Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jaipur302018

जयपुर में आमेर शहरी शिविर के सामने भीषण जलभराव, लोग भड़के

DRDamodar Raigar
Sept 20, 2025 12:21:18
Jaipur, Rajasthan
दामोदर प्रसाद जयपुर एंकर— कुंडा स्थित आमेर अग्निश्मन कार्यालय में सरकार की ओर से शहरी सेवा शिविर में लोगों का हंगामा,,,,,,,आमेर में भारी बारिश के के पानी से एक दर्जन कॉलोनियां व ढाणियों में जलभराव की स्थिति बनी हुई,,,,,,जलभराव होने से मच्छर पनपने लगे,मौसमी बीमारियां का प्रकोप बढने लगा,,,,, इन सब परेशानियों से त्रस्त लोगों ने आज शहरी सेवा शिविर में हंगामा कर समस्याएं दुरस्त करने की मांग की,,,,,,शहरी सेवा शिविर में मौजूद हेरिटेज नगर निगम आयुक्त निधि पटेल ने अधिकारियों को भेजकर समस्या दुरस्त करने के निर्देश दिए तब जाकर लोग शांत हुए,,,,,स्थानीय निवासियों का कहना है कि मानसून की बारिश के चलते मावठा सरोवर, सागर सरोवर और वन तालाब ओवरफ्लो होकर कुंडा के बढ़ान बाग, वेद नगर, हरे कृष्णा नगर, सांखला की ढाणी, खटिकों का मोहल्ला सहित एक दर्जन कालोनियों में एक महीने से बारिश के पानी की निकासी न होने और जलभराव से परेशानियां बढ गई है,,,,, कुंडा स्थित अग्नि शमन केंद्र पर आयोजिय शहरी सेवा शिविर के दौरान हेरिटेज नगर निगम आयुक्त निधि पटेल सहित उच्च अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के सामने विरोध प्रदर्शन किया है,,,,,, जलभराव और प्रशासन की अनदेखी के चलते निवासियों ने प्रशासन के सामने परेशानियां रखी,,,,,, लोगों ने बताया कि उनकी मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है,,,,,, प्रशासन ने इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं दिया है,,,,, एक माह से निगम उपखण्ड अधिकार,पार्षद, विधायक सहित अन्य विभागों के अधिकारियों का समस्या से अवगत करवाते आ रहे लेकिन प्रशासन की ओर से कोई भी इस समस्या की ओर ध्यान नही दिया,,,,,, नगर निगम के एक्सईएन बहादुर सिंह ने मोके पर जाकर मौका स्थिति देखी,,,, इस दौरान पीड़ित लोगों ने बताया कि फायर स्टेशन के कार्यालय के नीचे स्थित नाला बंद पड़ा है,,,,, कुंडा—दिल्ली रोड पर वर्षो पुरानी पुलिया बनी थी उनको बंद कर दिया गया,,,,, वही खटिकों के मोहल्ले की नहर पूर्ण रूप से अवरुद्ध है,,,,, जिसके चलते ये पानी  नीचे इलाके रियायसी कॉलोनियों में जा रहा है,,,, एक्सईएन बहादुर सिंह का कहना है कि रेवेन्यू विभाग और नगर निगम पुराना रिकॉर्ड निकाल कर अवरुद्ध किए गए रास्तों व पुलिया को खुलवाया जाएगा,,,,,
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DKDeepesh Kumar
Sept 20, 2025 13:47:55
3
comment0
Report
CSCharan Singh
Sept 20, 2025 13:47:17
Delhi, Delhi:रिपोर्ट -- चरणसिंह सहरावत लोकेशन -- द्वारका, स्टोरी :-- नवरात्रि के शुभ अवसर पर भाजपा विधायक करनेल सिंह ने मुख्यमंत्री और पुलिस प्रमुख को पत्र लिखकर दिल्ली में नवरात्रि के 9 दिनों के दौरान मांसाहार पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की है। विधायक ने विशेष रूप से KFC, McDonald’s और Domino’s जैसी पश्चिमी सभ्यता वाले प्रतिष्ठानों में भी मीट पर प्रतिबंध लगाने की अपील की है और कहा कि इन दिनों सनातन धर्म का सम्मान किया जाना चाहिए। द्वारका में आम लोगों से जब इस मुद्दे पर राय मांगी गई, तो प्रतिक्रियाएं मिश्रित रही। कुछ लोगों ने कहा कि नवरात्रि में मांसाहारी दुकानों को बंद कर देना चाहिए ताकि धार्मिक परंपरा का सम्मान हो। वहीं, कुछ लोगों ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि जो लोग मांस नहीं खाते, वे न खाएं, और जो खाना चाहते हैं, उन्हें खाने की आज़ादी होनी चाहिए। बॉक्सपॉप -- द्वारका निवासी
0
comment0
Report
KCKashiram Choudhary
Sept 20, 2025 13:47:05
Jaipur, Rajasthan:काशीराम चौधरी लोकेशन- जयपुर फीड- 2सी हैडर- - जयपुर में खटारा ई-रिक्शा से जाम! - 75 फीसदी ई-रिक्शा संचालन योग्य नहीं - फिर भी जयपुर शहर में चल रहे ई-रिक्शा - जयपुर के दोनों RTO की लापरवाही से जाम - परिवहन विभाग के फिटनेस नियमों का उल्लंघन - बगैर फिटनेस के सड़कों पर दौड़ रहे ई-रिक्शा - शहर में 10 फीसदी चालकों के पास भी लाइसेंस नहीं - बगैर परमानेंट लाइसेंस चलाए जा रहे ई-रिक्शा एंकर राजधानी जयपुर में ई-रिक्शा से जाम लगना आम बात है। परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस की ओर से इस जाम को खत्म करने की दिशा में कोई खास प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। लेकिन बड़ी बात यह है कि इनमें से भी 75 फीसदी से अधिक ई-रिक्शा अनफिट होते हुए भी सड़कों पर दौड़ रहे हैं। यह रिपोर्ट देखिए- वीओ- 1 जयपुर जिला कलक्टर ने एक साल से भी ज्यादा समय पहले एक अधिसूचना जारी की थी कि जयपुर शहर में ई-रिक्शा का संचालन अब जोनवाइज किया जाएगा। इस अधिसूचना के जारी होते ही परिवहन विभाग ने जोन तो तय कर दिए थे। जिनमें पुलिस के जिलों के हिसाब से ई-रिक्शा का संचालन होना था। लेकिन अभी तक जोन वाइज ई-रिक्शा संचालन की शुरुआत नहीं हो सकी है। राजधानी जयपुर में ई-रिक्शा की कुल संख्या करीब 43 हजार है। जयपुर के दोनों आरटीओ में ई-रिक्शा पंजीकृत किए जा रहे हैं, हालांकि सर्वाधिक पंजीकृत ई-रिक्शा की संख्या जयपुर आरटीओ प्रथम में है। बड़ी बात यह है कि इन 43 हजार ई-रिक्शा में से 75 फीसदी से ज्यादा ई-रिक्शाओं की फिटनेस समाप्त हो चुकी है। शुरू में पंजीयन के समय ई-रिक्शा की फिटनेस अवधि 2 वर्ष की होती है, इसके बाद हर 3 साल में ई-रिक्शा की फिटनेस रिन्यू करवानी होती है। लेकिन ज्यादातर ई-रिक्शा चालक बगैर फिटनेस ही ई-रिक्शाओं को संचालित कर रहे हैं। Gfx In जयपुर शहर में चल रहे खटारा ई-रिक्शा - हाल ही परिवहन विभाग ने एक विधानसभा सवाल के जवाब में बताया - जयपुर प्रथम में पंजीकृत ई-रिक्शा में 75 फीसदी फिट नहीं - RJ14EP सीरीज में 9977 में से 9822 ई-रिक्शा अनफिट - RJ14EQ सीरीज में 9913 में से 9364 ई-रिक्शा अनफिट - RJ14ER सीरीज में 9828 में से 9376 ई-रिक्शा अनफिट - RJ14ET सीरीज में 9732 में से 1332 ई-रिक्शा हैं अनफिट - इस तरह 39450 पंजीकृत ई-रिक्शा में से 29894 हैं अनफिट - महज 25 फीसदी ई-रिक्शा ही चल रहे हैं वैध फिटनेस के साथ - 75 फीसदी ई-रिक्शा पर क्यों नहीं की जा रही कार्रवाई? - जयपुर शहर में जाम का बड़ा कारण हैं ई-रिक्शा Gfx Out वीओ- 2 बगैर फिटनेस ई-रिक्शा संचालित होना एक बड़ी लापरवाही है। परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों को ऐसे ई-रिक्शाओं पर कार्रवाई करनी ही चाहिए। लेकिन उससे भी बड़ी बात यह है कि करीब 90 फीसदी चालकों के पास ई-रिक्शा चलाने का ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है। दरअसल पंजीयन के समय ई-रिक्शा का ड्राइविंग लाइसेंस मांगा जाता है, लेकिन तब ज्यादातर खरीदार लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस प्रस्तुत कर देते हैं। Gfx In 90 फीसदी के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं - ई-रिक्शा पंजीयन के समय लिया जाता है ई-रिक्शा का ड्राइविंग लाइसेंस - तब ज्यादातर चालक पेश कर देते हैं ई-रिक्शा का लर्निंग लाइसेंस - 6 माह के लिए वैलिड होता है ई-रिक्शा का लर्निंग लाइसेंस - 90 फीसदी से ज्यादा चालक उसे परमानेंट नहीं करवाते - इस कारण ज्यादातर ई-रिक्शा चालक भी अवैध रूप से चला रहे ई-रिक्शा Gfx Out क्लोजिंग पीटीसी- काशीराम चौधरी
0
comment0
Report
NBNARAYAN BEHERA
Sept 20, 2025 13:46:47
Paradeep, Odisha:Slug - Beach Clean Dt - 20/09/2025 Place - Paradip Format - Avb Anchor - ଆଜି ଆନ୍ତର୍ଜାତୀୟ ତଟ ସଫେଇ ଦିବସ। ଏହି ପରିପ୍ରେକ୍ଷୀରେ ପାରାଦୀପରେ ସମୁଦ୍ର ବେଳାଭୂମି କୁ ସ୍ବଚ୍ଛ ରଖିବା ପାଇଁ ସମୁଦ୍ର ବେଳାଭୂମି କୁ ସଫେଇ କରିବା ସହ ଏକ ସଭାର ଆୟୋଜନ କରାଯାଇଥିଲା। ରାଜ୍ୟ ପ୍ରଦ୍ୟୁଷଣ ନିୟନ୍ତ୍ରଣ ବୋର୍ଡ ପାରାଦୀପ ଓ ପାରାଦୀପ ମୁନସିପାଲିଟି ଏବଂ ବନବିଭାଗ ମିଳିତ ସହଯୋଗ ରେ ଏହି ସ୍ବଚ୍ଛତା କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ ଅନୁଷ୍ଠିତ ହୋଇଯାଇଛି। ପାରାଦୀପ ସମୁଦ୍ର ବେଳାଭୂମିକୁ କିପରି ସ୍ବଚ୍ଛ ରଖିବା ଏନେଇ ଏକ ସଭାର ଆୟୋଜନ କରା ଯାଇଥିବା ବେଳେ କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ ରେ ପାରାଦୀପ ଅତିରିକ୍ତ ଜିଲ୍ଲାପାଳ ଙ୍କ ତତ୍ବାବଧାନରେ ପାରାଦୀପ ପୌର କାର୍ଯ୍ୟ ନିର୍ବାହୀ ଅଧିକାରୀ, ବନଖଣ୍ଡ ବିଭାଗ ଅଧିକାରୀ ଓ ପାରାଦୀପ ପୌରାଧ୍ୟକ ପ୍ରମୁଖ ଯୋଗଦେଇ ସମୁଦ୍ର ବେଳାଭୂମି କୁ କିପରି ସ୍ବଚ୍ଛ ରଖିବା ଓ ପ୍ଲାଷ୍ଟିକ ବ୍ୟବହାର ନକରିବା ଏନେଇ ଏକ ଶପଥପାଠ ଗ୍ରହଣ କରିଥିଲେ। ଆମ ବେଳାଭୂମି କୁ ସ୍ବଚ୍ଛ ରଖିବା ସହିତ ସମୁଦ୍ର କୁ ଯେପରି କୌଣସି ଆବର୍ଜନା ଯିବନାହିଁ, ଯାହା ଦ୍ୱାରା ଜଳଜୀବ ରକ୍ଷା ପାଇବା ସହିତ ଆମ ସମୁଦ୍ର ଆମ ସମ୍ପଦ ବୋଲି ପାରାଦୀପ ପୌରାଧ୍ୟକ ବସନ୍ତ ବିଶ୍ବାଳ କହିଥିବା ବେଳେ କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ ରେ ଯୋଗ ଦେଇଥିବା ପୌର କର୍ମଚାରୀ ମାନଙ୍କ ସମେତ ବିଭିନ୍ନ ସ୍ବେଚ୍ଛାସେବୀ ଅନୁଷ୍ଠାନ ଓ ସ୍କୁଲ ଛାତ୍ରଛାତ୍ରୀ ମାନେ ଯୋଗଦେଇ ସମୁଦ୍ର ତଟକୁ ସ୍ବଚ୍ଛ ରଖିବା ପାଇଁ ସଂକଳ୍ପ ନେଇଥିଲେ। ବାଇଟ -୧- ପୁଷ୍କର ବେହେରା। (ଅଧିକାରୀ, ରାଜ୍ୟ ପ୍ରଦୂଷଣ ନିୟନ୍ତ୍ରଣ ବୋର୍ଡ) ବାଇଟ -୨- ବସନ୍ତ କୁମାର ବିଶ୍ବାଳ। ( ପୌରାଧ୍ୟକ, ପାରାଦୀପ) ପାରାଦୀପ ରୁ ନାରାୟଣ ବେହେରା (ଜୀ ମିଡିଆ)
0
comment0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Sept 20, 2025 13:46:40
