Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
190010
क Kashmir के युवक की नशामुक्ति: छह महीनों से नई जिंदगी की शुरुआत
SBShowket Beigh
Feb 24, 2026 15:17:16
Srinagar,
In an emotional and eye-opening exclusive conversation with Salam TV reporter Shaukat Beigh, a young man from Kashmir shared his painful journey from addiction to recovery. For eight long years, this youth remained trapped in the dark world of drugs. What started as curiosity slowly turned into addiction. He lost his hard-earned money, his peace of mind, and almost destroyed his family relationships. Trust was broken. Dreams were shattered. Every day became a struggle. But today, his story is not about darkness — it is about hope. With strong willpower, family support, and determination, this young man has been drug-free for the last six months. He openly admitted that drugs gave him nothing but pain, financial loss, and emotional damage. He appealed to the youth of Kashmir to stay away from drugs and value their parents, their health, and their future. He said, “Drugs only destroy your life. I lost eight precious years. I don’t want any other young person to suffer like I did.” His message is clear — recovery is possible. No matter how long the addiction, change can begin today.This exclusive conversation is not just a story of addiction — it is a story of courage, realization, and a new beginning. From darkness to light — one step at a time.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Feb 24, 2026 16:21:02
Deoranian, Uttar Pradesh:थाना देवरनियां क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने दो शातिर युवकों को अवैध असलहों और कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी अवैध तमंचे लेकर संदिग्ध हालत में घूम रहे थे, जिन्हें पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दबोच लिया। तलाशी में एक के पास से 315 बोर का तमंचा व कारतूस तथा दूसरे के पास से 12 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे ग्राम गुनाहट्टू के रहने वाले हैं और शौक व अपनी सुरक्षा के लिए तमंचा रखते थे। पुलिस को आशंका है कि दोनों किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे, लेकिन उससे पहले ही पकड़ लिए गए। गिरफ्तार आरोपियों में उवैस पुत्र यासीन और आरिफ पुत्र मोहम्मद उमर शामिल हैं। दोनों के विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न मामलों में मुकदमे दर्ज रहे हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में थाना देवरनियां पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी
0
comment0
Report
ASABDUL SATTAR
Feb 24, 2026 16:19:21
Jalalpura, Uttar Pradesh:झांसी पूंछ थाना क्षेत्र के बाबई रोड स्थित रहने वाले देवेंद्र वर्मा की शादी जालौन निवासी रंजना के साथ 12 फरवरी को हुई थी. आज रंजना का शव घर के अंदर कमरे में फांसी के फंदे पर संदिग्ध अवस्था में झूलता हुआ मिला. घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन मौके पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया. परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाया गया है. हंगामा की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंची और मृतका के परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया. जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. मृतका के परिजनों का कहना है कि उन्होंने अपनी हैसियत के मुताबिक बेटी को शादी में दान दहेज और जेवरात देकर घर से 12 फरवरी को विदा किया था. शादी होने के बाद रंजना एक बार अपने घर गई और बीते शुक्रवार को दोबारा अपने ससुराल आई थी. परिवार वालों का आरोप है कि शादी के 12 दिन बाद रंजना की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाया गया है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम और क्षेत्राधिकारी गरौठा देवेंद्र नाथ मिश्र, नायब तहसीलदार मानवेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
0
comment0
Report
Feb 24, 2026 16:18:51
Deoranian, Uttar Pradesh:देवरनियां थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने गुनाहट्टू रोड पर आरा मशीन के सामने बनी पुलिया के पास से एक युवक को संदिग्ध हालत में पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 121.5 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मो. हनीफ पुत्र बुद्धी, निवासी ग्राम गुनाहट्टू थाना देवरनियां के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। चेकिंग अभियान थाना प्रभारी आशुतोष द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चलाया गया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
0
comment0
Report
DKDeepesh Kumar
Feb 24, 2026 16:18:50
Noida, Uttar Pradesh:जब गरीब दलित परिवार की शादी में अचानक मेहमान बने यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक आज सुबह उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक 자신의 पत्नी के साथ लखनऊ से श्रीअयोध्या धाम जा रहे थे। उस दौरान वो लखनऊ ,गोसाईगंज के कासिमपुर ब्लॉक स्थित शिव मंदिर में दर्शन करने के लिए रुके। इस दौरान वहां एक गरीब दलित परिवार की शादी हो रही थी। सीतापुर के बृजलाल की बेटी शिल्पी रावत एवं ऐशबाग (लखनऊ) के संजय जी के बेटे अंशु रावत की शादी हो रही थी। दोनों परिवार इतने गरीब हैं कि उनके पास इतने पैसे नहीं थे कि शादी को किसी शादी घर अथवा अन्य सुविधाओं के साथ कर सकें। उपमुख्यमंत्री ने शादी होते देख वो और उनकी पत्नी उन्हें बधाई देने पहुंच गए। और फिर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी उस शादी में शामिल हुए। बृजेश पाठक को जब उनकी माली हालत की जानकारी लगी तो उन्होंने अपनी गाड़ी में रखी फूलों की माला मंगवाई। उनका जयमाला करवाया और उन्हें शगुन भी दिया।
0
comment0
Report
KSKAMARJEET SINGH
Feb 24, 2026 16:18:01
Karnal, Haryana:करनाल में जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक DFSC विभाग के विभिन्न सेंटरों पर चौकीदारी करने वाले कर्मचारियों ने वेतन न मिलने से परेशान होकर दफ्तर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का आरोप है कि कई महीनों से सैलरी नहीं दी गई, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। गुस्साए चौकीदारों ने नारेबाजी कर अधिकारियों के खिलाफ रोष जताया। चौकीदारो ने बताया कि वे एचकेआरएन के तहत काम कर रहे हैं। एचकेआरएन के अधीन लगे कर्मचारियों की करीब 4 महीने की सैलरी नहीं आई है, जबकि ठेकेदार के अंडर काम करने वाले चौकीदारों की करीब 11 महीने की सैलरी पेंडिंग है। हर बार कहा जाता है कि 11 तारीख को वेतन आ जाएगा, लेकिन पैसे खाते में नहीं पहुंचते। चौकीदारों का कहना है कि 9 केंद्रों पर काम कर रहे 300 से ज्यादा कर्मचारी प्रभावित हैं, लेकिन अधिकारियों को उनकी परेशानियों से कोई सरोकार नहीं है। जब भी बातचीत की जाती है तो केवल आश्वासन दिया जाता है।
0
comment0
Report
SNShashi Nair
Feb 24, 2026 16:17:29
Hisar, Haryana:info - हिसार: हरियाणा के नागरिक उड्डयन क्षेत्र में आज एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को DGCA से हिसार हवाई अड्डे पर 'इंस्ट्रूमेंट फ्लाइट रूल्स' (IFR) के तहत विमान संचालन की आधिकारिक मंजूरी मिल गई है। यह विकास हिसार हवाई अड्डे के लिए एक गेम-चेंजर साबित होगा, क्योंकि अब तक यहाँ केवल 'विजुअल फ्लाइट रूल्स' (VFR) के तहत दिन के उजाले में ही उड़ानें संभव थीं। इस नई तकनीक के लागू होने से अब विमान रात के समय और खराब मौसम जैसी चुनौतीपूर्ण स्थितियों में भी सुरक्षित रूप से उड़ान भर सकेंगे और उतर सकेंगे।  इस तकनीकी अपग्रेड का सबसे बड़ा लाभ विसिबिलिटी मानकों में सुधार के रूप में सामने आया है। पहले जहाँ विमान संचालन के लिए कम से कम 5000 मीटर की दृश्यता अनिवार्य थी, वहीं अब IFR की मदद से मात्र 1200 मीटर की दृश्यता में भी ऑपरेशन संभव हो पाएंगे। इससे न केवल हिसार से उड़ानों के रद्द होने या डायवर्ट होने की घटनाओं में कमी आएगी, बल्कि यह हवाई अड्डा अब दिल्ली के आईजीआई (IGI) और जयपुर जैसे व्यस्त हवाई अड्डों से डायवर्ट होने वाली उड़ानों को संभालने के लिए एक मजबूत विकल्प के रूप में भी तैयार है。
0
comment0
Report
ATAMIT TRIPATHI
Feb 24, 2026 16:17:05
Chowk, Uttar Pradesh:महराजगंज जनपद के पुरंदपुर थाना क्षेत्र जगदीशपुर चौराहे पर पैसे के लेनदेन के कारण दो लग्जरी गाड़ियों से आए एक दर्जन के करीब लोगों ने अतिउल्लाह नामक युवक से मारपीट की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार अतिउल्लाह के रिश्तेदार जमाल और कमाल के बीच पैसे के लेनदेन का विवाद काफी दिनों से चला आ रहा था। आज चौराहे पर घुसकर दुकानदार के भीतर मारपीट की गई, और बाद में दुकान से खींचकर बाहर भी पिटाई की गई। शिकायत मिलने पर पिटाई कर रहे युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और CCTV फुटेज भी रिकॉर्ड हुआ है।
0
comment0
Report
Feb 24, 2026 16:04:50
Netua Grameen, Uttar Pradesh:जनपद उन्नाव के नगर क्षेत्र गंगाघाट स्थित वार्ड संख्या 16 गोपीनाथपुरम में गाटा संख्या 153 (राजस्व ग्राम नेतुवा) से संबंधित भूमि विवाद में नगर पालिका परिषद गंगाघाट को महत्वपूर्ण राहत मिली है। बताया गया कि माननीय राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश के आदेश दिनांक 25.06.2025 के बाद उक्त भूमि पर नगर पालिका परिषद गंगाघाट का स्वामित्व प्रभावित हुआ था। आदेश के परिणामस्वरूप श्री राहुल तिवारी व अन्य को पूर्व में दर्ज 55 बीघा 13 बिस्वा के स्थान पर 67 बीघा 15 बिस्वा भूमि से लाभान्वित होना दर्शाया गया। इस आदेश से क्षुब्ध होकर पालिका अध्यक्ष कौमुदी पांडे एवं अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार मिश्रा द्वारा मामले को चुनौती देते हुए इलाहाबाद उच्च न्यायालय, लखनऊ खंडपीठ में याचिका संख्या बी नं0 133/2026 अधिवक्ता प्रणव पांडे के माध्यम से प्रस्तुत की गई। याचिका पर सुनवाई के दौरान अधिवक्ता द्वारा अवर न्यायालय के आदेश दिनांक 25.06.2025 में त्रुटियों को बिंदुवार रखते हुए विस्तृत बहस की गई। तथ्यों पर विचार करते हुए माननीय उच्च न्यायालय ने 12 बीघा भूमि पर यथास्थिति बनाए रखने का स्थगनादेश पारित किया है तथा प्रकरण को 30.03.2026 को पुनः सूचीबद्ध करने के निर्देश दिए हैं। माननीय न्यायालय के इस आदेश को पालिका प्रशासन के लिए राजस्व हित में बड़ी सफलता माना जा रहा है। अध्यक्ष कौमुदी पांडे द्वारा व्यक्तिगत स्तर पर किए गए प्रयासों और मामले की प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप पालिका हित को प्राथमिकता दिलाने में सफलता मिली है। पालिका प्रशासन ने न्यायालय के आदेश की प्रति संलग्न करते हुए आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।
0
comment0
Report
Feb 24, 2026 16:02:59
