Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
190010
डरें नहीं: श्रीनगर में LPG और पेट्रोल की आपूर्ति पर्याप्त, अफवाहों पर रोक
SBShowket Beigh
Mar 13, 2026 06:36:12
Srinagar,
Don’t Panic, LPG and Petrol Stocks Available in Abundance: Administration Appeals Calm Srinagar, Amid rumors of a possible shortage of LPG and petrol due to the ongoing Iran-Israel conflict, thousands of residents were seen standing in long queues outside gas agencies across Srinagar on Thursday. At several distribution centers, including in different localities of the city, women, elderly citizens, and youth gathered in large numbers to refill their LPG cylinders, fearing a possible shortage if the war continues. Local residents expressed concern and said that uncertainty over the international situation has created panic among the public. Many people rushed to gas agencies to secure additional cylinders. However, gas agency owners and officials clarified that there is no shortage of LPG in Kashmir. One agency owner said that sufficient stock is available and regular supplies are reaching the Valley. “We have adequate stock and there is no need for panic buying. We appeal to people to remain calm and take cylinders as per their normal requirement,” the owner said. The Kashmir administration has also reassured the public that LPG and petrol stocks are available in abundance, urging people not to believe rumors or create unnecessary rush at fuel stations and gas agencies. Authorities appealed to residents to maintain calm and cooperate with distribution agencies to ensure smooth supply for everyone.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RJRahul Joshi
Mar 13, 2026 07:19:26
Kota, Rajasthan:KOTA शिक्षा एवं पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर रामगंजमंडी विधानसभा के पंचायत समिति लाडपुरा क्षेत्र में 4 दिवसीय पदयात्रा की हुई शुरुआत, रंगबाड़ी स्थित हनुमान जी महाराज के दर्शन के बाद शुरू की यात्रा, नयागांव से प्रारंभ हुई यात्रा, 13-16 मार्च तक 24 गांवों में होकर निकलेंगी"जन हिताय-जन सुखाय पदयात्रा", प्रथम दिवस में यात्रा के माध्यम से मंत्री दिलावर 11 गांवों के ग्रामीणों की समस्याओं से होंगे रूबरू, 4दिन में कुल 62किलोमीटर यात्रा में 24 गांवों के ग्रामीणों से करेंगे संपर्क, ग्रामीणों की समस्याओं से हो रहे शिक्षा मंत्री रूबरू,ग्रामीण शिविरों के माध्यम से हुए कार्यों की कर रहे मॉनिटरिंग, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीणों को कर रहे शिक्षा मंत्री अवगत, ग्रामीणों द्वारा मंत्री का किया जा रहा स्वागत एवं अभिनंदन, आमजन से जुड़ी समस्याओं को धरातल पर जानना मुख्य उद्देश्य, ग्रामीणों को राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना एवं अवगत करना उद्देश्य,
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Mar 13, 2026 07:19:10
