Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
190010
Uri: पाक आतंकवादी मारा गया, AK राइफल समेत हथियार बरामद
FWFAROOQ WANI
Mar 15, 2026 05:17:42
Srinagar,
*Infiltration Attempt Foiled, Pak Terrorist Killed in Uri; Arms, Ammunition Recovered: Army* Srinagar, Mar 15 A Pakistani terrorist was killed during a joint anti-infiltration operation launched by security forces in the Uri sector of north Kashmir’s Baramulla district, officials said on Sunday. According to a post by the Chinar Corps of the Indian Army on X reads, OP DIGGI 2, Uri, Based on a specific intelligence input provided by #JKP regarding an infiltration attempt, a joint operation was launched on intervening night of 14-15 Mar 26 in Gen area Buchhar, Uri sector. Alert troops spotted suspicious movement of a terrorist in the thicket. The ambush was readjusted and the terrorist was challenged resulting in terrorist opening indiscriminate fire, post reads. In the Contact a Pak terrorist was eliminated. Warlike stores including an AK rifle, pistols and large quantity of ammunition have been recovered. Op continues, it reads.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
FWFAROOQ WANI
Mar 15, 2026 06:04:29
Srinagar, :श्रीनगर में CRPF का इफ्तार मिलन l श्रीनगर: CRPF की 79वीं बटालियन ने श्रीनगर में एक इफ्तार मिलन का आयोजन किया, जिसमें रमज़ान के पवित्र महीने के दौरान जीवन के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग एक साथ आए। इस कार्यक्रम को स्थानीय लोगों से अच्छा प्रतिसाद मिला, जो CRPF जवानों के साथ रोज़ा खोलने और आपसी भाईचारे की भावना साझा करने के लिए शामिल हुए। इस सभा में मुफ़्ती और मौलाना सहित कई धार्मिक विद्वानों ने भाग लिया। इस अवसर पर बोलते हुए एक मौलाना ने कहा कि इस्लाम सभी धर्मों के लोगों और उनकी भावनाओं का सम्मान करना सिखाता है। उन्होंने आगे कहा कि ऐसी सभाएँ लोगों को एक साथ आने, बातचीत करने और दूसरों के साथ अपने विचार साझा करने का अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने आगे कहा कि इफ्तार मिलन उन सैनिकों से मिलने का भी अवसर देता है जो देश की सेवा करते हैं, जबकि रमज़ान का पवित्र महीना लोगों को आपसी सम्मान और समुदायों के बीच सद्भाव की याद दिलाता है। स्थानीय लोगों ने रमज़ान के दौरान ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करने के लिए CRPF की सराहना की। उन्होंने कहा कि CRPF की 79वीं बटालियन लगातार ऐसे कार्यक्रम आयोजित करती रही है, जो सुरक्षा बलों और स्थानीय समुदाय के बीच संबंधों को मज़बूत करने में मदद करते हैं। इस कार्यक्रम में शामिल हुईं सामाजिक कार्यकर्ता महज़बीन नबी ने भी इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रम CRPF और स्थानीय आबादी के बीच सकारात्मक सोच और समझ को बढ़ावा देते हैं।
112
comment0
Report
DKDeepesh Kumar
Mar 15, 2026 06:04:18
93
comment0
Report
KRKishore Roy
Mar 15, 2026 06:03:45
Noida, Uttar Pradesh:राजसमंद जिले के देवगढ़ में डिजिटल प्रहरी प्रशिक्षण शुरू, 20 पंचायतों के 100 से ज्यादा युवा जुड़े राजसमंद एंकर- साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों के बीच युवाओं को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग राजसमंद और करियर संस्थान राजसमंद के संयुक्त तत्वावधान में देवगढ़ में डिजिटल प्रहरी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिले की 20 पंचायतों से आए 100 से अधिक युवाओं ने भाग लिया। वियो 01-कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुंभलगढ़ ज्ञानेन्द्र सिंह ने कहा कि डिजिटल युग में तकनीक के साथ सुरक्षा भी जरूरी है। युवाओं को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक होकर समाज में डिजिटल प्रहरी की भूमिका निभानी चाहिए।अतिविशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त डीआईजी बीएसएफ चन्द्र प्रकाश त्रिवेदी ने कहा कि युवा यदि तकनीक का सही उपयोग करें और लोगों को जागरूक करें तो साइबर अपराधों पर काफी हद तक रोक लगाई जा सकती है। देवगढ़ थाना सीआई मुकेश चौधरी ने ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल और ओटीपी फ्रॉड जैसे मामलों से सावधान रहने की सलाह दी。
53
comment0
Report
HGHarish Gupta
Mar 15, 2026 06:02:51
59
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Mar 15, 2026 06:02:36
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर दौरे के दूसरे दिन उप महानिरीक्षक सुरक्षा, राजस्थान अजय सिंह आईपीएस ने वृत्त कार्यालय ग्रामीण धौलपुर (सैंपऊ) का किया वार्षिक निरीक्षण, पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री वैभव शर्मा रहे साथ उप महानिरीक्षक सुरक्षा, राजस्थान अजय सिंह आईपीएस ने सुबह धौलपुर दौरे के दूसरे व अंतिम दिन वृत्त कार्यालय ग्रामीण धौलपुर (सैंपऊ) का वार्षिक निरीक्षण किया। सर्वप्रथम वृत्त कार्यालय पहुंचने पर पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान निरीक्षण पुलिस व्यवस्था, साफ-सफाई, रिकॉर्ड रखरखाव आदि व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया और उन्होंने कर्मचारियों से मुलाकात की और कार्यालय की कार्यप्रणाली को परखते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए्। इस दौरान उन्होंने बताया कि वार्षिक निरीक्षण का उद्देश्य पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावशाली और जनहितैषी बनाना है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में पारदर्शिता, समयबद्ध कार्यवाही और जनसुनवाई को प्राथमिकता दी जा रही है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा, वृताधिकारी वृत्त धौलपुर ग्रामीण (सैंपऊ) उपस्थित रहें
110
comment0
Report
RSRajendra sharma
Mar 15, 2026 06:02:24
Kota, Rajasthan:राजस्थान दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आज उम्मेद स्टेडियम से निकाली गई ‘रन फॉर विकसित राजस्थान’ का उद्घाटन ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, जिला कलेक्टर पियूष समारिया और नगर निगम आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा ने किया। यह रन उम्मेद सिंह स्टेडियम से शुरू होकर ग्लोब चौराहा, जेल रोड, राजकीय बालिका स्कूल, सीबी गार्डन, उम्मेद क्लब, जेके पैवेलियन होते हुए पुनः महाराव उम्मेद सिंह स्टेडियम पर आकर समाप्त हुई। इस रन में जनप्रतिनिधिगण, खिलाड़ी, कार्मिक, विद्यार्थी, स्काउट-गाइड, पुलिसकर्मी सहित आमजन ने भाग लिया। साथ ही कार्यक्रम के अंतर्गत राजस्थान को जाने क्विज, विश्वविद्यालय एवं कॉलेजों में निबंध, भाषण तथा चित्रकारी प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। 14 से 19 मार्च तक राजस्थान दिवस के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कल स्वच्छता सप्ताह के साथ राजस्थान दिवस के कार्यक्रमों की शुरुआत हुई थी, जहां अगली सात दिनों तक प्रत्येक सेक्टर कार्यालय पर सफाई अभियान चलाया जाएगा और साथ ही स्वच्छता से जुड़ी अन्य गतिविधियां भी होंगी।
90
comment0
Report
RVRaunak Vyas
Mar 15, 2026 06:02:14
Bikaner, Rajasthan:श्रीडूंगरगढ़ पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा अभियान जारी है. थाना अधिकारी कश्यप सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने मादक पदार्थ बेचने वाले तस्करों पर लगातार शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. इस वर्ष पुलिस ने नशे के खिलाफ 8 कार्रवाई की है जिसमें अफीम, डोडा पोस्त, गांजा, एमडी जैसे घातक पदार्थ भी शामिल हैं. अब तक पुलिस 13 नशा तस्करों को जेल की हवा खिला चुकी है; इनमें एक थाने का एक हिस्ट्रीशीटर भी शामिल है. सबसे ज्यादा घातक नशा MD के खिलाफ कार्रवाई में गिरफ्तारियां की गई हैं और अब तक सात लोग पुलिस की मजबूत पैरवी के बाद सलाखों के पीछे हैं. श्रीडूंगरगढ़ पुलिस मादक पदार्थों के नेटवर्क को पूरी तरह से तोड़ने में लगी हुई है. हाल ही में MD मामले में गिरफ्तार किए गए दो लोगों में एक आरोपी कमल महिया को पुलिस रिमांड पूर्ण होने पर बीकानेर जेल भेज दिया गया और दूसरे युवक रामरतन गोदारा सोमवार तक पुलिस रिमांड में चल रहा है. श्रीडूंगरगढ़ के सीओ निकेत पारीक थाना अधिकारी कश्यप सिंह की टीम द्वारा लगातार मादक पदार्थों MD के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया जा रहा है जिसमें युवाओं को इस नशे से बचाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है और उनके सप्लायरों को दबोचा जा रहा है तथा आमजन से भी अपील की जा रही है कि इसके बारे में पुलिस प्रशासन को जानकारी दें ताकि उन पर कड़ी कार्रवाई की जा सके।
107
comment0
Report
Mar 15, 2026 06:02:10
75
comment0
Report
PSPrashant Shukla
Mar 15, 2026 06:01:50
Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी (एमपी) वाहन चेकिंग के दौरान ASI को टू-व्हीलर चालक ने मारी टक्कर, सिर में गंभीर चोट जिला अस्पताल में उपचार जारी सिवनी में वाहन चेकिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया।जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र के खैरी टेक में यातायात पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक टू-व्हीलर चालक ने ड्यूटी पर तैनात ASI शत्रुघ्न चौरिया को टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जोरदार थी कि ASI शत्रुघ्न चौरिया के सिर में गंभीर चोट आई और वे घायल हो गए।घटना के बाद उन्हें तुरंत जिला अस्पताल सिवनी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उनका उपचार जारी है।बताया जा रहा है कि ASI शत्रुघ्न चौरिया यातायात थाना सिवनी में पदस्थ हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और टक्कर मारने वाले वाहन चालक को पकड़ ली है।
23
comment0
Report
HSHITESH SHARMA
Mar 15, 2026 06:00:47
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां प्रतिबंधित धारदार हथियार की ऑनलाइन डिलीवरी करने वाली ई-कॉमर्स कंपनी मिशो के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है दरअसल सुमन मारकंडे ने पिछले दिनों पद्ममनाभपुर थाने में लिखित में शिकायत दर्ज कराई थी कि प्रकाश यादव द्वारा पूर्व रंजिश के चलते उसके पति शिवनंदन मारकंडे पर हत्या करने की नीयत से धारदार हथियार से हमला किया गया था जिसके बाद शिवनंदन मारकंडे को गंभीर चोट आई थी मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी प्रकाश यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक निर्माण पर जेल भेज दिया था आगे की विवेचना करने पर उन्हें पता चला की घटना में प्रयुक्त प्रतिबंधित धारदार हथियार ऑनलाइन माध्यम मीशो ई-कॉमर्स प्लेटफार्म के जरिए ऑर्डर कर मंगाया गया था जिसमें मीशो कंपनी के एरिया मैनेजर लोको प्रियो और डिलीवरी से संबंधित कार्य करने वाले विवेक वर्मा को नोटिस जारी कर पूछताछ की गई परंतु उनके द्वारा प्रतिबंधित हथियार के आपूर्ति के संबंध में कोई व्यक्ति दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया जिसके बाद प्रकरण में संबंधित ई-कॉमर्स वेबसाइट से प्रतिबंधित धारदार हथियार की आपूर्ति करने वाले दोनों ही आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.
17
comment0
Report
Advertisement
Back to top