Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
190010
NCP ने लाल चौक के घंटाघर पर पुणे विमान दुर्घटना के शहीदों को श्रद्धांजलि दी
SBShowket Beigh
Jan 29, 2026 11:16:54
Srinagar,
The Nationalist Congress Party (NCP) today held a condolence programme at the historic Ghanta Ghar in Lal Chowk to pay heartfelt tribute to the Ajit pawar of the tragic plane crash in Pune. Senior party leaders, workers, and supporters gathered at the iconic Clock Tower, where they observed a two-minute silence in memory of those who lost their lives in the unfortunate incident. The atmosphere remained solemn as party members expressed deep grief and solidarity with the bereaved families. Speaking on the occasion, NCP leaders termed the incident a great national tragedy and extended their heartfelt condolences to the families of the victims. They prayed for peace to the departed souls and strength to the families to bear this irreparable loss. The party appealed to the authorities to ensure all necessary support to the affected families and emphasized the need for strict safety measures to prevent such tragic incidents in the future. The condolence programme concluded with prayers for the speedy recovery of the injured and a message of unity in this hour of national mourning.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
VKVINOD KANDPAL
Jan 29, 2026 12:35:35
Haldwani, Uttarakhand:Anchor : हल्द्वानी में आवारा कुत्तों का आतंक है, हल्द्वानी के माली बमोरी इलाके में आवारा कुत्ते ने 15 से अधिक लोगो को काट लिया है, हालांकि सभी ने अस्पतालों से एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगवा लिए हैं, आवारा कुत्तों के काटने की जो तस्वीर सामने आयी हैं बेहद खौफनाक हैँ, इन घटनाओं से लोगो में दहशत है, इन सभी घटनाओं का वीडियो भी वायरल हुआ तो नगर निगम की टीम हरकत में आयी, लेकिन हमलावर खुंखार कुत्ते नही मिले, नगर आयुक्त जा कहना है की हमलावर कुत्तों को पकड़ने का प्रयास जारी है, कुत्तों के आतंक को देखते हुए नगर निगम ने अब तक 4500 से अधिक कुत्तों का रजिस्ट्रेशन किया है जबकि 20000 से अधिक कुत्तों का बधियाकरण किया जा चुका है, कुत्तों का आतंक हल्द्वानी के पॉलिशीट, मल्ली बमोरी इलाके में सबसे ज्यादा है, बाइट : पारितोष वर्मा, नगर आयुक्त हल्द्वानी नगर निगम
0
comment0
Report
TCTanya chugh
Jan 29, 2026 12:35:23
New Delhi, Delhi:पंजाब के डीजीपी ने अपना जवाब एवं जालंधर पुलिस आयुक्त की रिपोर्ट अतिरिक्त मुख्य सचिव को अग्रेषित की; एफएसएल रिपोर्ट अब भी लंबित दिल्ली विधान सभा सचिवालय को पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से लिखित उत्तर प्राप्त हुआ है। यह उत्तर दिल्ली विधानसभा सचिवालय द्वारा 23 जनवरी 2026 को भेजे गए पत्र के संदर्भ में भेजा गया है, जिसमें जालंधर पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी (FIR) के संबंध में 28 जनवरी 2026 तक लिखित जवाब मांगा गया था। अपने उत्तर में पंजाब के डीजीपी ने सूचित किया है कि इस मामले पर उनका जवाब आवश्यक स्वीकृति हेतु पंजाब सरकार के गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को अग्रेषित कर दिया गया है। डीजीपी ने यह भी बताया है कि जालंधर के पुलिस कमिश्नर से प्राप्त लिखित जवाब भी अतिरिक्त मुख्य सचिव को भेज दिया गया है। डीजीपी, पंजाब के माध्यम से भेजे गए उत्तर में जालंधर के पुलिस आयुक्त ने उल्लेखित किया है कि प्राथमिकी से संबंधित लिखित जवाब प्रस्तुत कर दिया गया है तथा आवश्यक स्वीकृति प्राप्त होने के उपरांत