Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
190010
Ashvani Handa ने भारत की कूटनीति पर सवाल उठाए, चुप्पी पर बहस तेज
FWFAROOQ WANI
Mar 05, 2026 10:49:45
Srinagar,
क्या यह संतुलित कूटनीति है… या कायरता भरी खामोशी? सामाजिक कार्यकर्ता और राजनीतिक विश्लेषक Ashvani हांडा ने भारत की कूटनीति पर सवाल उठाया और कहा कि ईरानी समुद्री जहाज पर जो हमला हुआ वो हमारे महमान थे l उन्होंने भारत की चुपी पर भी सवाल उठाए l
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MMMohammad Muzammil
Mar 05, 2026 12:15:38
Dehradun, Uttarakhand:यमुना नदी में अवैध खनन की शिकायत पर आज खनन विभाग की टीम ढालीपुर क्षेत्र में छापेमार कार्रवाई कर गई। खनन विभाग की टीम के यमुना नदी में प्रवेश करने पर खनन कारोबारियों में हड़बड़ी मच गई। टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में लिप्त 8 ट्रैक्टर ट्रॉलियों को सीज कर दिया। विभाग ने यमुना नदी के किनारे चल रहे खनन पट्टों में भारी अनियमितताएं पाए जाने पर 3 पट्टों को भी मौके पर ही सीज कर डाला। दरअसल बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर यमुना नदी में अवैध खनन के वीडियो वायरल हो रहे थे। संज्ञान लेते हुए आज ढालीपुर क्षेत्र में अचानक छापेमार कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में लिप्त 8 ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज कर दिया; भारी अनियमितताओं के चलते चल रहे 3 खनन पट्टों पर भी कार्रवाई की गई। जिलाधिकारी का कहना है कि यमुना नदी के किनारे चल रहे क्रेशर प्लांटो पर भी बड़ी अनियमितताओं की सूचना मिल रही है, जिन पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
Mar 05, 2026 12:15:07
Ghaziabad, Uttar Pradesh:बिग ब्रेकिंग ग्रेटर नोएडा  उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुँचे   KDSG सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल किया उद्घाटन। तृतीय तल पर स्टेट ऑफ द आर्ट CTBS OTS कैथलैब का किया दौरा। हॉस्पिटल के फाउंडर व डाइरेक्टर कपिल देव द्वारा स्वागत/उदबोधन तथा मंच पर अतिथिगणों का स्वागत व प्रतीक चिन्ह किये भेट। दादरी विधायक तेजपाल नागर ने अपने सम्बोधन मैं मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद। क्षेत्रीय सांसद डॉ महेश शर्मा ने योगी आदित्यनाथ के कार्यों की करी सराहना। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने  सम्बोधन मैं हॉस्पिटल के फाउंडर डायरेक्टर कपिल देव की सराहना के साथ साथ उत्तरप्रदेश की सरकार की गिनाई उपलब्धियां। KDSG सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के उद्घाटन के दौरान क्षेत्रीय सांसद, डॉ महेश शर्मा, विधायक तेजपाल नागर, ठाकुर धीरेन्द्र सिंह, एम एल सी श्री चन्द्र शर्मा, प्रभारी मंत्री कुँअर ब्रजेश सिंह, जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, महेश चौहान सहित तमाम नेता रहे मौजूद।
0
comment0
Report
DRDivya Rani
Mar 05, 2026 12:06:00
