Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
190010
एसएसबी 14वीं बटालियन ने श्रीनगर के जवाहर नगर में मेडिकल सिविक एक्शन प्रोग्राम करवाया
SBShowket Beigh
Feb 17, 2026 10:30:27
Srinagar,
SSB 14th Battalion Organises Medical Civic Action Programme in Jawahar Nagar, Srinagar Srinagar: The 14th Battalion of Sashastra Seema Bal (SSB) organized a Medical Civic Action Programme at Jawahar Nagar in Srinagar, aimed at providing free healthcare services to the local residents. The medical camp witnessed active participation from the community, where a team of qualified doctors and paramedical staff conducted health check-ups and distributed free medicines to patients. People from different age groups, including elderly citizens, women, and children, benefited from the initiative. Officials from the 14th Battalion said that the programme was organized as part of SSB’s ongoing civic action initiatives to strengthen the bond between security forces and the local population. They reiterated their commitment to serving society not only through security duties but also by contributing to the welfare of the community. Local residents appreciated the efforts of SSB, stating that such medical camps are highly beneficial, especially for those who cannot easily access healthcare facilities. The programme concluded with a positive response from the public and reaffirmed SSB’s dedication towards community service and public welfare.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASABHISHEK SHARMA1
Feb 17, 2026 12:15:41
0
comment0
Report
KBKuldeep Babele
Feb 17, 2026 12:15:27
Jabalpur, Vehicle Fac. Jabalpur, Madhya Pradesh:समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने CMHO के खिलाफ किया अनोखा प्रदर्शन, नकली नोट, नकली सोने के सिक्के भेंट करने पहुँचे। जबलपुर में समाजवादी पार्टी ने स्वास्थ्य विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार और बदहाल व्यवस्थाओं के खिलाफ जिला अस्पताल के बाहर एक अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. संजय मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें प्रतीकात्मक रूप से 'नकली नोट और सोने के सिक्के' रखकर प्रदर्शन किया। सपा नेताओं का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार दीमक की तरह फैल चुका है और अधिकारी एसी कमरों में बैठकर अपनी जेबें भरने में मस्त हैं, जबकि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब जनता बुनियादी इलाज के लिए तरस रही है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि जिले में दो-दो कमरों के फर्जी अस्पताल धड़ल्ले से चल रहे हैं और सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर दोपहर तक भी नहीं पहुंचते। हाल ही में बरेला में प्रसूता की मौत और डिंडोरी में ऑक्सीजन की कमी से हुई मौतों का हवाला देते हुए सपा कार्यकर्ताओं ने विभाग की लापरवाही पर कड़ा रोष जताया। इस दौरान वे अपने साथ उन पीड़ित मरीजों को भी लाए थे जो इलाज के खर्च के कारण कर्ज में डूब चुके हैं या अपाहिज हो गए। सपा ने चेतावनी दी है कि यदि इन लापरवाह अधिकारियों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन और भी उग्र होगा。
0
comment0
Report
Feb 17, 2026 12:09:52
0
comment0
Report
Feb 17, 2026 12:08:58
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद जिला कारागार के बंदी देंगे यूपी बोर्ड परीक्षा, जेल प्रशासन ने किए विशेष इंतज़ाम..मुरादाबाद ज़िला कारागार में बंद कैदियों को शिक्षा से जोड़कर आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने की दिशा में सराहनीय पहल की जा रही है। इसी क्रम में इस वर्ष जेल में बंद कैदी भी यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में शामिल होंगे। जेल प्रशासन ने इसके लिए विशेष शैक्षणिक और व्यवस्थागत इंतज़ाम किए हैं। जेल में सज़ा काट रहे उन बंदियों को सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं जो पढ़ाई-लिखाई जारी रखना चाहते हैं। शिक्षा विभाग के सहयोग से पुरुष और महिला अध्यापकों की सेवाएँ ली जा रही हैं, जो नियमित रूप से कैदियों को पढ़ा रहे हैं। निरक्षर बंदियों के लिए “ईच वन टीच वन” कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत जेल में मौजूद