनाव में हैं। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि "अब आपकी बहन आपके साथ नहीं रहेगी।" इसके कुछ समय बाद उनके जहरीला पदार्थ पीने की सूचना सामने आई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। उनकी स्थिति को लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चाओं का दौर जारी है और बड़ी संख्या में लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। यह घटना एक बार फिर सोशल मीडिया ट्रोलिंग और साइबर बुलिंग के गंभीर प्रभावों को उजागर करती है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऑनलाइन आलोचना और अपमानजनक टिप्पणियां कई बार लोगों के मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर डालती हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर अभिव्यक्ति के साथ संवेदनशीलता और जिम्मेदारी भी उतनी ही जरूरी है।
0
0
Report

Hero MotoCorp flex-fuel से आत्मनिर्भर भारत की ओर बड़ा कदम

Noida, Uttar Pradesh:DELHI: HARSHAVARDHAN CHITALE (CHIEF EXECUTIVE OFFICER HERO CORP) ON HERO MOTOCORP PLANS TO INTRODUCE FLEX-FUEL VARIANTS ACROSS ITS MOTORCYCLE PORTFOLIO WITHIN TWO YEARS/ WORK ON PRICE PARITY WITH GOVERNMENT/ HERO MOTOCORP LAUNCHES THE FLEX-FUEL SPLENDOR AND HF DELUXE दिल्ली: Hero MotoCorp की पहली Flex Fuel मोटरसाइकिल के लॉन्च के मौके पर, Hero MotoCorp के Chief Executive Officer, Harshavardhan Chitale ने कहा, यह हमारे देश के ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भर बनने और स्वच्छ गतिशीलता (clean mobility) की ओर बढ़ने की दिशा में एक बहुत बड़ा मील का पत्थर है। इसलिए, यह न केवल हमारे लिए, बल्कि पूरे भारतीय ऑटो उद्योग के लिए भी एक अहम पड़ाव है। हमारा 87% से ज़्यादा कच्चा तेल आयात किया जाता है, और हर साल 22 लाख करोड़ रुपये से ज़्यादा की रकम देश से बाहर चली जाती है। हाल ही में पश्चिम एशिया में आए संकट ने हमें यह बात शिद्दत से याद दिलाई है कि अब हमें तेज़ी से इस बारे में सोचना होगा कि हम ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भर कैसे बन सकते हैं। हमें ऐसी अस्थिरताओं से प्रभावित नहीं होना चाहिए, जैसा कि हमने अभी देखा है इसके बजाय हमें ऐसे ईंधन की ओर बढ़ना चाहिए जो Made in India हो। ऐसी बाइक जो भारत में ही बनी हो और जिसमें आयातित सामग्री (import content) लगभग न के बराबर हो, वह आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ने की दिशा में एक ठोस कदम है। इसीलिए मेरा मानना है कि यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। देश का भारत, देश का ईंधन...
0
0
Report

ग्वालियर में नाबालिग से दुष्कर्म: आरोपी राहुल राठौर फरार, पुलिस जांच शुरू

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में भाई के दोस्त ने शादी का झांसा देकर एक नाबालिग को किराए का कमरा लेकर अपने साथ रखा और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया । बाद में जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी उसे छोड़कर लापता हो गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है और पुलिस उसकी तलाश में लगी है ।दरअसल ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र की रहने वाली है 17 वर्षीय नाबालिग का भाई डीजे का काम करता है और हजीरा थाना क्षेत्र के यादव धर्मकांटा निवासी राहुल राठौर भी उसके भाई के साथ काम करता था। इसी दौरान राहुल का उनके घर आना-जाना शुरू हुआ और दोनों के बीच पहचान हो गई। जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई। आरोप है कि राहुल ने उससे शादी करने का वादा दिया और धर्मकांटा इलाके के पास किराए का कमरा लेकर 2 अक्टूबर 2025 से उसे अपने साथ रखने लगा। शादी का भरोसा दिलाकर राहुल ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब भी वह विरोध करती थी, आरोपी जल्द शादी करने की बात कहकर उसे समझाता था। इस दौरान दोनों पति-पत्नी की तरह साथ रह रहे थे। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि अब आरोपी अचानक लापता हो गया है और उसने मोबाइल फोन भी बंद कर लिया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी राहुल राठौर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है
0
0
Report
Advertisement

