Back
दिल्ली गए मजदूर रामवृक्ष बेदिया की गुमशुदगी, 42 दिन बाद भी सुराग नहीं
JAJhulan Agrawal
Mar 13, 2026 07:18:53
Ramgarh Cantonment, Jharkhand
रामगढ़ के सालगो गांव के 42 दिन से दिल्ली गए लापता मजदूर का अबतक नहीं मिला सुराग परिजनों का रोकर है बुरा हाल रामगढ़ एसपी से लापता मजदूर की पत्नी ने खोजबीन की लगाई गुहार रामगढ़ के बासल थाना क्षेत्र के बीचा पंचायत अंतर्गत सालगो खुदिया टोला के रहने वाले रामवृक्ष बेदिया 41 वर्ष, पिता स्व. अलखु बेदिया दैनिक मजदूरी के लिए 42 दिन पहले दिल्ली गए जो लापता हो गए। जिसका अबतक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। जिससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मजदूर की पत्नी आरती देवी ने रामगढ़ एसपी से खोजबीन करने की गुहार लगाई है। पत्नी ने बताया कि उनके पति मजदूरी करते थे। गांव के तिलका बेदिया घर आये और कहा कि गुड़गांव में काम लगा देंगे। दोनों वहीं काम करेंगे। इसके बाद 29 जनवरी को ट्रेन पकड़कर दिल्ली चले गए। दिल्ली जाने के बाद तिलका बेदिया वापस आ गए और घर वालों को बताया कि रामवृक्ष लापता हो गया है। जो ट्रेन से लापता हो गया। तिलका बेदिया के अनुसार लापता मजदूर की पत्नी ने बताया की 29 जनवरी को तिलका बेदिया उनके पति को काम दिलाने के नाम पर गुड़गांव के लिए निकले। पतरातू स्टेशन से जम्मूतवी ट्रेन पकड़ दिल्ली 31 जनवरी को रात में पहुंचे।रातभर स्टेशन पर रुके। घर वालों से बात भी हुई। दूसरे दिन सुबह जिस नंबर पर काम करने वाले व्यक्ति से बात हो रहा था। उसको फोन करने पर संपर्क नहीं हो पाया। न ही फोन रिसीव किया गया। काफी देर इंतजार करने पर संपर्क नहीं बना तो। दोनों ने वापस घर आने की बात कही। इसके बाद तिलका बेदिया ने स्टेशन पर झारखंड जाने वाली ट्रेन का पता किया लेकिन उस दिन ट्रेन नहीं थी। फिर तिलका ने गोरखपुर यूपी का टिकट लिया। कहा इस तरह से वापस लौटेंगे। टिकट लेने के बाद दोनों स्टेशन से आगे बढ़े तो एक अनजान बाइक वाला उनसे पूछताछ की कहां जाना है। तो उसने छपरा बिहार जाने की बात कही। फिर एक ऑटो रुका जिसमें एक चालक और एक व्यक्ति बैठा था। बोला कि हमको भी छपरा जाना है। इसके बाद ऑटो में तिलका बेदिया और रामवृक्ष बेदिया को बैठाकर कुछ दूरी पर सुनसान जगह पर ले गए। जिसके बाद उनसे छिनतई की गई। सबसे पहले रामवृक्ष के 1500 रुपया छिन लिया गया। उसके बाद तिलका से मोबाइल छिन लिया गया और फरार हो गया। किसी तरह दोनों स्टेशन दिल्ली स्टेशन आये और गोरखपुर की ट्रेन बैठ गए। ट्रेन में बैठने पर देखा कि छिनतई करने वाले उसी बोगी में बैठे है। लेकिन उनलोगों ने दोबारा कुछ नहीं किया। ट्रेन चली तिलका व रामवृक्ष साथ थे। इसी बीच गोरखपुर पहुंचने से पहले बस्ती स्टेशन पर ट्रेन रुकी। जब ट्रेन चली तो रामवृक्ष अपनी सीट पर नहीं था। इधर-उधर देखा लेकिन नहीं मिला। फिर अकेले तिलका गोरखपुर पहुंचा। वहां से पैसेंजर ट्रेन से छपरा आया, फिर बस बैठकर रामगढ़ पहुंचा और वहां से घर 2 फरवरी को पहुंच गया। इस दौरान गांव में लापता होने की जानकारी दी। लापता की पत्नी आरती देवी ने बताया कि दिल्ली में जब ये लोग थे तब तिलका के नंबर से उनकी पत्नी के पास फोन आया। जिसमें कहा गया कि इन दोनों के पास बैग में शराब मिली है और छेड़छाड़ करते