Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
190010
SSB का चिकित्सा कैंप: जम्मू-कश्मीर में नागरिक स्वास्थ्य में नया भरोसा
SBShowket Beigh
Dec 14, 2025 08:03:31
Srinagar,
Jawans of the Sashastra Seema Bal organised a medical camp in Srinagar under the Civic Action Plan, aimed at improving access to basic healthcare and strengthening community trust. The camp saw strong participation, with residents availing medical check-ups, consultations, and essential treatment facilities. The initiative was carried out in collaboration with Munazir Ahmed, youth wing leader of the Bharatiya Janata Party, who assisted in mobilising community participation and ensuring smooth conduct. Speaking on the occasion, Rajiv Tiwari, Assistant Commandant of the Sashastra Seema Bal, said the force remains committed to welfare, rehabilitation, and public well-being in Jammu and Kashmir. He added that the Civic Action Plan includes regular medical camps and welfare initiatives for the general public. Munazir Ahmed said the camp was warmly welcomed and hoped similar initiatives would expand in scale and frequency ahead.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Mar 03, 2026 06:12:51
Hapur, Uttar Pradesh:यूपी का मिनी हरिद्वार कही जाने वाली तीर्थ नगरी ब्रजघाट में धूमधाम से होली मनाई गई। गंगा आरती समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मां गंगा की महाआरती की। सभी ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाया। एक तरफ जिले में हर स्थान पर होली मिलन समारोहों का आयोजन किया जाता रहा। वहीं तीर्थ नगरी ब्रजघाट में ब्रज की तर्ज पर होली मनाई गई। जिसमें एक होली के रंग मां गंगा के संग ब्रजघाट तीर्थनगरी में होली धूमधाम से मनाई गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही गंगा आरती स्थल पर साधू संत समाज और पंडितों सहित श्रद्धालुओं ने हर हर गंगे के उदघोष के साथ होली मनाई। ब्रजघाट गंगा आरती समिति के तत्वावधान में होली के रंग मां गंगा के संग रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके लिए आरती घाट को भव्य रुप से सजाया गया।ब्रजघाट के गंगा आरती प्लेट फार्म पर आज ब्रज की होली की तरह नजारा था। हर तरफ होली के भतन गीतों की आवाज थी। गंगा मैया के आर्शिवाद के साथ ही होली मनाई जा रही थी। महिला श्रद्धालु हो या अन्य श्रद्धालु खूब नृत्य कर होली का पर्व धूमधाम से मना रहे थे। कार्यक्रम को धूमधाम के साथ मनाकर गंगा की महाआरती की गई।
1
comment0
Report
Mar 03, 2026 06:07:59
41
comment0
Report
VRVikash Raut
Mar 03, 2026 06:05:19
Deoghar, Jharkhand:देवघर साल का आज पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है जिसको लेकर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में विशेष तैयारी की जा रही है यूं तो विश्व के किसी भी मंदिर में ग्रहण के 9 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है लेकिन बाबा बैद्यनाथ मंदिर में ग्रहण कल के 2 घंटे पहले ही सूतक काल शुरू होता है आज बाबा बैद्यनाथ मंदिर में 4:00 बजे तक जलार्पण के बाद बाबा बैद्यनाथ मंदिर का पट बंद कर दिया जाएगा इसके बाद संध्या काल में बाबा बैजनाथ मंदिर का पट खोला जाएगा देवघर में ग्रहण कल का समय 5:46 से लेकर 6:48 तक का है जिसके बाद पुरानी परंपरा के अनुसार बाबा बैद्यनाथ मंदिर को खोलकर शुद्ध पानी से धोया जाएगा और फिर बाबा बैद्यनाथ का श्रृंगार पूजा किया जाएगा वहीं आज एंट्री पॉइंट दोपहर 12:30 बजे श्रद्धालुओं के लिए बंद की जाएगी।
0
comment0
Report
VAVijay Ahuja
Mar 03, 2026 06:05:01
Payikapuram, Andhra Pradesh:स्लग– खाद्य विभाग की छापेमारी स्थान– उधम सिंह नगर ऐंकर–होली के मद्देनजर उधम सिंह नगर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरी रोकने के लिए बड़े पैमाने पर छापे मारे हैं। रुद्रपुर, गदरपुर जसपुर,काशीपुर, सितारगंज में मिठाई, मावा, तेल और अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए हैं।विभाग ने स्वच्छता का ध्यान ना देने वाले 4 व्यापारिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ मुकदमा भी कायम कराया है। खाद्य सुरक्षा विभाग टीम ने शक्तिफार्म में बिना लाइसेंस के चल रही एजेंसी और अन्य दुकानों से संदेह के आधार पर सैंपल्स लेकर प्रयोगशाला भेजे हैं।इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश से आने वाले पनीर, मावा ,खोए की क्वालिटी की भी बारीकी से जांच की जा रही है। खाद्य संरक्षा एवं औषधि विभाग के सहायक आयुक्त ललित मोहन पांडे ने बताया कि विभिन्न खाद्य सामग्रियों के 65 नमूने लेकर उनको जांच के लिए खाद्य औषधि प्रयोगशाला मेंभेजा गया है। ( बाइट–ललित मोहन पांडे,सहायक अभियुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि विभाग )
0
comment0
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
Mar 03, 2026 06:04:43
0
comment0
Report
Mar 03, 2026 06:04:13
Orai, Uttar Pradesh:स्लग- जालौन में नाबालिग बच्चों का खतरनाक स्टंट, रील की दीवानगी में सड़क सुरक्षा की उड़ाई धज्जियां प्लेस-जालौन यूपी डेट-02-03-2026 एंकर जालौन कोतवाली क्षेत्र में चुंगी नंबर चार स्थित स्टेट हाईवे पर नाबालिग बच्चों का खतरनाक स्टंट करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में चार किशोर एक ही स्कूटी पर सवार होकर न केवल ट्रिपल राइडिंग बल्कि तेज रफ्तार में लहराते हुए स्कूटी चलाते दिखाई दे रहे हैं। व्यस्त हाईवे पर भारी वाहनों की आवाजाही के बीच किया गया यह स्टंट किसी गंभीर हादसे को न्योता देता प्रतीत होता है। वही यह करतब सोशल मीडिया पर रील बनाने और ‘लाइक-व्यूज’ बटोरने के लिए किया गया था। स्थानीय लोगों ने इस हरकत पर नाराजगी जताते हुए कहा कि कुछ सेकंड के वीडियो के लिए अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालना बेहद गैरजिम्मेदाराना है
0
comment0
Report
MDMahendra Dubey
Mar 03, 2026 06:02:32
Sagar, Madhya Pradesh:बच्चा चोरी गिरोह के सक्रिय होने की अपवाह से डरे ग्रामीण अब पुलिस ने किया बड़ा खुलासा। बुंदेलखंड के कई इलाकों में इन दिनों बच्चा चोरी गैंग के सक्रिय होने की खबरें सामने आ रही हैं लेकिन ऐसी गैंग सामने नहीं आई है और अभी तक कोई घटना नहीं घटी है। सोशल मीडिया पर वीडियो देखने से दहशत फैल रही थी, लेकिन सागर जिले की गढ़ाकोटा पुलिस ने बड़ा खुलासा किया जो अपवाह पर विराम दे सकता है। गढ़ाकोटा थाने के रेंगुआ गांव से पहली कक्षा की बच्ची का वीडियो सामने आया जिसमें वह बता रही थी कि जीप में कुछ लोग आए और उसे उठाकर ले जाने लगे, उसने काटा और भाग गई। वीडियो वायरल हुआ और पूरे क्षेत्र में डर फैल गया। पुलिस ने वीडियो को संज्ञान लिया और रेंगुआ गांव पहुंची। बातचीत में लड़की ने समझाया कि घटना सही है या नहीं, परंतु जांच में यह पाया गया कि मामला महज अपवाह था। जांच से पता चला कि जिस जीप का जिक्र किया गया था वह प्रचार वाहन था और प्रचार प्रसार के लिए पेमेंट प्लेट्स बांटे जा रहे थे, ऐसी कोई घटना नहीं हुई। पिता के बयान भी दर्ज हुए कि ऐसी घटना से इनकार करते हैं। थाना प्रभारी शिवम दुबे के मुताबिक क्षेत्र में गिरोह की सूचना नहीं मिली; न ही कोई बच्चा मिसिंग है। यह मामला पूरी तरह से अफवाह था और लोगों से ऐसी अफवाहों से बचने की अपील की गई है। यदि कोई व्यक्ति ऐसी अफवाह उड़ाता है तो उसे कड़ी कार्रवाई की जाएगी。
