Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
190010
श्रीनगर शारी खास: रमजान के दौरान वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि पर व्यापारी सचेत
SBShowket Beigh
Feb 19, 2026 08:52:48
Srinagar,
Amid the holy month of Ramadan, growing concerns have emerged in Srinagar’s Shari Khas area over the reported increase in prices of essential commodities in local markets. Residents have expressed worry over alleged profiteering by some traders during this sacred period. Shari Khas Traders President Bashir Ahmad Kanu voiced serious concern regarding the sudden spike in prices of daily essentials, fruits, vegetables, meat, and other Ramadan-related items. He appealed to the Government and the Food Safety Department to take immediate and strict action against those involved in overcharging and black marketing. “Ramadan is a month of blessings and compassion. Exploiting people through unfair price hikes is unacceptable. Authorities must conduct market inspections and ensure that essential commodities are sold at government-approved rates,” Kanu stated. Echoing similar concerns, Houseboat Owners Association Chairman Manzoor Pakthoon also urged the administration to step in promptly. He emphasized that unjustified price increases not only burden local residents but also create a negative impact on visitors and tourists staying in the Valley during Ramadan. Pakthoon further appealed to the Power Development Department (PDD) to ensure uninterrupted electricity supply during Sehri and Iftar hours, stating that power cuts during these crucial times cause significant inconvenience to families and businesses alike. “Sehri and Iftar are important moments for every household. The administration must ensure smooth electricity supply so that people can observe Ramadan peacefully,” he said. Residents have urged authorities to intensify inspections, display rate lists prominently in markets, and take strict action against violators to safeguard the spirit of Ramadan.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MMManoj Mallia
Feb 19, 2026 10:22:32
:
0
comment0
Report
GPGYANENDRA PRATAP
Feb 19, 2026 10:22:25
0
comment0
Report
Feb 19, 2026 10:22:07
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी के फतेहपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला पचघरा में बुधवार को एक चार वर्षीय बालक छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है जानकारी के अनुसार, रूद्र कनौजिया (4) पुत्र लल्लन अपने घर की छत पर खेल रहा था। खेलते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिर गया। इस घटना में बालक के सिर में गंभीर चोट आई। घटना के तुरंत बाद परिजन उसे मोहल्ले में स्थित एक निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। बालक की हालत में सुधार न होने पर उसकी मां ने उसे फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने बच्चे का परीक्षण किया और उसे निगरानी में भर्ती कर लिया। डॉक्टरों के अनुसार, बालक के सिर में गंभीर चोट लगी है और अगले 24 घंटे उसकी स्थिति के लिए महत्वपूर्ण हैं। चिकित्सकों ने बताया कि इस अवधि के बाद ही उसकी स्थिति के बारे में स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा। फिलहाल बच्चे का इलाज लगातार निगरानी में जारी है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग और रिश्तेदार स्वास्थ्य केंद्र पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने अभिभावकों से बच्चों को ऊंचे स्थानों पर अकेला न छोड़ने की अपील की है ताकि ऐसी दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
0
comment0
Report
Feb 19, 2026 10:22:04
