BJP ने 2025 विधानसभा bye-election के उम्मीदवार घोषित किए: Budgam, Nagrota समेत अन्य सीटें
Srinagar, BJP Announces Candidates for Upcoming Assembly Bye-Elections 2025 Aga Syed Mohsin to Contest from Budgam, Devyani Rana Named for Nagrota Seat The Central Election Committee of the Bharatiya Janata Party (BJP) has approved the list of candidates for the Assembly Bye-Elections 2025 scheduled to be held across several states, including Jammu and Kashmir, Jharkhand, Odisha, and Telangana. According to an official press release issued from the BJP’s central headquarters in New Delhi, the party has announced Aga Syed Mohsin as its candidate for the Budgam Assembly constituency and Sushri Devyani Rana for the Nagrota constituency in Jammu and Kashmir. In Jharkhand, Shri Babualal Soren will contest from Ghatshila (ST), while in Odisha, the party has fielded Shri Jay Dholakia from Nuapada. For the Jubilee Hills constituency in Telangana, Lankala Deepak Reddy has been named as the BJP candidate. The list was officially signed and released by Arun Singh, National General Secretary and Chief Spokesperson of BJP, following the approval of the Central Election Committee. The party has stated that the selected candidates represent “strong grassroots connections and leadership potential” in their respective constituencies.0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
वाराणसी MLC में सपा-BJP भिड़े, मतदान केंद्र पर धक्का-मुक्की
Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप/ वाराणसी में हुए MLC चुनाव के दौरान मतदान केंद्र पर जमकर हंगामा देखने को मिला। बताया जा रहा है कि मतदान केंद्र पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक के बाद धक्का-मुक्की हो गई। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और धक्का-मुक्की साफ तौर पर देखी जा सकती है। हालांकि वीडियो की आधिकारिक पुष्टि Zmedia नहीं करता है। सूत्रों के अनुसार, मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की में बदल गया। मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया।0
0
Report
2047 संकल्प के साथ रायपुर में ओड़िया समाज ने युवा शक्ति को प्रोत्साहित किया
Begun, Rajasthan:संस्कृति, सेवा और युवा शक्ति के संगम से विकसित भारत 2047 का संकल्प.. राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ सर्व ओड़िया समाज की ओर से नुआखाई भेंटघाट, सेवा सम्मान पर्व और युवा प्रबोधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया.. कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के छत्तीसगढ़ आगमन पर उनका अभिनंदन किया गया.. इस दौरान ओड़िया समाज की सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण, सामाजिक समरसता और सेवा भावना को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया.. युवाओं को शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार और उद्यमिता के लिए प्रेरित किया गया.. प्रदेश अध्यक्ष पुरंदर मिश्रा ने सहयोगियों के प्रति आभार जताते हुए युवाओं की राष्ट्र निर्माण में भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया..0
0
Report
