Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jhajjar124103

इंडस्ट्रियल वेस्ट का धुआं: क्या फैक्ट्रियों की लापरवाही से हो रही है बीमारी?

Sumit Tharan
Jun 28, 2025 09:32:38
Jhajjar, Haryana
इंडस्ट्रियल वेस्ट बना लोगों के लिए परेशानी का सबब। फैक्ट्री वेस्ट को खाली प्लाट में डालकर लगाई जा रही आग। फैक्ट्री वेस्ट के धुएं से परेशान हुए लोग। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी बोले- हर रोज लगती है वेस्ट  में आग। एम आई ई की लेदर फैक्ट्रियों और साथ लगती फैक्ट्रियों का है वेस्ट। प्रदूषण नियंत्रण विभाग भी नही कर रहा सख्त कार्यवाही। वेस्ट जुआ ड्रेन के साथ कई जगहों पर डाला जा रहा इंडस्ट्रियल कूड़ा। इंडस्ट्रियल कूड़े में फैक्ट्री वाले ही लगवाते हैं आग? एंकर:- दिल्ली से सटा गेट वे ऑफ हरियाणा बहादुरगढ, जिसे इंडस्ट्रियल शहर भी कहा जाता है। इन दिनों इंडस्ट्रियल वेस्ट से परेशान है। एम आई ई  में कई जगहों पर इंडस्ट्रियल वेस्ट डाला जा रहा है। वेस्ट जुआ ड्रेन के साथ दो जगहों पर इंडस्ट्रियल कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। जब कूड़ा ज्यादा हो जाता है कोई न कोई फैक्टरी वाला उस कूड़े में आग लगवा देता है जिसके कारण बेहद दुर्गंध के साथ जहरीला धुंआ चारों ओर फैल जाता है। शुक्रवार शाम से शनिवार सुबह तक वेस्ट जुआ ड्रेन के साथ कूड़ा जलता रहा। वार्ड 18 के पार्षद संदीप दहिया ने फायर ब्रिगेड को फ़ोन कर शाम को भी आग बुझवाई और सुबह फिर से आग बुझाने के लिए बुलाया गया। उन्होंने बताया कि आसपास की लेदर फैक्ट्री और दूसरी फैक्ट्रिया अपना वेस्ट यंहा डालती है। कई बार उन्हें कहा गया है लेकिन वे मानते नही हैं। प्रदूषण नियंत्रण विभाग सिर्फ नोटिस देकर चुप हो जाता है, नगर परिषद भी कोई कार्यवाही नही करती है। यही वजह है कि यंहा कूड़ा डालना बंद नही होता। उन्होंने कहा जब धुंआ उठता है तो सांस लेना मुश्किल हो जाता है। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी भी कहते हैं कि यंहा लगातार आग लगती है वे आते हैं और आग बुझाकर चले जाते हैं ।उसके बाद फैक्ट्री वाले फिर कूड़ा डालकर आग लगा देते हैं। ये हाल केवल वेस्ट जुआ ड्रेन के साथ लगते इलाके का ही नही है बल्कि एचएसआईआईडीसी  के औद्योगिक क्षेत्र में बाईपास के साथ और रोहतक दिल्ली रोड पर मांडौठी जाने वाली सड़क कर कार्नर पर भी लगातार यही हाल रहता है और जिम्मेदार अधिकारी व डिपार्टमेंट सिर्फ नोटिस नोटिस खेलकर अपनी ड्यूटी पूरी किये जा रहे हैं। भुगतना आम आदमी को पद रहा है जो धुएं से निकले जहरीले प्रदूषण का शिकार होकर बीमारियों की चपेट में आ रहा है। बाइट संदीप दहिया, वार्ड पार्षद और फायर विभाग के कर्मचारी। झज्जर सुमित कुमार
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement