Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
190010
JKNPF ने बजट पर चिंता जताई, शॉल विक्रेताओं के उत्पीड़न रोकने की मांग
SBShowket Beigh
Feb 04, 2026 10:45:17
Srinagar,
Srinagar | Jasif Khan, President of the Jammu and Kashmir Nationalist People’s Front (JKNPF), on Tuesday reacted to the recently presented Budget and raised serious concerns over the alleged harassment of shawl vendors in parts of the Valley. He also welcomed union Home Minister Amit Shah’s upcoming visit to Jammu and Kashmir, expressing hope that key public issues would be addressed. In a statement issued to the media, Jasif Khan said the Budget carries certain positive provisions, but stressed that its real success would depend on effective implementation at the grassroots level. He urged the government to ensure that the benefits reach common people, especially youth, small traders, and marginalized sections. Reacting strongly to reports of harassment of shawl vendors, Khan said such actions are unacceptable and deeply hurt the livelihood of thousands of families associated with the traditional shawl trade. “Shawl vending is not just a business; it is part of Kashmir’s cultural and economic fabric. Any form of harassment or unnecessary restrictions on vendors must stop immediately,” he said, calling on the administration to act sensitively and protect small traders. Regarding union Home Minister Amit Shah’s visit to Jammu and Kashmir, the JKNPF president welcomed the move and termed it an important opportunity. He said the visit should be used to listen to public grievances, address unemployment, ensure dignity for traders and workers, and restore confidence among the people. “We hope this visit brings concrete relief on the ground and strengthens trust between the administration and the people,” Khan added. Jasif Khan further appealed for peace, dialogue, and inclusive development, emphasizing that stability and prosperity in Jammu and Kashmir can only be achieved by safeguarding livelihoods, respecting local sentiments, and ensuring justice for all sections of society.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KSKAMARJEET SINGH
Feb 10, 2026 12:31:56
Karnal, Haryana:करनाल 7 महीनों से वेतन बंद, कुंजपुरा के सफाई कर्मचारियों का फूटा गुस्सा — सड़क जाम कर प्रशासन को जगाया बीडीडीपो ने मौके पर पहुंचकर दिया भरोसा: एक हफ्ते में मिलेगा बकाया वेतन करनाल:गांव कुंजपुरा में आज उस समय हालात तनावपूर्ण हो गए जब पिछले सात महीनों से वेतन न मिलने से परेशान सरकारी सफाई कर्मचारियों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। रोज़ाना गांव और आसपास के इलाकों की सफाई करने वाले ये कर्मचारी आखिरकार अपनी आर्थिक मजबूरी और प्रशासनिक अनदेखी से तंग आकर सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शन के चलते कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और बीडीपीओ मौके पर पहुंचीं। कर्मचारियों से बातचीत के बाद उन्होंने एक सप्ताह के भीतर वेतन जारी करवाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन शांत हुआ। कर्मचारी प्रधान रामलाल का बयान: कर्मचारियों के प्रधान रामलाल ने बताया कि कुंजपुरा गांव के सरपंच को करीब सात महीने पहले उच्च अधिकारियों द्वारा पद से हटा दिया गया था। उसके बाद से सफाई कर्मचारियों का वेतन पूरी तरह रुक गया। उन्होंने कहा कि कर्मचारी लगातार अपनी ड्यूटी निभाते हैं, लेकिन बिना वेतन के अब घर चलाना मुश्किल हो गया है。 