Back
फेसबुक दोस्ती का खामियाजा: युवक की 13 घंटे तक पिटाई!
PSPramod Sharma
Aug 19, 2025 12:01:41
Noida, Uttar Pradesh
*मऊगंज में फेसबुक पर हुई दोस्ती के बाद नाबालिक युवती से मिलने गए युवक की जमकर हुई पिटाई, युवक को 13 घंटे तक बंधक बनाकर की गई पिटाई, वीडियो हुआ वायरल*
एंकर: मऊगंज जिले के हनुमना थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपराही में फेसबुक में हुई दोस्ती के बाद, नाबालिक युवती से मिलने गए एक युवक के साथ जमकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। युवक को करीब 13 घंटे तक बंधक बनाकर युवती के परिजनों उसकी जमकर पिटाई की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है, वीडियो में युवक को बंधक बनाकर जमकर मारपीट की जा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए मामले की जांच शुरु कर दी है।
वी ओ 01......युवक फेसबुक में हुई दोस्ती के बाद युवती के बुलाने पर उससे मिलने गया था। जिसके बाद वो युवती के परिजनों के हांथ लग गया, और युवती के परिजनों ने उसे रस्सी से बांधकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि युवक रीवा जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र का निवासी है। जो एक युवती से फेसबुक से हुई दोस्ती के बाद युवती के बुलावे पर उससे मिलने मऊगंज जिले के हनुमना थाना क्षेत्र के पिपराही गया हुआ था। युवक जैसे ही पिपराही पहुंचा उसके कुछ देर बाद युवती के परिजनों ने, युवक को पकड़ कर रस्सी से हाथ और पांव बांध दिए, और उसकी बेदम पिटाई शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि रात्रि 9 बजे से सुबह 10 बजे तक करीब 13 घंटे तक, युवक का हाथ और पैर रस्सी से बांधकर रखा गया, और उसके साथ मारपीट की गई। इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ है जिसमें युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की जा रही है। घटना को लेकर मऊगंज पुलिस अधीक्षक आर.एस. प्रजापति ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। एक युवक ने नाबालिग लड़की से फेसबुक के माध्यम से मित्रता की थी। जिससे मिलने वो पिपराही चौकी क्षेत्र पहुँचा था, जहाँ कुछ ग्रामीणों ने उसे पकड़कर मारपीट कर दी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस प्रकरण के संबंध में अब तक थाना हनुमना में कोई भी शिकायत दर्ज नहीं हुई है। लेकिन थाना प्रभारी हनुमना को निर्देशित किया गया है कि वो मामले की जानकारी इकठ्ठा कर विधिवत कार्यवाही करे।
बाइट- आर.एस. प्रजापति (पुलिस अधीक्षक मऊगंज)
13
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PSPramod Sharma
FollowAug 19, 2025 14:35:12Gurugram, Haryana:
दिल्ली से सटे गुरुग्राम को भले ही साइबर सिटी कहा जाता है हाइ रईस बिल्डिंग यहां की पहचान बन चुकी है लेकिन सुविधाओ से संपन्न कहलाने वाले इस इलाके में सुविधाओं के नाम पर जो पैसे लिए जाते है उसके बावजूद लोगों को वो सब सुविधाएं नही मिलती जिसका दावा सरकार करती है। यहां पर रहने वाले लोगों को बिजली विभाग की अनदेखी और बिल्डर के लालच का खामियाजा लिफ्ट में फंसकर भुगतना पड़ता है। वो भी तब जब लोग मेंटेनेंस के नाम पर मोटा पैसा देते है लेकिन मेंटेनेंस तो तब होगी जब बिजली की सप्लाई पूरी तरह आएंगी। आये दिन होने वाली कटौती की वजह से यहां के लोगों का लिफ्ट में फंसना आम बात हो गयी है।
बाईट :- रेजिडेंट की ( बाईट से पहले नाम बोला है)
बाईट :- राजपाल, लिफ्ट इंस्टॉल करने वाली कंपनी के मालिक
ज़ी न्यूज़ ने जब इस परेशानी की जड़ समझने की कोशिश की तो पता चला कि की यहां पर समस्या 11 KVA और 33 KVA की बिजली की मांग पर है। गुरुग्राम में 40 प्रतिशत सोसाईटी में 11 KVA बिजली सप्लाई की जाती है जबकि यहां पर रहने वाले लोगों की बिजली की डिमांड जाता होती है और इसी वजह से यहां की सोसाइटियों में लिफ्ट अक्सर फंस जाती है। जबकि जिन सोसाईटियो में 33KVA बिजली सप्लाई होती है वहां पर ये परेशानी बेहद कम होती है।
बाईट :- रेजिडेंट और मैकेनिकल इंजीनियर
अब सवाल उठता है कि लिफ्ट में लाइट जाने की सूरत में जब ऑटोमेटिड रेस्क्यू डिवाइस (ARD) लगी होती है तब भी लोग लिफ्ट में क्यों फंस जाते है। तो इसका जवाब जानने के लिए आपको लिफ्ट के काम करने के तरीके को समझना होगा।
बाईट :- अभिषेक , लिफ्ट इंजीनियर
मतलब साफ है की जबतक छोटी छोटी समस्याओं को नज़रअंदाज़ कर गुरुग्राम में रहने वाले लोगों को लग्ज़री बिल्डिंग दिखाकर करोड़ो के फ्लैट बेचे जाएंगे। तब तक इन परेशानियों को दूर करना असंभव है।
प्रमोद शर्मा, ज़ी मीडिया, गुरुग्राम
0
Report
DGDeepak Goyal
FollowAug 19, 2025 14:35:02Jaipur, Rajasthan:
DEEPAK GOYAL-99829-33000
LOCATION-JPR
FEED-OFC
:::::::
Anchor:::श्रीमोतीडूंगरी गणेश मंदिर में गणेश महोत्सव को लेकर माहौल भक्ति और आस्था से सराबोर है। इसी बीच मंदिर प्रांगण में गणेश चतुर्थी और शोभायात्रा की तैयारियों की रूपरेखा पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता मंदिर के महंत कैलाश शर्मा और जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने की। इस दौरान जयपुर जिला प्रशासन, पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, नगर निगम, पीएचईडी, जेडीए और बिजली विभाग सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में विशेष रूप से सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई, पार्किंग , बेरीकेड्स, बिजली और भीड़ प्रबंधन पर फोकस किया गया। श्रद्धालुओं के सहज दर्शन सुनिश्चित करने के लिए चर्चा हुई। महंत कैलाश शर्मा ने कहा कि गणेश जन्मोत्सव पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु गणपति बप्पा के दर्शन करने आते हैं, ऐसे में भक्तों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए मंदिर प्रबंधन मिलकर प्रशासन के साथ पुख्ता तैयारियां कर रहा है। जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज ने भी भरोसा दिलाया कि त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी और श्रद्धालुओं को निर्बाध रूप से दर्शन का अवसर मिलेगा। 28 अगस्त को गणेशजी की मोतीडूंगरी गणेश मन्दिर से गढ़ गणेश तक निकलने वाली शोभायात्रा को लेकर भी चर्चा हुई। जिसमे शोभायात्रा वाले रूट पर यातायात आवागमन, टेलीफोन के तार, बिजली के तार, शोभायात्रा मार्ग पर साफ सफाई ,टूटी सड़क, नाली, खुले चैम्बर्स को सही करने और पेडों की छटाई के सम्बन्ध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये।
Bite-बीजू जॉर्ज जोसफ, पुलिस कमिश्नर
Bite-कैलाश शर्मा, महंत, मोतीडूंगरी गणेश मंदिर
0
Report
PTPawan Tiwari
FollowAug 19, 2025 14:34:55Balrampur, Uttar Pradesh:
बलरामपुर जनपद में खाद की किल्लत को लेकर किसानों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को सुबह 10 बजे नगर के पहलवारा क्षेत्र में किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान सैकड़ों किसानों की भीड़ इकट्ठा हो गई और गुस्साए किसानों ने राष्ट्रीय राज मार्ग 730 मुख्य मार्ग को एक घंटे तक जाम कर दिया। जिससे लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारी किसानों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र के बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति बी पैक्स सेखुईकला खाद केंद्र पर संचालक मनमानी कर रहे हैं केंद्र पर सुबह से लाइन लगी है लेकिन खाद का वितरण नहीं किया जा रहा है किसानों का कहना है कि आम किसान घंटों लाइन में लगने के बावजूद एक बोरी भी हासिल नहीं कर पा रहे हैं। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह तथा ए आर सहकारिता अमरेश मणि त्रिपाठी मौके पर पहुंच कर किसानों को समझा- बुझाकर शांत कराया और आश्वासन दिया कि खाद वितरण में किसी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मौके पर लाइन लगाकर किसानों को खाद वितरण की प्रक्रिया शुरू कराई गई। हालांकि प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद स्थिति शांत हो गई और किसानों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया, लेकिन किसानों का कहना है कि अगर समय पर और निष्पक्ष तरीके से खाद उपलब्ध नहीं कराई गई, तो वे एक बार फिर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
0
Report
DMDinesh Mishra
FollowAug 19, 2025 14:34:45Varanasi, Uttar Pradesh:
फिल्म निवेश के नाम पर ठगी के आरोप में भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह समेत चार पर कैंट थाने में दर्ज होगा मुकदमा।मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट वाराणसी ने पवन सिंह सहित चार लोगो पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। वाराणसी के व्यवसाई से फिल्म में करोड़ों रुपये निवेश कराने के नाम पर ठगी का है मामला।व्यवसाई विशाल सिंह की ओर से दाखिल प्रार्थना पत्र कोर्ट ने मुकदमा दर्ज करने का दिया आदेश।पवन सिंह समेत चार पर करोड़ों निवेश कराने के बाद फिल्म हिट होने के बाद व्यवसाई विशाल को मुनाफे का हिस्सा नहीं देने का है आरोप।व्यवसाई से 2018 से फिल्म पर कराया गया है निवेश। सीजीएम कोर्ट ने आरोपियों पर धोखाधड़ी और जालसाजी का मुकदमा दर्ज कर जांच का दिया है आदेश। वीएनएस की धारा 173(4) के तहत संज्ञान लेकर मुकदमा दर्ज करने का तेरह अगस्त को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने दिया आदेश।
Byte...राहुल द्विवेदी- अधिवक्ता वादी पक्ष
0
Report
ADAnup Das
FollowAug 19, 2025 14:34:37Krishnanagar, West Bengal:
নদীয়া অনুপ কুমার দাস
নদীয়ায় কৃষ্ণনগর কোতোয়ালী থানার অন্তর্গত পৌরসভার ১১ নম্বর ওয়ার্ডের মনিন্দ্র পল্লী এলাকায় তৃণমূলের তান্ডব অভিযোগ গতকাল রাত একটা থেকে ভোর পাঁচটা পর্যন্ত আমস দা ও রড নিয়ে একাধিক বাড়িতে কোপানো হয় বাড়ির জানালা দরজা এবং মৃত্যুর হুমকি সহ অসভ্য গালিগালাজ যদিও ঘটনার ঘটনার সাথে সাথে রাত একটার সময় কোতোয়ালি থানায় ফোন করা হলে পুলিশ এসে পৌঁছয়নি। বলে অভিযোগ স্থানীয়দের। তাণ্ডব কিছুটা স্থিতিশীল হলে পুলিশ এসে শুধু টহল দিয়ে চলে যায়। পুলিশ চলে যাওয়ার পরবর্তীতে শুরু হয় ফের তাণ্ডব পাঁচটা নাগাদ পুলিশ আসলে অভিযুক্তরা সেখান থেকে চলে যায়। আর এখানেই অভিযোগ করে এলাকার বাসিন্দারা যারা তাণ্ডব চালাচ্ছিল পুলিশ তাদেরকে পালাতে সাহায্য করেছে । এবং পুলিশ এসে শুধু ঘটনাস্থলে এসে প্রাথমিক ইনকোয়ারি করে থানায় অভিযোগ জানাতে বলে এলাকা ছাড়েন বলে অভিযোগ। অভিযুক্তরা তৃণমূল কংগ্রেসের অনুগামী বলেই সোশ্যাল মিডিয়ায় ভাইরাল ছবি ঘটনায় বিজেপির তরফ থেকে তীব্র নিন্দা জানিয়ে ছেন যদি এ বিষয়ে তৃণমূলের তরফ থেকে কোন প্রতিক্রিয়া পাওয়া যায়নি। গোটা ঘটনার তদন্ত শুরু করেছে কৃষ্ণনগর কোতয়ালী থানার পুলিশ।
ছবি বাইট 2সি তে 190825ZG_NAD_CLASH নামে 1 ফাইল
0
Report
RKRohit Kumar
FollowAug 19, 2025 14:34:30Sheikhpura, Bihar:
वोटर अधिकारी यात्रा का कारवां पहुंचा शेखपुरा।राहुल गांधी तेजस्वी यादव,दीपांकर भट्टाचार्य,मुकेश साहनी सहित अन्य इंडिया गठबंधन के नेता पहुंचे शेखपुरा के बरबीघा के डॉ श्री कृष्णा सिंह चौक के पास जहां लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी,बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव,मुकेश साहनी,दीपांकर भट्टाचार्य ने बिहार केशरी के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।इस दौरान इंडिया गठबंधन से जुड़े बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।बड़ी संख्या में लोग राहुल गांधी, तेजस्वी यादव मुकेश साहनी दीपांकर भट्टाचार्य सहित अन्य नेताओं को देखने हुजूम उमड़ पड़ा।
0
Report
MDMahendra Dubey
FollowAug 19, 2025 14:33:46Damoh, Madhya Pradesh:
सरकारी रिकार्ड में मृत हो चुकी बुजुर्ग महिला पहुंची कलेक्टर के पास, डीएम ने रिकार्ड में जिंदा कराया महिला को...
एंकर/ अजब एमपी की गजब कहानिया आप अक्सर देखते सुनते हैं और ऐसी ही एक गज़ब कहानी दमोह से सामने आई है जब सरकारी दस्तावेजो में मृत हो चुकी एक बुजुर्ग महिला ने कलेक्टर के सामने खड़े होकर कहा कि साहब देख लो जांच परख लो चाहो तो डॉक्टर बुला लो मैं ज़िंदा हूँ, महिला की ये दलील सुनने के बाद डीएम भी हैरान रह गए, उसके पास मौजूद दस्तावेजो में वो दुनिया छोड़ चुकी थी लेकिन असल मे वो ज़िंदा खड़ी थी। दरअसल ये बुजुर्ग महिला दमोह जनपद पंचायत के बिलाई गावँ की दीपरानी पटेल है, साल भर पहले दीपरानी को सरकारी रिकार्ड में मृत घोषित कर दिया गया और इन्हें मिलने वाली तमाम सुविधाओ को बंद कर दिया गया। महिला साल भर में तमाम तरह से शिकायतें कर चुकी लेकिन किसी ने उसकी नही सुनी। गरीब तबके की इस महिला को योजनाओ से भी वंचित होना पड़ा और कैसे उसने साल बिताया उसका अंदाज़ा लगाया जा सकता है। जब सब जगह से वो थक हार गई तो खुद चलकर जिले