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर बंगला साहिब के पास प्रदर्शन
New Delhi, Delhi:मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR को रद्द करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया है, बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास अशोका रोड पर प्रदर्शन किया गया है। पीपल अगेंस्ट SIR’ गठबंधन के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया है। प्रदर्शन में शामिल लोगो का कहना है की जब तक ज्ञानेश कुमार अपने पद से इस्तीफा नहीं देते, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा0
0
Report
Advertisement
मुंगेली: 17 वर्षीय बालिका के अंधे कत्ल की गुत्थी 72 घंटे में सुलझी, प्रेमी व उसका साथी गिरफ्तार
Mugali, Chhattisgarh:मुंगेली के ग्राम नेवासपुर में 17 वर्षीय नाबालिग बालिका की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी 72 घंटे में सुलझा ली है। मुख्य आरोपी अजीत घृतलहरे (22) ने दूसरे युवक से बातचीत के शक में दीवार फांदकर घर में घुसकर बालिका का गला घोंट दिया था। वारदात को सामान्य मौत दिखाने के लिए उसने शव को बिस्तर पर लिटा दिया था। पुलिस ने आरोपी अजीत और उसके सहयोगी साहिल खाण्डे (20) को गिरफ्तार कर प्रयुक्त बाइक जब्त कर ली है।0
0
Report
नारायण सेवा संस्थान ने गोमाती के लिए मॉड्यूलर कृत्रिम अंग से फिर चलना कराया
Udaipur, Rajasthan:नारायण सेवा संस्थान की पहल: अब कृत्रिम पैर के सहारे चलेगी दिव्यांग गोमाता तकनीक और सेवा का अनूठा संगम, मॉड्यूलर कृत्रिम अंग लगाकर गोमाता को फिर चलाया संवेदना जब संकल्प बनती है, तो सेवा की राह केवल मनुष्यों तक सीमित नहीं रहती, वह मूक प्राणियों की पीड़ा भी समझती है। नारायण सेवा संस्थान ने इसी मानवीय दृष्टिकोण का परिचय देते हुए दुर्घटना में अपना अगला बायां पैर गंवा चुकी एक गोमाता को मॉड्यूलर कृत्रिम अंग लगाकर फिर से चलने में मदद की है। संस्थान की यह पहल आधुनिक तकनीक के साथ जीवमात्र के प्रति करुणा और सेवा का प्रेरक उदाहरण बन गई है। कुछ दिन पहले संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल के संज्ञान में आया कि राजसमंद जिले के घोड़ाघाटी में एक गोमाता का दुर्घटना में अगला बायां पैर कट गया है। चलने-फिरने में असमर्थ गोमाता की पीड़ा ने उन्हें संवेदनशीलता के साथ तत्काल पहल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने संस्थान के प्रोस्थेटिक्स एंड ऑर्थोटिक्स (पीएंडओ) विभाग को विशेषज्ञ टीम गठित कर मौके पर भेजा。 टीम ने गोमाता की शारीरिक स्थिति, प्रभावित पैर और कृत्रिम अंग लगाने की संभावनाओं का बारीकी से आकलन किया। उसकी बनावट और जरूरतों के अनुरूप कृत्रिम अंग तैयार करने के लिए आवश्यक माप लिए गए। इसके बाद संस्थान की पीएंडओ हेड डॉ. मानस रंजन साहू ने स्वयं तकनीकी जिम्मेदारी संभाली। गोमाता के माप के अनुरूप विशेष सामग्री, सटीक मॉडलिंग, मजबूती और फिटमेंट को ध्यान में रखते हुए मॉड्यूलर नारायण आर्टिफिशियल लिंब तैयार किया गया; कृत्रिम अंग तैयार होने के बाद तकनीकी टीम दोबारा घोड़ाघाटी पहुंची और विशेषज्ञता के साथ उसका फिटमेंट किया। कृत्रिम पैर के सहारे गोमाता को खड़ा कर चलाने का प्रयास सफल रहा। जिस गोमाता के लिए कुछ कदम चलना भी कठिन हो गया था, उसे दोबारा अपने पैरों पर खड़े होकर आगे बढ़ते देख मौके पर मौजूद लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। यह दृश्य केवल तकनीकी सफलता नहीं, बल्कि उस संवेदना की जीत भी था, जिसने एक मूक प्राणी की पीड़ा को समझकर उसके जीवन में नई संभावना जगाई。 