Shishgarh, Uttar Pradesh:जनपद बरेली के थाना शीशगढ़ पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए 1.8 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान ग्राम मनकरा से आने वाले रास्ते पर सुरजीत की ट्यूबवेल के पास करीब सुबह 6:35 बजे चाँदबाबू (35 वर्ष) उर्फ चन्ना पुत्र रफीक निवासी गुनाहटटू थाना देवरनिया, बरेली को संदिग्ध हालत में पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 1.8 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। इस संबंध में थाना शीशगढ़ में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा है और उसके खिलाफ देवरनिया थाने में विभिन्न मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में सामने आया है कि वह ट्रक चालकों को अवैध गांजा बेचने के उद्देश्य से क्षेत्र में आया था। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक देवेन्द्र कुमार राठी, कांस्टेबल संदीप कुमार, कांस्टेबल अखिलेश कुमार, कांस्टेबल अरुण पूनिया और कांस्टेबल पंकज धनकड़ शामिल रहे।
0
comment0
Report
CSChandrashekhar Solanki
Feb 24, 2026 16:02:55
Ratlam, Madhya Pradesh:आदिवासी अंचल झाबुआ में आज से भागोरिया पर्व की शुरुआत हो चुकी है। चारों ओर लोकगीतों और पारंपरिक नृत्य की मधुर गूंज वातावरण को उत्सवमय बना रही है। सजे हुए हाट-बाजारों में मिट्टी के बर्तन, हस्तशिल्प और आदिवासी कला की अनोखी झलक दिखाई दे रही है। मेले मे झूलो पर उत्साह कि गूंज हैं। सबसे आकर्षक है आदिवासी वेशभूषा रंग-बिरंगे परिधान, सजी हुई पगड़ियां और पारंपरिक आभूषणों से सुसज्जित युवक-युवतियां पूरे अंचल को जीवंत बना रहे हैं। होली से सात दिन पूर्व शुरू होने वाला यह भागोरिया पर्व अब रोज नई झलकियां और सांस्कृतिक रंग बिखेरेगा। इस लोकउत्सव का आकर्षण ऐसा है कि प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी आदिवासी रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। परंपरा, उल्लास और सांस्कृतिक पहचान का यह संगम झाबुआ को उत्सवधर्मी बना रहा है। दूसरी ओर झाबुआ प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट हैं। झाबुआ कलेक्टर नेहा मीना ने भागोरिया पर्व को लेकर विशेष टास्क फोर्स गठित की है। चयनित वॉलेंटियर्स को स्पेशल यूनिफॉर्म किट देकर उनकी जिम्मेदारियां समझाई गईं। पर्व के दौरान ये दल भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और आपात चिकित्सा सहायता में प्रशासन का सहयोग करेगा, ताकि आयोजन सुरक्षित और सुव्यवस्थित रहे।
0
comment0
Report
MKManoj Kumar Chaturvedi
Feb 24, 2026 16:02:27
Ballia, Uttar Pradesh:अखिलेश यादव के होली ऑफर पर योगी सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने तंज कसते हुए कहा कि ऐसे बयान सपा की हताशा ,निराशा और दर्द को बयां करते हैं। यूपी की जनता मोदी और योगी के विकास कार्यों से संतुष्ट है। क्योंकि सपा के नेता जानते हैं कि जो परिणाम यूपी के 2017,2022 में रहे वही परिणाम 2027 में आने वाले हैं। सपा को जनता ने 2012 से 17 तक यूपी को चलाने के लिए सत्ता दी थी ।सपा ने यूपी को लूटने, भ्रष्टाचार में डूबाने और युवाओं के जीवन के साथ खिलवाड़ करने का काम किया। उसी 2027 के आगामी चुनाव को लेकर पूर्वांचल की राजनीति को साधते हुए कहा कि यूपी में एनडीए के सभी दलों पर जनता एतबार जता रही है। सत्ताधारी किसी भी दल के लिए यह जानना जरूरी होता है कि आम जनमानस क्या राय रख रहा है। आम जनमानस हमारे लिए पॉजिटिव तरीके से बात कर रहा है .हमारे विकास कार्यों पर चर्चा कर रहा है। आजमगढ़ मऊ गाजीपुर बलिया पूर्वांचल के जो क्षेत्र हैं। वहां लोग पूरी तरीके से हम पर विश्वास जता रहे हैं। निश्चित तौर पर 2027 में जनता के इसी विश्वास के बल पर हम प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे। वहीं केंद्रीय कैबिनेट द्वारा केरल का नाम केरलम राखी जाने पर कहा कि आगे बढ़ाने में यह बहुत अच्छा है ।वहां की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने में यह कदम महत्वपूर्ण साबित होगा। आम जनमानस की भावनाओं का सम्मान केंद्र की हमारी सरकार ने किया है जो स्वागत योग्य है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top