शिक्षित कैदियों को अन्य बंदियों को पढ़ाने के लिए प्रेरित और प्रशिक्षित किया जाता है। साथ ही स्किल डेवलपमेंट के अंतर्गत कंप्यूटर शिक्षा के चार बैच संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें बंदियों को डिजिटल ज्ञान दिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त मोटर वाइंडिंग और अन्य व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं। इस वर्ष मुरादाबाद ज़िला कारागार से कुल 5 बंदी यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे — जिनमें एक परीक्षार्थी हाईस्कूल और चार इंटरमीडिएट की परीक्षा देंगे। परीक्षाएँ 18 फरवरी से शुरू होकर मार्च तक चलेंगी। इन बंदियों की परीक्षाएँ बरेली सेंट्रल जेल में आयोजित कराई जाएंगी। इसके लिए जेल प्रशासन ने न्यायालय और उच्च अधिकारियों से अनुमति मांगी है। जेल अधीक्षक आलोक सिंह के अनुसार, शिक्षा के माध्यम से बंदियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास लगातार जारी है।
1
comment0
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
Feb 17, 2026 12:07:55
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में चास नगर निगम चुनाव हुआ दिलचस्प। अब मंत्री भी पहुंच रहे है समर्थित प्रत्याशी को जीत दर्ज कराने को लेकर। जुबानी जंग भी है जारी।। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने पिछले दिनों के ऐन त्रिपाठी के द्वारा दिए गए बयान पर कहा कि वो भाजपा के एजेंट है क्या जो पहले से जान रहे है कि किसके साथ सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि उनका ये निजी बयान है ये कांग्रेस का बयान नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि जेएमएम और कांग्रेस के गठबंधन में ये सरकार अपना कार्यकाल तो 5 साल पूरा करेगी और आनेवाले 20 सालों तक ये गठबंधन की सरकार बनती रहेगी। उन्होंने कहा अभी नगर निगम में भाजपा जीत का सपना देख रही है और सपने देखना कोई बुराई नहीं है उनका वही हाल होगा जैसा 65 पार का नारा देने के बाद हुआ था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नगर निगम चुनाव में जीत दर्ज करेगी और प्रत्याशी के लिए पार्टी के नेता भी चुनावी मैदान में है। उन्होंने कहा कि हमारा पांव बहुत शुभ है और जहां पड़ता है जीत दर्ज होती है। उन्होंने कहा कि चास नगर निगम चुनाव को लेकर आए है तो यहां भी हमारा प्रत्याशी को जीत मिलेगा।
0
comment0
Report
VVvirendra vasinde
Feb 17, 2026 12:07:35
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-कृषि विज्ञान केन्द्र तलुन में आज जिला स्तरीय सेमिनार सह प्रदर्शनी कार्यशाला कृषि उन्नयन संवाद का आयोजन किया गया। जानकारी अनुसार यह कार्यक्रम जिला प्रशासन एवं कृषि/उद्यानिकी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हो रहा है। आयोजन एकीकृत बागवानी विकास मिशन PMFME और म.प्र. मिलेट मिशन योजना के तहत किया जा रहा है। जानकारी अनुसार कार्यक्रम का मुख्य केंद्र केला उत्पादन की उन्नत तकनीक एवं निर्यात है; इसके अलावा मिर्च, चना, मुंगफली और क्षेत्र की एक्सोटिक फसलों पर भी किसान बंधुओं को जानकारी देना है। इस दौरान कलेक्टर जयति सिंह लोकसभा सांसद गजेंद्रसिंह पटेल व अन्य अतिथि मौजूद रहे।
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Feb 17, 2026 12:06:18
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के वासेपुर इलाके में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के घर पहुंची। कोर्ट के आदेश पर कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए यह कार्रवाई की गई। धनबाद के वासेपुर स्थित कमर मखदूमी रोड पर सुबह से ही हलचल तेज हो गई थी। पुलिस वाहनों के पहुंचते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुटने लगी। प्रशासन की टीम ने पूरे इलाके को घेर लिया और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। विधि-व्यवस्था प्रभारी नौशाद आलम, बैंक मोड़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार और भूली ओपी प्रभारी अभिनव कुमार अपने-अपने दलबल के साथ मौके पर मौजूद रहे। कोर्ट से जारी कुर्की-जब्ती के आदेश के तहत पहले की गई कार्रवाई में कुछ हिस्से अधूरे रह गए थे। उसी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए मंगलवार को दोबारा टीम पहुंची। इस दौरान घर की छत पर लगा शेड उखाड़कर जब्त कर लिया गया। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई, ताकि कानूनी प्रक्रिया में किसी तरह की कमी न रहे। कार्रवाई के दौरान इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिससे किसी तरह की अप्रिय घटना न हो। वहीं विधि व्यवस्था डीएसपी नौशाद आलम ने कहा कि कोर्ट के आदेश पर कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के आवास पर छापेमारी की कार्रवाई की गई है। स्थानीय लोगों के बीच इस कार्रवाई को लेकर चर्चा का माहौल बना रहा। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कोर्ट के निर्देशों का पालन करना उनकी प्राथमिकता है और उसी के तहत यह कदम उठाया गया है। फिलहाल वासेपुर क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह सामान्य बताई जा रही है और प्रशासन आगे भी कानून के तहत कार्रवाई जारी रखने की बात कह रहा है।
0
comment0
Report
RZRajnish zee
Feb 17, 2026 12:05:29
Patna, Bihar:पटना — बिहार विधानसभा में शराबबंदी कानून पर समीक्षा का मामला उठा, सत्तापक्ष के सदस्य की ओर से ही समीक्षा की बात कही गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपस्थिति में यह मांग उठी, विपक्ष का कहना है कि शराबबंदी कानून को ठेंगा दिखाया जा रहा है, आरजेडी ने कहा कि सत्ता संरक्षित अवैध कारोबार चल रहा है लेकिन कोई सुननेवाला नहीं है। बिहार विधानसभा में बजट अनुदान मांग के बाद विवाद पर चर्चा करते हुए राष्ट्रीय लोक मोर्चा के माधव आनंद ने कहा कि शराबबंदी कानून की समीक्षा होनी चाहिए; मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपस्थिति में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सभी चीजों की समीक्षा करते हैं लिहाजा इस कानून की भी समीक्षा करें, इसके समीक्षा का समय आ गया है। सत्ता में सहयोगी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सदस्य ने जेडीयू कोटे से बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी ने कहा कि समीक्षा होना कोई बुरी बात नहीं है, समीक्षा किसी भी चीज की हो सकती है। कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि शराबबंदी मजाक बन कर रह गया है, इसके कई दुष्परिणाम भी आ रहे हैं, लिहाजा शराबबंदी की समीक्षा बिल्कुल उचित है। आरजेडी के रणविजय साहू ने कहा कि सत्ता के संरक्षण में अवैध कारोबार चल रहा है, शराबबंदी कानून सिर्फ मजाक है, इसकी तुरंत समीक्षा कर उचित निर्णय लेना चाहिए। एआईएमआईएम के अख्तरुल ईमान ने कहा कि सरकार के लोग सत्ता के नशे से अब निकले हैं, अब सत्तापक्ष को समीक्षा की बात ध्यान में आ रही है, देर से ही सही उन्हें इस बात का इल्म हुआ है कि शराबबंदी ठीक से लागू नहीं है और इसकी समीक्षा होनी चाहिए। विपक्ष सरकार पर सवाल उठा रहा है, सत्तापक्ष में शामिल इंडियंक घटक दल भी समय-समय पर इसको लेकर सवाल उठाते रहे हैं; जीतनराम मांझी और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के घटक दल NDA भी यह सवाल उठा रहा है।
0
comment0
Report
RKRaj Kishore Soni
Feb 17, 2026 12:04:57
0
comment0
Report
AMAsheesh Maheshwari
Feb 17, 2026 12:04:26
Noida, Uttar Pradesh:जल जीवन मिशन में घोटाला करने वाला कोई व्यक्ति नहीं बख्शा जाएगा : गृह राज्य मंत्री श्री जवाहर सिंह बेढ़म जयपुर, 17 फरवरी। राजस्थान की 16वीं विधानसभा का पंचम सत्र जारी है। मंगलवार को विधानसभा परिसर में गृह राज्यमंत्री श्री जवाहर सिंह बेढ़म ने विधानसभा परिसर में मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि जल जीवन मिशन एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य राजस्थान के प्यासे कंठों की प्यास बुझाना था। यह योजना भारत सरकार के सहयोग से शुरू की गई थी ताकि हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुँचाया जा सके। श्री बेढ़म ने कहा कि दुर्भाग्यवश, पिछली सरकार के कार्यकाल में, जब माननीय अशोक गहलोत जी मुख्यमंत्री थे, तब इस मिशन को गंभीर क्षति पहुँचाई गई। अधिकारियों और कुछ राजनेताओं की साठ-गांठ के कारण भारत सरकार द्वारा दिए गए धन का दुरुपयोग किया गया। उन्होंने बताया वर्तमान में जांच एजेंसियाँ इस मामले में कार्रवाई कर रही हैं। उस समय के मंत्री जेल जा चुके हैं, कई अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई तय हुई है, और विस्तृत जांच जारी है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का दृढ़ संकल्प है कि चाहे जल जीवन मिशन का मामला हो, चाहे पेपर लीक प्रकरण हो, चाहे मादक पदार्थ माफिया का मुद्दा हो या कोई भी अपराध व किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। कानून के तहत सख्त कार्रवाई कर अपराधियों को सजा दिलाना हमारी प्राथमिकता है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top