इस उपलब्धि पर संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “दुर्घटना में दिव्यांग हुए व्यक्ति अपनी पीड़ा शब्दों में व्यक्त कर सकते हैं, लेकिन किसी मूक प्राणी के दर्द को समझने के लिए संवेदनशील हृदय चाहिए। गोमाता अपनी तकलीफ बता नहीं सकती थी, लेकिन उसकी पीड़ा को महसूस करना हमारा दायित्व था। हमें खुशी है कि संस्थान की तकनीकी दक्षता और सेवा भावना के माध्यम से उसे फिर से अपने पैरों पर खड़े होकर चलने में मदद मिल सकी।” नारायण सेवा संस्थान लंबे समय से दिव्यांगजनों को आधुनिक कृत्रिम अंगों और सहायक उपकरणों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है। घोड़ाघाटी की गोमाता के लिए किया गया यह प्रयास दर्शाता है कि तकनीक का वास्तविक उद्देश्य केवल सुविधा जुटाना नहीं, बल्कि पीड़ा कम करना और जीवन को बेहतर बनाना भी है.0
0
Report
झालावाड़ के रायपुर में चोर ने घर से 1.85 लाख नकद और चांदी चुरा ली
Jhalawar, Rajasthan:पि़ड़ावा (झालावाड़) झालावाड़ जिले के रायपुर थाना क्षेत्र के नकलंग गाँव में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक रिहायशी मकान में घुसकर कमरे में अंदर रखे करीब 1 लाख 85 हजार रुपये की नगदी व चांदी के गहने चुरा लिए। पीड़ित शोभाराम ने जानकारी देते हुए बताया कि उसके मकान के एक कमरे के अंदर अलमारी में एक लाख 85 हजार रुपये नकद व करीब 1 किलो चांदी के गहने रख रखे थे। रात के समय अज्ञात चोर घर में घुस आए और अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे 1 लाख 85 हजार रुपये नकद व 1 किलो चांदी के गहने चुरा ले गए। पीड़ित परिवार ने जब सुबह कमरे के अंदर देखा तो कमरे के अंदर का पूरा सामान बिखरा हुआ था। और नगदी व गहने गायब थे। पुलिस ने घटना की सूचना पुलिस को दी सूचना पर मौके पर पहुंची रायपुर थाना पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से जायजा लिया। पुलिस ने अनुसंधान शुरू कर दिया है。0
0
Report
Advertisement
अजमेर नेहरू नगर के कबाड़ गोदाम में भीषण आग, दमकल ने काबू पाया
Ajmer, Rajasthan:एजमेर के मदार क्षेत्र स्थित नेहरू नगर में शारदा धर्म कांटे के पीछे एक कबाड़ गोदाम में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया.. गोदाम में रखे स्क्रैप के टायरों में अज्ञात कारणों से आग लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया..जानकारी के अनुसार, गोदाम में ट्रकों के खराब इंजिन और स्क्रैप के टायर रखे हुए थे टायरों में लगी आग के कारण लपटें तेजी से फैलने लगीं.. वहीं, खराब इंजनों से निकले ऑयल के चलते आग का दायरा और बढ़ गया..घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं दमकल की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया..इस दौरान समय रहते गोदाम में मौजूद समर और मोटर की मदद से भी पानी डालकर आग बुझाने के प्रयास किए गए... गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई घटना के दौरान गोदाम में कई मजदूर काम कर रहे थे...0
0
Report
टोंक में भाजपा की जीत का दावा, भदेल ने विपक्ष पर निशाना साधा
Tonk, Rajasthan:टोंक में भाजपा की जीत का दावा, अन्य दलों पर अनीता भदेल ने साधा निशाना टोंक जिला परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा की जिला प्रभारी एवं अजमेर विधायक अनीता भदेल ने टोंक में भाजपा की बड़ी जीत का दावा किया। जी मीडिया संवाददाता भूपेंद्र सिंह से खास बातचीत में भदेल ने अन्य राजनीतिक दलों पर निशाना साधते हुए उन्हें अवसरवादी बताया। भदेल ने कहा कि अन्य पार्टियां मौसम में कुकुरमुत्तों की तरह दिखाई देती हैं, जबकि भाजपा लगातार जनता के बीच रहकर काम करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास के मुद्दे पर राजनीति करती है, वहीं कांग्रेस पर अराजकता फैलाने का आरोप लगाया। भदेल ने आगामी चुनाव को लेकर भाजपा की जीत का भरोसा जताया। उनके बयान से टोंक में चुनावी माहौल के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।0
0
Report
बाबूलाल खराड़ी का विवादित बयान वायरल: हिन्दू नहीं मानने वालों को गांव से बाहर निकालने की धमकी
Udaipur, Rajasthan:कैबिनेट मंत्री बाबูลाल खराड़ी का एक बयान शोसल मिडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमे में वे बिना किसी का नाम लिए बोल रहे है कि ऐसे लोगो का मुंह काला करके गांव से निकाल देना चाहिए जो खुद को हिन्दू नही मानते। खराड़ी ने सवाल उठाया कि जब वे खुद को हिंदू नहीं मानते, तो क्या वे हमारी पुरानी परंपराओं को बंद कर देंगे? उन्होंने कहा कि भारत ही एकमात्र ऐसा देश है, जहां हिंदू सुरक्षित रह सकता है। अगर यह देश भी नहीं रहा तो हमें किसी समुद्र में जाकर डूबना होगा या फिर ऊपर जाना पड़ेगा। हालांकि जनजाति मंत्री खराड़ी ने अपने भाषण में सीधे तौर पर किसी पार्टी का नाम नहीं लिया। लेकिन इशारों ही इशारों में उनके निशाने पर भारतीय आदिवासी पार्टी के कार्यकर्ता ही थे। वे पंचायतीराज चुनाव के माहौल के बीच तीन दिन पहले ओगणा में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। खराड़ी ने कहा कि अभी नवरात्रि गई है। इस दौरान हम सबने देवी माता की पूजा और उपासना की है। लोग सभी देवरो में गए होंगे और घर नहीं जाकर वहीं जमीन पर सोए होंगे। उन्होंने कहा कि यह सब आदिवासी समाज की विरासत है, जो हमारे पूर्वजों ने हमें दी है। हम अपने पूर्वजों और माताजी की पूजा करते हैं, तो क्या ये लोग इसे बंद कर देंगे, आखिर ये लोग चाहते क्या हैं, दरअसल खराड़ी तीन दिन पहले ओगना इलाके में सभा को सम्बोधित कर रहे थे।इस दौरान उन्होंने यह बातें कही।0
0
Report
Advertisement
आइवी काउंटी निर्माणाधीन साइट पर 12वीं मंजिल से गिरकर मजदूर मौत, ठेकेदार फरार
Noida, Uttar Pradesh:निर्माणाधीन सोसाइटी के 12वीं मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत -सेक्टर 113 थाना क्षेत्र के सेक्टर 115 स्थित आइवी काउंटी सोसायटी के मामला नोएडा : थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के सेक्टर-115 स्थित आइवी काउंटी निर्माणाधीन सोसायटी में काम करते समय 12वीं मंजिल से कामगार की शुक्रवार सुबह गिरकर मौत हो गई। कामगार के स्वजन और साथियों ने मिलकर नाराजगी जताई। पुलिस ने स्वजन को समझाया और शव पोस्टमार्टम को भेजा। उधर, ठेकेदार घटना के बाद से भागा हुआ है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। सेक्टर -113 थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर- 115 में आइवी काउंटी नाम की सोसाइटी निर्माणाधीन है। वहां पर बंगाल के उत्तर दिनाजपुर के मौलानी का जावेद फोरमैन लेबर इंचार्ज था। वह शुक्रवार को 12वीं मंजिल पर काम करते समय गिर गया। उसकी मौत हो गई। फोरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य जुटाए। उन्होंने बताया कि ठेकेदार फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