रामलाल ने यह भी बताया कि कई बार अधिकारियों से गुहार लगाने के बावजूद कोई समाधान नहीं निकला, जिस कारण मजबूर होकर सड़क जाम करने का कदम उठाना पड़ा。 महिला सफाई कर्मचारियों की पीड़ा: प्रदर्शन में शामिल महिला कर्मचारियों ने भावुक होकर बताया कि सात महीनों से वेतन न मिलने के कारण उनके घरों में राशन, बच्चों की पढ़ाई, बिजली बिल और अन्य जरूरी खर्चों में भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि वे गांव और शहर की गंदगी साफ कर समाज को स्वस्थ रखने का काम करती हैं, लेकिन उनकी खुद की जिंदगी अव्यवस्था में फंसी हुई है। कई बार अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर लगाने के बाद भी जब कोई सुनवाई नहीं हुई, तब यह विरोध करने के लिए मजबूर होना पड़ा। ग्राम सचिव सुभाष की प्रतिक्रिया: ग्राम सचिव सुभाष ने बताया कि कर्मचारियों की समस्या को गंभीरता से लिया गया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी प्रतिनिधियों से बातचीत हो चुकी है और एक सप्ताह के भीतर वेतन जारी करने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। प्रशासन इस मामले में तेजी से कार्रवाई कर रहा है ताकि कर्मचारियों को जल्द राहत मिल सके। बाइट - साफाई कर्मचारी प्रधान - रामलाल बाइट - सफाई कर्मचारी महिलाएं बाइट - सुभाष - ग्राम सचिव बहरहाल यह विरोध सिर्फ वेतन की मांग नहीं, बल्कि उन कर्मचारियों की आवाज है जो चुपचाप गांवों और शहरों को साफ रखते हैं, लेकिन आज खुद अपने हक के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं。
0
comment0
Report
STSumit Tharan
Feb 10, 2026 12:30:15
Jhajjar, Haryana:शहर की व्यवस्था को लेकर बोली विधायक गीता भुक्कल कहा: जिला परिषद और नगर परिषद बना भ्रष्टाचार का अड्डा पहले कमिशन देने पर हो रहे टेंडर और काम होने के बाद फिर कमिशन शहर व गांव में हो रहे कार्यों की विधानसभा में रखेंगे विजिलेंस जांच की मांग जिला परिषद चेयरमैन की तरफ से नौगांवों में दो दो लाख के चेक देने पर गीता भुक्कल का बयान कहा: हमने नौगांव पहुंचकर पशुपालकों से की बात, सरकार के संज्ञान में लाया गया मामला कप्तान बिरधाना सरकार का हिस्सा, उनको भी मजबूती से उठाना चाहिए मुद्दा लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ विपक्ष की तरफ से लाए जा रहे अविश्वास प्रस्ताव पर बोली विधायक गीता भुक्कल कहा: लोकसभा में विपक्ष में बोलने का नहीं दिया जा रहा मौका, इसलिए विपक्ष ला रहा अविश्वास प्रस्ताव हरियाणा बजट को लेकर बोली गीता भुक्कल काहा: बजट को लेकर विपक्ष की तैयारियां पूरी आर्थिक व कानून व्यवस्था के हिसाब से बजट होना चाहिए अच्छा हर वर्ष भूपेंद्र हुड्डा लोहड़ी व मकर संक्रांति पर देते हैं लंच इस बार राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को आने का मिला बुजुर्गों की पेंशन काटने बहुत बड़ा मुद्दा
0
comment0
Report
Feb 10, 2026 12:27:28
Padrauna, Uttar Pradesh:अन्तर्राज्यीय शराब तस्करी गैंग का पर्दाफाश ट्रक वाहन में छिपाकर तस्करी कर बिहार ले जायी जा रहे कुल 360 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब पंजाब निर्मित (वाहन सहित कुल कीमत लगभग 25 लाख रुपये) के साथ 02 शराब तस्कर गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन में जनपद कुशीनगर में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नेतृत्व में अवैध शराब बिक्री/निष्कर्षण/परिवहन के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान थाना कोतवाली पडरौना पुलिस द्वारा 01 अदद ट्रक वाहन में छिपाकर तस्करी कर बिहार हेतु ले जायी जा रही कुल 360 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब पंजाब निर्मित के साथ जनपद बाडमेर राजस्थान को बांसी चौकी बिहार बार्डर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 74/2026 धारा 60/63/72 Ex Act व 111(2)(बी) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । पूछ-ताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि हम लोगो का एक संगठित गिरोह है, हम लोग पंजाब व चंडीगढ राज्य से उक्त शराब को सस्ते दामों पर शराब को खरीदकर व ट्रक में छिपाकर तस्करी करते है व उक्त शराब को आर्थिक भौतिक लाभ प्राप्त करने के लिये बिहार राज्य में ऊंचे दामों पर बेंच देते है।
0
comment0
Report
Feb 10, 2026 12:27:06
Keot Kachha Sani, Uttar Pradesh:महावीर छपरा। आरबीएम पब्लिक स्कूल जुड़ापुर कुसमौल में मंगलवार को वार्षिक खेल दिवस का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। जहां खेल संबंधित सभी प्रतियोगिताएं बच्चों के साथ खेला गया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि के द्वारा उत्कृष्ट बच्चों को पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान की गई। इस अवसर पर कबड्डी, खो-खो, 100 मीटर दौड़, लेमन रेस, स्लो मोशन साइकिल रेस, प्रोग्रेस रेस सहित अनेक खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक के सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी विजेता विद्यार्थियों को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोरखलाल श्रीवास्तव, पूर्व प्रधानाचार्य, कुसमौल इंटर कालेज, सुरेश शाही, पूर्व प्रधानाचार्य , डॉ टिंकू प्रधान सहित जितेन्द्र मौर्या ने सभी बच्चों को पदक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथि अशोक पांडेय उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहां गए बच्चों के भविष्य व बुद्धि में विकास के लिए खेल सबसे महत्वपूर्ण माना गया है। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक लाल बहादुर मौर्य, विद्यालय प्रबंधक राजबली मौर्य एवं प्रधानाचार्या प्रियंका मौर्य ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा सफल आयोजन के लिए विद्यालय परिवार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।
0
comment0
Report
Feb 10, 2026 12:26:48
0
comment0
Report
KSKULWANT SINGH
Feb 10, 2026 12:26:11
Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर के खजूरी रोड से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां Nexa कंपनी की ग्रैंड विटारा कार में अचानक आग लग गई। यह घटना उस समय हुई जब फैक्ट्री के बाहर सड़क किनारे गाड़ी खड़ी की गई थी। देखते ही देखते कार से धुआं उठने लगा और आग लग गई, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। खबर के अनुसार, आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि जिस समय यह हादसा हुआ, उस वक्त कार के अंदर कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। प्रारम्भिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि, आग लगने से कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है, घटना के बाद कुछ देर के लिए खजूरी रोड पर यातायात भी प्रभावित रहा, लेकिन पुलिस और प्रशासन की तत्परता से स्थिति को जल्द ही सामान्य कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और car मालिक से भी पूछताछ की जा रही है। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन यह घटना वाहन सुरक्षा पर एक बड़ा सवाल जरूर खड़ा करती है।
0
comment0
Report
JRJAIDEEP RATHEE
Feb 10, 2026 12:25:55
Sonipat, Haryana:आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता सोनीपत में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। भ्रष्टाचार, शिक्षा-स्वास्थ्य, नगर निगम चुनाव, ट्रेड डील और बुढ़ापा पेंशन जैसे मुद्दों पर उन्होंने सरकार को कटघरे में खड़ा किया। भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आज हरियाणा का कोई भी विभाग भ्रष्टाचार से अछूता नहीं है। बिना रिश्वत के आम आदमी का कोई काम नहीं हो रहा, जिससे जनता बेहद परेशान है। सुशील गुप्ता ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है। सरकारी स्कूलों और अस्पतालों में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। वहीं सोनीपत शहर की बदहाल स्थिति पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि यह शहर अब शहर नहीं बल्कि कूड़े का ढेर बन चुका है, लेकिन सरकार और स्थानीय प्रशासन आंखें मूंदे बैठे हैं। आगामी नगर निगम चुनावों को लेकर उन्होंने कहा कि प्रदेश में तीन नगर निगमों के चुनाव जल्द होने वाले हैं। आम आदमी पार्टी ने निर्णय लिया है कि सभी वार्डों और मेयर पद पर पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी और चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ा जाएगा। उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी जनता की समस्याओं को लेकर मजबूती से चुनाव मैदान में उतरेगी। भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बोलते हुए सुशील गुप्ता ने इसे देश के लिए निराशाजनक बताया। उन्होंने कहा कि इतने बड़े देश का प्रधानमंत्री अमेरिका के राष्ट्रपति के सामने झुककर शर्तें मान लेता है। यदि अमेरिकी वस्तुएं भारत आएंगी तो उन पर टैक्स नहीं लगेगा, जबकि भारतीय वस्तुओं पर अमेरिका में 18 प्रतिशत टैक्स लगेगा। इससे देश का किसान और उद्योगपति खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा बुजुर्गों की बुढ़ापा पेंशन काटे जाने पर उन्होंने कहा कि बुजुर्गों को बेसहारा और असहाय छोड़ा जा रहा है। अलग-अलग बहाने बनाकर पेंशन काटी जा रही है, जो बेहद निंदनीय है। बुढ़ापा पेंशन केवल आर्थिक सहायता नहीं बल्कि बुजुर्गों के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने HKRN के तहत लगे कर्मचारियों को पक्का न करने और हटाने की कोशिशों पर भी नाराजगी जताई। साथ ही अग्निवीर योजना में बार-बार नियम बदलकर युवाओं को हतोत्साहित करने का आरोप लगाया। सुशील गुप्ता ने कहा कि हरियाणा आज क्राइम कैपिटल बन चुका है, जहां रोज हत्या, लूट और चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। सरकार विकास छोड़कर जाति-धर्म की राजनीति कर रही है। आगामी बजट को लेकर उन्होंने कहा कि यदि सरकार सच में अच्छा बजट लाना चाहती है तो सबसे पहले भ्रष्टाचार पर लगाम लगानी होगी.
0
comment0
Report
Feb 10, 2026 12:25:01
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ दीक्षित जी के‌ निर्देशन में फिरोजाबाद के समस्त नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चाइनीज माँझों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया । इस अभियान के अंतर्गत सम्बन्धित क्षेत्राधिकारीगण के नेतृत्व में समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों मय पुलिस टीम द्वारा पतंग एवं माँझे का क्रय-विक्रय तथा भण्डारण करने वाले दुकानदारों की दुकानों का सघन निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान चाइनीज माँझे का अवैध रूप से क्रय-विक्रय एवं भण्डारण करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गई । इसके अतिरिक्त दुकानदारों एवं आमजन को चाइनीज माँझे के प्रयोग से होने वाली गंभीर दुर्घटनाओं, पर्यावरणीय क्षति तथा जनहानि के सम्बन्ध में जागरूक किया गया तथा भविष्य में इस प्रकार की अवैध गतिविधियों से दूर रहने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए आमजन हेतु आवश्यक सलाह एवं निर्देश चीनी माँझे का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित एवं अवैध है चाइनीज माँझा जनसुरक्षा, पशु-पक्षियों एवं पर्यावरण के लिए अत्यंत घातक सिद्ध होता है। इसका निर्माण, विक्रय, भण्डारण एवं उपयोग करना कानून अपराध है, जिस पर सख्त कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी । 2.सुरक्षा संबंधी अपील पतंग उड़ाने वाले समस्त नागरिकों से अनुरोध है कि वे केवल पारंपरिक सूती अथवा बायोडिग्रेडेबल माँझे का ही प्रयोग करें, जिससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना एवं जनहानि से बचा जा सके । 3.सूचना देने की अपील: यदि किसी आमजन को चाइनीज माँझे के अवैध क्रय-विक्रय अथवा उपयोग की जानकारी प्राप्त होती है, तो तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्यवाही की जा सके