उसे दिल्ली विधानसभा सचिवालय को भेज दिया जाए। दिल्ली विधानसभा सचिवालय द्वारा जिन अभिलेखों की मांग की गई है, उनमें पुलिस अधिकारियों से प्राप्त आवेदन तथा पंजाब की फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (एफएसएल) की फॉरेंसिक रिपोर्ट शामिल है। इन दस्तावेजों को सचिवालय द्वारा 16 जनवरी 2026 को जारी पत्र के अनुसार 22 जनवरी 2026 तक प्रस्तुत किया जाना था। निर्धारित समय-सीमा तक एफएसएल रिपोर्ट एवं अन्य फॉरेंसिक अभिलेख प्राप्त न होने के कारण सचिवालय द्वारा पुनः स्मरण पत्र जारी किया गया। दिल्ली विधानसभा सचिवालय ने यह भी उल्लेख किया है कि निर्धारित तिथि तक फॉरेंसिक अभिलेख प्राप्त न होने के चलते 23 जनवरी 2026 को जारी एक अन्य पत्र के माध्यम से दस्तावेज़ जमा करने की समय-सीमा बढ़ाकर 28 जनवरी 2026 कर दी गई थी और संबंधित अधिकारियों से विस्तारित अवधि के भीतर संपूर्ण फॉरेंसिक रिकॉर्ड प्रस्तुत करने का अनुरोध किया गया था। विधानसभा सचिवालय ने स्पष्ट किया है कि एफएसएल रिपोर्ट सहित फॉरेंसिक अभिलेख मामले के तथ्यों को स्पष्ट रूप से स्थापित करने तथा संस्थागत पारदर्शिता बनाए रखने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। यह विषय वर्तमान में सक्रिय विचाराधीन है और संबंधित प्राधिकारियों से पूर्ण सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया गया है.
0
comment0
Report
RZRajnish zee
Jan 29, 2026 12:35:09
Patna, Bihar:पटना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए दी जानकारी आप सभी को पता है कि हमलोगों ने राज्य की महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ प्रारंभ की है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है, ताकि प्रत्येक परिवार की एक महिला उद्यमी के रूप में स्थापित हो सके। इस योजना के प्रथम चरण में प्रत्येक परिवार की एक महिला को 10 हजार रु० की राशि प्रदान की गई है। अब तक 1 करोड़ 56 लाख लाभुकों के खाते में डी०बी०टी० के जरिए राशि अंतरित कर दी गई है। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में शेष आवेदकों को भी नियमानुसार डी०बी०टी० के माध्यम से उनके खाते में शीघ्र ही राशि भेज दी जाएगी। इस योजना में महिलाओं द्वारा रोजगार शुरू करने के 6 माह बाद आकलन करते हुए आवश्यकतानुसार 2 लाख रु० तक की अतिरिक्त सहायता राशि दिए जाने का प्रावधान है। मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत चयनित लाभुकों को 2 लाख रु० तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता प्रदान करने हेतु कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। यह राशि चरणों में दी जाएगी बशर्ते कि पूर्व में दी गई राशि का रोजगार करने हेतु सदुपयोग किया गया हो। अच्छा रोजगार चलने की स्थिति में आवश्यकतानुसार एकमुश्त राशि भी दी जा सकेगी। विभाग को निदेश दिया गया है कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजनान्तर्गत लाभुकों द्वारा उत्पादित वस्तुओं की मार्केंटिंग की भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही इन लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी विभागों के कार्यों से भी जोड़ा जाए जैसे- पोशाक निर्माण, सुधा बिक्री केन्द्र, दीदी की रसोई इत्यादि। इस योजना के क्रियान्वयन से न सिर्फ महिलाओं की स्थिति और ज्यादा मजबूत होगी बल्कि राज्य के अंदर ही उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे तथा रोजगार के लिए मजबूरी में लोगों को राज्य से बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
0
comment0
Report
PKPrakash Kumar Sinha
Jan 29, 2026 12:34:58
0
comment0
Report
NJNarendra Jaiswal
Jan 29, 2026 12:34:43
Jasa, Bihar:मुकुल जायसवाल सदर अस्पताल में आयोग ने की जांच। पाई गई अच्छी व्यवस्थाएं, लोगों से अपील- सरकारी अस्पताल का उठाएं लाभ और सुविधाओं का करें इस्तेमाल भभुआ सदर अस्पताल की जांच के लिए पहुंचे राज्य आयोग अनुसूचित जाति के दो सदस्यीय टीम ने पाया कि अस्पताल में सभी व्यवस्थाएं ठीक हैं। आयोग के सदस्य डॉक्टर संजय कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बावजूद लोग बाहर इलाज करा रहे हैं, जो कि गलत है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सरकारी अस्पताल का लाभ उठाएं और उपलब्ध सुविधाओं का इस्तेमाल करें। डॉक्टर कुमार ने कहा कि अस्पताल में डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी पूरी तरह से समर्पित हैं और मरीजों को बेहतर इलाज प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अस्पताल को सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं, जिनमें दवाएं, जांच और इलाज शामिल हैं। जाँच के دوران सीएस, डीपीएम मैनेजर और स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे। आयोग ने जीविका दीदी के रसोईया की भी जांच की और पाया कि वहां भी सब कुछ ठीक है। आयोग के सदस्य ने कहा कि वे अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेंगे और उम्मीद करते हैं कि सरकार अस्पताल की व्यवस्थाओं को और भी बेहतर बनाने के लिए काम करेगी। बाइट - डॉक्टर संजय कुमार - आयोग के सदस्य
0
comment0
Report
AMABHAYA MOHANTY
Jan 29, 2026 12:34:25
Keonjhar, Odisha:ଆଙ୍କର - ସରସ୍ବତୀ ପୂଜା ଭଷାଣି କୁ କେନ୍ଦ୍ରକରି ଯୁବକ ଙ୍କ ବେକ ରଂକୁ ସଂଘବଦ୍ଧ ଭାବେ ଖଣ୍ଡା ରେ ହାଣିଲେ କିଛି ଯୁବକ। ଗୁରୁତର ଅବସ୍ଥାରେ ଆନନ୍ଦପୁର ମେଡିକାଲ ରେ ଭର୍ତ୍ତି। କେନ୍ଦୁଝର ଜିଲ୍ଲାର ଘଷିପୁରା ଥାନା ଖାଲପାଳ ଗାଁର ମନୋଜ କୁମାର ଯେନା ନିଜ କାର ନେଇ ନିକଟସ୍ଥ ବଜାର କୁ ଯାଇ ଫେରିବା ସମୟରେ ଦୈତାରୀ ଥାନା କଏଥଟିକିରି ଗାଁର କିଛି ଯୁବକ ତାଙ୍କୁ ସଂଘବଦ୍ධ ଭାବେ ଆକ୍ରମଣ କରିଥିଲେ। କାର ର କାଚ ଭାଙ୍ଗି ଏକ ଖଣ୍ଡା ରେ ତାଙ୍କୁ ହାଣିଦେବା କୁ ଉଦ୍ୟମ କରୁଥିବା ବେଳେ ଅନ୍ୟକିଛି ଲୋକ ବାହାଯି କି ତାଙ୍କୁ ଅଟକାଇଥିଲେ। ତେବେ ଖଣ୍ଡା ଆକ୍ରମଣ ରେ ତାଙ୍କ ବେକରେ ଗଭୀର ଆଘାତ ଲାଗିଥିବା ବେଳେ ତାଙ୍କୁ ପ୍ରଥମେ କେଶଦୁରାପାଳ ପ୍ରାଥମିକ ଚିକିତ୍ସା o ପରେ ଆନନ୍ଦପୁର ମେଡିକାଲ ରେ ଭର୍ତ୍ତି କରି ଚିକିତ୍ସା ଜାରି ରହିଛି। ଅନ୍ୟପଟେ ୩ ଦିନ ତଳେ ସରସ୍ବତୀ ପୂଜା ଭଷାଣି କୁ ନେଇ ଗ୍ରାମର କିଛି ଯୁବକ ଙ୍କ ସହିତ ମନୋଜ ଙ୍କର ବଚସା ହୋଇଥିଲା।
0
comment0
Report
ASArvind Singh
Jan 29, 2026 12:34:12
Sawai Madhopur, Rajasthan:जीआरपी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 किलो 650 ग्राम अफीम का डोडा चूरा जब्त किया है ,साथ ही पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। जीआरपी ने जिला कपूरथला पंजाब हाल फिरोजपुर पंजाब निवासी 34 वर्षिय जसविन्दर सिंह उर्फ बूटा सिंह को गिरफ्तार किया है। जीआरपी थाना के एएसआई सत्यनारायण जाट ने बताया कि जीआरपी थानाधिकारी हरिमन मीणा के नेतृत्व में सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पर गश्त की जा रही थी। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पार्सल कार्यालय के पास एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर घबराकर पिट्ठू बैग लेकर जाने लगा , जीआरपी पुलिस ने शक के आधार पर उसे रोक कर पूछताछ की और उसकी तलाशी ली तो उसके बैग से 7 किलो 650 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम का डोडा चूरा मिला ,जिसे जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया । आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है । एएसआई ने बताया कि मामले की जांच गंगापुरसिटी जीआरपी थानाधिकारी दलवीर सिंह द्वारा की जा रही है । जीआरपी द्वारा आरोपी से पूँछतांछ की जा रही है ।
0
comment0
Report
SKSanjay Kumar Verma
Jan 29, 2026 12:30:52
