Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
SC ने NEET-PG कट-ऑफ समीक्षा के लिए हलफ़नामा मांगा; कट-ऑफ घटाने पर संदेह
ASArvind Singh
Feb 06, 2026 11:48:15
Noida, Uttar Pradesh
NEET-PG 2025-26 की कट-ऑफ कम करने के फैसले की सुप्रीम कोर्ट समीक्षा करेगा। सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल बोर्ड ऑफ एग्ज़ामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज़ (NBEMS) से कहा है कि वह हलफ़नामा देकर बताए कि कट-ऑफ इतनी कम क्यों की गई। जस्टिस पी. एस. नरसिम्हा ने कहा कि यहाँ दो बातों के बीच संतुलन ज़रूरी है कि एक तरफ़, पीजी की सीटें खाली न जाएँ, दूसरी ओर पढ़ाई और डॉक्टर बनने के मानक भी बहुत नीचे न गिरें सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वो यह देखेगा कि कट ऑफ कम करने का यह फैसला किसी गलत मंशा से तो नहीं लिया गया। नए नियमों के तहत,जनरल कैटेगरी के लिए जो कट-ऑफ पहले 276 अंक था,उसे अब घटाकर 103 अंक कर दिया गया है। वही SC / ST / OBC कैटेगरी के लिए जो कट-ऑफ पहले 235 अंक था, वो अब घटकर माइनस 40 अंक तक हो गया है। आज सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं की ओर से दलील दी गई कि कट-ऑफ तभी घटाई जा सकती है जब पर्याप्त उम्मीदवार उपलब्ध न हों।लेकिन यहाँ 80,000 सीटें हैं और 1,28,000 से ज़्यादा उम्मीदवार पहले से ही तय कट-ऑफ में आते हैं।फिर कट-ऑफ इतनी नीचे लाने की ज़रूरत ही क्या थी !कट-ऑफ को शून्य और निगेटिव तक लाने का फैसला मनमाना है इससे मेडिकल प्रोफेशन की गरिमा कम होने के साथ साथ मरीजों की सुरक्षा के लिए भी ख़तरा पैदा हो गया है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RKRavi Kant
Feb 06, 2026 13:18:07
Noida, Uttar Pradesh:Little sleeping koala
0
comment0
Report
LBLAILESH BARGAJE
Feb 06, 2026 13:17:57
Ahilyanagar, Maharashtra:अहिल्यानगर शहरात अमली पदार्थांची होत असलेली तस्करी आणि यातून तरुण युवक अमली पदार्थच्या आहारी जातं असल्याने अजित पवारांच्या राष्ट्रवादीचे आमदार संग्राम जगताप यांच्या नेतृत्वाखाली पोलीस अधीक्षक कार्यालयावर मोर्चा काढून निवेदन देण्यात आले. शहरासह जिल्ह्यात होत वाढत असलेल्या अमली पदार्थ तस्करी रोखून कारवाया करण्याची मागणी यावेळी करण्यात आली आहे. काही दिवसापूर्वीचं पुणे ग्रामीण पोलिसांनी शिरूर येथे केलेल्या अमली पदार्थाच्या कारवाई अहिल्यानगर पोलीस दलातील हवालदार शाम सुंदर गुजर याला अटक केली आहे. मात्र हा प्रकरण दाबण्याचा प्रयत्न होत असल्याचा आरोप करत शहरात सुरु असलेल्या अमली पदार्थावर लवकरात लवकर करावाया करण्याची मागणी आमदार जगताप यांनी केली आहे. या अमली पदार्थ प्रकरणात तातडीने कारवाई करावी अन्यथा पोलीस अधीक्षक कार्यालया समोर आंदोलन करण्याचा इशारा त्यांनी दिला आहे...
0
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Feb 06, 2026 13:16:53
Begusarai, Bihar:एंकर बिहार सरकार लगातार स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नए-नए अभियान चला रही है और अब इसका असर बेगूसराय में भी साफ़ तौर पर दिखाई देने लगा है। बेगूसराय के लोगों के लिए आज स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। सदर अस्पताल में अब कैंसर मरीजों का इलाज शुरू हो गया है, जिससे जिला वासियों में खुशी की लहर है। यह सुविधा बेगूसराय के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं मानी जा रही है। बेगूसराय जिले के लिए आज का दिन स्वास्थ्य के क्षेत्र में ऐतिहासिक साबित हो रहा है। सदर अस्पताल में कैंसर मरीजों के इलाज के लिए कीमोथेरेपी केंद्र की औपचारिक शुरुआत कर दी गई है। अब कैंसर पीड़ित मरीजों को इलाज के लिए पटना या दिल्ली जैसे बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। सदर अस्पताल परिसर में बनाए गए इस कीमोथेरेपी केंद्र का उद्घाटन जिला प्रशासन ने किया। निरीक्षण के दौरान इलाज की प्रक्रिया, मरीजों की सुविधा, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था समेत कई अहम बिंदुओं पर जानकारी ली गई और सुधार की दिशा में त्वरित कदम उठाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि गरीब और जरूरतमंद मरीजों को सदर अस्पताल में निशुल्क और गुणवत्तापूर्ण इलाज मिले, ताकि समय और पैसा बचे। पहले बेगूसराय के लोगों को कैंसर के इलाज के लिए बाहर जाना पड़ता था, लेकिन अब यहां ही इंतजाम पूरे हैं। कुल मिलाकर, सदर अस्पताल के कीमोथेरेपी केंद्र की शुरुआत जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
0
comment0
Report
AYAMARJEET YADAV
Feb 06, 2026 13:15:33
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां सासाराम अनुमंडल क्षेत्र के तेतरी गांव में भोजपुरी के गायक राजा के शादी समारोह में भाग लेने भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार के नाम से प्रसिद्ध खेसारी लाल यादव पहुंचे। बता दे कि आज भोजपुरी के गायक जोड़ी अंकुश-राजा में अंकुश का तिलक समारोह है, जिस मौके पर 11 कन्याओं का विवाह भी कराया गया है। जिसमें शामिल होने जब खेसारी लाल यादव पहुंचे तो उन्हें देखने के लिए इकट्ठा हो गई। लोगों को संबोधित करते हुए भोजपुरी के पावर स्टार के नाम से चर्चित पवन सिंह का बिना नाम लिए इशारे इशारों में कहा के वे खुद तथा उनके बड़े भाई लगातार विवाद में रहते हैं। लेकिन अंकुश तथा राजा नामक दोनों गायक भाई ने समाज सेवा का जो काम किया है, यह काफी अच्छा है। बता दे कि आज तिलक समारोह है 10 फरवरी को विवाह समारोह होगा। आज 11 जोड़ी गरीब का विवाह कराया गया है。
0
comment0
Report
FWFAROOQ WANI
Feb 06, 2026 13:08:02
Srinagar, :श्रीनगर: SKUAST-क Kashmir के वाइस चांसलर, प्रोफेसर नज़ीर अहमद गनई ने श्रीनगर में सलाम टीवी से बात करते हुए, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा आज पेश किए गए बजट के बारे में कहा कि यह एक अच्छा और लोगों के अनुकूल बजट है, जिसमें कृषि क्षेत्र पर खास ध्यान दिया गया है। प्रोफेसर गनई ने कहा कि बजट में आधुनिक खेती, कोल्ड स्टोरेज सुविधाओं, सुगंधित और औषधीय पौधों की खेती और नई खेती तकनीकों को शुरू करने पर बहुत ज़्यादा महत्व दिया गया है, जिससे कश्मीर की कृषि अर्थव्यवस्था को मज़बूत करने में काफी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इन पहलों से किसानों की आय बढ़ेगी और क्षेत्र में कुल उत्पादकता में सुधार होगा। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले BID मेले में 3,000 से ज़्यादा किसान, उद्यमी और हितधारक हिस्सा लेंगे, और यह जम्मू और कश्मीर में पढ़े-लिखे और बेरोज़गार युवाओं के लिए रोज़गार के अवसर पैदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा。
0
comment0
Report
VSVishnu Sharma1
Feb 06, 2026 13:07:23
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान राजपत्र विशेषांक में सर्किल के नाम पर विवाद शुरू हो गया है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा राजस्थान राजपत्र विशेषांक में अंबेडकर सर्किल को 'पोलो सर्किल' कहा जा रहा है, जबकि ऐसा कोई सर्किल हमने सुना नहीं है! बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थापित सर्किल के नाम से छेड़छाड़ को सामान्य भूल नहीं माना जा सकता। भाजपा को स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर उनसे अंबेडकर जी से इतनी नफरत क्यों है कि उनके नाम, पहचान और सम्मान को बार-बार चुनौती दी जा रही है। यह संविधान निर्माताओं के सम्मान पर हमला है। सरकार को मामले में त्वरित संज्ञान लेना चाहिए। PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा—जयपुर में 'पोलो सर्किल'... ये कब बना? अगर भाजपा सरकार ने 'अंबेडकर सर्किल' का नाम चुपचाप बदला है, तो किस आदेश व प्रक्रिया के under किया गया? जयपुर नगर निगम, JDA और UDH विभाग स्पष्ट करें। राजपत्र (विशेषांक) में जो 'पोलो सर्किल' का उल्लेख है, वह वास्तविक नहीं। क्योंकि यह सिर्फ नाम का नहीं, संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के सम्मान का सवाल है। भाजपा की दलित विरोधी मानसिकता का प्रमाण है। कांग्रेस नेताओं के विरोध के बाद यातायात पुलिस ने संशोधित आदेश जारी कर दिए और पोलो सर्किल को अंबेडकर सर्किल पढ़ा जाए।
0
comment0
Report
SBSharad Bhardwaj
Feb 06, 2026 13:07:08
New Delhi, Delhi:साउथ वेस्ट दिल्ली सागरपुर थाने घेराव और दो महिला सब इंस्पेक्टर पर करवाई हुई है। DCP अमित गोयल ने वकीलों को पत्र लिखकर अवशासन दिया जांच तेज होंगी। सोशल मीडिया में एक वीडियो में वकीलों को अशब्द बोले गए हैं; वकील की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है। लोकेशन: दिल्ली। साउथ वेस्ट दिल्ली सागरपुर थाने का घेराव करने की चेतावनी वकीलों की थी; DCP ने हंगामे को देखते हुए वीडियो और वकील शिकायत पर SHO सागरपुर और दो सब इंस्पेक्टर पर कार्रवाई करते हुए लाइन हाजिर किया गया। शिकायतकर्ता प्रवीण नारायणा ने बताया कि कुछ दिन पीड़ित महिला सागरपुर थाने में अपनी शिकायत करने गई थी; पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की और उल्टा वकीलों को यह शब्द बोले गए; वीडियो वायरल हो गया और सभी में आक्रोश बढ़ गया। सागरपुर थाने में हंगामे के बाद अगले दिन हड़ताल की चेतावनी दी गयी; पुलिस ने शिकायत और वीडियो को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई की है; वकील का कहना है कि यह कार्रवाई काफी कम है और उन्हें सस्पेंड करना चाहिए। दक्षिण-पश्चिम जिले DCP ने निर्देश दिया कि अध्यक्ष, समन्वय समिति, दिल्ली के अखिल जिला न्यायालय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष/सचिव, नई दिल्ली बार एसोसिएशन को पत्र लिखकर विरोध प्रदर्शन रदद करने की गुजारिश की गयी है। वायरल वीडियो पर सतर्कता जांच शुरू हो गयी है और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है; एक महिला सहायक पुलिस अधिकारी को निलंबित किया गया है और एक अन्य महिला सहायक पुलिस अधिकारी को थाना सागरपुर के साथ तत्काल प्रभाव से जिला लाइन/दक्षिण-पश्चिम जिले में भेज दिया गया है। हम पुलिस स्टेशनों को भी निर्देश दे रहे हैं कि वे कर्मचारियों को जागरूक करें ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों; DCP अमित गोयल ने वकीलों को अवसासन दिया है।
0
comment0
Report
Feb 06, 2026 13:06:49
Chahaniya, Uttar Pradesh:चहनिया। सकलडीहा तहसील परिसर में सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आठ सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर अपनी मांग को जोरदार तरीके से रखी और उपजिलाधिकारी कुन्दन राज कपूर को मांगों का पत्रक सौंपा। वहीं उपजिलाधिकारी ने आश्वासन दिया की सभी मांग शिघ्र ही पुरी कर ली जायेगी पर धरना प्रदर्शन समाप्त और सपाइ शान्त हुए। किसानों को समय से खाद बीज उपलब्ध हो, एफआइआर के नाम पर धांधली नहो,हो रहे नयी सड़कों पर लाईटिंग की व्यवस्था की जाय,धान खरीद पर विचौलिओ की भूमिका समाप्त हो, सपाइयों को फर्जी तरीके से फसाना बन्द करो जैसे आठ सूत्रीय मांगों को लेकर सपाइयों ने तहसील सकलडीहा में धरना-प्रदर्शन किया और मांग पत्र को उपजिलाधिकारी सकलडीहा कुन्दन राज कपूर को सौंप इस दौरान सपाइयों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की उपजिलाधिकारी ने आश्वासन दिया की सभी मांगों को शिघ्र ही पुरा‌ कर लिया जाएगा। जिसके लिए एक सप्ताह का समय मांगा तब जाकर धरना-प्रदर्शन समाप्त हुआ। धरना-प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, विधानसभा अध्यक्ष सुभाष यादव, अनिल चौहान,अनिल यादव, शशीकांत राजभर, फ़ज़ल ख़ान शिवानंद शर्मा, सहित सैकड़ों सपाइयों मौजूद रहे
1
comment0
Report
CRCHANDAN RAI
Feb 06, 2026 13:06:28
Barh, Bihar:मोकामा पुलिस ने महज एक घंटे में पिकअप लूट की एक बड़ी घटना का खुलासा कर चार लुटेरों को दबोच लिया। पुलिस ने लूटी गयी पिकअप भी बरामद कर ली है। पिकअप पर सरसों की खल्ली लदी थी। पिकअप चालक बाढ़ से लखीसराय जा रहा था। गुरुवार की मध्य रात्रि शिवनार डायवर्सन के पास बोलेरो पर सवार चार लुटेरों ने चालक चंदन कुमार की जमकर पिटाई कर दी और पिकअप की लूट की। ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने बताया कि लूट कांड का मास्टर माइंड बीएसएफ से रिटायर्ड हरेराम सिंह बताया गया है। बिहार विधानसभा चुनाव में जनसुराज पार्टी से मोकामा विधानसभा का कथित दावेदार भी रह चुका है। हरेराम पर पूर्व में रंगदारी का मामला भी दर्ज है। ग्रामीण एसपी ने चंद घंटे में ही लूट की इस बड़ी वारदात के सफल उद्भेदन पर मोकामा के सभी अधिकारियों को सम्मानित करने का भी निर्णय लिया है。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top