के कलेक्टर के पास पहुंची, अपने ज़िंदा होने का प्रमाण दिया तो कलेक्टर भी सन्न रह गए, बुजुर्ग महिला को कलेक्टर ने सम्मान के साथ बैठाया, जिम्मेदारों को मौके पर तलब किया गया और तत्काल ही रिकॉर्ड दुरुस्त करा कर असल मे ज़िंदा महिला को सरकारी रिकार्ड में भी जिंदा कराया गया। कलेक्टर सुधीर कोचर के मुताबिक महिला का सरकारी रिकार्ड तो सही हो गया है लेकिन ऐसा कृत्य करने वाले दोषी कर्मचारियों और अधिकारियों को सस्पेंड करने की कार्यवाही भी प्रस्तावित की जा रही है ताकि इस मामले से सीख लेकर कोई और ऐसी गलती न करे।
बाईट- भरत पटेल ( महिला के परिजन)
बाईट- सुधीर कोचर ( कलेक्टर दमोह)
0
Report
VRVIJAY RANA
FollowAug 19, 2025 14:33:32DMC, Chandigarh:
मंगलवार को चंडीगढ़ में भूसादर बारिश हुई जिस वजह से चंडीगढ़ की कई जगहों पर भारी जल भराव देखने को मिला। जल भराव की वजह से आम लोगों को भी भारी समस्याओं का सामना करना पड़ा । कई वाहन जल भराव में फंस गए और लोगों को काफी दिक्कत हुई । कई लोगों के वाहन पानी के बीच में बंद हो गए। जिससे लोगों को उन्हें पानी से निकालने के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि बारिश बंद होने के करीब 1 घंटे बाद सड़के साफ जरूर हो गई । लेकिन उसके बावजूद भी कई जगह पर ट्रैफिक जाम भी देखने को मिला और जल भराव के दौरान लोगों को काफी परेशानी भी झेलनी पड़ी।
0
Report
अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी उन्नाव, अखिलेश सिंह द्वारा मंगलवार की साप्ताहिक परेड की सलामी ली गयी तथा पर
Unnao, Uttar Pradesh:
आज अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी उन्नाव, अखिलेश सिंह द्वारा मंगलवार की साप्ताहिक परेड की सलामी ली गयी तथा परेड का निरीक्षण किया गया। परेड में पुलिस लाइन का बल तथा विभिन्न कार्यालयों एवं थानों में नियुक्त पुलिसकर्मी तथा रिक्रूट आरक्षी सम्मिलित रहे। परेड निरीक्षण के उपरान्त पुलिस लाइन परिसर,नवनिर्माण, बैरक, परिवहन शाखा एवं पीआरवी, विभिन्न गार्द रजिस्टर आदि का निरीक्षण कर सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
0
Report
Uttar Pradesh:
चौडगरा/फतेहपुर। मुरादीपुर नई बस्ती में गत तीन दिवस से फूंके ट्रांसफार्मर, अघोषित बिजली कटौती, बार बार ट्रिपिंग, मुरादीपुर में तीन दिन से फूंके ट्रांसफार्मर के ना बदले जाने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन का विद्युत वितरण उपकेन्द्र बिंदकी रोड द्वितीय के उपखण्ड अधिकारी के कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन।
0
Report
SASHAKIL AHMAD
FollowAug 19, 2025 14:32:46Agra, Uttar Pradesh:
रिपोर्ट :- सैय्यद शकील आगरा
।यूपी के आगरा में यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे ताजमहल पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. दिल्ली और हरियाणा में भारी बारिश के बाद हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण यमुना लगातार उफान पर है. हालात इतने बिगड़ गए हैं कि यमुना का पानी ताजमहल के पीछे बनी दीवारों तक पहुंच गया है. पिछले 45 साल में यह पहली बार है जब यमुना का पानी ताजमहल के इतने करीब आया है.
