Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
रविवार नहीं, रविवार: 2026–27 बजट पेश, गरीब और महिला कल्याण पर जोर
WMWaqar Manzoor
Feb 01, 2026 09:05:24
ANANTNAG, Feb 1: Union Finance Minister Nirmala Sitharaman on Sunday presented the Budget for the financial year 2026–27, marking the first time in India’s history that the budget was presented on a Sunday. To mark the occasion, a special programme was organised at the BJP office in the Harnag area of Anantnag district, where party workers and local residents gathered to watch the budget presentation live. Speaking to media, BJP State Secretary Arif Raja described the budget as people-friendly, stating that it gives special attention to the poor and weaker sections of society. He said the budget places particular emphasis on women’s welfare, with several schemes and facilities aimed at empowering women. Arif Raja added that the budget would play an important role in promoting social justice along with the overall development of the country.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Feb 01, 2026 11:59:40
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी के फतेहपुर तहसील क्षेत्र के अमावां गांव में एक अनोखी घटना सामने आई है। यहां एक साल पहले तेज बारिश में गिरा पाकड़ का पेड़, जिसके अधकटे तने खेत में बचे थे, वे हाल ही की बारिश के बाद अचानक आपस में जुड़कर फिर से खड़े हो गए हैं। इस घटना को ग्रामीण दैवीय चमत्कार मानकर पूजा-पाठ कर रहे हैं, जिससे पूरे इलाके में कौतूहल का माहौल है। यह पाकड़ का पेड़ अमावां गांव निवासी बृजेश कुमार के खेत में था। ग्रामीणों ने बताया कि लगभग एक वर्ष पूर्व भारी बारिश के कारण यह पेड़ गिर गया था। उस समय पेड़ की शाखाएं और अधिकांश लकड़ी काटकर हटा ली गई थी, लेकिन तने के कुछ हिस्से जड़ के पास ही छोड़ दिए गए थे। हाल ही में हुई लगातार बारिश के बाद ग्रामीणों ने देखा कि ये अधकटे तने आपस में जुड़कर एक पेड़ की आकृति में खड़े हो गए हैं। इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोग इसे चमत्कार मानकर पूजा-पाठ और चढ़ावा चढ़ाने लगे हैं। कुछ ग्रामीण इसे पाकड़ के वृक्ष का 'पुनर्जन्म' बता रहे हैं और अब उस स्थान पर चबूतरा बनाकर नियमित पूजा-अर्चना करने की तैयारी कर रहे हैं। इस मामले पर रेंजर मयंक सिंह ने बताया कि यह घटना उनके संज्ञान में आई है। उन्होंने कहा कि मौके पर जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह पूरी तरह से प्राकृतिक प्रक्रिया है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।
0
comment0
Report
RIRamawatar Isran
Feb 01, 2026 11:50:05
Jaipur, Rajasthan:केंद्रीय बजट 2026 जयपुर- सीएम भजनलाल शर्मा का बजट पर बयान ये बजट सबका साथ सबका विकास के संकल्प को सिद्ध करने वाला है 7% की विकास दर के साथ देश 'पाथ ब्रेकिंग रिफॉर्म एक्सप्रेस' पर तेजी से आगे बढ़ रहा है बजट में इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 मेगा टेक्सटाइल पार्क जैसी घोषणाएं राजस्थान के औद्योगिक परिदृश्य को बदल देंगी डेटा सेंटर, सोलर क्षेत्र में मिलने वाले प्रोत्साहन से प्रदेश में निवेश-रोजगार के नए द्वार खुलेंगे। बजट युवाओं के कौशल, नारी शक्ति के सम्मान और राजस्थान के औद्योगिक विकास को नई ऊंचाई देने वाला है। प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री का युवा शक्ति को समर्पित बजट के लिए हार्दिक आभार!