ग्वालियर के तरण पुष्कर में नाबालिग डूबने से बचा, दो आउटसोर्सिंग कर्मी हटे

Morena, Madhya Pradesh:एंकर- ग्वालियर के नगर निगम के तरण पुष्कर में बड़ा हादसा टल गया। तैराकी सीखने पहुंचे एक नाबालिग बच्चे का संतुलन बिगड़ने से वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा,हालांकि मौके पर मौजूद ट्रेनरों की सतर्कता से उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के बाद निगमायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की है। वीओ- दरअसल मामला सुबह के समय नगर निगम के तरण पुष्कर स्विमिंग पूल का है,जहां पहले दिन ही तैराकी प्रशिक्षण के लिए पहुंचा एक नाबालिग छात्र स्विमिंग पूल में उतरा था।लेकिन वह सुरक्षित क्षेत्र से आगे बढ़कर गहरे पानी में पहुंच गया,जिसके बाद वह डूबने लगा,उसे डूबता देख मौके पर मौजूद ट्रेनरों ने तत्काल रेस्क्यू कर उसे बाहर निकाला,लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां उसकी स्थिति अब सामान्य बताई जा रही है,इस घटना के बाद निगमायुक्त ने संज्ञान लेते हुए लापरवाही के आरोप में दो आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की सेवाएं संबंधित कंपनी को वापस कर दी हैं,साथ ही पूरे मामले की जांच के निर्देश भी दिए हैं।आपको बता दे कि जून 2024 में भी मंशापूर्ण स्थित तरण पुष्कर में दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई थी। उस हादसे के बाद भी सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल उठे थे। ऐसे में इस सीजन में ही दो बार फिर से हुई इस तरह की घटना ने तरण पुष्कर की निगरानी और सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। बाइट- संघ प्रिय -कमिश्नर,नगर निगम ग्वालियर
0
0
Report

सीएम सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी अब विभागवार नई जिम्मेदारीें; कौन-कौन संभालेगा कौन सा विभाग?

