करौली में स्मैक तस्करों का भंडाफोड़, 11.30 ग्राम स्मैक जब्त!
ACAshish Chaturvedi
Aug 21, 2025 03:31:34
Karauli, Rajasthan
सदर करौली पुलिस और डीएसटी टीम ने दो स्मैक तस्करों को दबोचा,
11.30 ग्राम स्मैक व मोटरसाइकिल जब्त,
जिला करौली
आशीष चतुर्वेदी
एंकर इंट्रो - करौली सदर थाना करौली पुलिस व डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पांचना नहर के पास सैगरपुरा रोड से दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 11.30 ग्राम स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 2 लाख 26 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने स्मैक की तस्करी में उपयोग की जा रही बिना नंबर की मोटरसाइकिल भी जब्त की है।
गश्त के दौरान टीम ने रुपिन्दर पुत्र सिद्धे उम्र 27 साल व राजेश पुत्र सुबुद्धि उम्र 24 साल निवासी कोन्यान का पुरा, थाना श्रीमहावीरजी को संदिग्ध अवस्था में रोका। तलाशी लेने पर उनके पास से स्मैक मिली, जिसके बाद दोनों को हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में दोनों ने स्मैक की तस्करी करना स्वीकार किया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई में पुलिस टीम में रामदीन शर्मा थानाधिकारी, थाना सदर करौली, डीएसटी टीम प्रभारी देवेश कुमार सहित जवान शामिल रहे।पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और दोनों आरोपियों से स्रोत व नेटवर्क के बारे में पूछताछ की जा रही है।
आशीष चतुर्वेदी
8769912368
10
0
Share
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उत्तराखंड के काशीपुर में एक प्राइवेट स्कूल में 9वीं कक्षा के छात्र ने शिक्षक को तमंचे से गोली मार दी। दाएं कंधे के नीचे गोली लगने से गंभीर घायल शिक्षक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, दो दिन पहले एक सवाल का जवाब नहीं देने पर शिक्षक ने छात्र को डांटा था और थप्पड़ मारा था। पता चला है कि आरोपी छात्र लंच बॉक्स में रखकर तमंचा स्कूल लाया था।…पुलिस ने शिक्षक की तहरीर पर केस दर्ज कर छात्र को संरक्षण में ले लिया है..पुलिस पूछताछ में छात्र ने बताया कि तमंचा घर की आलमारी में रखा था और वह आलमारी से निकालकर टिफिन में रखकर स्कूल लेकर आया था। वहीं घटना के बाद आरोपी छात्र के पिता भी फरार हो गया, लेकिन बाद में वह वापस आ गया। पुलिस आरोपी के पिता से भी पूछताछ कर रही है कि घर में तमंचा कैसे आया।
संसद के मॉनसून सत्र का आज आखिरी दिन है और विपक्ष एक बार फिर SIR (स्पेशल इंवेस्टिगेशन रिपोर्ट) मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी में है। विपक्ष का आरोप है कि सरकार रिपोर्ट को दबा रही है और पारदर्शिता से काम नहीं कर रही। इससे पहले भी कई बार इस मुद्दे को लेकर सदन में जोरदार हंगामा हो चुका है, जिससे कार्यवाही बाधित रही। संभावना है कि आज भी विपक्ष हंगामा कर कार्यवाही को प्रभावित कर सकता है। सरकार की ओर से अब तक इस पर कोई ठोस जवाब नहीं आया है, जिससे राजनीतिक तनाव बना हुआ है।