Tonk, Rajasthan:टोंक निवाई निवाई में 'वोट चोर गद्दी छोड़' अभियान की शुरुआत, कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप" एंकर....शहर कांग्रेस कमेटी और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में निवाई के एक निजी गार्डन में 'वोट चोर गद्दी छोड़' अभियान के तहत कार्यकर्ता संवाद एवं हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में टोंक-सवाई माधोपुर के सांसद हरिश्चंद्र मीणा, विधानसभा प्रभारी राजेंद्र चौधरी, निवाई विधायक प्रशांत बैरवा और जिला अध्यक्ष हरि भाई हरि सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान सभी नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा। मीडिया से बातचीत में सांसद हरिश्चंद्र मीणा ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार जनता के वोटों से नहीं बल्कि छल-कपट और वोट चोरी के जरिए सत्ता में आई है। उन्होंने कहा कि असली मतदाताओं के नाम सूची से हटाकर फर्जी नाम जोड़े गए हैं, और इसी के खिलाफ राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस 'वोट चोर गद्दी छोड़' अभियान चला रही है। मीणा ने कहा, "हमारा उद्देश्य जनता को सच्चाई से अवगत कराना है। मोदी सरकार ने जनता का विश्वास खो दिया है और कांग्रेस अब इस विश्वास को फिर से जीतने की कोशिश कर रही है।" कार्यक्रम में कांग्रेस की गुटबाजी को लेकर उठे सवालों पर सांसद मीणा ने स्पष्ट किया कि कार्यकर्ताओं के बीच मतभेद हो सकते हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी एकजुट है और सभी नेता पार्टी के साथ खड़े हैं। इस मौके पर पूर्व जिला प्रमुख रामविलास चौधरी, पूर्व प्रधान चंद्रकला गुर्जर, शहर अध्यक्ष सतीश शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष शंकर चौधरी, पारस पहाड़ी, वरिष्ठ नेता प्रदीप पारीक, मांगीलाल गुर्जर, दुर्गालाल सैनी, सुदामा चौधरी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। बाइट 01 सांसद हरिश्चंद्र मीणा
0
comment0
Report
AGAbhishek Gour
Sept 20, 2025 13:35:18
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- जिले के आदिवासी ब्लॉक केसला में स्थित आदर्श एकलव्य आवासीय विद्यालय के हॉस्टल में सीनियर छात्रों ने मिलकर 9वीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना गुरुवार देर रात की है, जो अब सामने आई है। आरोप है कि 200 रुपए चोरी के शक में 11वीं और 12वीं कक्षा के चार छात्रों ने जूनियर छात्र को बेल्ट और पाइप से मारा।पीड़ित की पीठ पर चोट के निशान आ गए। केसला पुलिस ने शुक्रवार रात चार छात्रों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। वीओ- पीड़ित छात्र राकेश (बदला नाम) ने बताया कि रात 12 बजे उसे छात्रावास के रजिस्टर में हस्ताक्षर करने के लिए बुलाया गया। वहां एक सीनियर छात्र ने उस पर 200 रुपए चोरी करने का आरोप लगाया। इसके बाद बेल्ट और पाइप से पिटाई की गई। शुक्रवार को परिजन को जानकारी लगी तो वे छात्रावास गए और बेटे को लेकर थाने पहुंचे। पीड़ित छात्र व परिजन एफआईआर कराने पर अड़े रहे जबकि स्कूल प्रिंसिपल और स्टाफ के लोग थाने पहुंचकर उन्हें रोकने की कोशिश करते रहे। केसला पुलिस ने देर रात चार छात्र केस दर्ज कर लिया है। बाइट(A1)- पीड़ित ( छात्र छात्रावास ) वाइट- वीरेन्द्र कुमार मिश्रा ( एसडीओपी इटारसी )