खतरे के निशान की ओर बढ़ रही यमुना
यमुना का जलस्तर 495.5 फीट के स्तर पर पहुंच गया है, जो 2023 के स्तर से भी ऊपर है, जब पानी ताजमहल की दीवारों से टकराया था. यहां पर हाई फ्लड लेवल 508 फीट है. संकेत मिल रहे हैं कि जलस्तर अभी और बढ़ेगा. बढ़ते खतरे को देखते हुए ताजमहल की सुरक्षा में लगी सीआईएसएफ ने अपने शिविर को पीछे हटा लिया है और बाढ़ प्रभावित क्षेत्र को बंद कर दिया है.
कई गांवों में अलर्ट जारी
यमुना के बढ़ते जलस्तर से आगरा और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है. प्रशासन ने एहतियातन आगरा के करीब 40 गांवों में अलर्ट जारी कर दिया है. लोगों को यमुना की तरफ न जाने की सख्त हिदायत दी गई है. यमुना का पानी खेतों में भी घुस रहा है. 80-85 किलोमीटर दूर तीर्थ स्थल बटेश्वर में भी घाट की सीढ़ियां डूब गई हैं और वहां स्नान करने पर रोक लगा दी गई है.
1978 की भयावह बाढ़ की याद
स्थानीय लोग 1978 की भीषण बाढ़ को याद कर रहे हैं, जब यमुना का जलस्तर 508 फीट तक पहुंच गया था और पानी ताजमहल के गेट तक आ गया था. उस समय कई मंदिर भी डूब गए थे. हालांकि, उतनी बड़ी बाढ़ अब तक नहीं आई है, लेकिन वर्तमान हालात खतरे की ओर इशारा कर रहे हैं. फिलहाल, पुरातत्व विभाग का कहना है कि ताजमहल को कोई खतरा नहीं है, क्योंकि इसका निर्माण ऊंचे चबूतरे पर किया गया था और बाढ़ को ध्यान में रखकर ही इसे डिजाइन किया गया था. फिर भी, स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.
शहर में बढ़ा दहशत का माहौल
यमुना का पानी शहर के कई इलाकों में घुस चुका है. यमुना किनारा रोड पर पानी भर गया है, जिससे यातायात प्रभावित हुआ है. नदी के किनारे स्थित कई घाट पूरी तरह से डूब गए हैं. स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है क्योंकि 1978 की भीषण बाढ़ के बाद ऐसी स्थिति पहली बार देखने को मिली है. प्रशासन और पुलिस की टीमें मिलकर हालात पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं.
मथुरा में भी अलर्ट
उधर, मथुरा जिले में लगातार यमुना का पानी खतरे के निशान की ओर बढ़ रहा है. ऐसे में गोकुल बैराज के 22 गेट खोल दिए गए हैं. 82 हजार क्यूसेक पानी लगातार गोकुल बैराज से आगरा की ओर डिस्चार्ज किया जा रहा. यमुना का विश्राम घाट पूरी तरह से यमुना के पानी में डूब चुका है. ऐसी मान्यता है कि श्रीकृष्ण के जन्म के बाद इसी घाट से वासुदेव जी उन्हें लेकर गए थे.
0
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowAug 19, 2025 14:32:39Paradeep, Odisha:
Slug - Bhumihina
Dt - 19/08/2025
Place - Paradip
Format- Avb
Anchor - ଭୂମିହୀନ ଙ୍କ ଘର ଭାଙ୍ଗି ଦେଲା ପ୍ରଶାସନ। ଏଭଳି ଦୃଶ୍ୟ ଦେଖିବାକୁ ମିଳିଛି ଜଗତସିଂହପୁର ଜିଲ୍ଲା କୁଜଙ୍ଗ ତହସିଲ ଅଧିନ ଗୋପିଆକୁଦ ପଞ୍ଚାୟତ ସମାଗୋଳ ଗ୍ରାମରେ। ସମାଗୋଳ ଗ୍ରାମ 'ମା ବିଲ ମା' ଠାକୁରାଣୀଙ୍କ ଯାଗାରେ ଦୀର୍ଘ ୪୦ବର୍ଷ ଧରି କୃଷ୍ଣ ଚନ୍ଦ୍ର ମହାନ୍ତି ଓ ତାଙ୍କ ପରିବାର ରହି ଆସୁଥିଲେ। ହେଲେ ଏହି ଘରକୁ ଉଛେଦ କରିବା ପାଇଁ ମନ୍ଦିର ପରିଚାଳନା ସମିତି ପକ୍ଷରୁ ଉଚ୍ଚ ନ୍ୟାୟାଳୟ ର ଆଶ୍ରୟ ନିଆ ଯାଇଥିଲା । ତେବେ ଉଚ୍ଚ ନ୍ୟାୟାଳୟ ର ନିର୍ଦ୍ଦେଶ କ୍ରମେ ଦୁଇବଖରା ସ୍ଥାୟୀ ପକ୍କାଘରକୁ ପ୍ରଶାସନ ଜେସିବି ଲଗାଇ ଭାଙ୍ଗି ଦେଇଛି। ଯାହା ଫଳରେ ସେହି ଭଙ୍ଗା ଘର ନିକଟରେ କୃଷ୍ଣ ଚନ୍ଦ୍ର ମହାନ୍ତି ଙ୍କ ପରିବାର ଘରର ଆସବାବପତ୍ର ଧରି ପଡି ରହିଥିବା ବେଳେ ଭୂମିହୀନ ପଟ୍ଟା ଯୋଗାଇ ନଦେବା ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ଏହିପରି ପଡ଼ି ରହିବୁ ବୋଲି କହିଛନ୍ତି କୃଷ୍ଣ ଚନ୍ଦ୍ର। କୃଷ୍ଣଚନ୍ଦ୍ର ମହାନ୍ତି ଜଣେ ଭୂମିହୀନ ହୋଇଥିବା ବେଳେ ପ୍ରଶାସନ ନିକଟରେ ତାଙ୍କୁ ଏକ ଭୂମିହୀନ ପଟ୍ଟା ଯୋଗାଇ ଦେବା ପାଇଁ ଏକବର୍ଷ ହେବ ପ୍ରଶାସନ କୁ ଅନୁରୋଧ କରିଛନ୍ତି। ହେଲେ ଏପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ତାଙ୍କୁ ଭୂମିହୀନ ପଟ୍ଟା ଯୋଗାଇ ଦିଆ ନଯାଇ ତାଙ୍କ ର ସ୍ଥାୟୀ ଦୁଇ ବଖରା ଘରକୁ ଭାଙ୍ଗି ଦିଆ ଯାଇଥିବା ରୁ ତାଙ୍କୁ ଭୂମିହୀନ ପଟା ଯୋଗାଇ ଦେବାପାଇଁ ପୁନର୍ବାର ପ୍ରଶାସନ କୁ ଅନୁରୋଧ କରିଛନ୍ତି । ଅନ୍ୟପଟେ ଉଚ୍ଚ ନ୍ୟାୟାଳୟ ଙ୍କ ନିର୍ଦ୍ଦେଶ କ୍ରମେ ଘର ଭଙ୍ଗା ଯାଇଛି ବୋଲି ଜିଲ୍ଲା ପ୍ରଶାସନ ତରଫରୁ କୁହାଯାଇଛି। ତେବେ ଭୂମିହୀନ ଥିବା କୃଷ୍ଣଚନ୍ଦ୍ର ମହାନ୍ତି ଙ୍କ ପରିବାର ଏବେବି ସେହି ଭଙ୍ଗା ଯାଇଥିବା ଘର ନିକଟରେ ପଡି ରହିଥିବା ବେଳେ ଭୂମିହୀନ ପଟ୍ଟା ଯୋଗାଇ ନଦେବା ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ଏହି ପରି ବାହାରେ ପଡି ରହିବେ ବୋଲି କହିଛନ୍ତି କୃଷ୍ଣଚନ୍ଦ୍ର ମହାନ୍ତି ଓ ତାଙ୍କ ପରିବାର।
ବାଇଟ -୧-
ବାଇଟ -୨-
ବାଇଟ -୩-
ବାଇଟ -୪
ପାରାଦୀପ ରୁ ନାରାୟଣ ବେହେରା (ଜୀ ମିଡିଆ)
0
Report
RGRupesh Gupta
FollowAug 19, 2025 14:32:29Raipur, Chhattisgarh:
*नहीं चलेगी 'पेशी पर पेशी': मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कलेक्टर्स और संभाग आयुक्तों को दिए स्पष्ट निर्देश*
*लंबित राजस्व मामलों पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सख्त, राजस्व प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण अनिवार्य*
*मुख्यमंत्री श्री साय ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ली सभी जिलों के कलेक्टर्स की समीक्षा बैठक*