GRP सिपाही की पिटाई का VIDEO वायरल, लाइन हाजिर, जांच शुरू
Ghaziabad, Uttar Pradesh:जीआरपी पुलिस के एक सिपाही का युवक की पिटाई करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। वीडियो में सिपाही एक युवक को पीटते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही युवक की पिटाई किए जाने की वजह का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वीडियो में सिपाही युवक के साथ मारपीट करता नजर आ रहा है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सिपाही ने युवक की पिटाई किन परिस्थितियों में और किस वजह से की थी। मामले में पुलिस अधिकारियों की ओर से कार्रवाई करते हुए सिपाही को लाइन हाजिर किया गया है। वायरल वीडियो0
0
Report
आगरा एमएलसी चुनाव: SP उम्मीदवार के आरोपों से बूथ कैप्चरिंग पर हंगामा
Agra, Uttar Pradesh:आगरा एमएलसी चुनाव में महासंग्राम, सपा प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल कैमरे के सामने फूट फूट कर रोये, सपा प्रत्याशी ने प्रशासनिक अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप खेरागढ़, फतेहाबाद और छत्ता में भाजपा पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं होने का लगाया आरोप सरकारी मशीनरी पर दुर्व्यवहार करने का सपा प्रत्याशी का आरोप चुनाव प्रक्रिया और न्याय व्यवस्था से भरोसा उठने की कही बात भावुक होकर बोले—शाही जामा मस्जिद जाकर इस्लाम कबूल करेंगे एमएलसी चुनाव में सपा प्रत्याशी ने प्रशासन की भूमिका पर उठाए सवाल खुलेआम हो रही बूथ कैप्चरिंग,खाने के नाम पर कमरा बंद कर हुई मनमानी शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के बीच सियासी घमासान तेज मेरे परिवार के साथ मुझे भी डाल दें जेल में, सपा प्रत्याशी के आरोपों से आगरा में चुनावी माहौल गरमाया फतेहाबाद ब्लॉक में भी बूथ कैप्चरिंग का तथाकथित वीडियो भी हुआ है वायरल0
0
Report
Advertisement
जींद में बिजली-पानी की हड़ताल से आम जनता की जिंदगी बुरी तरह प्रभावित
Jhanj Kalan, Haryana:बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से जींद में हाहाकार नरवाना में बिजली-पानी का संकट! हड़ताल से जनजीवन बेहाल, बाजारों में पसरा सन्नाटा बिजली गुल, पानी गायब! बच्चों को बिना नहाए जाना पड़ा स्कूल, दुकानदारों का कारोबार ठप त्योहारी सीजन में बिजली का झटका! छोटी दुकानदारों से बड़े उद्योगों तक कामकाज चौपट रात अंधेरे में गुजरी, दिन में ठप कारोबार! बिजली-पानी के संकट से जींद में त्राहिमाम एंकर हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब आम जनता की जिंदगी पर भारी पड़ने लगा है। जिला जींद में बिजली और पानी की व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित होने से लोगों को भारी परेशानियाँ का सामना करना पड़ रहा है। कहीं रात अंधेरे में गुजरी, तो कहीं सुबह पानी नहीं मिला। हालात ऐसे हैं कि बच्चों को बिना नहाए स्कूल जाना पड़ा, वहीं बाजारों में दुकानदार हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं और मशीनें बंद पड़ी हैं। त्योहारों के सीजन में बिजली संकट ने व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है। आखिर आम जनता और कारोबारियों को इस परेशानी से कब राहत मिलेगी? देखिए ये रिपोर्ट। VO-1 — बिजली-पानी के संकट से हाहाकार जिला जींद में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बिजली