न्यूज़ फ्लैश--
दिल्ली पुलिस सूत्र--
दिल्ली CM पर अटैक के बाद CM की सुरक्षा में बड़ा बदलाव
CRPF के जवान भी रहेंगे सुरक्षा में
CM की सुरक्षा का पहला घेरा CPRF का रहेगा
फिर उसके बाद दिल्ली पुलिस भी रहेगी सुरक्षा में
CM पर अटैक के बाद CM की सुरक्षा को लेकर हाईलवल मीटिंग की गई थी...सिक्युरिटी का रिव्यू किया गया..जिसके बाद ये फैसला लिया गया है
*रामलिंगम हत्याकांड..NIA की बड़ी कार्रवाई...9 जगह छापेमारी, 1 आरोपी गिरफ्तार*
नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने बुधवार को तमिलनाडु में बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 ठिकानों पर छापेमारी की और एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
*यह मामला साल 2019 के चर्चित रामलिंगम मर्डर केस से जुड़ा है, जो प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) से लिंक्ड बताया गया था।*
*NIA ने इम्तियाजुल्लाह नामक शख्स को पकड़ा है, जो अंबूर बिरयानी होटल्स का मालिक है। उस पर आरोप है कि उसने जानबूझकर 2021 से फरार चल रहे आरोपियों को अपने होटल में शरण दी।*
*छापेमारी के दौरान एजेंसी को कई अहम दस्तावेज और डिजिटल डिवाइस भी मिले हैं।*
इम्तियाजुल्लाह तीन फरार आरोपियों को छिपा रहा था। इनमें से दो – अब्दुल मजीद और शाहुल हामिद – को NIA ने इसी साल जनवरी 2025 में गिरफ्तार किया था। जबकि तीसरा आरोपी मोहम्मद अली जिन्ना अब भी फरार है।
ब्रेकिग न्यूज
छतरपुर।
सड़क पर खुलेआम गुंडागर्दी ,जमकर हुई मारपीट
मारपीट का वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल,
वायरल वीडियो में दो व्यक्तियों के साथ जमकर हुई मारपीट ,
खूब चले लात घुसे वीडियो हुआ वायरल,मारपीट का कारण अज्ञात ,आधा दर्जन लोगों ने की मारपीट, कोतवाली थाना क्षेत्र के दूधनाथ मंदिर के पास की घटना
*मां बाप और बड़े भाई का कत्ल कर छोटा भाई हुआ फरार*
*दिल्ली के मैदानगढ़ी में सनसनीखेज वारदात*
*स्पेशल पुलिस कमिश्नर सहित कई ऑफिसर पहुंचे*
*फरार आरोपी का 12 साल से चल रहा था इबहास में इलाज*
साउथ दिल्ली के मैदानगढ़ी थाना इलाके के खारक गांव में सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। मकान संख्या 155 में पिता, मां और उनके बड़े बेटे की हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। छोटा बेटा घर से गायब है, पुलिस को उसी पर शक है। किसी को बोलकर गया था कि अब यहां नहीं आऊंगा, सबका मर्डर कर दिया। मौके पर स्पेशल पुलिस कमिश्नर भी पहुंचे छानबीन के लिए।
वियो : 1
