Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
रविवार नहीं, रविवार: 2026–27 बजट पेश, गरीब और महिला कल्याण पर जोर
WMWaqar Manzoor
Feb 01, 2026 09:05:24
ANANTNAG, Feb 1: Union Finance Minister Nirmala Sitharaman on Sunday presented the Budget for the financial year 2026–27, marking the first time in India’s history that the budget was presented on a Sunday. To mark the occasion, a special programme was organised at the BJP office in the Harnag area of Anantnag district, where party workers and local residents gathered to watch the budget presentation live. Speaking to media, BJP State Secretary Arif Raja described the budget as people-friendly, stating that it gives special attention to the poor and weaker sections of society. He said the budget places particular emphasis on women’s welfare, with several schemes and facilities aimed at empowering women. Arif Raja added that the budget would play an important role in promoting social justice along with the overall development of the country.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DTDinesh Tiwari
Feb 01, 2026 13:01:02
Jaipur, Rajasthan:जयपुर अजमेर रोड पर लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में जयपुर विकास प्राधिकरण ने बड़ा कदम उठाया है। बजट घोषणा वर्ष 2025-26 की अनुपालना में मुख्य अजमेर रोड पर कमला नेहरू नगर से भांकरोटा के मध्य बरसाती नाले के निर्माण का कार्य 4 फरवरी से प्रारंभ किया जाएगा। इस परियोजना के पूर्ण होने से मानसून के दौरान होने वाले जलभराव से आमजन और वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। जेडीए के अनुसार, यह नाला भांकरोटा पुलिया के नीचे से शुरू होकर हीरापुरा पावर हाउस तक लगभग 2800 मीटर लंबाई में बनाया जाएगा। निर्माण कार्य मुख्य अजमेर रोड की सर्विस रोड पर किया जाएगा। सुरक्षा कारणों से कार्य के दौरान सर्विस रोड के कुछ हिस्सों में अस्थायी रूप से यातायात संचालन रोका जाएगा, जबकि मुख्य अजमेर रोड पर यातायात पूर्ववत संचालित रहेगा। निर्माण अवधि के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। भांकरोटा से कमला नेहरू नगर की ओर जाने वाली सर्विस रोड पर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। वहीं, जयसिंहपुरा की दिशा में जाने वाले हल्के और भारी वाहन सामान्य रूप से संचालित होते रहेंगे। जिन हिस्सों में कार्य किया जाएगा, वहां से पहले तक कमला नेहरू नगर की ओर जाने वाला यातायात पूर्व की भांति चल सकेगा। इसके अलावा, भांकरोटा पुलिया के नीचे स्थित सभी निकास एक साथ बंद नहीं किए जाएंगे, जिससे वाहन सर्विस रोड पर आकर दक्षिण दिशा की दूसरी सर्विस रोड से आगे बढ़ सकेंगे। जेडीसी ने बताया कि नाला निर्माण कार्य मई 2026 तक पूर्ण किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। कार्य समाप्ति तक यातायात अस्थायी व्यवस्था के अनुसार संचालित रहेगा। प्राधिकरण ने वाहन चालकों और स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे निर्माण कार्य के दौरान संयम रखें, वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
0
comment0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
Feb 01, 2026 13:00:46
0
comment0
Report
AJAvinash Jagnawat
Feb 01, 2026 13:00:33
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के भटेवर कस्बे में बीती रात बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। चोरों ने बस स्टैंड के पास स्थित महालक्ष्मी जेवर नामक सोने-चांदी की दुकान को निशाना बनाया। लेकिन मजबूत शटर के आगे उनकी एक न चली। जिससे वे अपने मंसूबों में सफल नही हो पाए। बदमाशों ने दुकान के ताले तो तोड़ दिए, लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी दुकान का शटर नहीं खुल पाया। जिससे चोर अंदर प्रवेश करने में नाकाम रहे और खाली हाथ ही भागना पड़ा। यह सारी घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में चोर चोरी का प्रयास करते हुए साफ नजर आ रहे हैं। घटना का पता सुबह तब चला जब दुकानदार गोपाल सोनी रोजाना की तरह दुकान खोलने पहुंचे। वहां टूटे हुए ताले देखकर उनके होश उड़ गए। दुकानदार ने तुरंत खेरोदा थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद से पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की.
