Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
SC ने जल्द सुनवाई से इंकार, भारत-पाक मैच जारी?
ASArvind Singh
Sept 11, 2025 08:10:27
Noida, Uttar Pradesh
''मैच जारी रहना चाहिए'', भारत- पाक मैच के खिलाफ दायर अर्जी पर SC ने जल्द सुनवाई से किया इंकार भारत- पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को होने वाले एशिया कप क्रिकेट मैच को रद्द किए जाने की मांग वाली वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से इंकार किया।  याचिकाकर्ताओं का कहना था कि पहलगाम हमले को अंजाम देने वाले आतंक के पनाहगार देश के साथ क्रिकेट मैच का आयोजन नहीं होना चाहिए। यह देश के लिए लड़ने वाले शहीदों और आतंकी हमले में जान गंवाने लोगों के परिजनों  की भावनाओं को आहत करने वाला है। एक ऐसे वक़्त में जब  दुश्मन देश के साथ लड़ाई में हमारे सैनिक जान गवां रहे हो, नागरिक मर रहे हो,हम उनके साथ क्रिकेट को सेलिब्रेट नहीं कर सकते। याचिकाकर्ताओं की ओर से वकील ने रविवार को क्रिकेट मैच होने का हवाला देते हुए कोर्ट से इस अर्जी पर शुक्रवार को सुनवाई के लिए लिस्ट करने की  मांग की। जस्टिस माहेश्वरी की अध्यक्षता वाली बेंच में इस मांग को ठुकराते हुए कहा कि इसमे क्या जल्दी है। अगर रविवार को मैच हो रहा है तो उसे होने दीजिए। हम इसमे क्या कर सकते है! *मैच का विरोध क्यों* सुप्रीम कोर्ट में यह याचिका क़ानून के कुछ छात्राओं की ओर से दायर की गई है। याचिका में कहा गया है कि क्रिकेट मैच का आयोजन देशों के बीच आपसी समन्वय और मित्रता बढ़ाने के लिए होता है लेकिन पहलगाम आतंकी हमले और सिंदूर ऑपरेशन के बाद आतंकियों के पनाहगार देश के साथ  क्रिकेट मैच का आयोजन  से एक ग़लत संदेश जाता है। यह देश के उन नागरिकों और सशस्त्र बलों की भावनाओं को आहत करने वाला है जिन्होंने अपनों की जान गंवाई है। *BCCI को खेल मंत्रालय के अधीन लाने की मांग* याचिकाकर्ताओं का कहना है की राष्ट्रहित सर्वोपरि है और क्रिकेट मैच किसी देश के नागरिकों, जवानों की ज़िन्दगी और राष्ट्रहित से बढ़कर नहीं हो सकता। याचिका में खेल मंत्रालय को नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस एक्ट लागू करने और बीसीसीआई को इस मंत्रालय के दायरे में लाए जाने की मांग की गई है।
4
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MGMohd Gufran
Sept 11, 2025 12:05:55
Prayagraj, Uttar Pradesh:संगम नगरी प्रयागराज में बाढ़ से चारों तरफ हाहाकार, गंगा के साथ यमुना का बढ़ा जलस्तर लोगों के मुश्किलों का सबब बना। एंकर -- संगम नगरी प्रयागराज में गंगा और यमुना का जलस्तर स्थिर हो गया है, बाढ़ का पानी अब रुक गया है, दोनों नदियों का जलस्तर पिछले एक सप्ताह तक बढ़ने के बाद आज स्थिर हो गया है। तटवर्ती इलाकों में पानी रुकने के चलते लोग परेशान हैं। घर और सामान पूरी तरह से जलमग्न हैं। यमुना नदी के तट पर स्थित गऊ घाट के आस पास रहने वाले लोग परेशान हैं। यहां लोगों का घर भी बाढ़ की जद में आ गया है, घाट भी पूरी तरह से जलमग्न है और बोट क्लब परिसर में भी यमुना का पानी पहुंच गया है। यहां रहने वाले नाविक सतीश का कहना है कि बाढ़ ने उनके जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है। तीसरी बार यहां के घर बाढ़ की जद में आए हैं। बाइट -- सतीश कुमार, नाविक वॉक थ्रू... गऊघाट से...