Panchkula, Haryana:स्नेचर को जड़े लात-घूंसे दरअसल, पंचकूला के सेक्टर-21 में पार्क के पास टीचर मीनाक्षी अपना पालतू कुत्ता घुमाने को निकलीं थी। तभी एक युवक ने उनकी चेन खींचने की कोशिश की, जिसके बाद उन्होंने लात-घूंसा मारा। टीचर ने बचाव के शोर भी मचाया। लात-घूंसे पड़ने के बाद स्नेचर चेन लेने में असफल हो गया। जिसके बाद महिला ने उसका काला जैकेट पकड़ लिया, वह घबरा कर जैकेट निकाल कर भाग गया । फिर उन्होंने चेन चैक की तो पंडल समेत सड़क पर मिल गई पति-भाई और पिता आर्मी अफसर मीनाक्षी, आर्मी स्कूल में टीचर रहीं हैं। उनके पति कर्नल लोकेश शर्मा के अनुसार, उनकी पत्नी मीनाक्षी के भाई व पिता भी आर्मी में अफसर हैं। आर्मी में रहते ही, उन्होंने ताइक्वांडो का प्रशिक्षण लिया था, जिसकी वजह से वे आरोपी का मुकाबला कर पाई。 SHO बोले- CCTV फुटेज चेक कर रही पुलिस पंचकूला सेक्टर-20 थाना के SHO सोमबीर ढाका ने बताया कि कर्नल की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्नेचर की तलाश के लिए आसपास के एरिया की सीसीटीवी फुटेज चेक की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Mar 05, 2026 12:05:39
0
comment0
Report
RKRupesh Kumar
Mar 05, 2026 12:05:26
Betul, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के आठनेर तहसील के आष्टी गांव में गेहूं के खेत में अचानक भीषण आग लगने से किसान की लाखों रुपये की फसल जलकर राख हो गई। जानकारी के मुताबिक आष्टी और मेड़ा छिंदवाड़ के बीच सड़क किनारे किसान कैलाश आजाद ने करीब 8 से 10 एकड़ में गेहूं की फसल बोई थी। अचानक लगी आग की चपेट में आने से करीब डेढ़ एकड़ गेहूं पूरी तरह जल गया। खेत के पास लगे बिजली ट्रांसफार्मर से चिंगारी गिरने की आशंका जताई जा रही है,हालांकि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है, लेकिन इस घटना के बाद खेतों के पास ट्रांसफार्मर और बिजली लाइन होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 05, 2026 12:05:12
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के नीमकाथाना इलाके के झिराना गांव में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका का नाम झिराना निवासी माया देवी है। मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया। शव स्थानीय पीहर पक्ष की मौजूदगी में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। झिराना निवासी माया देवी ने बुधवार की शाम अपने कमरे में फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी और शव को नीमकाथाना जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। उपखंड अधिकारी राजवीर यादव मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले की जांच अधिकारी द्वारा की जाएगी।
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Mar 05, 2026 12:05:02