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Feb 01, 2026 11:49:34
Sikar, Rajasthan:जिला सीकर लोकेशन फतेहपुर सीकर फतेहपुर में क्षत्रिय युवक संघ के चतुर्थ संघ प्रमुख भगवान सिंह रोलसाहबसर की 82 जयंती समारोह रविवार को उनके गांव रोलसाहबसर में मनायी गयी। क्षत्रिय युवक संघ के संघ प्रमुख लक्ष्मण सिंह के आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस दौरान अतिथियों ने भगवान सिंह रोलसाहबसर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम में संघ प्रमुख लक्ष्मण सिंह, पूर्व मंत्री एवं विधायक युनुस खां, फतेहपुर विधायक हाकम अली, पूर्व आईपीएस केशर सिंह सहित अनेक वक्ताओं ने विचार व्यक्त करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान काफी संख्या में सर्व समाज के लोग मौजूद रहे।
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Feb 01, 2026 11:49:14
Noida, Uttar Pradesh:Yogi Adityanath आदरणीय प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के यशस्वी मार्गदर्शन में प्रस्तुत यह आम बजट 2026-27 सामाजिक समावेशन और मानव संसाधन विकास का प्रभावशाली रोडमैप है。 महिलाओं के लिए प्रत्येक जनपद में छात्रावास, STEM (साइंस, मैथ्स, स्टैटिस्टिक्स और इमर्जिंग टेक्नोलॉजी) से जुड़े युवाओं के लिए आधुनिक हॉस्टल सुविधाएं, स्वास्थ्य एवं आयुष क्षेत्र का विस्तार तथा शिक्षा और कौशल विकास को प्रोत्साहन, इस बजट की संवेदनशील सोच को दर्शाते हैं。 यह बजट युवाओं को अवसर, महिलाओं को सुरक्षा और समाज को सशक्त आधार प्रदान करने वाला संकल्प-पत्र है。 जनकल्याणकारी बजट के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री जी का आभार एवं मा. केंद्रीय वित्त मंत्री जी को हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद।
0
comment0
Report
SSSAURABH SAURABH
Feb 01, 2026 11:48:16
0
comment0
Report
DRDamodar Raigar
Feb 01, 2026 11:47:58
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान पहली बार हरियाणा में आयोजित होने वाले सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय क्राफ्ट मेले में सहभागी बना है। 31 जनवरी को शुरू हुए इस मेले में राजस्थान लघु उद्योग निगम (राजसिको) द्वारा बनाया गया ‘राजस्थान चौक’ देश-विदेश के प्रतिभागियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना है। इस मेले में राजस्थान की कला और संस्कृति को प्रदर्शित किया गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा हस्तशिल्प उत्पादों के प्रोत्साहन के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। स्थानीय कार्यक्रम पंच गौरव जैसा महत्वपूर्ण कार्यक्रम भी शुरू किया गया है; इस अंतरराष्ट्रीय मेले में प्रदेश की कला-संस्कृति और उत्पादों को प्रदर्शित किया जा रहा है। राजसिको के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक शिखर अग्रवाल ने बताया कि 15 फरवरी तक आयोजित होने वाले इस मेले में राजस्थान के हस्तशिल्प और ओडीओपी उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए 20 स्टॉल्स लगाई गई हैं। इनमें महिला एवं बाल विकास विभाग, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, राजस्थली के विशिष्ट हस्तशिल्प एवं अन्य पारंपरिक उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा है। साथ ही, एक जिला एक उत्पाद योजना (ओडीओपी) के तहत चयनित उत्पाद भी यहां प्रदर्शित किए जा रहे हैं। राजसिको के अध्यक्ष अग्रवाल ने बताया कि मेले में राज्य की समृद्ध लोककला, हस्तशिल्प, पारंपरिक उत्पाद एवं सांस्कृतिक विरासत को देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के लिए ‘राजस्थान चौक’ बनाया गया है। मेले में प्रदर्शित उत्पादों की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान बनेगी।
0
comment0
Report
Feb 01, 2026 11:47:19
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी जनपद के निंदूरा ब्लॉक अंतर्गत देवरा में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप ने केंद्र व प्रदेश सरकार की आर्थिक नीतियों पर जमकर प्रहार किया। दिग्गज नेता स्व. रामचंद्र बक्श सिंह की प्रतिमा का अनावरण करने पहुँचे गोप ने वर्तमान बजट को सिरे से खारिज करते हुए इसे आम जनता के साथ एक छलावा करार दिया। उन्होंने कहा कि यह बजट न तो गरीब की थाली भर सकता है और न ही नौजवानों के हाथों को काम दे सकता है। महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है और सरकार केवल आंकड़ों के जाल में जनता को उलझा रही है। बजट पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अरविंद सिंह गोप ने कहा कि यह बजट पूरी तरह से दिशाहीन है। उन्होंने वहां मौजूद महिलाओं की ओर इशारा करते हुए कहा कि आज रसोई का बजट बिगड़ चुका है और महिलाएं महंगाई से त्रस्त हैं। विद्यार्थी और नौजवान रोजगार की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं लेकिन सरकार के पास उनके लिए कोई ठोस योजना नहीं है। गोप ने आरोप लगाया कि सरकार ने एक 'खिलौना' पेश किया है जिससे जनता को कोई उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे भाजपा की इन जनविरोधी नीतियों को जनता के बीच ले जाएं और 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अभी से कमर कस लें। इससे पूर्व, अरविंद सिंह गोप ने तीन बार के विधायक और पूर्व एमएलसी स्वर्गीय रामचंद्र बक्श सिंह की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने स्व. रामचंद्र बक्श को युगपुरुष बताते हुए कहा कि वह केवल एक जिले के नहीं, बल्कि पूरे देश के बड़े नेता थे जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन गरीब, किसान और छात्रों की सेवा में समर्पित कर दिया। उन्होंने आयोजन के लिए स्व. रामचंद्र बक्श के पुत्र व पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार वर्मा 'बबलू' की सराहना की और कहा कि यह प्रतिमा आने वाली पीढ़ी को उनके संघर्ष और आदर्शों की याद दिलाती रहेगी। कार्यक्रम के दौरान अरविंद सिंह गोप ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए आगामी 2027 के चुनावों के लिए बड़ा संकल्प लिया। उन्होंने हुंकार भरते हुए कहा कि बाराबंकी की सभी छह विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज कर अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य है। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राकेश कुमार वर्मा, विधायक गौरव रावत, रामगोपाल, राजेश यादव सहित पार्टी के तमाम दिग्गज नेता और भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने एक सुर में पार्टी के संकल्प को दोहराया।
0
comment0
Report
PCPranay Chakraborty
Feb 01, 2026 11:47:14
Noida, Uttar Pradesh:लोकेशन-ब्यावर जिला-ब्यावर विधानसभा-ब्यावर संभाग प्रभारी अभिजीत दवे शहर में धार्मिक आस्था, उत्साह और सामाजिक एकता का भव्य दृश्य उस समय देखने को मिला जब विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों के तहत विराट हिंदू सम्मेलन, कलश यात्रा और वाहन रैली का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं की भारी भागीदारी से पूरा शहर भगवामय नजर आया। सुभाष उद्यान स्थित राठी पवेलियन में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन के तहत सुभाष बस्ती से भव्य कलश यात्रा प्रारंभ हुई। पारंपरिक वेशभूषा में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर चल रही थीं, वहीं युवक हाथों में भगवा ध्वज लेकर धर्म ध्वजा लहरा रहे थे। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई मेवाड़ी गेट से गुजरकर राठी पवेलियन पहुंची, जहां धर्म सभा का आयोजन हुआ。 धर्म सभा में संत-महात्माओं ने हिंदू समाज को एकजुट रहने, संस्कृति और परंपराओं की रक्षा करने तथा आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने का संदेश दिया। “जय श्री राम” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा。 इसी क्रम में गणेशपुरा बस्ती क्षेत्र में भी सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया गया। यहां से निकाली गई भव्य वाहन रैली क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए किरती गार्डन में जाकर संपन्न हुई। गार्डन परिसर में देशभक्तों की प्रतिमा स्थापित कर पूजन-अर्चन एवं विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया。 कार्यक्रम मेंसीताराम साहू, अनिल साहू, दिलीप महावर, जयकिशन साहू, बृजेश साहू, विवेक जैन ‘जॉली’ सहित सैकड़ों महिला-पुरुषों एवं युवाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्राओं का स्वागत किया गया。 पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन, उत्साह और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम ने शहर में सामाजिक समरसता, धार्मिक जागरूकता और एकता का सकारात्मक संदेश दिया।
0
comment0
Report
MSMrinal Sinha
Feb 01, 2026 11:46:53
Koderma, Hazaribagh, Jharkhand:गिरिडीह के पपरवाटांङ में झारखंङ कोलियरी मजदूर यूनियन की ओर से आभार सभा का आयोजन किया गया. इस आभार सभा में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंङ सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार व विषिष्ट अतिथि के रूप में झामुमो के जिलाध्यक्ष संजय सिंह शामिल हुए. इस दौरान यूनियन के लोगों ने मंत्री सुदिव्य कुमार व झामुमो जिलाध्यक्ष श्री सिंह का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया. इस कार्यक्रम में सैकङों की संख्या में लोग शामिल हुए. इस आभार सभा का आयोजन मंत्री सुदिव्य कुमार के प्रयास से कोलियरी में एक बार फिर से ओपेनकास्ट मांइस के फिर से शुरू होने और कोलियरी के विकास के लिए मंत्री सुदिव्य कुमार के द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयास को लेकर आयोजत की गयी. इस आभार सभा को संबोधित करते हुए मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि कोलियरी के विकास और बंद पङे मांइस चाहे वह कबरीबाद हो या फिर ओपेनकास्ट माइंस, दोनों ही माइंस को फिर से शुरू कराने के लिए राज्य की हेमंत सोरेन ने काम किया है, उससे न सिर्फ कोलियरी का विकास हुआ है, बल्कि कई परिवार को रोजगार भी मिला है. उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सिर्फ पत्राचार करने से किसी समस्या का समाधान नहीं होता है, इसके लिए मजबूती के साथ आवाज उठानी पङती है और इसी को लेकर झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के द्वारा लगातार बंद पङे ओपेनकास्ट माइंस को फिर से शुरू कराने के लिए यूनियन के द्वारा आवाज उठाई गयी और उनके आवाज को झारखंड की हेमंत सोरेन की सरकार ने गंभीरता से सुना और इसी का नतीजा है कि एक बार फिर से ओपेनकास्ट माइंस शुरू होने जा रहा है. उन्होंने अब यूनियन को अपने पुराने रूप में आना पङेगा और जनता के जायज सवालों के लिए आवाज उठानी पङेगी, ताकि यहां के जो विस्थापित मजदूर हैं उन्हें उनका हक मिल सके. कहा कि यूनियन अपनी आवाज को बुलंदी के साथ उठाते रहे, पार्टी, संगठन और सरकार इनकी पीठ पर रहेगी. मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह, हरगौरी साव छक्कू, अर्जुन रवानी, तेजलाल मंडल, दीलीप मंडल, मो. अनवर समेत यूनियन के कई सदस्य मौजूद थे.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top