0
comment0
Report
YSYeswent Sinha
Mar 03, 2026 06:02:21
Nawada, Bihar:बिहार में शराब मामले में नवादा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां शराब बंदी चालू होने से पहले दुकान में खुलेआम शराब की हो रही थी बिक्री उत्पाद विभाग की टीम ने छापमारी कर भारी मात्रा में शराब किया बरामद, दुकानदार गरफ्तार नवादा उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्तसचना के आधार पर निरीक्षक मद्य निषेध देशमणि कुमार के नेतृत्व में सिरदलत थाना अंतर्गत लोन्द के वार्ड नंबर 5 में आर्यन राज उर्फ पवन कुमार के एक परचुन की दुकान से विभिन्न ब्रांड के  भारी मात्रा में महंगे विदेशी शराब बरामद किया है।  वही टीम ने दुकानदार आर्यन राज उर्फ पवन कुमार को गिरफ्तार कर प्राथमिक दर्ज कर ली है  बताया जाता है कि दुकानदार आर्यन राज के द्वारा काफी दिनों से फॉर्चून की दुकान में शराब की बिक्री कर रहा था तभी उत्पाद विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली कि दुकानदार के द्वारा होली पर्व को लेकर भारी मात्रा में विदेशी शराब लाया गया है और खुलेआम बिक्री कर रहा है सूचना मिलते ही उत्पाद विभाग की टीम दलबल के साथ पहुंची और छापेमारी की छापेमारी के दौरान दुकान से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया गया है वही इस मामले में दुकानदार पर प्राथमिक की दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया
0
comment0
Report
RJRahul Joshi
Mar 03, 2026 06:01:19
Kota, Rajasthan:कोटा जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से जेके पवेलियन स्टेडियम में कोटा प्रीमियर लीग का आयोजन किया गया था, यहाँ अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी भी आईं थीं. इस दौरान एसोसिएशन के सचिव सत्यप्रकाश शर्मा उर्फ सत्तू बालिता का पुलिसकर्मियों से विवाद हो गया. भाजपा नेता सत्तू बालिता और अन्य लोगों पर पुलिसकर्मी के साथ मारपीट, महिला पुलिसकर्मियों से अभद्र भाषा में बातचीत करने और गाली-गलौज करने का आरोप लगा है. बताया जा रहा है कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया था. पुलिसकर्मी की शिक"व"ा पर नयापुरा थाना पुलिस ने सत्तू बालिता के खिलाफ राजकाज में बाधा पहुंचाने का मुकदमा दर्ज किया है. सत्तू बालिता भाजपा जिला उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं. कोटा शहर पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि स्टेडियम में प्रतियोगिता के दौरान अभद्रता और गाली-गलौज का मामला सामने आया था. इस प्रकरण में पुलिस लाइन से गई टीम की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. दर्ज मुकदमे में सत्तू बालिता और अन्य लोगों के खिलाफ पुलिसकर्मियों की शिकायत पर कार्रवाई की गई है. सत्तू बालिता का कहना है कि उन्होंने ऐसा कोई घटनाक्रम नहीं किया है. उन्होंने बताया कि जब शिल्पा शेट्टी पहुंची थीं, तब धक्का-मुक्की और भीड़भाड़ हो गई थी. उन्होंने किसी से गाली-गलौज और मारपीट नहीं की है. किसी तरह का कोई मुकदमा दर्ज होने की सूचना भी नहीं है. महिला पुलिसकर्मी से गाली-गलौज: दर्ज मुकदमे में पुलिसकर्मियों ने बताया है कि वे करीब एक दर्जन पुलिसकर्मी एक मार्च को जेके पवेलियन स्टेडियम में वीआईपी ड्यूटी पर तैनात थे. इस दौरान शिल्पा शेट्टी वहां पहुंच गई थीं. बताया गया कि लोग मंच के नजदीक जाने की कोशिश कर रहे थे. महिला हेड