Back
बहिन की हत्या: भाई ने SP से न्याय की गुहार, दो आरोपी ही गिरफ्तार
JSJitendra Soni
Sept 12, 2025 13:00:58
Jalaun, Uttar Pradesh
स्लग- बहिन के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को लेकर भाई ने एसपी से लगाई गुहार
रिपोर्ट-जितेन्द्र सोनी
प्लेस-जालौन यूपी
डेट-12-09-2025
एंकर
जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम जमलापुर खेड़ा में हुई महिला की हत्या मामले में मृतिका के भाई ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि ससुरालियों ने उसकी बहिन की हत्याकर शव को फांसी पर लटका दिया था। मामले के आधा दर्जन आरोपियों में से पुलिस ने सिर्फ दो आरोपी ही गिरफ्तार किए हैं। बाकी खुलेआम घूम रहे हैं। जिन्हें पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है। पीड़ित ने एएसपी को शिकायती पत्र सौकपर न्याय की गुहार लगाई है।
शुक्रवार को एसपी डॉ दुर्गेश कुमार को दिए शिकायती पत्र में पीड़ित भारत वर्मा पुत्र देवी सहाय निवासी ग्राम हरचंद्रपुर थाना कदौरा ने बताया कि उसकी बहिन निधि की शादी कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम जमलापुर खेड़ा निवासी महेश पुत्र माता प्रसाद के साथ हुई थी। जिसके तीन बच्चे है।उसकी बहिन के साथ ससुराल वाले आए दिन मारपीट करते थे। जिसको लेकर थाने में रिपोर्ट दर्ज भी कराई गई थी। लेकिन कोई सुनवाई नही हुई थी।पीड़ित ने कुठौंद थाने में तहरीर देकर बताया था कि बहिन निधि के चचिया ससुर रामकेश ने इस प्रकरण में समझौता करा दिया था।समझौते के बाद निधि ससुराल वापस चली गयी थी।और वही रह रही थी। इसके बाद 21 जुलाई को निधि के ससुरालीजनो में पति महेश पुत्र माता प्रसाद व चंदू उर्फ जितेंद्र पुत्र रामकेश,चेतराम पुत्र जलई,ससुर माता प्रसाद पुत्र चंदन,सास उज्ज्वला देवी व चचिया ससुर रामकेश व घर्मेन्द्र कुमार पुत्र रामकुमार ने निधि के साथ मारपीट कर उसकी आंखें फोड़ कर उसका मुंह फाड़ दिया।और दांत तोड़ने के बाद गला दबाकर उसकी निर्मम हत्या कर दी थी। साथ ही साक्ष्य छिपाने के लिए उसे पेड़ पर फांसी लगाकर टांग दिया था। जब घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो मृतका के मायके से के लोगों ने निधि की हालत देखी उसका पंचनामा भर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।इसके बाद में जब बाहर से आया तो मैंने कुठौंन्द थाने में तहरीर देकर सभी के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कराया।पीड़ित ने थाना पुलिस पर आरोप लगाया कि थाना पुलिस अपराधियों से मिली हुई है।घटना के बाद पुलिस ने सिर्फ मृतका के पति महेश व ससुर माता प्रसाद को ही पकड़ा है।लेकिन डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी थाना पुलिस अन्य आरोपियों को नहीं पकड़ रही है। एसपी ने पीड़ित को आश्वासन दिया है कि जांच कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
बाइट:- भारत वर्मा--पीड़ित
7
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DSDevendra Singh
FollowSept 12, 2025 15:16:310
Report
LSLaxmi Sharma
FollowSept 12, 2025 15:16:230
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowSept 12, 2025 15:16:090
Report
PCPranay Chakraborty
FollowSept 12, 2025 15:15:410
Report
SKSwadesh Kapil
FollowSept 12, 2025 15:15:330
Report
BDBabulal Dhayal
FollowSept 12, 2025 15:15:160
Report
1
Report
SASARIFUDDIN AHMED
FollowSept 12, 2025 15:02:284
Report
AKAshok Kumar1
FollowSept 12, 2025 15:02:182
Report
PSPradeep Soni
FollowSept 12, 2025 15:02:072
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowSept 12, 2025 15:01:532
Report
HBHeeralal Bhati
FollowSept 12, 2025 15:01:253
Report
PCPranay Chakraborty
FollowSept 12, 2025 15:01:141
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowSept 12, 2025 15:00:380
Report