Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jaipur302018

जयपुर में श्रावण मास की शुरुआत: उपमुख्यमंत्री ने मांगा सुख-शांति का आशीर्वाद!

DRDamodar Raigar
Jul 11, 2025 03:03:46
Jaipur, Rajasthan
दामोदर प्रसाद  जयपुर  एंकर-  श्रावण मास की पावन शुरुआत पर राजधानी जयपुर आज शिवमय नजर आई,,,,, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सिटी पैलेस स्थित "श्री राजराजेश्वर"  शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का दुग्ध और जल से अभिषेक कर प्रदेशवासियों के लिए सुख-शांति और समृद्धि की कामना की,,,,,,प्रदेशवासियों को सावन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह समय ईश्वर की भक्ति के साथ आत्मनिरीक्षण और परोपकार का भी है,,,,, विधि-विधान से भगवान शिव पूजा- सुबह के समय मंदिर में वेदों के पवित्र मंत्रों की ध्वनि गूंजी, परंपराओं का निर्वहन करते हुए उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पूरे श्रद्धाभाव से भोलेनाथ का पूजन किया,,,,,, मंदिर परिसर शिव आराधना और भक्ति भाव से सराबोर हो उठा,,,,, पूजा के दौरान उन्होंने हाथ में जलकलश लेकर शिवलिंग का रूद्राभिषेक किया और पूरे विधि-विधान से भगवान शिव की आरती की,,,,,इस विशेष अवसर पर अनेक महिलाओं और कन्याओं ने भी पूजा में भाग लिया,,,,, फूलों की खुशबू, धूप-दीप की लौ, मंत्रोच्चार और घंटियों की मधुर ध्वनि के बीच माहौल अत्यंत आध्यात्मिक रहा,,,,, श्रद्धा और संस्कार की इस मिलन बेला में उपमुख्यमंत्री ने न केवल अपने व्यक्तिगत विश्वास को साझा किया, बल्कि पूरे प्रदेश की ओर से महादेव से आशीर्वाद भी मांगा,,,,,,, दिया कुमारी ने कहा – “सावन का यह पवित्र महीना आत्मिक ऊर्जा, भक्ति और साधना का प्रतीक है,,,, भगवान शिव के चरणों में यही प्रार्थना है कि प्रदेश में खुशहाली, उत्तम स्वास्थ्य, शांति और समृद्धि बनी रहे,,,,,,
13
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top