0
comment0
Report
NarendrkumardixitNarendrkumardixit
Feb 01, 2026 12:58:02
0
comment0
Report
HGHarish Gupta
Feb 01, 2026 12:49:56
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर छतरपुर के खजुराहो रेलवे स्टेशन पर एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। महराजपुर के डुमरा मे शव स्टेशन के आउटर पर रेल पटरी पर सिर कटी हालत में मिला ,सुनील अनुरागी ग्वालियर से मनोरोग विशेषज्ञ से इलाज कराकर लौट रहे थे। वे खजुराहो रेलवे स्टेशन पर उतरे थे, जिसके बाद यह हादसा हुआ देर शाम तक सुनील के घर न लौटने पर उनकी पत्नी ने स्टेशन पर खोजबीन शुरू की। रेल पटरी पर पति का सिर कटा शव देखकर उन्होंने तुरंत रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) को सूचना दी, जिसने जीआरपी को अलर्ट किया। जीआरपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरा और उसे पोस्टमार्टम के लिए राजनगर भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक अर्द्धविक्षिप्त था, ऐसे में हादसे की वास्तविक वजह का पता लगाया जा रहा हैं
0
comment0
Report
RJRahul Joshi
Feb 01, 2026 12:49:42
Kota, Rajasthan:सांगोद (कोटा) मोईकलां में हिन्दू सम्मेलन के मौके नजर आया हिंदुत्व का संगम, मोईकलां कस्बे के महाकालेश्वर मंदिर से विशाल कलश यात्रा शुरू हुई। कलश यात्रा मुख्य बस स्टैंड, माली मोहल्ला, लालबाई चौक, बगीची, सीनियर स्कूल, गोपाल जी मंदिर, हताई चौक होती हुई वृक्ष कुंज धाम पर पहुंची। नजदीक के डूंगरपुर गांव से भी कलश यात्रा वृक्ष कुंज धाम परिसर पहुंची। कलश यात्राओं का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर ग्रामीणों की ओर से स्वागत किया गया। कलश यात्रा के जुलूस में कई तरह की सुंदर झांकिया सजाई गई। यहां वृक्ष कुंज धाम पर अतिथियों का स्वागत व सम्मान किया गया। उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों की ओर से देश व धर्म को सर्वोपरि बताते हुए इसकी रक्षा के लिए हमेशा तैयार रहने का आह्वान किया गया। उन्होंने कहा कि देश व धर्म रहेगा तो हम सब रहेंगे। भारतवर्ष में रहने वालों के लिए भारत देश से बढ़कर कुछ नहीं हो सकता। हिंदू सम्मेलन के समापन पर प्रसाद का वितरण किया गया।
0
comment0
Report
RVRaunak Vyas
Feb 01, 2026 12:49:28
Bikaner, Rajasthan:खेजड़ी बचाओ महापड़ाव कल तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप आंदोलन को संत समाज और सर्व समाज का समर्थन 2 फरवरी को पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगा महापड़ाव हज़ारों लोगों के शामिल होने की संभावना 563 दिनों से खेजड़ला और बीकानेर में धरना जारी खेजड़ी संरक्षण के लिए कठोर कानून की मांग साधु संतों की अगुवाई में किया जा रहा महापड़ाव भारी संख्या में प्रदेश भर से लोगो के आने की संभावना खेजड़ड़ा वृक्षों के संरक्षण को लेकर चल रहा आंदोलन अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचता दिख रहा है। खेजड़ड़ी बचाओ आंदोलन के तहत कल एक विशाल महापड़ाव का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यह महापड़ाव 2 फरवरी को बीकानेर के पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में आयोजित होगा। आंदोलन को संत समाज के साथ-साथ सर्व समाज का व्यापक समर्थन मिल रहा है। पिछले 563 दिनों से खेजड़ला और बीकानेर में खेजड़ी संरक्षण को लेकर धरना लगातार जारी है। आंदोलनकारियों की मुख्य मांग खेजड़ी वृक्षों की कटाई पर रोक लगाने और संरक्षण के लिए कठोर कानून बनाने की है। इस महापड़ाव का नेतृत्व साधु-संतों की अगुवाई में किया जा रहा है आयोजकों के अनुसार महापड़ाव में प्रदेश भर से भारी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है, जिससे बीकानेर में एक बड़ा जनआंदोलन देखने को मिल सकता है।
0
comment0
Report
Feb 01, 2026 12:49:22
0
comment0
Report
ANAnil Nagar1
Feb 01, 2026 12:49:08
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल पार्लर में जुआ खेलते हुए पकड़े महिलाएं भोपाल के उपनगर संत हिरदाराम नगर में पुलिस ने महिलाओं द्वारा संचालित जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया है आमतौर पर जुआ खेलते हुए पुरुषों की गिरफ्तारी होती है, लेकिन इस बार जुआ खेलते हुए महिलाओं को गिरफ्तार किया है पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ब्यूटी पार्लर में छापा मारा बताया जा रहा है कि पार्लर के भीतर जुआ खेला जा रहा था और बाहर तक हार-जीत की आवाजें सुनाई दे रही थीं। सूचना की तस्दीक होने पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और तलाशी के दौरान हार-जीत का दांव लगाते हुए 9 महिलाओं को रंगे हाथों गिरफ्तार किया पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 18 हजार 400 रुपये नगद बरामद किए हैं。 पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी महिलाएं इससे पहले कहां-कहां जुआ खेलती थीं और इस नेटवर्क से और कौन लोग जुड़े हैं。 थाना प्रभारी अशोक गौतम ने बताया की मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर स्टाफ द्वारा कार्रवाई की गई है। जुआ खेलने वाली महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। यह भी जांच की जा रही है कि ये लोग पहले और कहां जुआ खेलते थे। इस तरह की अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी बाइट अशोक गौतम, थाना प्रभारी
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top