नहीं होने के कारण कई इलाकों में लोगों को रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी, वहीं पानी की आपूर्ति पर भी असर पड़ा है। सुबह घरों में पानी की किल्लत के चलते बच्चों को बिना नहाए ही स्कूल के लिए निकलना पड़ा। बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के प्रभावित होने से आम आदमी की परेशानी बढ़ गई है। VO-2 — बाजारों में सन्नाटा, मशीनें बंद बिजली संकट की मार अब बाजारों और कारोबार पर भी साफ दिखाई दे रही है। छोटी दुकानों से लेकर बड़े उद्योगों तक कामकाज प्रभावित हो रहा है। कहीं दुकानों में मशीनें बंद पड़ी हैं, तो कहीं दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करते नजर आ रहे हैं। बिजली पर निर्भर काम करने वाले कारीगरों और मिस्त्रियों के सामने भी रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। काम ठप होने से व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। VO-3 — त्योहारों के सीजन में कारोबार चौपट त्योहारों का सीजन होने के कारण बाजारों में कारोबार की उम्मीद थी, लेकिन बिजली संकट ने व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है। दुकानदारों का कहना है कि बिजली नहीं होने के कारण कामकाज बुरी तरह प्रभावित हुआ है। हालात ऐसे रहे कि रात को भी कई दुकानदारों को समय से पहले दुकानें बंद करके घर लौटना पड़ा। व्यापारियों का सवाल है कि जब त्योहारों के दिनों में ही कारोबार नहीं चल पाएगा, तो नुकसान की भरपाई कैसे होगी? अब लोगों को इंतजार है कि बिजली-पानी की व्यवस्था कब सामान्य होगी और उन्हें इस संकट से कब राहत मिलेगी। बाइट और विजुअल प्लान बाइट: परेशान दुकानदार — बिजली संकट, कारोबार में नुकसान और त्योहारों पर पड़ रहे असर को लेकर। * विजुअल 1: बाजारों में पसरा सन्नाटा, खाली दुकानें और कम आवाजाही। * विजुअल 2: बंद पड़ी मशीनें, काम के इंतजार में बैठे दुकानदार और मिस्त्री। * विजुअल 3: बिजली-पानी की परेशानी से जूझते लोग और सुबह की दिनचर्या के दृश्य। जींद से गुलशन चावला रिपोर्टर0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं
Surajpur, Chhattisgarh:0
0
Report
बकड़ा के दो निवासी मंदारमोनि में डूबे, एक का शव मिला, दूसरा लापता
Howrah, West Bengal:পুজোর ছুটিতে মন্দারমনি বেড়াতে গিয়ে সমুদ্রে তলিয়ে গেল বাঁকড়ার দুই বাসিন্দা। তাদের একজনের দেহ উদ্ধার হলেও অন্যজন এখনো নিখোঁজ। পরিবারের লোকেরা এমনটাই জানিয়েছেন। গত বুধবার বিজয় দশমীর দিনে বাঁকড়া থেকে ৬ জন মন্দারমনি বেড়াতে যান। গতকাল বিকালে এদের মধ্যে দুজন পেশায় দর্জি শাহিল খান এবং শাহিদ খান সম্পর্কে ভাগ্নে এবং জামাইবাবু দুজন সমুদ্রে স্নান করতে নামলেও বাকি চারজন হোটেলে ছিলেন। দুপুর সাড়ে তিনটে নাগাদ শেষবার বাড়ির লোকের সঙ্গে কথা হয় ওই দুজনের। এরপর স্নানে বের হন। সমুদ্রের স্নান করতে নেমে শাহিল খান (২২) এবং শাহিদ খান (২২) দুজনে তলিয়ে যান। খবর পেয়ে ঘটনাস্থলে ছুটে যায় মন্দারমনি কোস্টাল থানার উদ্ধারকারী দল। তল্লাশির পর ওই দল শাহিল খানের দেহ উদ্ধার করলেও শাহিদ খান নিখোঁজ রয়েছেন। তার খোঁজে তল্লাশি চালানো হচ্ছে।ognose.suchas শুরু। এমনটাই জানিয়েছেন পরিবারের লোকেরা।বাইশ বছরের তরতাজা দুই যুবকের মৃত্যুতে গোটা এলাকায় শোকের ছায়া নেমে এসেছে। পরিবারের লোকেরা এখনো দুর্ঘটনার কথা বিশ্বাস করতে পারছেন না। তারা অপেক্ষা করছেন কখন ঘরের ছেলেরা ঘরে ফেরেন।0
0
Report
Advertisement