Paniyara, Uttar Pradesh:महराजगंज।नगर पंचायत पनियरा स्थित न्यू ज्योति हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की हालत बिगड़ने के बाद महिला को गोरखपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान जच्चा की मौत हो गई जबकि नवजात सुरक्षित है। घटना से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव को अस्पताल के सामने रखकर कार्रवाई की मांग की। मृतका के पति दीपक कनौजिया के तहरीर के अनुसार बुधवार को उनकी 19 वर्षीय पत्नी पूजा देवी को प्रसव पीड़ा होने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा में भर्ती कराया गया। प्रसव न होने पर उन्हें नगर पंचायत पनियरा स्थित निजी अस्पताल न्यू ज्योति हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां ऑपरेशन के दौरान उन्होंने पुत्र को जन्म दिया। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी। डॉक्टरों द्वारा खून की कमी बताने पर परिवार ने तुरंत व्यवस्था करने की बात कही। एक यूनिट खून चढ़ाया गया, लेकिन दूसरी यूनिट चढ़ाने के दौरान हालत गंभीर हो गई। इसके बाद अस्पताल कर्मियों ने निजी वाहन से महिला को गोरखपुर में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। जहां रास्ते में पूजा देवी की मौत हो गई। घटना के बाद गुरुवार को परिजन शव लेकर अस्पताल पहुंचे और तहरीर देकर प्रशासन से कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पनियरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि नवजात शिशु सुरक्षित बताया जा रहा है। प्रशासनिक कार्रवाई की मांग को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।
0
comment0
Report
PSPIYUSH SHUKLA
Feb 19, 2026 10:21:27
Panna, Madhya Pradesh:हादसे के बाद मानसिक तनाव के चलते नौजवान ऑटो चालक ने फांसी लगा ली. कल 18 फरवरी 2026 को ऑटो और बाइक सवारों की टक्कर हुई थी. मृतक ऑटो चालक के परिजनों का आरोप है कि घायल बाइक सवारों ने दो लाख रुपये की मांग के दबाव में आत्महत्या की, पांच बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया. मृतक अपने माता-पिता का इकलौता कमाऊ पुत्र था. पन्ना जिले के बृजपुर थाना क्षेत्र के उमरी गाँव में सड़क हादसे के बाद उपचार के लिए पैसे की मांग से जुड़ा मामला सामने आया. जानकारी के अनुसार मृतक सुनील आदिवासी पिता भूरा आदिवासी उम्र 27 वर्ष 18 फरवरी 2026 को पहाड़ीखेरा से ऑटो में सवार होकर यात्रियों को लेकर अपने गाँव उमरी लौट रहा था. उमरी से पहले गैस एजेंसी के पास सामने से आ रही बाइक और ऑटो में जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें बाइक चालक विकास लोधी, निवासी उमरी, घायल हो गया. परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद बाइक चालक ने ऑटो चालक से टक्कर के बाद उपचार के एवज में 2 लाख रुपये की मांग की और पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी. बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने समझौता कराने की कोशिश की, लेकिन मामला शांत नहीं हुआ. घटना के बाद सुनील आदिवासी लगातार मानसिक तनाव में थे. आज 19 फरवरी 2026 की सुबह करीब 4 बजे परिजनों ने सुनील आदिवासी को घर के बाहर फंदे पर लटका पाया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि बाइक चालक नशे की हालत में था जिसके कारण टक्कर हुई. घटना के बाद पूरे गाँव में शोक का माहौल है. वहीं मृतक के पांच मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे से लेकर सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है. बाइट -- मानसुख आदिवासी मृतक का चाचा
0
comment0
Report
AKAtul Kumar
Feb 19, 2026 10:20:57
Mainpuri, Uttar Pradesh:स्लग- भोगांव वन क्षेत्र में ‘उगाही’ का खेल, वीडियो वायरल जिला - मैनपुरी दि.19/02/2026 एंकर - मैनपुरी जनपद के भोगांव वन क्षेत्र में अवैध वसूली का सनसनीखेज आरोप सामने आया है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने वन विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि छूट जाति की लकड़ी से भरी एक ट्रॉली को रोककर 5 हजार रूपये की डिमांड की गई और आखिरकार 3 हजार रूपये लेकर ट्रॉली को छोड़ दिया गया। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि यदि जिम्मेदार अधिकारी की गाड़ी या वो मौके पर मौजूद थे और वही मामले में जाँच कराने की बात कह रहें हैं तो फिर अवैध वसूली का खेल किसके इशारे पर चल रहा था? ग्रामीणों का कहना है कि वन क्षेत्र में ट्रॉली रोकना कोई नई बात नहीं, लेकिन इस बार मामला कैमरे में कैद हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रॉली चालक से पहले सख्ती दिखाई गई, फिर “समझौते” की भाषा बोली गई और आखिरकार मोटी रकम लेकर मामला रफा-दफा कर दिया गया। उधर, रेंजर भोगांव ने पूरे मामले में जांच की बात कही है। हालांकि वीडियो में उनकी मौजूदगी को लेकर सवाल और भी गहरे हो गए हैं। अगर जांच निष्पक्ष होती है तो क्या सच्चाई सामने आएगी या फिर मामला फाइलों में दबा दिया जाएगा? इस घटना ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिया है। अब देखना यह है कि उच्च अधिकारी इस वायरल वीडियो पर क्या संज्ञान लेते हैं और क्या वाकई जिम्मेदारों पर कार्रवाई होती है या नहीं。 फिलहाल, वायरल वीडियो ने भोगांव वन क्षेत्र में चल रहे कथित ‘उगाही तंत्र’ की परतें उधेड़ दी हैं。
