Back
बगहा: यमुनापुर टडवलिया में आग, एक घर सहित दालान खाक
IAImran Ajij
Mar 27, 2026 06:39:09
Bagaha, Bihar
LOCATION- BAGAHA REPORT- IMRAN AZIZ FORMAT- AVO LIVE SHOTS 2703ZBJ_BAGA_FIRE_R ANCHOR- बड़ी ख़बर बगहा से आ रही है जहाँ यमुनापुर टडवलिया में अचानक आग लगने से एक घर समेत दालान पूरी तरह जलकर खाक हो गया । घटना वार्ड संख्या 10 में हुई, जहां गाँव के निवासी कैलाश राम का घर आग की चपेट में आ गया । आग लगते हीं गाँव में अफरा-तफरी मच गई । हालांकि ग्रामीणों ने मिलजुलकर आग बुझाने की कोशिश कि लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई और घर में रखा गया सारा सामान जलकर नष्ट हो गया । आग लगने के कारणों का सही खुलासा नहीं हो सका है । बताया जा रहा है कि घर में रखा राशन, कपड़ा, बर्तन, पेटी, बक्सा, गहना और अन्य जरूरी सामान पूरी तरह जल गया है । अनुमान लगाया जा रहा है कि इस अगलगी में लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है । प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग की लपटे औऱ धुएँ की गुब्बार इतनी तेज थी कि उसे काबू में कर पाना बेहद मुश्किल हो गया था । इधर घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची । काफी कोशिशों के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक घर पूरी तरह जल चुका था । आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है । घटना के बाद पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है । घर के सदस्य मलबे में बचे सामान की तलाश करते नजर आए । स्थानीय लोग भी परिवार को ढांढस बंधाने में लगे हैं । वहीं ग्रामीणों समेत पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता देने की मांग की है । बता दें की अग्नि पीड़ित परिवार बगहा अंचल कार्यालय में आवेदन देने की तैयारी कर रहा है, ताकि सरकारी स्तर पर उन्हें मुआवजा मिल सके और कुछ क्षतिपूर्ति हो सके । ख़ुद पंचायत के मुखिया उपेंद्र दीक्षित अपने स्तर से क्षतिपूर्ति का आंकलन क़र बगहा 2 अंचल प्रशासन से सहायता दिलवाने में जुटे हैं ।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MKMANISH KUMAR
FollowMar 27, 2026 09:00:370
Report
MGMohd Gufran
FollowMar 27, 2026 09:00:230
Report
SMSanjay Mohapatra
FollowMar 27, 2026 09:00:100
Report
ADAbhijeet Dave
FollowMar 27, 2026 08:50:210
Report
RJRahul Joshi
FollowMar 27, 2026 08:50:060
Report
VSVISHAL SINGH
FollowMar 27, 2026 08:49:53Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़: राम के सूर्य अभिषेक के साक्षी लाखों
0
Report
JSJitendra Soni
FollowMar 27, 2026 08:49:330
Report
DSDanvir Sahu
FollowMar 27, 2026 08:49:170
Report
MSManish Sharma
FollowMar 27, 2026 08:49:030
Report
MTMD. TARIQ
FollowMar 27, 2026 08:48:460
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 27, 2026 08:48:330
Report
SPSATYENDRA PARMAR
FollowMar 27, 2026 08:48:150
Report
PSPramod Sharma
FollowMar 27, 2026 08:47:490
Report
RNRajesh Nilshad
FollowMar 27, 2026 08:47:250
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowMar 27, 2026 08:47:070
Report