कॉन्स्टेबल समेत सभी पुलिसकर्मी ड्यूटी पर मौजूद थे. शाम करीब साढ़े तीन बजे जब शिल्पा शेट्टी मंच पर पहुंचीं, तो उन्हें नजदीक से देखने के लिए लोग पास जाने लगे. पुलिसकर्मी लोगों को समझाइश देकर दूर कर रहे थे. इसी दौरान सत्तू बालिता अपने साथ दो-तीन अन्य लोगों के साथ पुलिसकर्मियों के पास आए और विरोध करने लगे. आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी और महिला हेड कॉन्स्टेबल के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गालियां दीं. इसके बाद एक पुलिसकर्मी के गाल पर दो थप्पड़ मार दिए गए. साथ आए लोगों ने भी गाली-गलौज करते हुए अन्य पुलिस कर्मियों की वर्दी पकड़ ली और धक्के देकर पीछे धकेल दिया.
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Mar 03, 2026 06:01:03
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या की वारदात हुई। सिर पर गंभीर चोट लगी ओर शव खून से लथपथ पड़ा था। बेटे ने मां की हत्या के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने भी हत्या के एंगल से जांच शुरू कर दी है。 सदर थानाधिकारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि रमेश परमार मीणा निवासी नया गांव दोवड़ा की ओर से रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। इसमें बताया कि कल सोमवार के दिन वह अपने घर पर था। दोपहर के समय डूंगरपुर निवासी उसके परिचित प्रेमदास वैष्णव का फोन आया। उसने बताया कि उसके घर में उसकी मां लहूलुहान अवस्था में पड़ी हैं। सूचना मिलते ही वह तुरंत घर पहुंचा。 घर पहुंचने पर उसने देखा कि उसकी मां घर के अंदर खून से सनी हालत में पड़ी थीं। आसपास काफी मात्रा में खून फैला हुआ था। बेटे रमेश ने बताया कि उसकी मां की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर दी गई है। घटना के समय घर में अन्य सदस्य मौजूद नहीं थे। उसके पहुंचने से पहले उसके मामा के लड़के समेत कुछ अन्य लोग मौके पर मौजूद थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डूंगरपुर अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है। वही घटना को लेकर पुलिस ने हत्या के एंगल से जांच शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
NPNavratan Prajapat
Mar 03, 2026 06:00:41
Churu, Rajasthan:चूरू विधानसभा- चूरू लोकेशन--चूरू संचालन: संवाददाता - नवरतन प्रजापत राजेंद्र राठौड़ ने कार्यकर्ताओं के साथ होली मनाई। रंग गुलाल लगाकर दी शुभकामनाएं। राठौड़ ने कहा होली हमारी सांझी परंपरा। चूरू। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने अपने आवास पर होली के पारंपरिक त्यौहार को अपने समर्थकों के साथ मनाया। इस दौरान विधायक हरलाल सहारण जिला अध्यक्ष बसंत शर्मा सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता एव दर्जनों कार्यकर्ता उनके आवास पर एक दूसरे को रंग व गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दे रहे थे। राजेंद्र राठौड़ ने भी उपस्थित कार्यकर्ताओं को गुलाल लगाकर मुंह मीठा करवा कर शुभकामनाएं दी। इस दौरान राठौड़ कार्यकर्ताओं के साथ चंग की थाप पर होली की धमाल गाकर थिरकते नजर आए। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि होली हमारी सांझी परंपरा का हिस्सा है इस अवसर पर हम सभी भेदभाव मिटाकर इस पर्व को मनाएं। विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि भारतीय परंपरा में त्योहारों का बड़ा महत्व है होली हमारी मन की कलुष को धोती है। इस अवसर पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने राठौड़ के निवास पर पहुंच कर शुभकामनाएं दी।
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top