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Sept 11, 2025 12:05:28
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा-डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन-डूंगरपुर हेडलाइन- कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय अधिकारियो की बैठक, ग्रामीण सेवा शिविर, शहर चलो एवं सहकार सदस्यता अभियान की तैयारियों को लेकर दिए निर्देश एंकर इंट्रो- डूंगरपुर जिले के जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने आज जिला परिषद सभागार में अधिकारियों की बैठक ली | बैठक में कलेक्टर ने सितंबर व अक्टूबर माह से शुरू होने वाले शहर चलो अभियान, ग्रामीण सेवा शिविर, सहकार सदस्यता अभियान के सफल संपादन को लेकर चर्चा की ओर अधिकारियों को इन अभियानों में आमजन के हाथो-हाथ काम करने के निर्देश दिए | बॉडी- बैठक में जिला कलेक्टर अंकित कुमार ने कहा कि 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले शहर चलो अभियान, 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले ग्रामीण सेवा शिविर अभियान तथा 2 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक सहकारिता सदस्य अभियान शुरू होंगे | इसको लेकर कलेक्टर ने नोडल अधिकारी नियुक्त करने, संबंधित शिविर के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त करने के साथ प्रभावी मॉनिटरिंग करते हुए अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टर ने जिस क्षेत्र में शिविर आयोजित होना है वहां पूर्व से ही प्री कैंप लगाकर चिन्हीकरण करने, प्रतिदिन निर्धारित फॉर्मेट में रिपोर्ट प्रस्तुत करने,अपने-अपने विभाग से संबंधित कार्यों के सुचारू संपादन के निर्देश दिए। अखिलेश शर्मा जी मीडिया डूंगरपुर
0
comment0
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Sept 11, 2025 12:05:14
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा: बाढ़ प्रभावितों से मिलीं सांसद हेमा मालिनी, बांटे बिस्किट और चॉकलेट मथुरा: सांसद हेमा मालिनी और जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने लक्ष्मी नगर के सुभाष इंटर कॉलेज में बनाए गए बाढ़ राहत केंद्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। राहत केंद्र में रह रहीं महिलाओं ने सांसद हेमा मालिनी को भजन-कीर्तन भी सुनाया। सांसद ने बच्चों से बात की और उन्हें केला, बिस्किट, और चॉकलेट जैसी चीजें बांटीं। सांसद ने लोगों को आश्वासन दिया कि प्रशासन उनकी हर संभव मदद करेगा। उन्होंने कहा कि बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। बाढ़ प्रभावितों को मिल रही है मदद जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि बाढ़ प्रभावितों के लिए भोजन, पानी, और स्वास्थ्य सेवाओं का उचित इंतजाम किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी राहत केंद्रों में लोगों को रहने और खाने-पीने की सुविधा दी जा रही है। मेडिकल टीमें भी लगातार राहत केंद्रों का दौरा कर रही हैं। यह दौरा बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत और मदद पहुंचाने के प्रयासों का एक हिस्सा था।
0
comment0
Report
VRVIJAY RANA
Sept 11, 2025 12:04:49