0
comment0
Report
SKSHIV KUMAR
Feb 19, 2026 10:20:40
0
comment0
Report
MKMohammed Khan
Feb 19, 2026 10:20:22
Ajmer, Rajasthan:बॉलीवुड़ फ़िल्म सुपरस्टार सलमान खान के वालिद सलीम खान की बिगड़ी तबीयत को लेकर उनके चाहने वाले मायूस है। सलीम खान की परेशानी दुश्वारी और बीमारी जल्द दूर हो इसके लिए खास दुआ की जा रही है। سुल्तانुल हिन्द हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज रहमतुल्लाह अलैहि की अजमेर शरीफ दरगाह पर भी सलीम खान की सेहत्याबी तंदुरुस्ती के लिए खास दुआ की गई। बॉलीवुड के दुआग़ो व दरगाह ख़ादिम सैय्यद कुतबुद्दीन सखी ने दुआ ए खैर का अहतेमाम किया। जिसमें ज़ायरीन ने शिरकत की और अल्लाह की बारगाह में सलामती का हाथ उठा कर दुआ मांगी। बता दे कि सलीम खान मुम्बई के लीलावती अस्पताल में भर्ती है और बताया जा रहा है कि उन्हें ब्रेन हेमरेज की शिकायत हुई है। सलीम खान के चाहने वालो को उम्मीद है कि ख्वाजा गरीब नवाज के दरबार मे की गई दुआ से वो जल्द सेहत्याबी होंगे और एक बार खान फेमिली में खुशियां लौटेगी。
0
comment0
Report
RSRAJEEV SHARMA
Feb 19, 2026 10:19:58
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच में परिषदीय स्कूलों की लाखों किताबें कबाड़ी के यहां मिली,,ट्रक सीज,जांच जारी, बहराइच जिले के रामगांव में एक कबाड़ी के गोदाम से सरकारी किताबें मिलने के मामले में जांच जारी है। पुलिस कबाड़ी और ट्रक चालक की तलाश कर रही है, जबकि शिक्षा विभाग यह पता लगा रहा है कि इतनी बड़ी संख्या में ये किताबें जिले में कैसे पहुंचीं। यह घटना तीन दिन पहले रामगांव थाना क्षेत्र के मेंटुकहा चौराहे पर स्थित दिलशाद कबाड़ी के गोदाम पर हुई थी। यहाँ एक ट्रक में प्राथमिक और जूनियर स्कूलों में मुफ्त बांटी जाने वाली पचास हजार से अधिक सरकारी किताबें मिली थीं, जिससे हड़कंप मच गया。 सूचना मिलने पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर ट्रक को जब्त कर लिया था। हालांकि, इस दौरान कबाड़ी और ट्रक चालक फरार हो गए। जिलाधिकारी के आदेश पर शिक्षा विभाग इस मामले की जांच कर रहा है। बेसिक शिक्षा अधिकारी की तहरीर पर रामगांव पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कबाड़ी व चालक की तलाश में जुटी है。 रामगांव थाना प्रभारी गुरु सेन सिंह ने बताया कि जब्त किया गया ट्रक मुरादाबाद निवासी जाने आलम का है। उनसे संपर्क करने पर पता चला कि अमरोहा के ट्रांसपोर्टर आसिम ने पुरानी किताबों को बहराइच से काशीपुर उत्तराखंड भेजने के लिए बुक किया था। मामले में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि जिले के स्टाक की जांच तीन सदस्यीय कमेटी से कराई जा रही है। जो भी दोषी होगा उसपर शख़्त कार्रवाई की जाएगी,
0
comment0
Report
RBRAKESH BHAYANA
Feb 19, 2026 10:18:50
Panipat, Haryana:पानीपत पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो Central Reserve Police Force (CRPF) की नकली वर्दी पहनकर अवैध शराब की तस्करी कर रहा था। सुरक्षा बलों की आड़ लेकर अवैध धंधा चलाने वाले आरोपियों को सीआईए टीम ने दबोच लिया। डीएसपी हेडक्वार्टर सतीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सीआईए 1 की टीम को सूचना मिली थी कि दो युवक सीआरपीएफ की नकली वर्दी पहनकर शराब की तस्करी करते हैं। सूचना के आधार पर सीआईए-1 टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जीटी रोड पर सेक्टर-40 के पास नाका लगाया। सूचना के अनुसार एक नीले रंग के कैंटर को सेक्टर-40 की पार्किंग के पास काबू किया गया। उसमें सवार दो आरोपी—मोनू (निवासी खोजकीपुर) और संदीप (निवासी आटा)—को पकड़ा गया। दोनों ने सीआरपीएफ की नकली वर्दी पहन रखी थी और उनके पास फर्जी आई-कार्ड भी मिले। गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें 502 पेटियां अवैध शराब की बरामद हुईं, जिनमें बीयर भी शामिल है। एक्साइज विभाग को