Masanganj, Chhattisgarh:बिलासपुर।छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस और जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति द्वारा जब्त मादक पदार्थों के नष्टीकरण की एक बड़ी कार्रवाई की गई है। उच्च स्तरीय ड्रग डिस्पोजल समिति के अध्यक्ष व पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह की अध्यक्षता में, मोहतराई स्थित सुधा बॉयो पॉवर प्रा. लिमिटेड की भट्टी में भारी मात्रा में नशीले पदार्थों को विधिवत नष्ट किया गया। इस प्रक्रिया के दौरान कुल 757.603 किलोग्राम गांजा, 16.6 ग्राम एमडीएमए, 12,164 नग नशीली टेबलेट/कैप्सूल, 8,818 नग इंजेक्शन और 6,468 नग नशीली सिरप की बोतलों को आग के हवाले किया गया और रोलर चलाकर पूरी तरह नष्ट कर दिया गया। इस कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल,सहायक आबकारी आयुक्त नवनीत तिवारी, क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी और पंचों की प्रत्यक्ष उपस्थिति रही।
0
comment0
Report
JAJhulan Agrawal
Mar 13, 2026 07:18:53
Ramgarh Cantonment, Jharkhand:रामगढ़ के सालगो गांव के 42 दिन से दिल्ली गए लापता मजदूर का अबतक नहीं मिला सुराग परिजनों का रोकर है बुरा हाल रामगढ़ एसपी से लापता मजदूर की पत्नी ने खोजबीन की लगाई गुहार रामगढ़ के बासल थाना क्षेत्र के बीचा पंचायत अंतर्गत सालगो खुदिया टोला के रहने वाले रामवृक्ष बेदिया 41 वर्ष, पिता स्व. अलखु बेदिया दैनिक मजदूरी के लिए 42 दिन पहले दिल्ली गए जो लापता हो गए। जिसका अबतक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। जिससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मजदूर की पत्नी आरती देवी ने रामगढ़ एसपी से खोजबीन करने की गुहार लगाई है। पत्नी ने बताया कि उनके पति मजदूरी करते थे। गांव के तिलका बेदिया घर आये और कहा कि गुड़गांव में काम लगा देंगे। दोनों वहीं काम करेंगे। इसके बाद 29 जनवरी को ट्रेन पकड़कर दिल्ली चले गए। दिल्ली जाने के बाद तिलका बेदिया वापस आ गए और घर वालों को बताया कि रामवृक्ष लापता हो गया है। जो ट्रेन से लापता हो गया। तिलका बेदिया के अनुसार लापता मजदूर की पत्नी ने बताया की 29 जनवरी को तिलका बेदिया उनके पति को काम दिलाने के नाम पर गुड़गांव के लिए निकले। पतरातू स्टेशन से जम्मूतवी ट्रेन पकड़ दिल्ली 31 जनवरी को रात में पहुंचे।रातभर स्टेशन पर रुके। घर वालों से बात भी हुई। दूसरे दिन सुबह जिस नंबर पर काम करने वाले व्यक्ति से बात हो रहा था। उसको फोन करने पर संपर्क नहीं हो पाया। न ही फोन रिसीव किया गया। काफी देर इंतजार करने पर संपर्क नहीं बना तो। दोनों ने वापस घर आने की बात कही। इसके बाद तिलका बेदिया ने स्टेशन पर झारखंड जाने वाली ट्रेन का पता किया लेकिन उस दिन ट्रेन नहीं थी। फिर तिलका ने गोरखपुर यूपी का टिकट लिया। कहा इस तरह से वापस लौटेंगे। टिकट लेने के बाद दोनों स्टेशन से आगे बढ़े तो एक अनजान बाइक वाला उनसे पूछताछ की कहां जाना है। तो उसने छपरा बिहार जाने की बात कही। फिर एक ऑटो रुका जिसमें एक चालक और एक व्यक्ति बैठा था। बोला कि हमको भी छपरा जाना है। इसके बाद ऑटो में तिलका बेदिया और रामवृक्ष बेदिया को बैठाकर कुछ दूरी पर सुनसान जगह पर ले गए। जिसके बाद उनसे छिनतई की गई। सबसे पहले रामवृक्ष के 1500 रुपया छिन लिया गया। उसके बाद तिलका से मोबाइल छिन लिया गया और फरार हो गया। किसी तरह दोनों स्टेशन दिल्ली स्टेशन आये और गोरखपुर की ट्रेन बैठ गए। ट्रेन में बैठने पर देखा कि छिनतई करने वाले उसी बोगी में बैठे है। लेकिन उनलोगों ने दोबारा कुछ नहीं किया। ट्रेन चली तिलका व रामवृक्ष साथ थे। इसी बीच गोरखपुर पहुंचने से पहले बस्ती स्टेशन पर ट्रेन रुकी। जब ट्रेन चली तो रामवृक्ष