184121
सांबा में कुएं से मिल 50 जिंदा करतूस
Samba,सांबा के बेंगलार्ड गांव में कुएं की सफाई के दौरान एक विशेष घटना सामने आई है, जिसमें 50 से अधिक जिंदा करतूस पाए गए हैं। सूचना पर पहुंचे पुलिसबल व सेना के जवानों ने इन करतूसों को अपने कब्जे में ले लिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अंबिकापुर के पास लुचकी घाट पर बाइक भिड़ंत, दो की मौत, दो घायल
Kusu, Chhattisgarh:एंकर -अंबिकापुर शहर से लगे लुचकी घाट लालमाटी के पास रविवार दोपहर तीन बजे दो बाइकों के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की मदद से घायलों को तुरंत जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।0
0
Report
इंदौर के भोजशाला में मां वाग्देवी की प्रतिकृति स्थायी स्थापना; भक्तों में उत्साह
Dhar, Madhya Pradesh:भोजशाला में माँ वाग्देवी की प्रतिकृति स्थायी रूप से स्थापित कर दी गई है। इंदौर हाई कोर्ट के आदेश के बाद भोजशाला को मंदिर घोषित होने की मान्यता मिली है और अब यहां विधि-विधान से शुद्धिकरण कर यज्ञ-हवन के साथ प्रतिकृति स्थापित की गई है। मुक्ति यज्ञ के संयोजक गोपाल शर्मा ने इसे वर्षों के संघर्ष और आस्था की जीत बताया है। भोजशाला में दर्शन-पूजन जारी है और श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भोजशाला परिसर में सुबह से श्रद्धालुओं की आवाजाही रही। HC के फैसले के बाद भोजशाला में धार्मिक गतिविधियां बढ़ गई हैं। प्रतिकृति तब तक रहेगी जब तक केंद्र सरकार लंदन म्यूजियम से माता की मूल प्रतिमा वापस नहीं लाती। हमें विश्वास है कि जल्द ही मां वाग्देवी पुनः भोजशाला में विराजित होंगी। सुरक्षा के लिए परिसर और आसपास भारी पुलिस बल तैनात है, माहौल शांतिपूर्ण बना हुआ है।0
0
Report
समस्तीपुर में दो हादसे: युवक की मौत और शिक्षक गंभीर घायल
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर जिले में अलग-अलग हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि जनगणना ड्यूटी से लौट रहे एक शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। पहली घटना रोसड़ा में रेलवे ट्रैक के पास संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने की है, वहीं दूसरी घटना विद्यापतिनगर में ट्रैक्टर की टक्कर से शिक्षक के घायल होने की। दोनों मामलों में पुलिस जांच में जुट गई है। पहली घटना रोसड़ा थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के समीप की है, जहां रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ियों में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और घटना की जानकारी रेलवे पुलिस तथा स्थानीय थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। तलाशी के दौरान युवक के जेब से 70 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। मोबाइल के आधार पर करीब 24 घंटे बाद शव की पहचान रोसड़ा थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-14 निवासी मुन्ना पूर्वे के 22 वर्षीय पुत्र कृष्णा पूर्वे के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मृतक के भाई के मुताबिक कृष्णा पिछले दो महीने से पटना में रह रहा था और पांच दिन पहले ही गांव लौटा था। घटना वाले दिन वह घर से निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। बाद में सोशल मीडिया के जरिए शव मिलने की जानकारी परिवार को मिली। वहीं दूसरी घटना विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र की है, जहां जनगणना ड्यूटी से लौट रहे शिक्षक अमर कुमार महतो सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। अमर कुमार महतो उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मऊ धनेशपुर दक्षिण में पदस्थापित हैं और जनगणना कार्य में बतौर प्रगणक ड्यूटी कर रहे थे। बताया गया कि रविवार की देर शाम ड्यूटी खत्म कर वे बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान मऊ धनेशपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या-3 में एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल शिक्षक को पहले निजी क्लीनिक और फिर मिर्जापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें समस्तीपुर रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार शिक्षक के पैर में तीन जगह फ्रैक्चर हुआ है और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल दोनों मामलों में पुलिस जांच में जुटी हुई है। एक ओर रोसड़ा में युवक की मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है, वहीं विद्यापतिनगर में फरार ट्रैक्टर चालक की पहचान में जुट गई है।0
0
Report
Advertisement
अजहरुद्दीन हत्या केस: आरोपियों ने सरेंडर का दावा, पुलिस इंकार
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज प्रॉपर्टी डीलर अजहरुद्दीन हत्याकांड के आरोपियों ने किया सरेंडर का दावा, हत्याकांड में शामिल चार आरोपियों ने अतरसुईया थाने में सरेंडर का दावा किया, सरेंडर से पहले चारों आरोपियों ने वीडियो भी बनाकर वायरल किया, हालांकि पुलिस चारों आरोपियों के सरेंडर के दावे से कर रही है इंकार, पुलिस के मुताबिक सरेंडर का वीडियो बनाकर फरार हो गए आरोपी, प्रॉपर्टी डीलर अजहरुद्दीन के पार्टनर पर ही हत्याकांड का आरोप है, लेनदेन और पार्टनरशिप विवाद में हत्या की बात सामने आई है, रविवार की शाम को प्रापर्टी डीलर अजहरुद्दीन की हत्या की गई।0
0
Report
फिरोजाबाद में जयवीर सिंह ने सरकार की उपलब्धियाँ गिनाईं
Firozabad, Uttar Pradesh:मंत्री जयवीर सिंह का बयान उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने अपनी सरकार की उपलब्धियां का बखान किया. उपलब्धियां बताते वक्त उन्होंने जनता को संबोधन करते हुए कहा कि पहले सुबह 4:00 बजे अजान हुआ करती थी जिससे लोगों की नींद में खलल पड़ता था, अब वह हमारी सरकार में बंद हुआ है. उन्होंने अपनी सरकार में गुंडागर्दी माफिया या अराजकता पर नकेल की बात भी कही.0
0
Report
भिवंडी: पाणीपुरवठा संघ का पहला राज्य महाधिवेशन; ठेकेदारों ने तात्कालिक निधि की मांग की
Thane, Maharashtra:राज्यस्तरीय शासकीय पाणीपुरवठा कंत्राटदार संघटनेचे पहिले राज्यस्तरीय अधिवेशन भिवंडीत संपन्न; ठेकेदार आर्थिक विवंचनेत असल्याने शासनाने तत्काळ निधी उपलब्ध करून देण्याची मागणी हर घर नल हर घर जल या महत्त्वाकांक्षी योजने अंतर्गत राज्यातील प्रत्येकाच्या घरात नळाद्वारे पाणी पोहचविण्यासाठी जलजीवन मिशन अंतर्गत कोट्यवधी रुपयांची कामे राज्यात सुरू आहेत. परंतु ही कामे करणाऱ्या ठेकेदारांना मागील वर्षभर झालेल्या कामाचे पैसे न दिल्याने अनेक ठेकेदार आर्थिक विवंचनेत आले आहेत.यावर चर्चा करण्यासाठी महाराष्ट्र राज्य शासकीय पाणीपुरवठा कंत्राटदार संघटनेचे पहिले राज्यस्तरीय कंत्राटदार महाअधिवेशन भिवंडी तालुक्यातील राजनोली येथे रविवारी पार पडले.या अधिवेशनास राज्यभरातून ३५० हून अधिक ठेकेदार उपस्थित होते.0
0
Report
Advertisement
16 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म: नरसिंहपुर के गोटेगांव के ड्राइवर गिरफ्तार
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर में एक मासूम बच्ची को तेल टैंकर वाले ड्राइवर से लिफ्ट मांगना महंगा पड़ गया, नाबालिक लड़की हुई रेप का शिकार, पूरा मामला नरसिंहपुर के गोटेगांव का हैं जहां लिफ्ट देने के बहाने एक नाबालिग लड़की के साथ रेप करने का मामला सामने आया है पुलिस की माने तो गोटेगांव की रहने वाली 16 साल की लड़की शुक्रवार की सुबह अपनी दादी की डांट से नाराज होकर घर से निकल गई थी और पैदल चलते हुए वह सुबह करीब 10 बजे नरसिंहपुर रोड पर पहुंची और वहां एक पेट्रोल टैंकर के ड्राइवर से लिफ्ट मांग ली। उसने ड्राइवर से कहा कि उसे नरसिंहपुर के दादा महाराज मंदिर के पास छोड़ देना, लेकिन दादा महाराज का मंदिर आने के बाद भी 26 साल के ड्राइवर रविन्द्र कुमार यादव ने गाड़ी नहीं रोकी। उसने लड़की को बहला, फुसलाकर छिंदवाड़ा घुमाने का झांसा दिया और टैंकर उसी तरफ ले गया। शाम को अंधेरा होने पर आरोपी ने एक सुनसान जगह पर टैंकर खड़ा किया और केबिन के अंदर ही लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वारदात के बाद जब आरोपी टैंकर खाली करने एक पंप पर रुका, तो लड़की ने भागने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उसे पकड़ लिया। बाद में लड़की ने आरोपी के ही मोबाइल से अपने घर फोन किया और पूरी बात बताई। आरोपी ड्राइवर लड़की को गोटेगांव बाईपास पर छोड़कर भाग निकला, लेकिन घरवालों की शिकायत पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे धर दबोचा। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी रविन्द्र यादव पर पास्को की धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए जेल भेज दिया हैं। पकड़ा गया आरोपी शादीशुदा हैं और रीवा का रहने वाला हैं जो जबलपुर के शहपुरा प्लांट से डीजल, पेट्रोल सप्लाई का काम करता है.0
0
Report
अलीगढ़ में शराब के लिए किशोर के सिर में लोहे की कील ठोंककर मारपीट
Aligarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग अलीगढ़... शराब के लिए किशोर ने नहीं दिए रूपये, दबंगों ने ठोंक दी सिर में कील, दबंग शराबीयوں ने किशोर के सिर में लोहे की कील ठोंक कर दी तालिबानी सजा, दर्द से करहाते किशोर को परिजन व पुलिस जिला अस्पताल लेकर पहुँचे, ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने किशोर के सिर में लोहे की कील ठुके होने की पुष्टि की, मामला गंभीर होने के चलते किशोर को जेएन मेडिकल कॉलेज किया रेफर, इलाके पुलिस ने तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई में जुटी, रोरावर थाना इलाके के शाहपुर कुतुब की घटना.0
0
Report
मुलताई हाईवे पर कंटेनर ने ऑटो को टक्कर दी, 5 घायल; चालक फरार
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले के मुलताई में हाईवे पर कामत के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कंटेनर ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया, जबकि ऑटो में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार चालक की तलाश जारी है।0
0
Report
Advertisement
रीवा में पुल मरम्मत के कारण भारी वाहन बढ़े दबाव पर ट्रैफिक हाहाकार
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा शहर की यातायात व्यवस्था इन दिनों पूरी तरह चरमरा गई है। बीहर नदी पर बने पुल के मरम्मत कार्य के चलते शहर में ट्रैफिक का दबाव कई गुना बढ़ गया है। हालत यह है कि नो-एंट्री के बावजूद भारी वाहन दिन-रात शहर के अंदर दौड़ रहे हैं, जिससे जाम, धूल और सड़कें टूटने की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं यातायात पुलिस व्यवस्था संभालने में नाकाम नजर आ रही है। बीहर नदी पुल बंद होने के कारण शहर के मुख्य मार्गों पर भारी वाहनों का दबाव बढ़ गया है। संभागीय के स्पष्ट आदेश हैं कि रात 11 बजे से पहले भारी वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा, और रात में भी डायवर्सन दिया गया है। लेकिन हकीकत इसके उलट दिखाई दे रही है। ट्रक और डंपर खुलेआम शहर के भीतर गुजर रहे हैं और ट्रैफिक व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है। शहर के प्रमुख बाजारों में हालात और भी खराब हैं। सड़क किनारे बेतरतीब पार्किंग के कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यातायात पुलिस मौके पर नजर नहीं आती और सिर्फ चालानी कार्रवाई तक सीमित रह गई है। यातायात प्रभारी अनिमा शर्मा ने कहा कि हमारे पास पर्याप्त पुलिस बल नहीं है, इसलिए व्यवस्था बनाने में दिक्कत आ रही है। चलानी कार्रवाई लगातार की जा रही है, व्हील लॉक और वाहन उठाने की कार्रवाई भी होती है। अब सवाल यह उठता है कि आखिर चालानी कार्रवाई की नौबत बार-बार क्यों आती है? यदि ट्रैफिक प्रबंधन सही हो तो लोगों को सड़क पर वाहन खड़ा करने का मौका ही क्यों मिले। दूसरी तरफ यातायात जागरूकता अभियान में सीट बेल्ट और हेलमेट पहनने की नसीहत दी जाती है, लेकिन आरोप यह भी है कि खुद यातायात प्रभारी के वाहन चालक नियमों का पालन करते नजर नहीं आते खुद सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करते। रीवा में बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था अब आम जनता के लिए बड़ी परेशानी बन चुकी है। जाम, अव्यवस्थित पार्किंग और भारी वाहनों की आवाजाही ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। अब देखना होगा कि प्रशासन अतिरिक्त पुलिस बल और ठोस ट्रैफिक प्लान के जरिए व्यवस्था सुधारता है या फिर शहर यूं ही अव्यवस्था की गिरफ्त में फंसा रहेगा.0
0
Report
मंदसौर MDMA तस्करी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
Mandsaur, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के मंदसौर की कोतवाली पुलिस ने नशीला पदार्थ एमडीएमए तस्करी के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है अब तक एक मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं आरोपी अनवर हुसैन को न्यायालय में पेश किया गया है, गौरतलब है की कुछ दिन पूर्व स्टेशन रोड इलाके में पुलिस ने मुखबीर की सूचना के आधार पर एक तस्कर से मोटर के खोल में छुपा कर ले जाए जा रही 500 ग्राम सिंथेटिक ड्रग एमडीएमए बरामद की थी साथ ही 500 ग्राम अफीम भी मिला था इस मामले में अनुसंधान करते हुए पुलिस अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है0
0
Report
झुंझुनूं सूरजगढ़ में घर के बाहर मोटरसाइकिल चोरी, CCTV फुटेज में दो युवक दिखे
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं सूरजगढ़ में घर के बाहर खड़ी दो बाइक चोरी वार्ड नंबर 25 में देर रात हुई चोरी की वारदात सुबह घर के बाहर से गायब मिली दोनों मोटरसाइकिल सीसीटीवी फुटेज में बाइक ले जाते दिखे दो युवक पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर शुरू की जांच झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ कस्बे में घर के बाहर खड़ी दो मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी की पूरी वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं। पीड़ित ने सूरजगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया है। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 25 निवासी राजेन्द्र कुमार पुत्र बाबूलाल कुम्हार ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसने अपनी दोनों मोटरसाइकिलें घर के बाहर खड़ी की थीं। सुबह जब वह काम पर जाने के लिए बाहर आया तो दोनों मोटरसाइकिल मौके से गायब मिलीं। इसके बाद उसने आसपास के लोगों और पड़ोसियों से पूछताछ की। लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। घटना के बाद पीड़ित ने सूरजगढ़ पुलिस थाने पहुंचकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच ताराचंद एसआई को सौंपी गई है। पुलिस जांच के दौरान सामने आया कि चोरी की पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में दो युवक मोटरसाइकिलें ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान और तलाश शुरू कर दी है।पुलिस का कहना है कि आसपास के अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
पटना में हाफ एनकाउंटर: एक अपराधी गिरफ्तार, एक गोली लगने से घायल
Patna, Bihar:पटना में हाफ एनकाउंटर आगमकुआँ थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में हाफ एनकाउंटर एक को पैर में लगी गोली दूसरा अपराधी गिरफ्तार बीते दिनों भागवत नगर में शिक्षक से लूटपाट में मारी थी गोली दोनों अपराधियों ने पुलिस की जीपसी पर चलाई गोली आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली मौके पर अपराधियों की बाइक भी है मिली पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की अपराधी कोई बड़ी घटना को देने के लिए एकत्रित है पहले भी कई मामले में आरोपी है दोनों अपराधी0
0
Report
उज्जैन महाकाल दर्शन में ऑनलाइन ठगी: वडोदरा महिलाओं से 42 हजार की धोखाधड़ी
Ujjain, Madhya Pradesh:महाकाल भस्म आरती बुकिंग के नाम पर ऑनलाइन ठगी, वडोदरा की महिलाओं से 42 हजार रुपये ऐंठे गूगल पर मिला नंबर बना ठगी का जरिया, नंदी हाल में बैठाने और वीआईपी दर्शन का दिया था लालच उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को निशाना बनाकर ऑनलाइन ठगी करने वाले सक्रिय हो गए हैं। ताजा मामला महाकाल थाना क्षेत्र का है, जहां गुजरात के वडोदरा से दर्शन करने आई दो महिलाओं से भस्म आरती बुकिंग और नंदी हाल में बैठाने के नाम पर 42 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई。 पीड़ित महिलाओं ने जब महाकाल मंदिर पहुंचकर जानकारी ली, तब उन्हें पता चला कि उनकी कोई बुकिंग नहीं हुई है। इसके बाद दोनों महिलाओं ने थाना महाकाल पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है。 भस्म आरती बुकिंग के लिए किया था गूगल सर्च पुलिस के अनुसार वडोदरा निवासी वीणा धनेरिया अपनी मित्र अल्पना पटेल के साथ महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती दर्शन के लिए उज्जैन आई थीं। भस्म आरती बुकिंग के लिए उन्होंने गूगल पर सर्च किया, जहां उन्हें दीपक मिश्रा नाम के व्यक्ति का मोबाइल नंबर मिला。 महिलाओं ने आरोपी से संपर्क किया तो उसने खुद को भस्म आरती बुकिंग कराने वाला बताया। आरोपी ने पहले 11 हजार 500 रुपये और आधार कार्ड की कॉपी मांगी। इसके बाद उसने “प्रोटोकॉल”, “सेव मनी” और नंदी हाल में बैठाने का हवाला देकर अलग-अलग किश्तों में और पैसे ट्रांसफर करवाए。 आरोपी ने महिलाओं से कुल 42 हजार रुपये ऑनलाइन अपने खाते में डलवा लिए। बाद में उसने यह कहकर मामला टाल दिया कि बुकिंग नहीं हो पाई है और पैसे रिफंड कर दिए जाएंगे। मंदिर पहुंचने पर हुआ ठगी का खुलासा जब महिलाएं महाकाल मंदिर पहुंचीं और प्रशासन से बुकिंग की जानकारी ली, तब उन्हें पता चला कि उनके नाम से कोई आरक्षण दर्ज नहीं है। इसके बाद महिलाओं को एहसास हुआ कि उनके साथ साइबर ठगी हुई है。 पीड़ित महिलाओं की शिकायत पर थाना महाकाल पुलिस ने अपराध क्रमांक 173/2026 के तहत धारा 318(4) बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर लिया है。 थाना प्रभारी बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि बाबा महाकाल के दर्शन के लिए देशभर से श्रद्धालु उज्जैन आते हैं और उनकी सुरक्षा व सुविधा को लेकर पुलिस लगातार सतर्क रहती है。 उन्होंने कहा कि शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज कर ली है। प्रारंभिक जांच में आरोपी का नाम दीपक मिश्रा सामने आया है। पुलिस के पास आरोपी का मोबाइल नंबर, ट्रांजैक्शन डिटेल और अन्य तकनीकी जानकारी मौजूद है। मामले की जांच जारी है और जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा。 पहले भी हो चुके हैं ऐसे मामले पुलिस के अनुसार महाकाल दर्शन और भस्म आरती के नाम पर ठगी के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। इससे पहले आशुतोष शर्मा नाम के व्यक्ति के खिलाफ भी श्रद्धालुओं से पैसे लेकर दर्शन कराने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था। श्रद्धालुओं से पुलिस की अपील पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि भस्म आरती या महाकाल दर्शन की बुकिंग केवल अधिकृत और आधिकारिक माध्यमों से ही कराएं। गूगल या सोशल मीडिया पर मिले अनजान मोबाइल नंबरों पर भरोसा कर पैसे ट्रांसफर न करें。0
0
Report
सिटी मजिस्ट्रेट के प्रयास के बाद 22 किसानों ने अपनी भूमि यू पी डा के पक्ष में किया बैनामा
Sawayajpur, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण का मामला *जमलापुर गांव में चौपाल लगाकर नगर मजिस्ट्रेट ने किसानों को दिया समाधान का भरोसा* *नगर मजिस्ट्रेट की मेहनत रंग लायी 22 किसानों ने दो हेक्टेर भूमिका किया यूपीडा के पक्ष में बैनामा* हरदोई के सवायजपुर तहसील क्षेत्रे के कौशिया गांव से फर्रुखाबाद होकर बुंदेलखंड-गंगा एक्सप्रेसवे निर्माण के लिए किसानों ने उचित और समान मुआवजा नहीं मिलने के विरोध में अपनी जमीन का बैनामा करने से मना कर दिया है। रविवार दोपहर नगर मजिस्ट्रेट सुशील कुमार त्रिवेदी जमलापुर गांव के प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। किसानों की बात सुनकर समस्या समाधान का भरोसा दिया। चौपाल में सरसई तिमिरपुर, कनकापुर उवरिया, मरकड़ा के किसान पहुंचे। जिसमें तिमिरपुर जमलापुर के किसानों ने नगर मजिस्ट्रेट को बताया कि प्रशासन द्वारा अपनाई जा रही मुआवजे की नीति दोषपूर्ण है। एक ही क्षेत्र और समान प्रकृति की भूमि होने के बावजूद सर्किल रेट में भारी विसंगति है। प्रशासन कहीं तो बेहतर दरें दे रहा है, तो कहीं मुआवजा नहीं के बराबर दिया जा रहा है। किसानों ने कहा कि पूरी परियोजना के लिए एक समान मुआवजा निर्धारित किया जाए।ग्राम तिमिरपुर में सर्किल रेट 19 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर तो सरसई मरकड़ा में 29 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर है। नगर मजिस्ट्रेट ने कहा यह शासन की महत्वाकांक्षी परियोजना है जिसे निर्धारित समय में पूरा किया जाना है उन्होंने किसानों को दो दिन का समय दिया कहा इसके बाद प्रशासन भूमि अधिग्रहण का कार्य नियमानुसार शुरू कर देगा । उन्होंने कहा परियोजना के पूरा होने पर क्षेत्र का विकास होगा इसलिए सभी सहयोग करें। एसडीएम अंकित तिवारी ने बताया अब तक 589 किसान 53.0097 हेक्टेयर के सापेक्ष 3.82 1924 हेक्टेयर भूमि का बैनामा कर चुके हैं । चौपाल के बाद तिमिरपुर ,जमलापुर के 22 किसानों ने लगभग 2 हेक्टेयर भूमि का बैनामा रजिस्ट्री कार्यालय सवायजपुर में यूपीडा के पक्ष में किया। चौपाल में एसडीएम अंकित तिवारी, तहसीलदार विनोद कुमार, नायव तहसीलदार राजेश कुमार, राजस्व निरीक्षक राजेश शुक्ला ,विजय मौर्य ,प्रमोद मिश्रा प्रधान मनोज सिंह आदि मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