बुलाकर कानूनी कार्रवाई की गई और एफआईआर दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। नकली सरकारी वाहन और नंबर प्लेट आरोपी ने अपनी गाड़ी को पूरी तरह सरकारी वाहन जैसा रूप दे रखा था। उस पर फर्जी नंबर प्लेट के साथ ‘कमांडेंट चंडीगढ़’ लिखा हुआ बोर्ड भी लगाया गया था। पुलिस अब इस फर्जी बोर्ड और दस्तावेजों के स्रोत की जांच कर रही है। शराब की सप्लाई का नेटवर्क प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी पटियाला से शराब लाते थे और उसे बिहार व झारखंड में सप्लाई करने की योजना थी। उन्होंने पहले भी इस तरह तस्करी करने की बात कबूली है। ब्रांडेड शराब, लेबल खुरचे बरामद शराब मुख्य रूप से Imperial Blue और Thunderbolt ब्रांड की बताई गई है। आरोपियों ने बोतलों पर मौजूद पहचान चिन्ह और लेबल को खुरच दिया था, ताकि स्रोत छिपाया जा सके। आबकारी विभाग की टीम भी मामले की जांच में जुटी है। रिमांड पर लेकर होगी गहन पूछताछ। दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा, ताकि इस संगठित गिरोह के अन्य सदस्यों और पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके। “हमारी टीम इस पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने में लगी है, ताकि इस संगठित अपराध के हर पहलू को उजागर किया जा सके।”
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Feb 19, 2026 10:18:21
Alwar, Rajasthan:सादगी की मिसाल: जब आईएएस अफसरों ने दिखावे को नहीं, मूल्यों को चुना अलवर कलेक्टर चैंबर में रची गई अनोखी शादी ने समाज को दिया बड़ा संदेश अक्सर शादियों को लेकर हमारे समाज में एक धारणा बन चुकी है — बड़ी बारात, चमक-दमक, बैंड-बाजा, दिखावे की होड़ और लाखों का खर्च। लेकिन जब देश के दो जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी खुद सादगी की मिसाल बन जाएं, तो वह सिर्फ शादी नहीं रहती, बल्कि समाज के लिए एक मजबूत संदेश बन जाती है। राजस्थान के अलवर में तैनात एसडीएम माधव भारद्वाज और गुजरात के जामनगर में पदस्थ एसडीएम अदिति वासने ने अपनी शादी को एक सामाजिक संदेश में बदल दिया। दोनों आईएएस अधिकारियों ने बिना किसी तामझाम, बिना शोर-शराबे और बिना फिजूलखर्ची के बेहद सादगीपूर्ण तरीके से विवाह कर यह साबित कर दिया कि रिश्तों की मजबूती दिखावे से नहीं, सोच और संस्कारों से बनती है। कलेक्टर चैंबर बना गवाह, सादगी बनी पहचान बुधवार को अलवर के मिनी सचिवालय में उस समय एक अलग ही दृश्य देखने को मिला, जब जिला कलेक्टर अर्पिता शुक्ला के चैंबर में दोनों अधिकारियों ने कोर्ट मैरिज की प्रक्रिया पूरी की। न कोई भव्य मंच, न सजावट का शोर, न सैकड़ों लोगों की भीड़ और न ही पारंपरिक बैंड-बाजा। सिर्फ परिवार के बेहद करीबी सदस्य मौजूद रहे। दोनों ने एक-दूसरे को माला पहनाई और पूरे सम्मान व गरिमा के साथ जीवन भर साथ निभाने का संकल्प लिया। यह शादी भले ही छोटी थी, लेकिन इसका संदेश बहुत बड़ा था। दिखावे के दौर में सादगी का साहस आज के समय में जब लोग एक दिन की शादी पर सालों की कमाई खर्च कर देते हैं, वहीं इन दोनों अफसरों का यह कदम युवाओं के लिए एक आईना है। उन्होंने यह दिखा दिया कि: शादी रिश्तों का उत्सव है, खर्चों की प्रतियोगिता नहीं खुशी महंगे इंतजामों से नहीं, सच्चे भावनाओं से मिलती है समाज में बदलाव उपदेश से नहीं, अपने आचरण से आता है इनकी यह सादगी बताती है कि पद बड़ा हो सकता है, लेकिन सोच ज़मीन से जुड़ी होनी चाहिए। युवाओं के लिए प्रेरणा, समाज के लिए सीख यह शादी उन हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो सामाजिक दबाव में आकर अनावश्यक खर्च करते हैं या कर्ज लेकर शादी करते हैं। इस फैसले ने यह सोच मजबूत की कि: “जीवन की शुरुआत अगर सादगी और समझदारी से हो, तो आगे का सफर भी संतुलन और संस्कारों से भरा होता है।” इन अफसरों ने अपने कर्तव्य और जिम्मेदारी के साथ यह भी साबित कर दिया कि निजी जीवन में भी मूल्य और अनुशासन उतने ही जरूरी हैं जितने प्रशासनिक सेवा में। एक शादी नहीं, एक सामाजिक संदेश यह विवाह सिर्फ दो व्यक्तियों का मिलन नहीं था, बल्कि यह समाज को यह बताने का तरीका था कि खुशियां मनाने के लिए दिखावा जरूरी नहीं, और रिश्तों को निभाने के लिए महंगी रस्में नहीं, बल्कि सच्ची समझ जरूरी होती है। आज जब आम आदमी दिखावे के बोझ तले दब रहा है, ऐसे में इस सादगीपूर्ण विवाह ने उम्मीद की एक नई रोशनी जलाई है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top