डीसीपी ने बताया कि पीसीआर कॉल में "कॉलर ने बताया है कि यहाँ पर एक लड़के ने अपना हाथ काट लिया है, वहां पर खून निकला है, घर पर बहुत सारा, मदद चाहिए। मैदान गढ़ी थाना के पुलिस कर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुँचे। देखा कि ग्राउंड फ्लोर पर पर खून से लथपथ दो शव पड़े हुए थे, और पहली मंजिल पर एक महिला का शव पड़ा हुआ था। मृतकों की पहचान प्रेम सिंह ( 50), रजनी ( 45 वर्ष) और रितिक ( 24 ) के रूप में हुई है।
एफएसएल की और क्राइम टीम जांच के लिए घटनास्थल पर पहुँच चुकी है, जरूरी साक्ष्य जुटाए गए हैं। परिवार का चौथा सदस्य, सिद्धार्थ ( 23 ) घर से लापता है, वह मृतक दंपत्ति का छोटा बेटा है। पता चला कि सिद्धार्थ का मानसिक उपचार चल रहा था।
*बाइट : अंकित चौहान, डीसीपी साउथ*
वियो : 2
इस वारदात के बारे में पड़ोसियों को भी पूरी बात का नहीं पता चला। जब पुलिस टीम पहुंची तो उन्हें भी पूरी तरीके से जानकारी मिली कि घर के अंदर तीन लोगों की हत्या हो गई है। प्रधान के अनुसार जो छोटा लड़का फरार है वह शराब पूरा पिता था और अक्सर लड़ाई झगड़ा घर में होता था। जिसके कारण लग रहा है उसने इस वारदात को अंजाम दिया है।
*बाइट : मो. शकील अहमद खान, प्रधान खारक गांव*
वियो : 3
पुलिस को मौके से यह भी पता चला है, कि छोटे बेटे ने किसी को बताया था कि उसने अपने परिवार की हत्या कर दी है और अब वह यहाँ नहीं रहेगा। घटनास्थल को सुरक्षित कर लिया गया है, फिंगर प्रिंट इत्यादि लिए जा रहे हैं।
एंकर :- भूपदेवपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई किया है जंगल और नदी किनारे चल रही चार अवैध महुआ शराब भट्टियां ध्वस्त किया है,रायगढ़ पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत भूपदेवपुर थाना प्रभारी उपनिरीक्षक संजय नाग के नेतृत्व में पुलिस ने ग्राम जबलपुर से लगे जंगल और नदी किनारे दबिश दी ।गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस टीम के पहुंचते ही आरोपी मौके से फरार हो गए। हालांकि, पुलिस ने चार अलग-अलग स्थानों पर चल रही अवैध महुआ शराब भट्टियों को ध्वस्त कर दिया। वहीं, प्रत्येक स्थान पर रखे 40 से 50 बोरियों में भरा महुआ पास मौके पर नष्ट किया गया।पुलिस ने उपकरण और ढांचे भी तोड़कर नष्ट किए ताकि आगे ऐसी गतिविधियां न चल सकें। कार्रवाई के बाद थाना प्रभारी संजय नाग ने गांव में मुनादी कर चेतावनी दी कि अवैध शराब निर्माण में लिप्त पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
शॉट्स:- भूपदेवपुर थाना के शॉटस,शराब भट्टी और महुआ पास के शॉटस।
নদীতে ট্রলার থেকে পড়ে গিয়ে দুই মৎস্যজীবী নিখোঁজ
210825ZG_DH_TOLAR
নকিব উদ্দিন গাজী
আবহাওয়া খারাপ থাকার ফলে মাছ ধরে টলার নিয়ে ঘাটে ভেড়ার আগে নদীতে পড়ে তলিয়ে গেল দুই মৎস্যজীবী ঘটনাটি ঘটে দক্ষিণ ২৪ পরগনা সাগরের মায়া গোয়ালিনীর কাছে টানা নিম্নচাপের বৃষ্টি সমুদ্রে উত্তাল সেই খবর পাওয়ার পর গভীর সমুদ্রে ফিরে আসছিল সাগরের একটি টলার মা কালী নামে ওই ট্রলারটিতে দুই মৎস্যজীবী কে দেবব্রত জানা ও লালটু নামে দুই মৎস্যজীবী টলার থেকে পড়ে যায় নদীতে নিখোঁজ হয়ে যায় খবর পাওয়ার পর পরিবারের লোকজন কান্নায় ভেঙে পড়ে স্থানীয় প্রশাসনের উদ্যোগে ও মৎস্যজীবীদের সহযোগিতায় নৌকা ও টলার নিয়ে নিখোঁজ মৎস্যজীবীদের খোঁজ চালাচ্ছে।
खबर सासाराम से है। जहां करगहर थाना क्षेत्र के सिरसिया मोर के पास बाइक दुर्घटना में एक 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। एजाज भोजपुर जिला के पिरो थाना क्षेत्र के मिल्की मोहल्ला के रहने वाला था। बताया जाता है कि वह कल आपने एक दोस्त के बर्थडे पार्टी में बाइक से आया हुआ था। लेकिन लौटने के दौरान हादसे का शिकार हो गया। जिसमें एजाज की मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार एक अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया।
झारखंड के शहरों से होकर बहने वाली नदियों के दिन संवरने वाले हैं,नमामि गंगे परियोजना के तहत शहरी नदी प्रबंधन पर जोर शोर से कार्य चल रहा है और जल्द इसका असर झारखंड के कई शहरों से गुजरनेवाली नदियों पर दिखेगा। प्रथम चरण में रांची ,धनबाद,आदित्यपुर,चास तथा साहिबगंज व राजमहल में शहरी नदी प्रबंधन के तहत गंगा,दामोदर,खरकई,हरमू व स्वर्णरेखा नदी का प्रबंधन किया जाएगा। इस प्रबंधन के तहत इन नदियों के जल को स्वच्छ बनाकर अविरल धारा बहता रहे यह सुनिश्चित होगा तथा इसके साथ साथ वहां रीवर फ्रंट डेवलपमेंट,पार्क डेवलपमेंट,प्लांटेशन इत्यादि गतिविधियों को बढ़ावा देकर एक ईको फ्रेंडली वातावरण विकसित किया जाएगा।
बुधवार को रांची में एक राज्यस्तरीय कार्यशाला में जानकारी मिली कि झारखंड में बहनेवाली नदियों के संरक्षण,जीर्णोद्धार, सौन्दर्यीकरण व प्रबंधन में राज्य सरकार पहले से हीं कई कार्यक्रम चला रही है। सरकार कि कोशिश है कि शहरी विकास के लिए विकसित हो रहे आधारभूत संरचना में नदियों को प्राथमिकता सूची में रखा जाय। इसके लिए नगर विकास एवं आवास विभाग तथा पथ निर्माण विभाग अपनी योजनाओं में हीं आसपास की नदियों पर रीवर फ्रंट डेवलमेंट, एसटीपी निर्माण,प्लांटेशन और ईको फ्रेंडली वातावरण बनाने पर कार्य कर रहे हैं।
झारखंड में नमामि गंगे परियोजना के निदेशक सूरज कुमार नें कहा कि सभी नगर निकाय इसके लिए अधिक से अधिक जन भागीदारी को बढ़ाएं और प्रत्येक स्टेक होल्डर को साथ लेकर चलें। उन्होंने सभी नगर निकायों ,जल संसाधन विभाग,पर्यटन विभाग,पेयजल व स्वच्छता विभाग,उद्योग विभाग और एनएमसीजी के पदाधिकारियों से भी अपना अपना राय मांगा।
कार्यक्रम को नई दिल्ली से नमामि गंगे के अधिकारियों ने भारत सरकार का इस योजना के पीछे के विजन पर चर्चा किया।
बाइट.....
कानपुर
कानपुर में लगातार बढ़ रहा गंगा का जल स्तर
खतरे का अलर्ट जारी है… लेकिन लापरवाह युवक अब भी स्टंट करने से नहीं आ रहे है बाज।
भैरव घाट का एक वीडियो हुआ वायरल
वीडियो में एक के बाद एक तीन युवक ऊँचे पोल पर चढ़ते है और बिना कुछ सोचे-समझे सीधा गंगा में छलांग लगा देता है।
गंगा का पानी तेज़ बहाव पर है… लहरें खतरे की घंटी बजा रही हैं… लेकिन ये स्टंटबाज़ मौत को खेल समझ बैठे हैं।
वही लोगो ने वीडियो बना कर किया वायरल
बीस लाख की बकाया पर ग्रामीण क्षेत्र से उतारे 12 से अधिक ट्रांसफार्मर डिस्कॉम की टीम ने गांव दादुर,रेती,पुरा मदारी,टोटरी,कांसपुरा और तकीपुर में की कार्यवाही
बाड़ी
उपखंड बाड़ी के ग्रामीण क्षेत्र में सहायक अभियंता आरडी मीणा के नेतृत्व में कनिष्ठ अभियंता ग्रामीण व टीम द्वारा बकाया वसूली को लेकर चलाये जा रहे अभियान के तहत कार्यवाही की गई जिसमे बकाया राशि जमा नहीं करने पर कई गांव से विद्युत ट्रांसफार्मर को लाइन से उतारा गया है। डिस्कॉम के एईएन आरडी मीणा ने बताया की अभियान के तहत करीब 20 लाख की बकाया राशि पर एक दर्जन ट्रांसफार्मर लाइन से उतारे गए है। जिन गांवो में बकाया को लेकर यह कार्यवाही की है उनमे दादुर,रेती,पुरा मदारी,टोटरी,कासपुरा,तकीपुर आदि शामिल है। मोके पर मिले लोगों से अपील की गई कि वह नियमानुसार विद्युत कनेक्शन लेवे साथ में अपनी बकाया विद्युत बिल की राशि को जमा करावे।
Name- peeru mohmmad, mansuri
Mobile No- 9828206655
District -Bhilwara
Local Location-mandalgarh
Breaking
माण्डलगढ़:
मांडलगढ़ थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने ओर दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है,
ससुर ने अपनी पुत्र वधु को हवस का शिकार बनाया ओर गर्भवती हो गई,
ससुर पुत्रवधु के साथ 4 साल से दुष्कर्म करने की वारदात को अंजाम दे रहा था,
पीड़िता ने मामला उजागर किया तो परिजनों ने उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की कोशिश की,
बिजौलियां क्रय विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष, पीड़िता के ससुर, पति व भुआ सास ने भीलवाड़ा ले जाकर पीड़िता का गर्भपात कराने की कोशिश की,
पीड़िता ने ससुर ओर BKVSS अध्यक्ष समेत 4 जनों पर मांडलगढ़ थाने में संगीन धाराओं में केस दर्ज कराया हैं,
थाने में केस दर्ज होने पर पुत्र वधु के ससुर से आहत होकर खुदकुशी करली हैं,
* *Twitter ID* -@Peerumansuri92
एंकर_इंट्रो। बारां जिले में बुधवार सुबह से हो रही रुक रुककर बारिश के बाद गुरुवार सुबह से संपूर्ण जिले में झमाझम बारिश का दौर जारी है। करीब दो सप्ताह बाद हुई इस बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत दी है। मौसम के बदले मिजाज से जहां आमजन ने चैन की सांस ली है, वहीं किसानों के चेहरों पर भी मुस्कान लौट आई है। गर्मी से राहत ठंडी हवाओं का अहसास लगातार कई दिनों से लोग तपती धूप और उमस भरी गर्मी से परेशान थे। सुबह से हुई झमाझम बारिश ने तापमान को नीचे ला दिया और वातावरण पूरी तरह ठंडा और सुहावना बना दिया। किसानों में खुशी का माहौल बारिश के चलते खेतों में नमी बढ़ी है, जिससे खरीफ की फसलों को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है। किसानों का कहना है कि बरसात का इंतजार लंबे समय से था अब कृषि कार्यों में तेजी आएगी।
कानपुर
कानपुर में पुलिया में नीचे गिरी कार
कार सवार दो युवक घायल
पुलिस ने क्रेन से निकाली कार
एंकर-कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र के पतारा कस्बा के पास एक कार पानी भरी पुलिया में गिर गई। हादसे में कार सवार दो युवक मामूली रूप से घायल हुए। दोनों युवक कार से रैलवे स्टेशन गए थे।
वापसी के दौरान कानपुर-सागर हाईवे पर उनकी कार बेकाबू होकर पुलिया में जा गिरी। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और युवकों को बाहर निकालने का प्रयास किया। पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को घर भेज दिया।