DMC, Chandigarh: साल 2014 में संत रामपाल के हिसार स्थित आश्रम में हुई हिंसा मामले में पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने राहत देते हुए रामपाल की उम्र के सजा को फिलहाल निलंबित कर दिया है। साल 2014 में रामपाल के आश्रम में हुई हिंसा में पांच अनुयायीयों की मौत हो गई थी। इस मामले में हिसार कोर्ट ने रामपाल की उम्र कैद की सजा सुनाई थी । इसके बाद रामपाल ने इस सजा के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दी थी। अब हाई कोर्ट ने इस मामले में रामपाल को राहत देते हुए फिलहाल इस सजा को मामले का फैसला आने तक निलंबित किया है। लेकिन रामपाल फिलहाल जेल से बाहर नहीं आएगा क्योंकि रामपाल पर अन्य कहीं मामले लंबित है जिनकी वजह से रामपाल को फिलहाल जेल में रहना होगा। वॉकथ्रू
0
comment0
Report
AMABHAYA MOHANTY
Sept 11, 2025 12:04:44
Keonjhar, Odisha:ଆଙ୍କର: କେନ୍ଦୁଝର ରେ ୨୯ ଟିକିଆ ହାତୀପଲଙ୍କ ଉପଦ୍ରବ । ୨ଟି ଘର ଭାଙ୍ଗିବା ସହ, ନଷ୍ଟ କଲେ ବ୍ୟାପକ ଧାନଫସଲ । ଏବେ ସଦର ରେଞ୍ଜ ଜଡିଚାତର ଗାଁ ରତନପୁର ପାହାଡ଼ ପାଖ ଜଙ୍ଗଲରେ ଏହି ହାତୀପଲ ରହିଛନ୍ତି । ଏହି ହାତୀପଲ ପ୍ରଥମେ ଉଖୁଣ୍ଡା ଓ ପରେ ଚମ୍ପୁଆ ହୋଇ ବାଲିବନ୍ଧ ଅଞ୍ଚଳରେ ଚଳପ୍ରଚଳ କରୁଥିଲେ । ଏହାପରେ ଗତ ରବିବାର ସଦର ରେଞ୍ଜ ରାଇକଳାରେ ପ୍ରବେଶ କରି ନିକଟସ୍ଥ ଖପରାଖାଇ ଗାଁରେ ୨ଟି ଘର ଭାଙ୍ଗିବା ସହ, ବ୍ୟାପକ ଧାନଫସଲ ନଷ୍ଟ କରିଛନ୍ତି । ହାତୀପଲରେ ୧୧ଟି ଦନ୍ତାହାତୀ, ୧୨ଟି ମାଈ ଓ ୬ଟି ହାତୀଛୁଆ ରହିଛନ୍ତି l ବର୍ତ୍ତମାନ ଧାନଚାଷ ସମୟରେ ହାତୀପଲ ଧାନଜମିରେ ଚଳପ୍ରଚଳ କରି ବ୍ୟାପକ ଧାନଫସଲ ନଷ୍ଟ କରୁଥିବାରୁ ଚାଷୀଙ୍କର ନିଦ ହଜିଯାଇଛି l ହାତୀପଲଙ୍କୁ ଏଠାରୁ ସୁରକ୍ଷିତ ସ୍ଥାନକୁ ଘଉଡ଼ାଇବାକୁ ଦାବି କରିଛନ୍ତି ସ୍ଥାନୀୟ ଲୋକେ ।
0
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Sept 11, 2025 12:03:12
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय अपडेट स्क्रिप्ट एंकर बेगूसराय पहुंचे बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर राहुल तेजस्वी समेत विपक्ष को आरे हाथों लिया है। गिरिराज सिंह ने तेजस्वी के ट्वीट पर प्लेटफॉर्म करते हुए कहा है कि आज वह मुख्यमंत्री आवास से अपराध की योजना बनाने की बात कर रहे हैं। वह उखल पर खड़े होकर बराबरी करना चाहते हैं। वो वह दिन भूल चुके हैं जब उनके माता-पिता के राज में माफिया राज चलता था और अपराधियों का बोलबाला था सरेआम अपहरण की घटनाएं होती थी कई बड़े-बड़े घोटाले का षड्यंत्र रचा जाता था। वहीं उन्होंने राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा है कि आज सुरक्षा एजेंसियों के द्वारा राहुल गांधी के विरुद्ध लिखकर दिया गया है कि वह सुरक्षा के मानकों का पालन नहीं करते और नौ महीने में अब तक छह बार विदेश यात्रा कर चुके हैं। ऐसे में एक जांच कमेटी गठित होनी चाहिए और जांच करनी चाहिए कि आखिर वह इतनी विदेश यात्राएं करते हैं तो जाते कहां हैं। अगर निजी काम से जाते हैं तो ठीक है अन्यथा यह देखने की बात होगी कि कहीं वह गैरकानूनी काम तो नहीं कर रहे। साथ ही साथ उन्होंने खुलकर एस आई आर के संबंध में भी बात की और कहा कि राहुल गांधी सिर्फ सवाल उठाने का काम करते हैं जबकि उनसे जब प्रमाण मांगा जाता है तो वह प्रमाण नहीं दे पाते। इन लोगों के द्वारा सिर्फ लोगों को बहकाने के लिए षडयंत्र की जा रही है । बाइट - गिरिराज सिंह केंद्रीय मंत्री
0
comment0
Report
YMYadvendra Munnu
Sept 11, 2025 12:03:01
Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज अपहरणकांड का पुलिस ने महज कुछ ही घंटे में खुलासा कर दिया है। घटना देर रात की है जब करसो गांव निवासी विनोद सिंह के पुत्र सौरभ कुमार का अज्ञात अपराधियों ने कार से अपहरण कर लिया। अपहरणकर्ताओं ने परिजनों से पाँच लाख रुपये फिरौती की मांग की। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ अजित कुमार बिमल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी शाखा की मदद से छापेमारी करते हुए पुलिस ने गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र से रात 1:45 बजे सौरभ कुमार को सकुशल बरामद कर लिया। इस दौरान अपहरणकर्ता अरुण कुमार उर्फ अरुण पाठक को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से मोबाइल फोन बरामद किया गया है। एसडीपीओ ने प्रेसवार्ता में जानकारी दी कि फिरौती में 17 हजार रुपये ऑनलाइन भेजे गए थे। जिससे पुलिस को अहम सुराग मिला। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपराधियों की योजना नाकाम रही। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। बाइट - अजीत कुमार विमल, एसडीपीओ, बरही
0
comment0
Report
DGDeepak Goyal
Sept 11, 2025 12:02:51
Jaipur, Rajasthan:DEEPAK GOYAL-99829-33000 LOCATION-JPR FEED-2C :::::: एंकर::मुख्य सचिव सुधांश पंत ने कहा कि देशभर में लागू किए गए नए आपराधिक कानून राजस्थान में त्वरित और पारदर्शी न्याय व्यवस्था स्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुरूप राज्य को इन कानूनों के सफल क्रियान्वयन का रोल मॉडल बनाना है। सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम से आमजन को प्रभावी न्याय मिलेगा। उन्होंने पुलिस विभाग को अनुसंधान अधिकारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण आयोजित करने और जनता में जागरूकता लाने के लिए व्यापक अभियान चलाने के निर्देश दिए। पंत ने बताया कि नए कानूनों में गवाहों से इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से साक्ष्य लेने, एफआईआर दर्ज करने और सम्मन जारी करने जैसी आधुनिक व्यवस्थाएं शामिल हैं। इससे न्यायिक प्रक्रिया न केवल पारदर्शी होगी बल्कि समय और संसाधनों की भी बचत होगी। उन्होंने विभागों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम की स्थापना, एफएसएल का आधुनिकीकरण, थानों में हाईस्पीड इंटरनेट, पर्याप्त स्टाफ और आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने कहा कि नए कानूनों के तहत अनुसंधान और प्रक्रिया की नियमित मॉनिटरिंग आवश्यक है। उन्होंने जिलास्तरीय अधिकारियों को समय-समय पर समीक्षा बैठकें आयोजित करने और विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया।।बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह भास्कर ए सावंत, शासन सचिव वित्त (व्यय) नवीन जैन, शासन सचिव सूचना एवं प्रौद्योगिकी अर्चना सिंह सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
0
comment0
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
Sept 11, 2025 12:02:03
Bijnor, Uttar Pradesh:स्लग --बिजनौर मे बीजेपी के दो नेता आमने सामने रिपोर्ट --राजवीर चौधरी / बिजनौर एंकर --सदर विधायक सूचि चौधरी के पति मौसम चौधरी ने पूर्व सांसद बीजेपी नेता राजा भारतेंद्र सिंह पर लगाए गंभीर आरोप। रावली तटबंध को लेकर सोशल मीडिया पर हुई टिप्पणी के बाद सदर विधायक एवं उनके पति ने की प्रेस वार्ता।पूर्व राज्य मंत्री राजा भारतेंद्र के आरोप को गलत बताकर दिया स्पष्टीकरण। सदर विधायक पति मौसम चौधरी ने पूर्व मंत्री राजा भारतेंद्र पर लगाया अपने समर्थकों से सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट करा कर लोगों को गुमराह करने का आरोप। परियोजना में सरकार द्वारा आवंटित की गई धनराशि के बारे में जानकारी ही नहीं होने की कही बात। सदर विधायक पति ने सदर विधायक द्वारा कराए गए विकास कार्यों का ब्यौरा मीडिया के सामने किया पेश। पूर्व मंत्री राजा भारतेंद्र को बताया तुच्छ मानसिकता की राजनीति करने वाला।विधायक पति बोले अपने व विधायक के ऊपर गलत टिप्पणी अब नहीं की जाएगी बर्दाश्त। अगर भविष्य में ऐसा किया तो दिया जाएगा करारा जवाब। सदर विधायक पति मौसम चौधरी ने पूर्व मंत्री राजा भारतेंद्र सिंह को आखिर क्यों कहा अपनी सुरक्षा बढ़ा लो। वीओ --बिजनौर में सदर विधायक ने प्रेस कांफ्रेंस करके भ्रष्टाचार के लगे आरोपों का खंडन करते हुए विधानसभा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्य के बारे में बताया वही विधायक पति मौसम चौधरी ने अपने परिवार पर हुए व्यक्तिगत हमले का जवाब देते हुए पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद को घेरा।उन्होंने पूर्व मंत्री को ओछी राजनीति करने औऱ भगवा पहन कर कर धर्म के नाम पर स्वार्थ हित मे लोगो को भड़काने की बात कही।उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने उन्हें मंत्री बनाया सांसद और विधायक बनाया। अब उसी को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। वीओ --आपको बता दे बिजनौर सदर सीट से विधायक सूची चौधरी ने प्रेस वार्ता कर अपने ऊपर लगे गलखा देवी मंदिर के लिए आवंटित लगभग 64 करोड़ के धन की परियोजना में हुए भ्र्ष्टाचार के आरोपों का खंडन किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस सदर विधायक पति मौसम चौधरी ने पूर्व मंत्री सांसद राजा भारतेन्द्र को जमकर आड़े हाथों लिया। मौसम चौधरी ने सवाल खड़े करते हुए कहा कि मंत्री और सांसद रहते कितने काम किया।कितने जनता के काम आए। शिक्षा,धार्मिक, स्वास्थ्य,में कितना काम किया। अब तक भगवा पहनकर राम और गाय के नाम पर वोटो की राजनीति की है। उसका जवाब जनता ने उन्हें दिया है।जिसको जनता ने पूरी तरह नकार दिया है। अब उनके पैरों से राजनीति की जमीन खिसक गई है। जिससे खिसिया कर सरकार को धूमिल करने की षड्यंत्र में लगे रहते हैं। और जिस पार्टी ने मंत्री सांसद विधायक बनाया।उसी को कटघरे में खड़ा करना और सदर विधायक और हमले करने को लोगो को उस्काने वाली ओच्छा व्यक्ति बताया।इतना ही नही उन्होंने पूर्व मंत्री भारतेंदर निजी जिंदगी पर भी काफी सवाल उठाए आपको बता दें बिजनौर बैराज रावली बंदे को लेकर सोशल मीडिया पर लगभग 64 करोड रुपए का घोटाला सामने आ रहा था जिसमें सीधे-सीधे आरोप सदर विधायक पर लग रहे थे आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विधायक पति मौसम चौधरी ने अपने परिवार पर हुए सोशल मीडिया द्वारा हमलो का जवाब देते हैं वह कहा कि एक सम्मानित व्यक्ति अपने परिवार की रक्षा के लिए कुछ भी कर सकता है।ऐसा करने वाले बाज आ जाये नही तो अंजाम बुरा होगा। बाइट मौसम चौधरी सदर विधायक पति