हुए पकड़ाया है। इनको बचाना है तो जल्दी से इसी मोबाइल में पैसे भेजो। दोनों की पत्नियों ने किसी तरह से साढ़े चार हजार रुपया मोबाइल पर भेजा। जिसके बाद फोन बंद हो गया। तिलका बेदिया की बातों को परिजनों और ग्रामीणों को विश्वास नहीं हो रहा है। उनकी बातें बनावटी लग रही थी। तिलका बेदिया से पूछे जाने पर यही बाते बता रहा है। इसके बाद परिजनों ने गुमशुदगी को लेकर बासल थाना में आवेदन दिया। लेकिन अबतक कुछ नहीं हुआ। तिलका बेदिया को ढूंढकर लाने की बात कही गई। इसके बाद रामगढ़ एसपी को आवेदन देकर पुलिस से खोजबीन करने की गुहार लगाई। साथ ही तिलका बेदिया से कड़ाई से पूछताछ करने, जिस मोबाइल पर बात हुई और पैसे मांगे गए उसका लोकेशन की जांच कराने की मांग की। एक महीने बाद गए थे ढूढने एक माह के बाद तिलका बेदिया के साथ कुछ ग्रामीण रामवृक्ष को खोजबीन करने को लेकर बस्ती स्टेशन गए। वहां सीसीटीवी फुटेज का रिकार्ड देखा गया। लेकिन कुछ नहीं पता चला। कहा गया कि एक माह का डिटेल है। आपको आने में देरी हो गई है। लापता की पत्नी आरती देवी ने कहा कि उनके पति एकमात्र कमाऊ सदस्य है। 20 वर्षों से काम कर घर चला रहे थे। 5 बच्चों का जिम्मा उन्हीं के सर पर है। 4 बेटी एक बेटा है। दो बेटी की शादी हुई है। अभी घर पर उनके साथ बेटी गीतू कुमारी, काजल कुमारी, रीना कुमारी, लकी कुमार बेदिया रह रहे है। तिलका ने काम दिलाने के बहाने दिल्ली ले गया। यह लौट आया लेकिन मेरे पति नहीं आये। मुझे पूरा यकीन है मेरे पति के साथ कुछ अनहोनी हो गई है। लेकिन तिलका कुछ बता नहीं रहा। 42 दिनों से कुछ पता नहीं है। जिस कारण हम सभी का रोकर बुरा हाल है। बाईट --मज़दूर कि पत्नी बाईट --साथी मज़दूर
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
35
Report
KSKashish Singh
FollowMar 13, 2026 08:08:520
Report
0
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowMar 13, 2026 08:08:290
Report
KBKuldeep Babele
FollowMar 13, 2026 08:08:11Jabalpur, Vehicle Fac. Jabalpur, Madhya Pradesh:जिला प्रशासन की टीम ने मुखबिर की सूचना पर एक डॉक्टर के घर देर रात मारा छापा
डॉक्टर दीपक यादव के यहां मिला महिलाओं का पोषण आहार
शटर का ताला तोड़ कर 140 बोरी शासकीय पोषण आहार किया जप्त
पोषण आहार की काला बाजारी की जताई जा रही आशंका
जाँच में जुटी जिला प्रशासन की टीम
जबलपुर के थाना घमापुर क्षेत्र का मामला
0
Report
SNShashi Nair
FollowMar 13, 2026 08:07:450
Report
PKPradeep Kumar
FollowMar 13, 2026 08:06:340
Report
AYAmit Yadav
FollowMar 13, 2026 08:06:180
Report
BSBIRENDRA SINHA
FollowMar 13, 2026 08:06:040
Report
MTMD. TARIQ
FollowMar 13, 2026 08:05:530
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowMar 13, 2026 08:05:380
Report
TTTRIPURESH TRIPATHI
FollowMar 13, 2026 08:05:240
Report
JSJitendra Soni
FollowMar 13, 2026 08:05:080
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 13, 2026 08:04:480
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 13, 2026 08:04:30Noida, Uttar Pradesh:KANPUR (UP): SECURITY TIGHTENED AHEAD OF FRIDAY PRAYER/ VISUALS/ RAGHUBIR LAL (POLICE COMMISSIONER KANPUR)
0
Report