icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement

श्रावस्ती में 5 वर्षीय बच्चे की मौत: AB ब्लड नहीं मिला तो इलाज में देरी

Shravasti, Uttar Pradesh:श्रावस्ती में 5 साल के मासूम की मौत, AB पॉजिटिव ब्लड न मिलने का आरोप यूपी के श्रावस्ती जिले के संयुक्त जिला चिकित्सालय में पांच साल के मासूम की इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मासूम टायफाइड पॉजिटिव था और उसके शरीर में खून की भी भारी कमी थी। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में AB पॉजिटिव ब्लड उपलब्ध नहीं था, जिसके चलते उन्हें दो-तीन दिनों तक परेशानी का सामना करना पड़ा। डॉक्टर के मुताबिक, करीब दो दिन बाद ब्लड मिलने पर मासूम को खून चढ़ाया जा रहा था, इसी दौरान उसकी मौत हो गई। मामला भिनगा इलाके के खैरी कला टेपरा गांव से जुड़ा है। पांच साल के मासूम अमन को तबीयत बिगड़ने पर संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि जांच में मासूम टायफाइड पॉजिटिव मिला था और उसके शरीर में खून की भी कमी थी। परिजनों के मुताबिक, AB पॉजिटिव ब्लड की जरूरत थी, लेकिन अस्पताल में ब्लड उपलब्ध नहीं था। परिजन पिछले दो-तीन दिनों से ब्लड के लिए परेशान रहे। डॉक्टर की मानें तो करीब दो दिन बाद ब्लड उपलब्ध हुआ और मासूम को खून चढ़ाया जा रहा था। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत के बाद परिजनों में शोक का माहौल है। अब सवाल अस्पताल में समय पर ब्लड की उपलब्धता और इलाज की व्यवस्था को लेकर भी उठ रहे हैं। बाइट - गोविंद शुक्ला, डॉक्टर बाइट - मृतक की माँ
0
0
Report

बहादुरगढ़ में धारदार हथियार से युवक हत्या: परिजनों के आरोप और पुलिस जांच शुरू

Jhajjar, Haryana:बहादुरगढ़ धारधार हथियार से युवक की हत्या। बालौर गांव के सरकारी स्कूल में मिला शव। बहादुरगढ़ कोर्ट और लघु सचिवालय के पास है स्कूल। सौलधा गांव का रहने वाला है मृतक नीरज। स्कूल के इंट्री गेट के पास प्याऊ के कमरे में मिला शव। गांव में खेती बाड़ी का करता था काम। मंगलवार शाम को घर से निकला था मृतक नीरज। गांव के ही गौरव और उसके साथियों ने नीरज से किया था झगड़ा। आरोपी गौरव के पैर में भी लगी है चोट। आरोपी गौरव के पिता ने मृतक के घर जाकर दी थी झगड़े की सूचना। पुलिस ने सुबह परिजनों को दी हादसे की सूचना। पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर कर रही जांच। परिजनों ने गौरव और उसके साथियों पर जताया हत्या का शक।
0
0
Report
Advertisement

तीन दोस्तों की हत्या: सचिन मीणा समेत 5 गिरफ्तार, 48 घंटे में खुलासा

Alwar, Rajasthan:तीन दोस्तों की कार से कुचलकर हत्या का खुलासा, मुख्य आरोपी सचिन मीणा समेत 5 गिरफ्तार अलवर। अरावली विहार थाना क्षेत्र के लक्ष्म्मीनगर-काली मोरी नाले के पास तीन दोस्तों को कार से कुचलकर हत्या करने के मामले का पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी सचिन मीणा समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को निरूद्ध किया गया है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने तीनों युवकों की हत्या को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम देना स्वीकार किया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक 12 सितंबर की रात करीब 9:30 से 10 बजे के बीच तीनों दोस्त मोटरसाइकिल से लक्ष्मीनगर-काली मोरी नाले के पास किसी व्यक्ति से मिलने जा रहे थे। इसी दौरान वहां पहले से घात लगाकर बैठे सचिन मीणा, सागर मीणा, अमित उर्फ पल्टा, महेश सैनी, तन्मय उर्फ तन्नू और अन्य आरोपियों ने स्विफ्ट कार संख्या RJ02CJ3437 और दो मोटरसाइकिलों से उनका पीछा किया।। आरोप है कि आरोपियों ने कार से पीछे से मोटरसाइकिल को टक्कर मारी। इसके बाद तीनों युवकों पर सरियों, डंडों, धारदार हथियारों और पत्थरों से हमला किया गया। गंभीर चोटों के चलते तीनों की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने प्रकरण संख्या 368/2026 में धारा 189(2), 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी सुधीर चौधरी के निर्देशन में अरावली विहार थाना पुलिस, डीएसटी, साइबर सेल सहित पांच थानों की पुलिस टीमों को जांच में लगाया गया। टीमों ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्यों के साथ मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू की। लगातार दबिश और जांच के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी सचिन मीणा (26), सागर मीणा (22), अमित उर्फ पल्टा (25), महेश सैनी (26) और तन्मय उर्फ तन्नू (22) को गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक विधि से संघर्षरत बालक को निरूद्ध किया गया है। पुलिस अब वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश के साथ गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है。
0
0
Report
Advertisement

हाजन खातून टाक का नामांकन नोहर नगरपालिका अध्यक्ष पद: भाजपा के दावे तेज

Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) (Dist. Stringer - Kuldeep Sharma) भाजपा की ओर से हाजन खातून टाक ने दाखिल किया नामांकन, 18 निर्दलीय व 2 भाजपा पार्षदों के समर्थन का दावा हनुमानगढ़ की नोहर नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। भाजपा की ओर से अध्यक्ष पद की प्रत्याशी हाजन खातून टाक ने बुधवार को उपखंड अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। हाजन खातून टाक वार्ड नंबर 18 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरी थीं और पार्षद निर्वाचित हुईं। हाजन खातून टाक पूर्व मदरसा बोर्ड अध्यक्ष मेहरूनिशा टाक की सास हैं। अब अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा की ओर से उन्हें प्रत्याशी बनाए जाने के बाद मुकाबला और भी रोचक हो गया है। नामांकन के बाद भाजपा खेमे की ओर से 18 निर्दलीय पार्षदों और भाजपा के 2 पार्षदों के समर्थन का दावा किया जा रहा है। दूसरी ओर कांग्रेस के पास 20 निर्वाचित पार्षद हैं। नोहर नगरपालिका में कुल 40 वार्ड हैं, ऐसे में अध्यक्ष पद के लिए पार्षदों के समर्थन को लेकर दोनों पक्षों में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।
0
0
Report

चौमूं नगर परिषद सभापति चुनाव: आशीष दुसाद बनाम रजनी सैनी, भाजपा की कड़ी टक्कर

Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर चौमूं नगर परिषद में सभापति पद पर सस्पेंस खत्म..! भाजपा से आशीष दुसाद ने नामांकन किया दाखिल कांग्रेस से रजनी सैनी ने सभापति के लिए नामांकन किया दाखिल आशीष दुसाद पहले भी रह चुके हैं चेयरमैन चौमूं के 45 वार्डों में से 30 वार्डो पर बीजेपी है काबिज चौमूं नगर परिषद के 45 वार्डों में से भाजपा के 30 पार्षद निर्वाचित हुए हैं, भाजपा के पास बहुमत का आंकड़ा होने के चलते अब सभापति चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। अब सभापति पद के लिए चुनावी मुकाबला भाजपा के आशीष दुसाद और कांग्रेस की रजनी सैनी के बीच होगा। वही नगर निकाय चुनाव की जिम्मेदारी महिला आयोग के अध्यक्ष रह चुकी सुमन शर्मा को दी गई थी तो वहीं भाजपा प्रवक्ता रामलाल शर्मा भी रात दिन इस चुनाव को लेकर जुटे थे। बाइट सुमन शर्मा ,भाजपा नेत्री
0
0
Report

झुंझुनूं नगर परिषद चुनाव: अब्दुला अगवान बनाम मनु धनखड़ में तीखा मुकाबला

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं में कांग्रेस के अब्दुला अगवान ने दाखिल किए दो सेट नामांकन पूर्व चेयरमैन तैयब अली और निर्दलीय वीरेंद्र डारा बने प्रस्तावक 30 कांग्रेसी पार्षदों के साथ 31वें पार्षद का दिया ''संदेश'' पूर्व उपसभापति वीरेंद्र डारा निर्दलीय चुनाव जीतकर पहुंचे परिषद नामांकन के बाद विक्ट्री साइन दिखाकर मुस्कुराते हुए रवाना हुए अगवान भाजपा के सीए मनु धनखड़ से होगा सभापति पद का सीधा मुकाबला झुंझुनूं नगर परिषद सभापति चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस प्रत्याशी अब्दुला गुलाम नबी अगवान ने सभापति पद के लिए नगर परिषद कार्यालय में नामांकन दाखिल कर दिया। उन्होंने दो सेट में नामांकन जमा करवाए। दोनों नामांकन कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर ही दाखिल किए गए। अब्दुला अगवान ने रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम रामकरण सिंह के समक्ष नामांकन प्रस्तुत किया। इस दौरान उन्हें स्वच्छता संबंधी शपथ भी दिलाई गई। कांग्रेस ने दो सेट नामांकन के जरिए अपनी एकजुटता का संदेश देने की कोशिश की। पहले सेट में पूर्व सभापति तैयब अली को प्रस्तावक बनाया गया। जबकि दूसरे सेट में निर्दलीय पार्षद एवं पूर्व उपसभापति वीरेंद्र डारा प्रस्तावक बने। वीरेंद्र डारा निर्दलीय चुनाव जीतकर नगर परिषद पहुंचे हैं। ऐसे में उनके प्रस्तावक बनने को कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण राजनीतिक संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। दरअसल नगर परिषद में कांग्रेस के 30 पार्षद हैं। नामांकन के दौरान वीरेंद्र डारा के प्रस्तावक बनने के जरिए कांग्रेस की ओर से 30 कांग्रेसी पार्षदों के साथ 31वें पार्षद के समर्थन का संदेश देने की कोशिश दिखाई दी। सभापति चुनाव में 31 का आंकड़ा बहुमत के लिए अहम है। ऐसे में नामांकन के साथ ही कांग्रेस ने अपने समर्थन का गणित सार्वजनिक तौर पर दिखाने की रणनीति अपनाई। नामांकन दाखिल करने के दौरान कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष खलील बुडाना और पूर्व पार्षद कैलाश कुमावत भी मौजूद रहे। नामांकन के बाद मीडिया ने अब्दुला अगवान से कई सवाल पूछने की कोशिश की। लेकिन उन्होंने किसी सवाल का जवाब नहीं दिया। वे मुस्कुराते हुए बाहर निकले और विक्ट्री का साइन दिखाकर रवाना हो गए। आपको बता दें कि सभापति पद के चुनाव में भाजपा की ओर से सीए मनु धनखड़ मैदान में हैं। ऐसे में अब झुंझुनूं नगर परिषद में मुकाबला अब्दुला अगवान बनाम मनु धनखड़ हो गया है। कांग्रेस ने दो सेट नामांकन और वीरेंद्र डारा को प्रस्तावक बनाकर जहां 31 के आंकड़े का संदेश दिया है। वहीं अब निगाहें 21 सितंबर को होने वाले मतदान पर टिकी हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top