Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Almora263601

रानीखेत डिपो शिफ्टिंग के खिलाफ कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन!

DBDEVENDRA BISHT
Jul 13, 2025 06:33:26
Almora, Uttarakhand
Devendra Singh Almora Anchar – रानीखेत के रोडवेज डिपो को अस्थायी रूप से अल्मोड़ा शिफ्ट किए जाने को लेकर रोडवेज डिपो के कर्मचारियों ने डिपो के बाहर धरना प्रदर्शन किया। जिसमें उन्होंने रानीखेत रोडवेज डिपो को तोड़ने से पहले वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने रोडवेज कर्मचारियों के प्रदर्शन का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि अब सभी ने अपने बच्चों के एडमिशन कर लिए हैं, इसलिए डिपो शिफ्ट करने से सभी को परेशानी होगी। उन्होंने कहा कि ताड़ीखेत में भूमि पूजन के नाम पर सात-आठ लाख रुपए खर्च कर दिए गए हैं। पहले ताड़ीखेत में शेड बनाया जाए, उसके बाद ही डिपो ताड़ीखेत शिफ्ट किया जाए। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे रानीखेत के सभी कार्यालयों को शिफ्ट किया जा रहा है। अगर सरकार नहीं चेती, तो एक वृहद आंदोलन किया जाएगा। बाइट – करन माहरा, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस
5
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top