0
comment0
Report
NSNeha Sharma
Sept 20, 2025 13:34:59
Jaipur, Rajasthan:प्रदेशभर में चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा इंजीनियरिंग के बाद जॉब नहीं मिली तो चपरासी की तैयारी चपरासी का मंजूर, बेरोजगारी का ताना सहन नहीं केमिस्ट्री में एमएससी, अब चपरासी के लिए भाग-दौड़ सेंटर पर पहुंचने के लिए दौड़ते हुए अभ्यर्थी, गहने उतारते हुए...आस्तीन काटते हुए विजुअल राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा का आज दूसरा दिन है.,, एग्जाम के लिए गाइडलाइन पालन के बीच परीक्षा केंद्रों पर कड़ी चेकिंग नजर आई. दूसरी पारी की परीक्षा दोपहर 3 बजे से हुई . आज दोनों पारियों के लिए राजस्थान में 8 लाख 22 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है. लेकिन खास बात ये है की कुछ अभ्यर्थी ऐसे है बीटेक ,बीएड करने बाद भी बेरोजगारी के कारण चपरासी भर्ती परीक्षा दे रहे है ,,रोजगार नहीं होने पर और बेरोजगारी से हताश युवा दौड़ते भागते और मन में सरकारी नौकरी की चाहत लिए एग्जाम सेंटर पहुंचे ,, इंजीनियरिंग के बाद जॉब नहीं मिली तो चपरासी की नौकरी के लिए तैयारी,,चपरासी मंजूर, बेरोजगारी के ताने से तंग युवा चतुर्थ ग्रेड भर्ती परीक्षा देने पहुंचे हैं ,, कुछ युवा ऐसे भी जो केमिस्ट्री में एम.एस.सी और अब चपरासी के लिए भाग-दौड़ कर रहें है ये तस्वीरें प्रदेश में युवाओं की बेरोजगारी को दर्शाती है युवाओं की चपरासी की परीक्षा के लिए लगी लम्बी कतार को देखकर प्रदेश में रोजगार की कमजोर स्थति नजर आती है ,,प्रदेश की मौजुदा सरकार ने राइजिंग राजस्थान के माध्यम से नई इंडस्ट्री ,रोजगार के नए आयाम ,आत्मनिर्भर युवा जैसे सपने तो दिखाए लेकिन वो वादे चपरासी भर्ती परीक्षा देते बीटेक ,बीएड शिक्षित युवाओं की लम्बी कतार के आगे वादे फीके पड़ जाते हैं बाइट -- अभ्यर्थी ,, वॉक थ्रू
2
comment0
Report
KMKuldeep Malwar
Sept 20, 2025 13:34:53
Bagheri Kalan, Rajasthan:खबर - TV KHABER जिला - KHERTHAL_TIJARA विधानसभा तिजारा- रिपोर्टर - कुलदीप मावर (8432754602) लोकेशन-भिवाड़ी(खैरथल) Twitter:@kuldeepmaw75614 राज्य नगरीय विकास एवं स्वायत शासन विभाग मंत्री झाबर सिंह खर्रा अपने एक दिवसीय दौरे पर खैरथल तिजारा जिला पहुंचे, जहा मंत्री बास कृपालनगर, किशनगढ़बास एवं नगर परिषद भिवाड़ी में लगे शहरी सेवा शिविर का अवलोकन किया। शिविर का अवलोकन करने के दौरान राज्य नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने आमजन को आश्वस्त किया कि वे जन समस्याओं के समाधान और क्षेत्र का विकास सरकार की प्राथमिकता है। वही शिविर के अवलोकन के बाद मंत्री भिवाड़ी में ही लगे तीन दिवसीय औद्योगिक मेले में पहुंचे, मंत्री के साथ तिजारा विधायक बाबा बालकनाथ, बहरोड़ विधायक जसवंत सिंह यादव सहित कई भाजपा के नेता शामिल रहे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए राज्य स्वायत शासन विभाग मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले 11 वर्षों से देश को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने, आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने और राष्ट्र को विकास की दिशा में आगे ले जाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि बीते 20 महीनों में राजस्थान सरकार ने बिजली और पानी के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। राइजिंग राजस्थान कार्यक्रम के माध्यम से लगभग 35 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर हस्ताक्षर किए गए, जिनमें से 9 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव धरातल पर उतर चुके हैं। वही इस औद्योगिक मेले की सराहना करते हुए मंत्री ने कहा कि लघु उद्योग भारती की तरफ से इस मेले के आयोजन से औद्योगिक नगरी में विकास होगा। वही इस कार्यक्रम के दौरान ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को भिवाड़ी गौरव से सम्मानित भी किया गया। बाइट. झाबर सिंह खर्रा केबिनेट मंत्री राजस्थान
0
comment0
Report
DKDeepesh Kumar
Sept 20, 2025 13:34:32
0
comment0
Report
HSHITESH SHARMA
Sept 20, 2025 13:34:17
Durg, Chhattisgarh:एंकर- दुर्ग पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है आरोपियों ने निवेशकों को हर महीने 20 प्रतिशत लाभांश देने का झांसा देकर अब तक करीब 25 लोगों से कुल 67 लाख रुपए की ठगी की है. वी/ओ- दरअसल प्रार्थी करण शर्मा ने स्मृति नगर चौकी में लिखित में शिकायत दर्ज कराई थी करण शर्मा शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं उन्हें उनके परिचित मित्र द्वारा जानकारी दी गई थी कि जुनवानी भिलाई में निशा बिजनेस कंसल्टेंसी और यूनिक इन्वेस्टमेंट सॉल्यूशन नामक कंपनियां संचालित हो रही हैं जो शेयर मार्केट में निवेश करने पर हर महीने 20 प्रतिशत का मुनाफा देने का दावा कर रही थीं लाभांश के लालच में आकर करण ने 27 सितंबर 2024 से 8 फरवरी 2025 तक आईडीएफसी बैंक स्मृतिनगर शाखा के खाते से किस्तों में कुल 23.30 लाख रुपए इन कंपनियों के बैंक ऑफ बड़ौदा खाते में जमा किए इसी तरह अन्य निवेशकों ने भी इन कंपनियों में रकम लगाई और कुल 67 लाख रुपए का निवेश कर दिया लेकिन कुछ समय बाद जब निवेशकों को न तो वादा किया गया लाभ मिला और न ही मूल राशि वापस तब सभी को ठगी का अहसास हुआ।जांच में सामने आया कि इन कंपनियों के संचालक स्नेहांशु नामदेव, डाली नामदेव, निशा मानिकपुरी और सेल्स मैनेजर धात्री कोसरे और शुभम गुप्ता ने योजनाबद्ध तरीके से लोगों को फंसाकर रकम हड़प ली और उसके बाद दफ्तर बंद कर फरार हो गए पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से कारोबार से संबंधित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं आरोपियों को पुलिस जेल भेजने की तैयारी कर रही है आगे इस मामले में और भी पीड़ित सामने आ सकते हैं. बाईट- सत्यप्रकाश तिवारी पुलिस प्रवक्ता सीएसपी भिलाई नगर
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top