Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
190010
श्रीनगर में महाराष्ट्र के विद्यार्थियों की ड्रग-चेतना रैली का सफल प्रदर्शन
SBShowket Beigh
Nov 08, 2025 05:44:31
Srinagar,
In a significant move to raise awareness against drug abuse, students from several schools of Maharashtra currently on an educational tour in Srinagar today held a Drug Awareness Rally from Nehru Park, Dalgate to Lal Chowk Ghanta Ghar. Around 50 students participated in the rally, carrying placards and banners with messages like “Say No to Drugs,” “Youth Against Drug Abuse,” and “Healthy Mind, Healthy Nation.” The event aimed to spread the message of a drug-free society and highlight the importance of youth participation in combating the growing menace of substance abuse. The rally concluded at Ghanta Ghar Lal Chowk, where the students took a collective pledge to stay away from drugs and help spread awareness among their peers. Teachers accompanying the students said the initiative was part of a broader educational campaign to sensitize youth about the dangers of drug addiction. Locals and tourists in the area appreciated the move, terming it a positive and inspiring gesture by the young students from Maharashtra.
14
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AMAnkit Mittal
Nov 08, 2025 09:44:30
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग मुज़फ्फरनगर कॉलेज छात्र ने किया आत्मदाह प्रयास, कॉलेज परिसर में पेट्रोल डाल खुद को लगाई आग, डीएवी कॉलेज के थर्ड सेमेस्टर छात्र है उज्ज्वल, स्कूल प्रधानाचार्य पर उज्ज्वल ने लगाए आरोप, छात्र उज्वल ने रात वीडियो जारी कर लगाया था अभद्रता का आरोप वीडियो में आत्मदाह की चेतावनी भी दे रहा था छात्र अपनी मौत का जिम्मेदार बता रहा था कुछ पुलिसकर्मियों व प्राचार्य क़ो प्राचार्य प्रदीप पर अभद्रता, मारपीट के आरोप लगाए, फीस विवाद में छात्र ने उठाया आत्मदाह का कदम, गभीर हालत में छात्र उज्ववल अस्पताल में भर्ती, थर्ड सेमेस्टर की फिस जमा ना होने से परेशान था छात्र, 7 हजार रूपये की फिस को लेकर छात्र परेशान, बुढाना कोतवाली के बुढ़ाना DAV कॉलीज का मामला।
0
comment0
Report
JSJitendra Soni
Nov 08, 2025 09:44:20
Jalaun, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के जालौन के बुढ़ावली गांव में शुक्रवार को एक हृदयविदारक घटना घटित हुई। सैलून संचालक बेटे की मौत के सदमे में मां ने भी दम तोड़ दिया। एक ही घर से मां-बेटे की दो अर्थियां उठने से पूरे गांव में मातम छा गया। लोगों की आंखें नम हो गईं और हर कोई यही कहता नजर आया कि मां-बेटे के बिना जी नहीं पाई। गांव बुढ़ावली के रहने वाले हरीप्रकाश याज्ञिक उर्फ छौना (39 वर्ष) जो माधौगढ़ के मालवीय नगर में अपने बड़े भाई हरीशंकर याज्ञिक (42 वर्ष) के साथ रहते थे। दोनों भाई अलग-अलग सैलून चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। बताया गया कि गुरुवार की दोपहर हरीप्रकाश अपने सैलून में बाल काट रहे थे, तभी अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा। परिवारजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माधौगढ़ ले गए, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए उरई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर रात स्थिति बिगड़ने पर उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज भेजा गया, लेकिन शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हरीप्रकाश का शव दोपहर में जब गांव बुढ़ावली पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। शव देखते ही उनकी मां किशोरी देवी (72 वर्ष) बेसुध होकर गिर पड़ीं और कुछ ही देर में उनकी भी मौत हो गई। मां-बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि किशोरी देवी अपने बेटे से अत्यंत स्नेह रखती थीं और उसकी मौत का सदमा वह सहन नहीं कर सकीं। घर में चीख-पुकार मच गई। परिवार के सदस्य और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार हरीप्रकाश अविवाहित थे। उनके पिता मायाराम का निधन करीब पांच वर्ष पहले हो चुका था। अब मां और बेटे दोनों के एक साथ चले जाने से बड़ा भाई हरीशंकर और परिवार के बाकी सदस्य पूरी तरह टूट गए हैं। जानकारी मिलने पर गांव में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान गांव के हर व्यक्ति की आंखें नम थीं। सभी यही कह रहे थे कि बेटे की मौत का गम मां से सह नहीं सकी और दम तोड़ दिया।
0
comment0
Report
AMALI MUKTA
Nov 08, 2025 09:44:07
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:क़ौशांबी जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। करारी थाना क्षेत्र में एक बेटे ने जमीन के बंटवारे को लेकर अपने ही पिता की पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी। वहीं, बीच-बचाव करने गए भाई को भी बुरी तरह घायल कर दिया गया है। करारी थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दो बेटों जागो और विमलेश ने अपने पिता दुर्गा प्रसाद सरोज़ पर बेरहमी से हमला कर दिया। विवाद की वजह जमीन का बंटवारा बताया जा रहा है। पिता ने कुछ दिन पहले एक बेटे ज्ञान की पत्नी प्रियंका के नाम पूरी संपत्ति कर दी थी। इसी बात से नाराज़ बेटों ने पिता से झगड़ा करने लगा, और गुस्से में आकर लाठी-डंडों और ईट से उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। बीच-बचाव करने आए भाई ज्ञान सिह को भी आरोपी ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे गंभीर हालत में एसआरएन अस्पताल प्रयागराज में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। जमीन के विवाद में बेटों ने पिता की जान लेकर न सिर्फ कानून तोड़ा, बल्कि रिश्तों की मर्यादा भी कलंकित कर दी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
0
comment0
Report
HDHarish Deshmukh
Nov 08, 2025 09:43:49
Noida, Uttar Pradesh:नई दिल्ली कांस्टीट्यूशन क्लब आफ़ इंडिया के सभागार में युवा चेतना के तत्वावधान में 7 नवंबर 1966 को गौ रक्षा आंदोलन में शहीद हुई गौ माता, गौ भक्तों, संतों और आम लोगों की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। Swami Abhishik Brahmchari ने किया श्रद्धांजलि सभा का उद्घाटन युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित सिंह ने किया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन युवा चेतना संयोजक रोहित सिंह ने राहुल गांधी पर हमला किया रोहित ने राहुल गांधी से पूछा की देश जानना चाहता है की इंदिरा गांधी ने हिन्दुओं के खून के साथ होली क्यों खेला श्रद्धांजलि सभा का शुभारंभ स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. सुधांशु त्रिवेदी, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. विजय सोनकर Shastrii, विश्व हिंदू परिषद दिल्ली प्रांत के अध्यक्ष कपिल खन्ना, युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह, भाजपा नेता मीरा मुंडा, वरिष्ठ उद्योगपति अनुराग जयपुरिया, वरिष्ठ पत्रकार अवधेश कुमार, अधिवक्ता निवेदिता निर्विकार सहित अन्य गणमान्य लोगों ने किया। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि इंदिरा गांधी सरकार ने गौ भक्तों और गौ माता का संहार भारत की पवित्र भूमि पर करवाया था जिसका खामियाजा आज कांग्रेस भोग रही है। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की सनातन का विरोध करने वालों का अस्तित्व नहीं बचेगा। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम ने कहा की स्वामी करपात्री जी महाराज, गौ भक्तों और गौ Mata के ऊपर कांग्रेस ने बहुत जुल्म किया था। श्री गौतम ने कहा की सनातन विरोधी कांग्रेस को देश कभी माफ नहीं करेगा। श्री गौतम ने कहा की 550 वर्षों की प्रतीक्षा के बाद हमे प्रभु राम का भव्य मंदिर मिला इसका भी श्रेय मोदी सरकार को जाता है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश और सनातन विरोधी है जिसको देश की जनता समझ चुकी है। डा. त्रिवेदी ने कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नया भारत का उदय हो चुका है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. विजय सोनकर शास्त्री ने कहा की स्वामी करपात्री जी धर्म के अवतार थे उनको इंदिरा गांधी सरकार ने प्रताड़ित किया जिसका भारी ख़ामियाज़ा कांग्रेस भुगत रही है। विश्व हिंदू परिषद के दिल्ली प्रांत के अध्यक्ष कपिल खन्ना ने कहा की कांग्रेस सरकार ने 1966 में सनातनियों के खून के साथ होली खेला था। श्री खन्ना ने कहा की सनातन धर्म का अनादर हमेसा कांग्रेस ने किया। अध्यक्षता करते हुए युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की गांधी परिवार और कांग्रेस पार्टी हिंदू विरोधी है। श्री सिंह ने कहा की राहुल गांधी से देश जानना चाहता है की उनकी दादी इंदिरा गांधी ने सनातनियों का नरसंहार क्यों करवाया। श्री सिंह ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश और सनातन धर्म को बचा लिया। श्रद्धांजलि सभा में भाजपा नेता मीरा मुंडा और पटना हाई कोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता निवेदिता निर्विकार ने भी विचार व्यक्त किया।
0
comment0
Report
SSSandeep Singh
Nov 08, 2025 09:43:30
Shimla, Himachal Pradesh:पाँच गुटों में बंटी है भाजपा ,अपने आप को कलयुग के पांडव साबित में जुटे है भाजपा, हिमाचल को कैसे बेचा जल्द करेगे खुलासा, स Sukkhū पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर ने गुटबाजी के आरोपो पर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा था और 5 पांडवों के कांग्रेस पर भारी पड़ने के बयान पर मुख्यमंत्री ने पलटवार किया है और भाजपा पर झूठ बोल कर षड्यंत्र रचने के आरोप लगाए है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पांडवों ने अपने अधिकार की लड़ाई लड़ी थी लेकिन भाजपा 5 गुटो में बंटी है ओर वो ये बताए आपने हिमाचल के अधिकारों की लड़ाई लड़ी है ।प्रधानमंत्री ने हिमाचल आ कर 15 सौ करोड़ की घोषणा की थी उसे दिलाने के लिए प्रधानमंत्री के पास क्या भाजपा के नेता गए है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब से आपदा आई है एक बार भी हिमाचल भाजपा नेता केंद्र के पास नही गए। 2023 जब आपदा आई, उस समय विधानसभा में प्रस्ताव लाया गया और भाजपा उसके विरोध में खड़ी हुई।अब ये अपनी नाकामी छुपाने के लिए ये अपने आप को कलयुग के पांडव साबित कर रहे है।पांडव सत्य की लड़ाई लड़ रहे थे अधिकारों की लड़ाई लड़ते थे लेकिन भाजपा झूठ की लड़ाई लड़ रहे है।अपने आप को प्रभावी साबित करने के लिए षड्यंत्र रचने का काम कर रहे है।भाजपा षड्यंत्र रचने के बजाय पांचों गुट एक साथ पीएम मोदी के पास जाए और मंत्रिमंडल भी आपदा पीड़ितों के लिए उनके साथ जाने को तैयार है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल ध्यान भटकाने का काम कर रही है। जयराम ठाकुर ने बीतें दिनों ये कहा कि जो जितना बड़ा नेता है वो सीटें भी जीता के दिखाए। मंडी में अनुराग के नारे लगे कि भविष्य का नेता कैसा हो। इससे साफ जाहिर है कि भाजपा गुटों में बंटी है।उन्होंने कहा कि भाजपा को प्रदेश हित की बात करनी चाहिए। भाजपा की पूर्व सरकार ने जो हिमाचल की सम्पदा को बेचा है उसके तथ्य के साथ जल्द सरकार खुलासा करेगी।
0
comment0
Report
PKPradeep Kumar
Nov 08, 2025 09:42:36
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीविजयनगर। नगर पालिका प्रशासन की सक्रियता से शहरवासियों को आवारा पशुओं से राहत मिलने लगी है। अतिरिक्त जिला कलक्टर (एडीएम) सुभाष के निर्देशानुसार 7 और 8 नवंबर 2025 को नगर पालिका श्रीविजयनगर की विशेष टीम ने अभियान चलाकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 80 बेसहारा आवारा पशुओं को पकड़कर सुरक्षित रूप से गौशाला में भिजवाया。 इस अभियान में नगर पालिका के सफाई निरीक्षक के नेतृत्व में सफाई कर्मियों की एक टीम ने पूरी मेहनत से भाग लिया। जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से आवारा पशुओं को पकड़कर उन्हें निर्धारित गौशाला तक पहुंचाया गया। यह कार्रवाई मुख्य रूप से बस स्टैंड, मुख्य बाजार, रायसिंहनगर रोड, पुरानी धान मंडी और वार्डों के क्षेत्रों में की गई।
0
comment0
Report
AMABHAYA MOHANTY
Nov 08, 2025 09:42:23
Keonjhar, Odisha:ଏହି ଖବରରେ କେନ୍ଦୁଝର ଜିଲ୍ଲାରେ ଜିଲ୍ଲାସ୍ତରୀୟ ମାଣ୍ଡିଆ ଦିବସ ଆରମ୍ଭ ହୋଇଛି ଯାହାର ଲକ୍ଷ୍ୟ ପ୍ରତ୍ୟେକ ଲୋକଙ୍କୁ ପରସିବା; ପ୍ରତ୍ୟେକ ଲୋକଙ୍କ ଖାଦ୍ୟଥାଳିରେ ଏବେ ପହଂଚିବା ମାଣ୍ଡିଆ। କେନ୍ଦୁଝର ସହର ଜୁଡ଼ିଆ କୃଷି ବିଜ୍ଞାନ କେନ୍ଦ୍ରରେ ଆୟୋଜିତ ଏକ କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମରେ ମୁଖ୍ୟ ଅତିଥି ରୂପେ ଯୋଗ ଦେଇଥିଲେ କେନ୍ଦୁଝରଗଡ଼ ପୌରାଧ୍ୟକାଷ ନିକୁ ସାହୁ। ଏଠାରେ ମହିଳା ସ୍ୱୟଂ ସାହାୟିକା ଗୋଷ୍ଠୀମାନଙ୍କ ଦ୍ୱାରା ମାଣ୍ଡିଆରେ ପ୍ରସ୍ତୁତ ବିଭିନ୍ନ ପ୍ରକାର ସୁସ୍ବାଦୁ ବ୍ୟଞ୍ଜନ ପ୍ରଦର୍ଶିତ ହୋଇଥିଲା। ଏଥିसହିତ, ବିଭିନ୍ନ ପ୍ରକାର ମାଣ୍ଡିଆ ଏବଂ, ଏବେ ବିଲୁପ୍ତପ୍ରାୟ ବିଭିନ୍ନ ଖାଦ୍ୟଶସ୍ୟ ମଧ୍ୟ ପ୍ରଦର୍ଶିତ ହୋଇଥିଲା। ପୂର୍ବରୁ ଲୋକମାନେ ମାଣ୍ଡିଆ ଖାଇ ସୁସ୍ଥ ଜୀବନଯାପନ କରୁଥିଲେ। ଏହି ବାର୍ତ୍ତା ଏବେ ଲୋକଙ୍କ ନିକଟରେ ପହଞ୍ଚାଇବା ସହିତ, ମାଣ୍ଡିଆ ଚାଷୀଙ୍କୁ ଅଧିକ ମାଣ୍ଡିଆ ଚାଷ ପାଇଁ ସରକାର ପ୍ରେତ୍ସାହନ ଯୋଗାଇ ଦେଉଥିବା କହିଛନ୍ତି ଜିଲ୍ଲା ମୁଖ୍ୟ କୃଷି ଅଧିକାରୀ।
0
comment0
Report
KMKuldeep Malwar
Nov 08, 2025 09:42:02
Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल जिले में लगातार गिरते प्याज के भाव से किसान इन दिनों परेशान हैं। किसानों का मानना है कि प्याज की कम कीमतों के कारण लागत निकालना भी मुश्किल हो गया है। ऐसे में बंबोरा गांव के किसानों ने लगभग 1.50 बीघा में खड़ी प्याज की फसल को ट्रैक्टर से जोतकर नष्ट कर दिया और गेहूं की बुवाई की तैयारी शुरू कर दी है। किसानों का कहना है कि वर्तमान में प्याज के दाम इतने कम हैं कि खर्च भी नहीं निकल पा रहा। मजदूरों की दिहाड़ी, बीज, जुताई, निराई-गुड़ाई और दवाइयों का खर्च मिलाकर एक बीघा में करीब 70 से 80 हजार रुपये तक का खर्च आता है। लेकिन बाजार में प्याज के दाम 20 से 40 किलो के कट्टे के मात्र 100 से 150 तक ही मिल रहे हैं। अभी के भाव में न तो लागत निकल रही है और न ही मजदूरों की कटाई की मजदूरी, इसलिए मजबूरन किसानों ने फसल को काटने की बजाय खेत जोतने का फैसला लिया। किसानों ने सरकार से मांग की है कि प्याज का भाव इतना रखा जाए कि कम से कम लागत पूरी हो सके और प्याज को कृषि जिंसों की सूची में शामिल किया जाए।
0
comment0
Report
RSRajendra sharma
Nov 08, 2025 09:40:07
Kota, Rajasthan:कोटा उद्योग नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए आपसी झगड़े में युवक की मौत, फायरिंग एवं धारदार हथियारों से किया था हमला, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम, उद्योग नगर थाना पुलिस ने हत्या में मुकदमा किया दर्ज, शहर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में डीसीएम रोड स्थित न्यू मोटर मार्केट में अपनी कार की सर्विस करवा रहे एक युवक पर बदमाशों ने हमला कर दिया था जिसके बाद उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था किशोरपुरा निवासी आसिफ कालिया की इलाज के दौरान मौत हो गई पुलिस ने एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाये गए शव का पोस्टमार्टम करवाया है वहीं परिजनों की शिकायत के आधार पर हत्या में मुकदमा दर्ज किया गया है उद्योग नगर थाना अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि किशोरपुरा निवासी आसिफ कालिया जो फल सब्जी मंडी में ठेला लगाने का काम करता था उसकी आपसी रंजिश चल रही थी जिसके चलते न्यू मोटर मार्केट में बदमाशों ने उसके ऊपर हमला कर दिया इलाज के दौरान मौत हो गई मामले में हत्या में मुकदमा दर्ज किया गया है परिजनों ने बताया कि घटना के दौरान बदमाशों ने फायरिंग भी की थी वहीं कुल्हाड़ी से भी वार किया था फिलहाल उद्योग नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है.
0
comment0
Report
AKAlok Kumar
Nov 08, 2025 09:39:49
Sithmara, Uttar Pradesh:कानपुर देहात में दो नवजातों को परिजनों ने मौत के हवाले कर दिया— एक को जिंदा दफनाया गया, दूसरे को ठंड में निर्वस्त्र झाड़ियों में फेंका गया; इंसानियत बने देवदूतों ने दोनों को दिया नया जीवन कानपुर देहात में मानवता को झकझोर देने वाला मामला जिले के दो अलग अलग थाना क्षेत्रों से सामने आया हैं जहां जन्म के कुछ घंटे बाद ही दो मासूमों को उनके अपने मौत की नींद सुलाने में कोई कसर नहीं छोड़ गए। लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था。 पहला मामला सिकंदरा थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव का है, जहां एक नवजात बच्चे को परिजन गुरुवार रात परिषदीय विद्यालय के पास खेत में जिंदा दफनाकर चले गए। सुबह जब गांव की एक पशुपालक महिला सुनीता देवी बकरियों के लिए चारा लेने गईं, तो उन्होंने कुत्तों को मिट्टी खोदते देखा। पास जाकर देखा तो मिट्टी से बच्चे के पैर बाहर निकले हुए थे। सुनीता ने तुरंत कुत्तों को भगाया और बच्चे को बाहर निकाल लिया। उन्होंने बच्चे को अपने आंचल से ढककर घर ले जाकर नहलाया और दूध पिलाया। फिर अपने पति देवेंद्र के साथ उसे उपचार के लिए सीएचसी सिकंदरा ले गईं। फिलहाल बच्चा सुरक्षित है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दूसरा मामला शिवली थाना क्षेत्र के बलियापुर गांव का है, जहां एक नवजात बच्ची को परिजनों ने ठंड में निर्वस्त्र झाड़ियों में फेंक दिया। सुबह स्कूल जा रहे शिक्षक आलोक को जब बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी, तो उन्होंने पास जाकर देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी。 दोनों नवजातों को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। जिला प्रोबेशन अधिकारी रेनू यादव ने बताया कि दोनों मासूम पूरी तरह स्वस्थ हैं। बच्चों के माता-पिता की तलाश जारी है। किसी को जानकारी हो तो चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 या बाल कल्याण समिति को सूचना दें।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top