*रजत महोत्सव की तैयारियों और विकास योजनाओं की प्रगति की गहराई से समीक्षा*
*राजस्व मामलों में लापरवाही नहीं चलेगी, राजस्व अधिकारियों कर्मचारियों पर होगी नजर*
0
Report
ATArun Tripathi
FollowAug 19, 2025 14:32:11Umaria, Madhya Pradesh:
विओ -01 संगठन सृजन के नाम उमरिया जिले में कांग्रेस पार्टी ने पुराने अध्यक्ष को हटाकर कोल समुदाय से नया अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पार्टी से जुड़े बहुसंख्यक गोंड आदिवासी समुदाय ने विरोध और बगावती तेवर अपना लिए हैं,पार्टी के उपाध्यक्ष सहित महामंत्री ने पार्टी के फैसले पर आपत्ति जताते हुए बगावती तेवर अपनाए हुए है,बता दें कांग्रेस के उपाध्यक्ष छत्रपाल सिंह जिले के नौरोजाबाद विधानसभा की 1956 में बनी पहली विधायक रानी झलकन कुमारी के पोते और विधानसभा चुनाव 1990 में पार्टी के प्रत्याशी रहे शुभकरण सिंह के बेटे हैं वहीं उनके साथ पार्टी के महामंत्री बिंदे सिंह ने नए अध्यक्ष की ताजपोशी से नाराज होकर इस्तीफे की पेशकश की है।
बाइट -01 छत्रपाल सिंह (उपाध्यक्ष जिला उमरिया)
बाइट -02 बिंदे सिंह (महामंत्री)
0
Report
PSPramod Sinha
FollowAug 19, 2025 14:31:59Khandwa, Madhya Pradesh:
एंकर...
खंडवा में एक पति ने मामूली विवाद में अपनी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद रात भर वह उसके शव के पास बैठा रहा। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया । घटना पंधाना थाना क्षेत्र के कुदालदा गांव की है।
V O, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि सिंगोट गांव में रहने वाला धर्मेंद्र अपनी पत्नी के साथ कुदालदा गांव में उसके बड़े भाई की मृत्यु के बाद होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने आया था। सारे नाते रिश्तेदार बड़े भाई के घर इकट्ठा हुए थे।
रात में आरोपी धर्मेंद्र ने अपनी पत्नी से अपने घर चलकर सोने की बात कही। रिश्तेदार ज्यादा होने की वजह से पत्नी ने उसे मना कर दिया और अपनी जेठानी के साथ ही सो गई। इस बात से गुस्साए पति धर्मेंद्र ने आधी रात को अपनी पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया जिससे घटना स्थल पर की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी। आरोपी धर्मेंद्र पूरी रात अपनी पत्नी के साथ के पास बैठा रहा। सुबह पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है कि इस घटना में कोई और करण को नहीं है।
बाइट, मनोज कुमार राय एसपी खंडवा
0
Report