Raipur, Chhattisgarh:मुख्यमंत्री सचिवालय में तैनात वरिष्ठ अधिकारियों के कामों का पुनर्विभाजन किया गया है. मुख्यमंत्री सचिवालय में तैनात मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव, सचिव और विशेष सचिवों को नये कार्यविभाजन के मुताबिक विभागवार नई जिम्मेदारियां दी गई हैं. यह आदेश मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद जारी कर दिया गया है. वहीं इन अधिकारियों को संभागों की जिम्मीदरी भी तय कर दी गई है. साथ ही लिंक अधिकारी के नाम भी तय कर दिए गए हैं मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह के पास रहेंगे ये अहम विभाग- सुबोध कुमार सिंह को राष्ट्रपति भवन, प्रधानमंत्री कार्यालय, नीति आयोग, मंत्रिपरिषद, एआईएस अधिकारियों के मामलों, जनघोषणा पत्र, विशेष परियोजनाओं और सीएम डैशबोर्ड की जिम्मेदारी दी गई है. इसके अलावा उनके पास सामान्य प्रशासन, वित्त, विधि एवं विधायी, खनिज साधन, वाणिज्य एवं उद्योग, गृह, जेल, परिवहन, पर्यटन, संस्कृति, खेल एवं युवा कल्याण, आदिम जाति विकास, महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण जैसे महत्वपूर्ण विभागों की समीक्षा का दायित्व रहेगा मुख्यमंत्री के सचिव मुकेश बंसल को ये जिम्मीदरी- मुकेश कुमार बंसल को मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा और मुख्यमंत्री सचिवालय के द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से जुड़े मामलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है. उनके पास जनसंपर्क, कृषि, पशुधन विकास, मछली पालन, सहकारिता, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, ऊर्जा, जल संसाधन, आबकारी तथा वन एवं जलवायु परिवर्तन विभागों की समीक्षा का दायित्व रहेगा मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद को ये जिम्मीदरी- सचिव पी. दयानंद मुख्यमंत्री सहायता कोष, विवेकाधीन निधि और मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से जुड़े मामलों को देखेंगे. उन्हें लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, जीएसटी, पंजीयन और संसदीय कार्य विभागों की समीक्षा की जिम्मेदारी दी गई है मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत को मुख्यमंत्री निवास और बस्तर की जिम्मेदारी- राहुल भगत मुख्यमंत्री निवास के समन्वय, बिल भुगतान और गैर-सरकारी सदस्यों के नामांकन संबंधी कार्य देखेंगे. साथ ही कुनकुरी और जशपुर जिले के विकास कार्यों की समीक्षा भी उनके जिम्मे रहेगी मुख्यमंत्री के विशेष सचिव रजत बंसल को ये जिम्मीदरी- विशेष सचिव रजत बंसल को सुशासन तिहार, सूचना का अधिकार (RTI) और सांसदों, विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों से जुड़े मामलों की जिम्मेदारी दी गई है. वे पंचायत और ग्रामीण विकास, आवास और पर्यावरण, स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, ग्रामोद्योग और विमानन विभागों की समीक्षा करेंगे मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव प्रभात मलिक संभालेंगे जनदर्शन और जनशिकायत- संयुक्त सचिव प्रभात मलिक को जनदर्शन, जनशिकायत और मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों के समय प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गई है. वे राजस्व और आपदा प्रबंधन, नगरीय प्रशासन, आईटी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, कौशल विकास, रोजगार और जन शिकायत निवारण विभागों से जुड़े मामलों की निगरानी करेंगे......
0
0
Report
Advertisement

भिंड फायरिंग: कार सवार युवक पर गोलीबारी, दो आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

Bhind, Madhya Pradesh:भिंड में दिनदहाड़े हुई फायरिंग कांड का खुलासा, कार सवार युवक पर गोलियां बरसाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार बाकी की तलाश जारी। भिंड शहर में दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज फायरिंग की वारदात में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, कार सवार युवक पर तावड़-तोड़ गोलियां बरसाने वाले आधा दर्जन आरोपियों में से दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है, गिरफ्तार आरोपियों में भिण्ड के ही रहने बाले अमित राजावत और नितिन श्रीवास है। दरअसल रविवार दोपहर पुरानी रंजिश के चलते अटेर रोड स्थित रेलवे स्टेशन क्रॉसिंग के पास निर्वाणा धीन Over ब्रिज के नजदीक उस समय दहशत फैल गई थी, जब तीन बाइकों पर सवार होकर आए छह बदमाशों ने कार से गुजर रहे अटेर रोड के अशोक नगर निवासी अज्जू उर्फ अजीत भदौरिया पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, गोलियों की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई हालांकि अजीत भदौरिया ने सूझबूझ दिखाते हुए कार से कूद कर अपनी जान बचा ली, घटना का सीसीटीवी भी सामने आया था, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था और पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गया था। मामले में देहात थाना पुलिस ने अजीत भदोरिया की शिकायत पर 6 नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था। पुलिस ने लगातार दविश देकर तीन दिनों के भीतर दो आरोपियों गिरफ्तार कर लिया है। वही फरार अन्य आरोपियों को तलाश में पुलिस की टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दविस दे रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द सभी आरोपी कानून की गिरफ्त होंगे, सूत्रों के अनुसार इस फायरिंग कांड के तार पिछले महीने इंदौर में हुए चर्चित अभी तोमर हत्याकांड से भी जुड़े हो सकते इसी एंगल को ध्यान रखते हुए पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top