अपनी सीट पर नहीं था। इधर-उधर देखा लेकिन नहीं मिला। फिर अकेले तिलका गोरखपुर पहुंचा। वहां से पैसेंजर ट्रेन से छपरा आया, फिर बस बैठकर रामगढ़ पहुंचा और वहां से घर 2 फरवरी को पहुंच गया। इस दौरान गांव में लापता होने की जानकारी दी। लापता की पत्नी आरती देवी ने बताया कि दिल्ली में जब ये लोग थे तब तिलका के नंबर से उनकी पत्नी के पास फोन आया। जिसमें कहा गया कि इन दोनों के पास बैग में शराब मिली है और छेड़छाड़ करते हुए पकड़ाया है। इनको बचाना है तो जल्दी से इसी मोबाइल में पैसे भेजो। दोनों की पत्नियों ने किसी तरह से साढ़े चार हजार रुपया मोबाइल पर भेजा। जिसके बाद फोन बंद हो गया। तिलका बेदिया की बातों को परिजनों और ग्रामीणों को विश्वास नहीं हो रहा है। उनकी बातें बनावटी लग रही थी। तिलका बेदिया से पूछे जाने पर यही बाते बता रहा है। इसके बाद परिजनों ने गुमशुदगी को लेकर बासल थाना में आवेदन दिया। लेकिन अबतक कुछ नहीं हुआ। तिलका बेदिया को ढूंढकर लाने की बात कही गई। इसके बाद रामगढ़ एसपी को आवेदन देकर पुलिस से खोजबीन करने की गुहार लगाई। साथ ही तिलका बेदिया से कड़ाई से पूछताछ करने, जिस मोबाइल पर बात हुई और पैसे मांगे गए उसका लोकेशन की जांच कराने की मांग की। एक महीने बाद गए थे ढूढने एक माह के बाद तिलका बेदिया के साथ कुछ ग्रामीण रामवृक्ष को खोजबीन करने को लेकर बस्ती स्टेशन गए। वहां सीसीटीवी फुटेज का रिकार्ड देखा गया। लेकिन कुछ नहीं पता चला। कहा गया कि एक माह का डिटेल है। आपको आने में देरी हो गई है। लापता की पत्नी आरती देवी ने कहा कि उनके पति एकमात्र कमाऊ सदस्य है। 20 वर्षों से काम कर घर चला रहे थे। 5 बच्चों का जिम्मा उन्हीं के सर पर है। 4 बेटी एक बेटा है। दो बेटी की शादी हुई है। अभी घर पर उनके साथ बेटी गीतू कुमारी, काजल कुमारी, रीना कुमारी, लकी कुमार बेदिया रह रहे है। तिलका ने काम दिलाने के बहाने दिल्ली ले गया। यह लौट आया लेकिन मेरे पति नहीं आये। मुझे पूरा यकीन है मेरे पति के साथ कुछ अनहोनी हो गई है। लेकिन तिलका कुछ बता नहीं रहा। 42 दिनों से कुछ पता नहीं है। जिस कारण हम सभी का रोकर बुरा हाल है। बाईट --मज़दूर कि पत्नी बाईट --साथी मज़दूर
0
comment0
Report
JPJai Prakash
Mar 13, 2026 07:18:17
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार रात छांयसा थाने के एडिशनल एसएचओ एसआइ प्रदीप को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। उसने सड़क हादसे के एक मामले में कार्रवाई करने की एवज में शिकायतकर्ता से 40 हजार रुपये की मांग की थी। एसीबी जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार गांव छांयसा निवासी संजय के चचेरे भाई की वैन से 13 फरवरी को एक सड़क हादसा हो गया था। इसमें बाइक सवार रोहित नाम का युवक और उसका मामा घायल हो गए थे। उन्होंने वैन चालक के खिलाफ छांयसा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की जांच एसआइ प्रदीप कर रहे थे। इस मामले में दोनों पक्ष एक ही गांव के थे, इसलिए उनके बीच समझौता हो गया था। इस संबंध में दोनों पक्षों ने एसआइ प्रदीप को सूचित कर दिया। समझौते के आधार पर मुकदमा रद्द करने की एवज में उसने संजय के चचेरे भाई से 40 हजार रुपये की मांग की थी। संजय ने इस संबंध में एसीबी को शिकायत दे दी। गुरुवार रात एसीबी ने जाल बिछाकर पीएसआइ प्रदीप को थाने से ही 40 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ लिया। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।
