Back
सपोटरा विधायक के प्रयास से अनाथ बेटियों की शादी समाज की मिसाल बनी
ACAshish Chaturvedi
Mar 27, 2026 06:37:01
Karauli, Rajasthan
अनाथ बेटियों की शादी में उमड़ा पूरा सपोटरा, सर्व समाज और विधायक हंसराज मीणा के सहयोग से बनी मिसाल,
जिला करौली
करौली जिले के सपोटरा उपखंड मुख्यालय पर मानवता, भाईचारे और सामाजिक समरसता की अनूठी मिसाल देखने को मिली, जब दो अनाथ बेटियों की शादी सर्व समाज के सहयोग और सपोटरा विधायक हंसराज मीणा के विशेष प्रयासों से बड़े ही धूमधाम के साथ संपन्न करवाई गई। इस शादी में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों और सर्व समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए और दोनों बेटियों को आशीर्वाद दिया।
दरअसल, सोनम बैरवा और काजल बैरवा के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट चुका था। उनके पिता नरोती बैरवा का 15 अगस्त 2025 को बीमारी से निधन हो गया था, जबकि उनकी मां पानवाई की कैंसर से छह साल पहले मृत्यु हो चुकी थी। इतना ही नहीं, उनका इकलौता भाई भी तीन साल पहले दुनिया छोड़ चुका था। ऐसे में घर में कोई कमाने वाला नहीं बचा और दोनों बेटियों की शादी कर पाना परिवार के लिए बड़ी चुनौती बन गया।
इसी बीच सोशल मीडिया पर इन अनाथ बेटियों की मदद के लिए एक वीडियो वायरल हुआ, अगले जानकारी सपोटरा विधायक तक पहुंची, वे खुद बेटियों के घर पहुंचे और उनकी शादी करवाने का जिम्मा उठाया। इतना ही नहीं, विधायक ने बेटियों के गिरवी रखे मकान को 68 हजार 750 रुपये देकर कर्जमुक्त भी करवाया, जिससे परिवार को बड़ी राहत मिली।
सपोटरा में आयोजित इस विवाह समारोह में जिले के बड़े प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हुए। जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना, पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल, एडिशनल एसपी गुमनाराम, उपखंड अधिकारी पंकज बडगूजर, कैलादेवी डिप्टी मीना मीणा सहित कई प्रशासनिक अधिकारी विवाह समारोह में पहुंचे और दोनों बेटियों को कन्यादान के रूप में आशीर्वाद दिया।
शादी की सबसे खास बात यह रही कि सर्व समाज के लोगों ने एकजुट होकर मैरिज गार्डन में सभी वैवाहिक रस्में पूरी करवाईं और दोनों बेटियों की शादी को यादगार बना दिया। इस दौरान समाजसेवी, भामाशाह, उद्योगपति, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, राजनीतिक दलों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।
समारोह में मौजूद लोगों ने विधायक हंसराज मीणा की सराहना करते हुए कहा कि सपोटरा में पहली बार इस तरह का आयोजन देखने को मिला है, जहां सभी धर्मों और समाज के लोगों ने एक मंच पर आकर सामाजिक समरसता, एकता और भाईचारे का संदेश दिया और अनाथ बेटियों की शादी को धूमधाम से संपन्न करवाया।
यह आयोजन केवल एक शादी नहीं, बल्कि मानवता, सहयोग और सामाजिक एकजुटता की ऐसी मिसाल बन गया, जिसकी पूरे जिले में चर्चा हो रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MKMANISH KUMAR
FollowMar 27, 2026 09:00:370
Report
MGMohd Gufran
FollowMar 27, 2026 09:00:230
Report
SMSanjay Mohapatra
FollowMar 27, 2026 09:00:100
Report
ADAbhijeet Dave
FollowMar 27, 2026 08:50:210
Report
RJRahul Joshi
FollowMar 27, 2026 08:50:060
Report
VSVISHAL SINGH
FollowMar 27, 2026 08:49:53Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़: राम के सूर्य अभिषेक के साक्षी लाखों
0
Report
JSJitendra Soni
FollowMar 27, 2026 08:49:330
Report
DSDanvir Sahu
FollowMar 27, 2026 08:49:170
Report
MSManish Sharma
FollowMar 27, 2026 08:49:030
Report
MTMD. TARIQ
FollowMar 27, 2026 08:48:460
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 27, 2026 08:48:330
Report
SPSATYENDRA PARMAR
FollowMar 27, 2026 08:48:150
Report
PSPramod Sharma
FollowMar 27, 2026 08:47:490
Report
RNRajesh Nilshad
FollowMar 27, 2026 08:47:250
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowMar 27, 2026 08:47:070
Report