New Delhi, Delhi:दिल्ली पुलिस की तत्परता से होटल पल्लवी में आग से आठ लोग बचीं। सेंट्रल दिल्ली के थाना नबी करीम इलाके में आरा कश रोड स्थित होटल पल्लवी में सुबह तड़के करीब 3:00 बजे के आसपास दिल्ली पुलिस को सूचना मिली कि इस होटल में आग लग गई है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची तो देखा न दमकल और न ही पीसीआर पहुंची थी। लेकिन आग के दौरान उसमें कई लोग फंसे थे। थाना नबी करीम थाना प्रभारी गुलशन नागपाल जी की देखरेख में तुरंत अपनी जान की परवाह न करते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया जिसमें कांस्टेबल मुकुल, कांस्टेबल फेरू, कांस्टेबल संजय ने रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया। आठ लोगों को बचाया गया, तीन लोग अस्पताल में भर्ती हैं जिनकी हालत बताई जा रही है। अगर समय से पुलिस कार्रवाई नहीं करती तो कई लोगों की जान जा सकती थी, पर दिल्ली पुलिस के थाना नबी करीम ने तत्परता दिखाते हुए सभी लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया। पुलिस की सूझबूझ से आज आठ जिंदगियां बचाई गईं। मध्य जिला के डीसीपी आनंद मित्तल ने घटना के बारे में जानकारी दी।
0
comment0
Report
Jan 29, 2026 12:27:11
Mirganj, Uttar Pradesh:मीरगंज। थाना क्षेत्र के गांव चुरई दलपतपुर में गुरुवार शाम करीब 4:30 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण एक घर में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में उसने विकराल रूप धारण कर लिया। इस घटना में गांव निवासी फूल शाह अल्वी के घर की बैठक में रखा इनवर्टर व बैट्री, कूलर, फ्रिज, वॉशिंग मशीन सहित अन्य कीमती घरेलू सामान आग की चपेट में आकर पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग लगते ही घर से धुएं और ऊंची लपटें उठने लगीं। उस समय घर में मौजूद महिलाओं ने शोर मचाकर किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन पीड़ित परिवार को लाखों रुपये का भारी नुकसान उठाना पड़ा। आग की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पड़ोसियों और ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, जिससे आग को अन्य घरों तक फैलने से रोक लिया गया। समय रहते आग पर नियंत्रण न पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। बताया गया कि घटना के समय फूल शाह अल्वी मीरगंज में स्थित अपनी हार्डवेयर की दुकान पर थे, जबकि उनका बेटा भी मीरगंज में ही मौजूद था। घर पर केवल महिलाएं थीं, जिससे घटना के दौरान भय का माहौल बना रहा।
0
comment0
Report
Jan 29, 2026 12:22:56
Hirajpatti, Madhuban, Uttar Pradesh:मधुबन। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लौवासाथ में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। गांव निवासी रोहन शर्मा पुत्र पिंटू शर्मा ने बंद कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के अनुसार रोहन शर्मा डीजे संचालक के रूप में कार्य करता था। बताया गया कि वह बीती रात किसी शादी-विवाह कार्यक्रम में काम करके लौटा था। घर से कुछ दूरी पर स्थित दूसरे मकान में वह अक्सर अकेले सोता था। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला, तो आसपास के लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। रोशनदान से झांककर देखा गया तो रोहन फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना पर मधुबन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की गहन जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने बताया कि रोहन अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी एक छोटी बहन है, जिसकी उम्र करीब 12 वर्ष बताई जा रही है। मृतक के पिता दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, वहीं मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी हुई है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top