Jodhpur, Rajasthan:मिडिल ईस्ट में ईरान और इजरायल के बीच अचानक युद्ध शुरू होने के चलते भयावय हालत बन गए। दुबई में फंसे जोधपुर के करीब 120 श्रद्धालु फंस गए थे वे आखिरकार सुरक्षित अपने घर लौट आए। बीती रात जैसे ही ये श्रद्धालु भारत पहुंचे, आज जोधपुर पहुंचने के दौरान एयरपोर्ट पर उनके परिजनों ने फूल-मालाओं और खुशी के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान माहौल भावुक हो गया और कई परिवारों की आंखें खुशी से नम हो गईं। दरअसल, जोधपुर से 120 श्रद्धालु धार्मिक यात्रा पर दुबई गए हुए थे। इसी दौरान मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया, जिससे उनकी वापसी की फ्लाइट्स और यात्रा व्यवस्था प्रभावित हो गई। हालात बिगड़ने के कारण श्रद्धालु कुछ समय के लिए दुबई में ही फंस गए थे। श्रद्धालुओं ने बताया कि इस मुश्किल समय में सरकार या किसी राजनेता की ओर से उन्हें कोई खास मदद नहीं मिली। उनकी मदद दुबई में रह रहे भारतीय समुदाय ने की। खास तौर पर माली समाज, माहेश्वरी समाज और अन्य भारतीयों ने आगे आकर उनकी सहायता की। श्रद्धालुओं के अनुसार, दुबई में उन्हें कई जगह भोजन मुफ्त में मिला, लेकिन युद्ध जैसे हालात के कारण वहां होटल के किराये और फ्लाइट टिकटों के दाम कई गुना बढ़ गए थे। मजबूरी में उन्हें ये खर्च खुद ही उठाना पड़ा。 श्रद्धालु मनोहर लाल जी महाराज ने बताया कि अचानक हालात बिगड़ने से वे लोग दुबई में ही रुक गए थे। हालांकि जहां वे ठहरे हुए थे वहां किसी तरह का खतरा नहीं था और सभी श्रद्धालु सुरक्षित थे। उन्होंने बताया कि तनाव के कारण फ्लाइट, होटल और ट्रांसपोर्ट के किराए अचानक बहुत बढ़ गए थे。 फिलहाल सभी श्रद्धालु सुरक्षित जोधपुर पहुंच गए हैं और अपने परिवारों के बीच लौटकर राहत महसूस कर रहे हैं। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किसी त्योहार से कम नहीं था।
0
comment0
Report
NBNARAYAN BEHERA
Mar 05, 2026 12:04:26
Paradeep, Odisha:Paradip ବନ୍ଦରର ୫୫ତମ national safety सप्ताह ପାଳନ ସମୟରେ Chennai RADHA Engineering Company ତରଫରୁ ପଦଯାତ୍ରା କରାଯାଇଛି। ପାରାଦୀପ ବନ୍ତର ଅଧ୍ୟକ୍ଷ ପି.ଏଲ. Haranad ସବୁଜ ପତାକା ଦେଖାଇ ଉଦଘାଟନ କରିଥିଲେ। ଏହି ସଚେତନତା ପଦଯାତ୍ରା ○ Administrative भवनରୁ ବାହାରି ବନ୍ଦରର ୪ ନମ୍ବର ଫାଟକ ନିକଟରେ ପହଞ୍ଚିଥିଲା। ବନ୍ଦର ସୁରକ୍ଷା, ତାଲିମ, ମନୋଭାବ ବଦଳାଇବା ଏବଂ ଉପଯୁକ୍ତ ବ୍ୟକ୍ତିଗତ ପ୍ରତିରକ୍ଷା ଉପକରଣ ଯୋଗାଇବାକୁ ବନ୍ଦର ପ୍ରଶାସନ ଧ୍ୟାନ ଦେଇଆସିଛି। ଆଗକୁ ବନ୍ଦରର କାର୍ଯ୍ୟ କରୁଥିବା ସମସ୍ତ କର୍ମଚାରୀ ଓ ଶ୍ରମିକଙ୍କୁ ସୁରକ୍ଷା ତାଲିମ ଦିଆଯିବ। ସୁରକ୍ଷା ତାଲିମ ନେଉନଥିବା କର୍ମଚାରୀ ବା ଶ୍ରମିକ ମାନଙ୍କୁ ବନ୍ଦରମଧ୍ୟକୁ ପ୍ରବେଶ କରାଯିବ ନାହିଁ ବୋଲି ଶିକ୍ଷାକାରୀ ପ୍ରକାଶ କରିଛନ୍ତି। ପାରାଦୀପ ବନ୍ଦର ପଣ୍ୟ କାରବାର କ୍ଷେତ୍ରରେ ଦେଶର ସର୍ବବୃହତ୍ତମ ବନ୍ଦର ଭାବେ ସୁରକ୍ଷା ପ୍ରତି ସଚେତନତା କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ କରୁଛି। ଏହି ସୁରକ୍ଷା ସପ୍ତାହ ପାଳନରେ ଶପଥ ପାଠ ସହ ରାତି-ଦିନ ସର୍ବ ସମୟରେ ପାରାଦୀପ ବନ୍ଦର ସୁରକ୍ଷା ପ୍ରତି ସଚେତନତା କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ ଚଲାଯିତାହି। ସୁରକ୍ଷା ସପ୍ତାହ କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମରେ ବନ୍ଦର ଅଧ୍ୟକ୍ଷ ପିଏଲ୍ ହାରାନାଦ୍ଙ୍କ ସମେତ ବନ୍ଦରର ବରିଷ୍ଠ ଅଧିକାରୀମାନେ ଉପସ୍ଥିତ ଥିଲେ। ନେହାତରେ Chennai RADHA Engineering Company ଅଧିକାରୀ ଓ କର୍ମଚାରୀମାନଙ୍କ ସମେତ ବନ୍ଦର କର୍ମଚାରୀ, ଏବଂ ବନ୍ଦର ବ୍ୟବହାରକାରୀ ସଂସ୍ଥାଙ୍କୁ ଡକ୍ ସୁରକ୍ଷା ତାଲିମ କାର୍ଯ୍ୟଶାଳା ଆୟୋଜିତ କରାଯାଇଛି। ପାରାଦୀପ ରାଧା ଇଞ୍ଜିନିୟରିଂ ର ଅଧିକାରୀ ଏ. ରମେଶ ପ୍ରକାଶ କରିଛନ୍ତି ଯେ ଆସନ୍ତା ସୁକ୍ରବାର ହେବାକୁ ପ୍ରସ୍ତୁତ।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top