0
comment0
Report
UJUmesh Jadhav
Mar 13, 2026 07:17:04
Thane, Maharashtra:छत्रपती शिवाजी महाराज मंदिर (शक्तीपीठ), मराडेपाडा ब दर्जाची मान्यता. शिव प्रेमींत आनंदाचे वातावरण. भिवंडी तालुक्यातील छत्रपती शिवाजी महाराज मंदिर (शक्तीपीठ), मराडेपाडा याला पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होळकर ग्रामीण यात्रास्थळ योजना (ब वर्ग) अंतर्गत क वर्ग ग्रामीण यात्रास्थळाचा ब वर्ग दर्जा देणेबाबतचा प्रस्ताव शासनाकडे सादर करण्यात आला होता. सदर प्रस्तावाची प्रधान सचिव (ग्रामविकास) यांच्या अध्यक्षतेखालील राज्य निकष समितीच्या दि. २८ फेब्रुवारी, २०२६ रोजीच्या बैठकीत छाननी करण्यात आली. सदरचा प्रस्ताव संदर्भीय शासन निर्णयातील निकषांनुसार परिपूर्ण सादर केला असल्याने, सदर यात्रास्थळास ब वर्ग दर्जा देण्याची बाब शासनाच्या विचाराधीन होती. यामुळे महाराष्ट्राचे राज्यपाल यांच्या आदेशानुसार व नावाने छत्रपतींच्या मंदिराला हा दर्जा देण्तात आला आहे. यासाठी आमदार किसन कथोरे यांनी सततचा पाठपुरावा करून मोलाचे सहकार्य केले असल्याचे विश्वस्थांकडून सांगण्यात आले. तसेच राज्याचे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडवाणीस व उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे यांनी मंजूरी दिल्यामुळे त्यांचेही विश्वसत राजू भाऊ चौधरी यांनी आभार मानले आहेत. मंदिराला ब दर्जा मिळाल्याने शिव प्रेमींत आनंदाचे वातावरण पसरले आहे.
0
comment0
Report
DDDeepak Dwivedi
Mar 13, 2026 07:07:05
0
comment0
Report
SPSatya Prakash
Mar 13, 2026 07:06:43
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर विधानसभा ब्रेकिंग- विधायक अजय चंद्राकर ने छत्तीसगढ़ में गोवंश के संरक्षण और कृत्रिम गर्भाधान का मुद्दा उठाया मंत्री ने चिराग योजना के बंद होने पर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने की घोषणा की चंद्राकर ने पूछा- मादा गोवंशी पशु 53 लाख बतलाया गया है. उनके गर्भाधान के लिए क्या नीति है. पशु प्रजनन और टीकाकरण के क्या कार्यक्रम है. कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने कहा- प्रदेश में दुधारू पशु के गर्भाधान के लिए कृत्रिम गर्भाधान केंद्र और उप केंद्र, उप ग्राम पशु चिकित्सालयों में पर्याप्त व्यवस्था है. राज्य में दुग्ध उत्पादन के लिए बछिया प्रजनन को बढ़ावा दे रहे. नस्ल सुधार कार्यक्रम से कृत्रिम गर्भाधान को बढ़ावा दे रहे हैं. 1 करोड़ 10 लाख 1228 में 33 हजार गर्भधारण के लक्ष्य पूरा किया गया चंद्राकर ने पूछा- चिराग योजना समय से पहले क्यों बंद हुई, जिम्मेदार कौन है ? मंत्री नेताम ने कहा, चिराग योजना बहुत महत्वपूर्ण योजना थी. पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यकाल में कुछ काम नहीं हुई. हमारी सरकार बनने के बाद इसमें प्रगति लाया गया. वर्किंग प्रोगेस न होने की वजह से नोटिस देकर बंद कर दिया गया. जांच कराएंगे, अधिकारियों की जवाबदेही तय करेंगे नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने पूछा- क्या गांव के बछीयो का संरक्षण किया है? क्या उन्हें दूध उत्पादन में शामिल करने योजना बनाया जा रहा कृषि मंत्री नेताम : 18 दिसम्बर 2025 को योजना के पैसे का समर्पण किया गया पूर्व सीएम बघेल ने कहा- आप जब क्षमता वान हैं तो आपने दो सालों में क्यों कुछ नहीं किया? कृषि मंत्री ने कहा- हमने पदों की भर्तियां की. योजना की बेहतरी के लिए काम कर रहे.....
