Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sikar332001

फतेहपुर सीकर में श्रावण अनुष्ठान का धमाकेदार शुभारम्भ!

ASAshok Singh Shekhawat
Jul 11, 2025 06:35:14
Sikar, Rajasthan
सुपऱफास्ट जिला सीकर विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर लोकेशन फतेहपुर सीकर skr11 आनंद पारीक फतेहपुर सीकर ऐतिहासिक बुधगिरी बाबा की मढ़ी पर श्रावण अनुष्ठान का शुभारम्भ सावन माह मे होगे सवा करोड पंचाक्षर मंत्रो का जाप फतेहपुर सीकर संत शिरोमणी बुधगिरी बाबा की मढ़ी पर प्रति वर्ष होने वाले श्रावण अनुष्ठान का महन्त दिनेश गिरी महाराज के सानिध्य मंे पूजा अर्चना के साथ शुभारम्भ किया गया महन्त दिनेश गिरी महाराज ने बताया कि बुधगिरी मढी पर 10 जुलाई से 9 अगस्त तक संतो के सानिध्य एव विद्वान पण्डितों के आचार्यत्व में श्रावण माह मे विशेष अनुष्ठान महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उन्होने बताया कि श्रावण माह में प्रतिदिन महारूद्राभिषेक,महायज्ञ, सवा करोड शिव पंचाक्षर मंत्र का जाप भी किया जाएगा एव शिव सहस्त्रार्चन,नन्दी पूजन,गौ महाआरती,संगोष्ठी व संवाद तथा प्रत्येक सोमवार को महाजागरण एंव खेलकूद प्रतियोगिताएं और तीज महोत्सव व शारीरिक स्वास्थ्य हेतु पंचगव्यपान, गौकल्प व योग साधना कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। महन्त दिनेश गिरी महाराज ने बताया कि श्रावण महोत्सव मे प्रतिदिन भगवान शिव का अभिषेक होगा श्रावण महोत्सव में 170 से अधिक युवा साधक भी इस धार्मिक अनुष्ठान में भाग ले रहे है। फतेहपुर बुधगिरी बाबा की मंढी पर श्रावण अनुष्ठान मे इस बार छोटा नन्दी भी शिव भक्तो के लिए आकर्षक का केन्द्र बना हुआ है। मंढी पर शिवालय मे इस बार नन्दी को भी लाया गया अनुष्ठान के समय वही रहेगा एव महन्त दिनेश गिरी महाराज सहित शिव भक्तो ने नन्दी की पूजा अर्चना की।
12
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top