Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
190010
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन की अफवाह से पैनिक, गैस सिलेंडर के लिए लोगों की भीड़
SBShowket Beigh
Mar 27, 2026 05:32:30
Srinagar,
Rumours of a possible lockdown in Jammu and Kashmir—similar to other parts of the country—have triggered widespread panic among residents, particularly in Srinagar’s downtown areas. In Nawab Bazar, scenes of anxiety and urgency are unfolding as people rush to secure essential supplies. Long queues have been witnessed outside LPG outlets, with men, women, and elderly citizens waiting for hours in the hope of obtaining gas cylinders. However, the situation has worsened significantly as several gas agencies have reportedly remained closed for nearly ten days. Residents allege that despite repeated attempts, agents are not answering calls and owners are unresponsive, leaving the public in a state of confusion and distress. Adding to the frustration, many consumers claim they are receiving OTP notifications for gas delivery, and subsidies have been credited to their accounts, yet the actual cylinders are not being delivered. This disconnect has raised serious concerns among the public, with many households—especially women and elderly individuals—facing acute hardship due to the lack of cooking gas. The absence of clear communication from both authorities and suppliers has only intensified fears. Residents are now urging the administration to step in immediately, ensure the reopening of gas agencies, streamline distribution, and address the issue before the situation escalates into a full-blown crisis.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
IAImran Ajij
Mar 27, 2026 06:39:09
Bagaha, Bihar:LOCATION- BAGAHA REPORT- IMRAN AZIZ FORMAT- AVO LIVE SHOTS 2703ZBJ_BAGA_FIRE_R ANCHOR- बड़ी ख़बर बगहा से आ रही है जहाँ यमुनापुर टडवलिया में अचानक आग लगने से एक घर समेत दालान पूरी तरह जलकर खाक हो गया । घटना वार्ड संख्या 10 में हुई, जहां गाँव के निवासी कैलाश राम का घर आग की चपेट में आ गया । आग लगते हीं गाँव में अफरा-तफरी मच गई । हालांकि ग्रामीणों ने मिलजुलकर आग बुझाने की कोशिश कि लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई और घर में रखा गया सारा सामान जलकर नष्ट हो गया । आग लगने के कारणों का सही खुलासा नहीं हो सका है । बताया जा रहा है कि घर में रखा राशन, कपड़ा, बर्तन, पेटी, बक्सा, गहना और अन्य जरूरी सामान पूरी तरह जल गया है । अनुमान लगाया जा रहा है कि इस अगलगी में लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है । प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग की लपटे औऱ धुएँ की गुब्बार इतनी तेज थी कि उसे काबू में कर पाना बेहद मुश्किल हो गया था । इधर घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची । काफी कोशिशों के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक घर पूरी तरह जल चुका था । आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है । घटना के बाद पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है । घर के सदस्य मलबे में बचे सामान की तलाश करते नजर आए । स्थानीय लोग भी परिवार को ढांढस बंधाने में लगे हैं । वहीं ग्रामीणों समेत पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता देने की मांग की है । बता दें की अग्नि पीड़ित परिवार बगहा अंचल कार्यालय में आवेदन देने की तैयारी कर रहा है, ताकि सरकारी स्तर पर उन्हें मुआवजा मिल सके और कुछ क्षतिपूर्ति हो सके । ख़ुद पंचायत के मुखिया उपेंद्र दीक्षित अपने स्तर से क्षतिपूर्ति का आंकलन क़र बगहा 2 अंचल प्रशासन से सहायता दिलवाने में जुटे हैं ।
284
comment0
Report
MGMOHIT Gomat
Mar 27, 2026 06:38:42
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर: इको वैन और अज्ञात वाहन में जोरदार भिड़ंत। हादसे में 5 साल के मासूम केशव की मौके पर दर्दनाक मौत। टक्कर में 7 लोग घायल, पुलिस ने सभी को जहांगीराबाद सीएचसी पहुंचाया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम हाउस भेजा। मासूम की मौत से परिवार में मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में हुआ हादसा, पुलिस कार्रवाई में जुटी。 हादसे में 5 साल के मासूम केशव की मौके पर दर्दनाक मौत。 टक्कर में 7 लोग घायल, पुलिस ने सभी को जहांगीराबाद सीएचसी पहुंचाया。 पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम हाउस भेजा。 मासूम की मौत से परिवार में मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल。 जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में हुआ हादसा, पुलिस कार्रवाई में जुटी。
325
comment0
Report
MKManoj Kumar Chaturvedi
Mar 27, 2026 06:38:27
260
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 27, 2026 06:38:13
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: पेट्रोल, डीज़ल पर सरकार के एक्साइज़ ड्यूटी कम करने पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "मैं इस मुश्किल समय में इतना बड़ा कदम उठाने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद देना चाहता हूं...हमारे सांसद भी इस कदम का स्वागत करेंगे और आज जब संसद फिर से शुरू होगी तो प्रधानमंत्री को धन्यवाद देंगे...प्रधानमंत्री ने साफ कहा था कि पैनिक नहीं होना है। जमाखोरी करने वालों को चेतावनी दी है। भारत सरकार ने स्थिति को पूरी तरह से नियंत्रण में रखा हुआ है...सर्वदलीय बैठक में विपक्षी सांसदों ने भी एक तरह से सरकार की सराहना की और यह भी भरोसा दिलाया कि वे सरकार के फैसलों का समर्थन करेंगे...राज्य सरकारों को जमाखोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है ताकि गैस और फ़्यूल की कोई कमी न हो..."
251
comment0
Report
ACAshish Chaturvedi
Mar 27, 2026 06:37:01
Karauli, Rajasthan:अनाथ बेटियों की शादी में उमड़ा पूरा सपोटरा, सर्व समाज और विधायक हंसराज मीणा के सहयोग से बनी मिसाल, जिला करौली करौली जिले के सपोटरा उपखंड मुख्यालय पर मानवता, भाईचारे और सामाजिक समरसता की अनूठी मिसाल देखने को मिली, जब दो अनाथ बेटियों की शादी सर्व समाज के सहयोग और सपोटरा विधायक हंसराज मीणा के विशेष प्रयासों से बड़े ही धूमधाम के साथ संपन्न करवाई गई। इस शादी में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों और सर्व समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए और दोनों बेटियों को आशीर्वाद दिया। दरअसल, सोनम बैरवा और काजल बैरवा के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट चुका था। उनके पिता नरोती बैरवा का 15 अगस्त 2025 को बीमारी से निधन हो गया था, जबकि उनकी मां पानवाई की कैंसर से छह साल पहले मृत्यु हो चुकी थी। इतना ही नहीं, उनका इकलौता भाई भी तीन साल पहले दुनिया छोड़ चुका था। ऐसे में घर में कोई कमाने वाला नहीं बचा और दोनों बेटियों की शादी कर पाना परिवार के लिए बड़ी चुनौती बन गया। इसी बीच सोशल मीडिया पर इन अनाथ बेटियों की मदद के लिए एक वीडियो वायरल हुआ, अगले जानकारी सपोटरा विधायक तक पहुंची, वे खुद बेटियों के घर पहुंचे और उनकी शादी करवाने का जिम्मा उठाया। इतना ही नहीं, विधायक ने बेटियों के गिरवी रखे मकान को 68 हजार 750 रुपये देकर कर्जमुक्त भी करवाया, जिससे परिवार को बड़ी राहत मिली। सपोटरा में आयोजित इस विवाह समारोह में जिले के बड़े प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हुए। जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना, पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल, एडिशनल एसपी गुमनाराम, उपखंड अधिकारी पंकज बडगूजर, कैलादेवी डिप्टी मीना मीणा सहित कई प्रशासनिक अधिकारी विवाह समारोह में पहुंचे और दोनों बेटियों को कन्यादान के रूप में आशीर्वाद दिया। शादी की सबसे खास बात यह रही कि सर्व समाज के लोगों ने एकजुट होकर मैरिज गार्डन में सभी वैवाहिक रस्में पूरी करवाईं और दोनों बेटियों की शादी को यादगार बना दिया। इस दौरान समाजसेवी, भामाशाह, उद्योगपति, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, राजनीतिक दलों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे। समारोह में मौजूद लोगों ने विधायक हंसराज मीणा की सराहना करते हुए कहा कि सपोटरा में पहली बार इस तरह का आयोजन देखने को मिला है, जहां सभी धर्मों और समाज के लोगों ने एक मंच पर आकर सामाजिक समरसता, एकता और भाईचारे का संदेश दिया और अनाथ बेटियों की शादी को धूमधाम से संपन्न करवाया। यह आयोजन केवल एक शादी नहीं, बल्कि मानवता, सहयोग और सामाजिक एकजुटता की ऐसी मिसाल बन गया, जिसकी पूरे जिले में चर्चा हो रही है।
230
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Mar 27, 2026 06:36:35
Chittorgarh, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन में आगामी हिंदू त्योहार रामनवमी, हनुमान जयंती और महावीर जयंती को मध्य नजर रखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। इसी के तहत कपासन और भूपालसागर थाना पुलिस द्वारा नगर में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व डीवाईएसपी हरजी लाल यादव और प्रशिक्षु डिप्टी मनीष शर्मा ने किया। यह फ्लैग मार्च पांच बत्ती चौराहे से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गों, बाजार, बस स्टैंड और संवेदनशील क्षेत्रों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस ने आमजन से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए त्योहारों को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने का संदेश दिया।
412
comment0
Report
DKDAVESH KUMAR
Mar 27, 2026 06:35:55
New Delhi, Delhi:दिल्ली की मुस्तफाबाद विधानसभा में लोग पलायन को मजबूर, डिप्टी स्पीकर और मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट का कहना है ki अवैध कबाड़ के गोदाम और ई कबाड़ के चलते लोग परेशान। विधानसभा में उठायेंगे मुद्दा दिल्दी के मुस्तफाबाद में लोग अवैध रूप से कबाड़ के की वजह से पलायन करने पर मजबूर हो रहे हैं स्थानीय विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा लोगो को सांस लेना मुश्किल हो रहा है इसी वजह से लोग पलायन कर रहे है मुस्तफाबाद से बीजेपी विधायक और दिल्ली विधानसभा में डिप्टी स्पीकर मोहन सिंह बिष्ट आज इस मुद्दे को सदन मैं उठाएगे। वही विपक्ष के सदन में नहीं आने पर डिप्टी स्पीकर ने सवाल उड़ाए कहा कि विपक्ष को सदन में आना चाहिए था मत्वपूर्ण बजट सत्र है स्पीकर से अनुरोध करते की चार विधायकों को सदन में आने की अनुमति मिले। विपक्ष अपनी भूमिका सही नहीं निभा रहा है।
241
comment0
Report
RSRAKESH SINGH
Mar 27, 2026 06:35:45
Chapra, Bihar:छपरा का वीर सपूत नहीं रहा: CRPF जवान मंटू सिंह का निधन, पूरे गांव में मातम छपरा से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है, जहां देश की सेवा में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान मंटू सिंह अब इस दुनिया में नहीं रहे। छुट्टी पर घर आए इस वीर सपूत की अचानक तबीयत बिगड़ी और इलाज के दौरान पटना में उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। जिस बेटे के घर आने की खुशी थी, उसी के जाने का मातम पूरे परिवार और गांव पर छा गया। नैनी गांव की गलियां सन्नाटे में डूबी हैं—हर आंख नम है और हर दिल भारी। बताया जाता है कि मंटू सिंह परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। वह अपने पीछे पत्नी, दो मासूम बच्चों और एक किसान भाई को छोड़ गए हैं। महज पांच दिन पहले ही वह छुट्टी पर घर आए थे, लेकिन अब तिरंगे में लिपटकर लौटे। उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई, लेकिन परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। ग्रामीणों के अनुसार, मंटू सिंह बेहद मिलनसार और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। छुट्टियों में वह गांव के युवाओं के साथ खेलकूद को बढ़ावा देते थे। आज वही युवा उनके निधन से गमगीन हैं। जानकारी के अनुसार, 62वीं बटालियन CRPF के जवान मंटू सिंह बीजापुर में तैनात थे। ड्यूटी के दौरान उन्हें बुखार की शिकायत हुई, जिसके बाद उनकी हालत अचानक बिगड़ गई। पहले छपरा में इलाज कराया गया, फिर बेहतर उपचार के लिए पटना ले जाया गया, लेकिन वह जिंदगी की जंग हार गए। आज पूरा गांव यही कह रहा है—देश ने एक बहादुर जवान खो दिया, और परिवार ने अपना सहारा।
353
comment0
Report
ARAarti Rai
Mar 27, 2026 06:35:15
Noida, Uttar Pradesh:श्रीरामपुर में श्री राम नवमी उत्सव की शोभायात्रा पर अज्ञात उपद्रवियों ने पथराव किया। पथराव की यह घटना सैयद बाबा दरगाह चौक पर हुई। अज्ञात उपद्रवियों ने दोपहर करीब 3:30 बजे शोभायात्रा पर पत्थर फेंके। इस पथराव में तीन आम नागरिक और एक पुलिसकर्मी घायल हो गए। श्री राम नवमी शोभायात्रा के दौरान हुई इस पथराव की घटना से शहर में कुछ समय के लिए तनावपूर्ण माहौल बन गया था। पुलिस द्वारा उचित एहतियाती कदम उठाए जाने के बाद तनाव शांत हो गया। घायलों में सुयोग ज़िरंगे, किरण लाबड़े और यश गोराने के साथ-साथ पुलिस कांस्टेबल गणेश तुपे शामिल हैं। घायल यश गोराने का इलाज इस समय साखर कामगार अस्पताल में चल रहा है। श्रीरामपुर शहर पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
254
comment0
Report
SDSuresh Diwakar
Mar 27, 2026 06:34:05
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर में अवैध अस्पतालों पर बड़ी कार्रवाई,4 क्लीनिक सील, झोलाछाप डॉक्टरों पर शिकंजा,5 के खिलाफ FIR दर्ज, फर्जी जच्चा-बच्चा केंद्र में मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग सख्त, उत्तर प्रदेश के रामपुर में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध क्लीनिक और झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है, शाहाबाद और सैफनी क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापेमेदारी कर कई अस्पतालों को सील किया गया है, जबकि पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, रामपुर जिले में स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में नजर आ रहा है, बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे क्लीनिक, जच्चा-बच्चा केंद्र और अस्पतालों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 संस्थानों को सील कर दिया गया है, दरअसल, 3 दिन पहले शाहाबाद क्षेत्र में एक फर्जी जच्चा-बच्चा केंद्र में प्रसव के बाद इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई थी, इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और अवैध अस्पतालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया, नोडल अधिकारी और डिप्टी CMO डॉक्टर देवेश चौधरी के नेतृत्व में टीम ने शाहाबाद और सैफनी में छापेमारी कर कई झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की, मौके पर ही 4 क्लीनिक और अस्पतालों को सील कर दिया गया है, साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने 5 झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई है, इसके साथ ही कई अन्य संदिग्ध संस्थानों को नोटिस जारी किया गया है, स्वास्थ्य विभाग ने साफ कर दिया है कि बिना लाइसेंस के किसी भी हालत में अस्पताल या क्लीनिक नहीं चलने दिया जाएगा, आने वाले दिनों में यह कार्रवाई और तेज होने की संभावना है,
361
comment0
Report
Advertisement
Back to top