0
comment0
Report
MKMANISH KUMAR
Feb 10, 2026 12:24:47
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:औरंगाबाद के हसपुरा थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव की 5 नाबालिग लड़कियों द्वारा जहरीला पदार्थ खाने और उनमें से 4 की हुई मौत मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है । जिंदा बची एक नाबालिग से हुई बातचीत और उससे मिली जानकारी के बाद एसडीपीओ अशोक कुमार दास ने बताया कि लड़कों के साथ मेलजोल रखने की बात पर उनके अभिभावकों द्वारा डांट फटकार किये जाने से आहत पांचों सहेलियों ने एकसाथ जहर खाकर जान देने का फैसला लिया था । उन्होंने बताया कि दरअसल सरस्वती पूजा की शाम सभी पांचों सहेलियों को कुछ लड़कों के साथ घूमते देखने की मिली सूचना के बाद उन बच्चियों के अभिभावकों ने काफी फटकार लगायी थी । इसी बात से आहत उन पांचों ने गांव के पइन के पास जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया । इनमें से 4 की वहीं पर मौत हो गयी थी जबकि 1 लड़की जिंदा बच गयी । हालांकि घटना के दो दिनों बाद पुलिस को जब इसकी जानकारी हुई तब पुलिस की तरफ से काफी मशक्कत की गई । यहां तक कि मगध जोन के आईजी भी मौके पर पहुंचे थे बावजूद मामले की वजह का पता नहीं चल सका था । अनुसंधान के क्रम में इलाजरत बच्ची का पता जैसे ही पुलिस को चला , वरीय अधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम वहां पहुंची और वजह की जानकारी ली ।
0
comment0
Report
PSPrabhanjan Singh
Feb 10, 2026 12:24:26
Masaurhi, Bihar:गंभीर बीमारी फाइलेरिया(हाथी पांव) से बचाव के लिए जरूरी है दवा- सिविल सर्जन मसौढ़ी।।फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत पटना के सिविल सर्जन डॉ योगेन्द्र प्रसाद मंडल पुनपुन पहुंचे। जहां जाहिदपुर गांव में डोर टू डोर ग्रामीणों को फाइलेरिया की दवा खिलाई गई। बाद में आंबेडकर विद्यालय में बच्चों के साथ लोगों को फाइलेरिया बीमारी और उससे बचाव में दवा की जरूरत के प्रति जागरूक किया गया। सिविल सर्जन ने बताया कि अभियान 10 से 24 फरवरी तक है। अभियान में स्वास्थ्य कर्मी लोगों को घर जाकर बचाव की दवा खिलाएंगे। दवा दो साल से ऊपर के सभी बच्चों और अन्य लोगों को दी जानी है। गर्भवती और गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति को दवा नहीं देनी है। अभियान में लोगों को सहयोग उपेक्षित है ताकि इस फाइलेरिया बीमारी को हमेशा के लिए दूर किया जा सके। अभियान के अंतिम दौर 25,26 और 27 फरवरी को आंगनबाड़ी केंद्र और स्कूलों में बच्चों को दवा दी जाएगी।
0
comment0
Report
ANAbhishek Nirla
Feb 10, 2026 12:24:08
Jamui, Bihar:जमुई जिले में अवैध बालू खनन को लेकर खनन विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। गरसंडा और बलाडीह घाट सहित कई स्थानों पर पुलों के नजदीक तक बालू खनन किए जाने से पुलों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा था। स्थानीय लोगों द्वारा लगातार इसकी शिकायत की जा रही थी। ग्रामीणों का आरोप है कि खनन माफिया नियमों की अनदेखी कर मशीनों से बालू की खुदाई कर रहे थे। खनन नियमों के अनुसार पुलों से करीब 500 मीटर के भीतर खनन प्रतिबंधित है, इसके बावजूद कई जगहों पर नजदीक से ही बालू निकाला जा रहा था। मामले में जिला खनन अधिकारी केशव कुमार पासवान ने बताया कि सूचना मिलने के बाद खनन विभाग की टीम ने कटौना और गारो नवादा के पास हो रहे अवैध खनन की जांच की। जांच में अवैध खनन की पुष्टि होने पर दोनों घाटों को मिलाकर लगभग 18 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।खनन पदाधिकारी ने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन से निगरानी और सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि अवैध खनन पर पूरी तरह रोक लग जाएगी।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top