0
comment0
Report
ASARUN SINGH
Sept 11, 2025 12:01:38
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद अरुण सिंह फर्रुखाबाद में विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश पर मंथन विजन-2047 को लेकर कलेक्ट्रेट में कमिश्नर की समीक्षा बैठक फर्रुखाबाद। विकसित भारत एवं विकसित उत्तर प्रदेश के सपने को साकार करने के लिए जिले में सुझाव संकलन अभियान की शुरुआत हो गई है। गुरुवार को फतेहगढ़ कलेक्ट्रेट परिसर में कमिश्नर कानपुर जोन ए. बिजेंद्रन पांड्यांन ने जिलाधिकारी की मौजूदगी में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में बताया गया कि आगामी एक महीने तक जिले और ग्राम स्तर पर संवाद कार्यक्रम चलेंगे। इसमें 500 से अधिक विषय-विशेषज्ञ, सेवा निवृत्त आईएएस-आईपीएस अधिकारी और समाज के विभिन्न वर्गों के लोग हिस्सा लेकर अपने सुझाव साझा करेंगे। इन सुझावों को संकलित कर राज्य सरकार तक भेजा जाएगा, जिससे वर्ष 2047 तक विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश की दिशा तय होगी। कमिश्नर बिजेंद्रन पांड्यांन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान को सफल बनाने के लिए हर स्तर पर आमजन की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि नागरिकों की राय भविष्य की विकास योजनाओं को न केवल सार्थक बनाएगी बल्कि जिले के प्रत्येक गांव तक सुधार की राह खोलेगी। बाइट-- विजेंद्र पांडियन कमिश्नर कानपुर
0
comment0
Report
ASAMIT SONI
Sept 11, 2025 12:01:28
Lalitpur, Bagmati Province:REPORTER - अमित सोनी उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में अवैध शराब की भट्टी के पास एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया । मौके पर पहुँचे परिजनों ने अवैध शराब बनाने वाले कबूतरा जाती के लोगों पर युवक की हत्त्याकर भट्टी में फेंके जाने का आरोप लगाया । घटना सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत घटवार ग्राम की है । बताया जा रहा है सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत घटवार ग्राम में अवैध शराब की भट्टी लगाकर कबूतरा जाती के लोग कच्ची शराब बनाते हैं , जहां आज दोपहर गांव में ही रहने वाले प्रीतम रजक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव पड़ा हुआ मिला । जिसका एक हाथ जला हुआ था ,जिसको देखकर ग्रामीणों और परिजनों में हड़कम्प मच गया । परिजनों ने अवैध शराब बनाने वाले कबूतरा जाती के लोगों पर युवक की हत्त्या कर शव को भट्टी में फेंके जाने का आरोप लगाते हुये हंगामा कर दिया । जिसकी सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस फोर्स और ASP ने लोगों को शांत करवाया और मामले में उचित जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया । जिस पर परिजन शांत हुये ,वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया और आगे की कार्यवाही में जुट गई है । Byte - दुर्गाप्रसाद (मृतक का भाई)
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top