0
comment0
Report
TSTripurari Sharan
Mar 13, 2026 07:06:16
Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी जिले में इन दिनों रसोई गैस की किल्लत से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। हालात ऐसे हैं कि उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर लेने के लिए सुबह से ही गैस गोदाम के बाहर लंबी कतार में खड़ा होना पड़ रहा है। कई जगहों पर लोग घंटों इंतजार करने के बाद भी खाली हाथ घर लौटने को मजबूर हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि एजेंसियों पर पर्याप्त गैस उपलब्ध नहीं कराई जा रही है, जबकि घरेलू जरूरतों के कारण लोग काफी परेशान हैं और मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इससे लोगों में नाराजगी भी बढ़ती जा रही है। वहीं दूसरी ओर जिलाधिकारी रिची पांडे ने जिले में रसोई गैस की किसी भी तरह की किल्लत से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की नजर पूरे मामले पर है। डीएम ने साफ तौर पर निर्देश दिया है कि अगर कहीं जमाखोरी या कालाबाजारी की शिकायत मिलती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
VAVINEET AGARWAL
Mar 13, 2026 07:05:18
Amroha, Uttar Pradesh:अमरौहा जनपद में एक यूट्यूबर की रील विवादों में आ गई है। वीडियो में भाजपा के नेताओं को लेकर मजाकिया अंदाज में टिप्पणी की गई है, जिसके बाद इलाके में चर्चा और नाराजगी दोनों देखने को मिल रही है। खबर के अनुसार अमरोहा में एक यूट्यूबर ने सोशल मीडिया पर अभद्र और अश्लील कंटेंट परोसने का मामला सामने आने की बात बताई है। वायरल रील में यूट्यूबर ने भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल, भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक हरपाल सिंह और मंडी धनौरा के विधायक राजीव तरारा को लेकर मजाकिया अंदाज में बातें कही हैं। वीडियो में एक पूर्व अध्यक्ष को हरपाल सिंह की पत्नी बताकर अभद्र मजाक किया गया, वहीं पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल के होटल को लेकर भी इशारों-इशारों में कहा गया कि वहां 10 रुपये की जगह 20 रुपये की चाय मिलती है। बताया जा रहा है कि गजरौला थाना क्षेत्र के तिगरी निवासी यूट्यूबर ने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए यह रील सोशल मीडिया पर अपलोड की थी।
0
comment0
Report
Mar 13, 2026 07:03:54
Hapur, Uttar Pradesh:एंकर।।-​हापुड़ जनपद में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज बढ़ती महंगाई, रसोई गैस की कालाबाजारी और गैस की किल्लत की अफवाहों क बीचे डीएम ऑफिस पर जोरदार प्रदर्शन किया है।कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिला कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया इस दौरान सपा कार्यकर्ता अपने कंधों पर खाली गैस सिलेंडर लेकर पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में खाली सिलेंडर लेकर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने दर्शाया कि आम जनता के लिए अब चूल्हा जलाना दूभर हो गया है प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि जनपद में गैस की भारी किल्लत है और इस संकट की आड़ में गैस की अवैध कालाबाजारी चरम पर है।कार्यकर्ताओं ने एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें गैस की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने और महंगाई पर लगाम लगाने की मांग की गई। ​आज मध्यम और गरीब वर्ग महंगाई की मार झेल रहा है। गैस सिलेंडरों के दाम आसमान छू रहे हैं और ऊपर से कालाबाजारी ने जनता की कमर तोड़ दी है। अगर जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो समाजवादी पार्टी सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
1
comment0
Report
Advertisement
Back to top