Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Begusarai851101

तेजस्वी यादव का ट्वीट: क्या है जंगलराज का सच?

Rajiv Kumar
Jun 27, 2025 16:02:44
Begusarai, Bihar
राजीव कुमार-बेगूसराय 27 जून 2025 स्लग-MINISTER एंकर-बेगूसराय में तेजस्वी यादव के 20 साल अंधकार युग के ट्वीट पर बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने हमला बोलते हुए कहा कि तेजस्वी यादव निर्लज हैं। तेजस्वी यादव की हालत चोर बोले जोर से वाली हो गई है। तेजस्वी यादव निर्लज है, जिस बिहार को जंगलराज कहा जाता था और जंगलराज के प्रणेता उसी के पिता लालू यादव थे। जिसमें हजारों करोड़ का चारा घोटाला हुआ था। दरअसल तेजस्वी यादव द्वारा बीते 20 साल को अंधकार युग बताते हुए ट्वीट किया था। इस ट्वीट पर खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने कहा कि बिहार के देहात में एक कहावत है कि चोर बोले जोर से। वही हाल तेजस्वी यादव का है, यह जो ट्वीट कर रहा है, वह सबसे पहले जवाब दे कि यही बिहार है, जिसे जंगलराज की संज्ञा दी गई थी। 10 हजार करोड़ रुपए का चारा घोटाला हुआ था। उस समय लालू जी बिहार के मुख्यमंत्री थे, लालू जी को 35 साल की सजा हुई है। यही बिहार है जिस बिहार को जंगलराज कहा गया था। कोई मां-बहन घर से नहीं निकलती थी, बच्चा जब स्कूल जाता था तो उसके माता-पिता सोच में रहते थे कि पता नहीं बच्चा घर वापस आएगा या नहीं‌।लड़का जो ट्वीट करता है वह जवाब दें। इसी बिहार में शिल्पी गौतम कांड हुआ था। निर्लज होकर बोलता है, सुशासन-सुशासन करता है। बिहार में इस बार एनडीए अजय बहुमत से सरकार बनाएगी और 225 से अधिक सीट जीतकर एनडीए आने वाली है। खेल मंत्री आज विकास विद्यालय के प्रांगण में बेगूसराय जिला भारोत्तोलन संघ द्वारा आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन करने आए थे। इस अवसर पर खिलाड़ियों का हौसला वर्धन करते हुए उन्होंने कहा की विगत वर्ष में बेगूसराय के खिलाड़ियों ने वेटलिफ्टिंग के खेल में अपनी एक नई पहचान बनाई है। बाइट- सुरेंद्र मेहता- खेल मंत्री
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement