icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जमुई के निजी क्लीनिकों पर कार्रवाई के खिलाफ डॉक्टरों ने हड़ताल का ऐलान किया

Jamui, Bihar:जमुई सदर अस्पताल में दो प्रसूताओं की मौत के बाद जिला प्रशासन की निजी क्लीनिकों पर कार्रवाई लगातार जारी है। अस्पताल के आसपास संचालित निजी क्लीनिकों में दस्तावेज, लाइसेंस और मेडिकल उपकरणों की जांच की जा रही है। इसी क्रम में प्रसूता की मौत के मामले में लापरवाही के आरोपों के बीच डॉक्टर शालिनी के क्लीनिक की भी जांच हुई। लाइसेंस नहीं होने और 3 बीएचके फ्लैट में क्लीनिक संचालित किए जाने की बात सामने आने के बाद प्रशासन ने क्लीनिक को सील कर दिया। कार्रवाई के विरोध में IMA समेत निजी चिकित्सकों और क्लीनिक संचालकों ने अपने-अपने क्लीनिक बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। लिहाजा जिले में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी मामले को लेकर बुधवार को IMA के बैनर तले जमुई शहर के निजी विभाग में चिकित्सकों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता IMA के जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव रंजन ने की। इसमें वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. ललित सिंह, डॉ. अंजनी कुमार सिंह, डॉ. नीरज कुमार साह समेत अन्य चिकित्सक मौजूद रहे। डॉ. नीरज कुमार साह ने कहा कि जमुई के वर्तमान सिविल सर्जन बेहतर काम कर रहे हैं और स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की लगातार कोशिश कर रहे हैं। अस्पताल में डॉक्टर और स्टाफ की कमी तथा संसाधनों की कमी के कारण कुछ त्रुटियां हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन को कार्रवाई करनी थी तो डॉक्टर को निलंबित कर सकता था, लेकिन जिस तरीके से क्लीनिक को सील किया गया, उसे IMA स्वीकार नहीं करेगा। क्लीनिक नहीं खोला गया तो अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। वहीं डॉ. अंजनी कुमार सिंह ने भी कार्रवाई का समर्थन करते हुए कहा कि गलत पाए जाने पर कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन पहले पूरी जांच-पड़ताल होनी चाहिए थी। उनका कहना था कि सीधे क्लीनिक सील करना उचित नहीं है। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की। बाइट— डॉ. नीरज कुमार साह, चिकित्सक बाइट— डॉ. अंजनी कुमार सिंह, चिकित्सक
0
0
Report

जमुई पुलिस में छुट्टी की पारदर्शिता पर आंतरिक विरोध, अफसरशाही पर सवाल

Jamui, Bihar:जमुई: बिहार पुलिस में छुट्टी व्यवस्था और अफसरशाही को लेकर अब पुलिस महकमे के अंदर से ही आवाज उठने लगी है। बिहार पुलिस भर्ती संघ की जमुई शाखा की उपाध्यक्ष खुशबू कुमारी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर पुलिसकर्मियों की परेशानियों और विभागीय व्यवस्था पर कई सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने छुट्टी नहीं मिलने, लगातार ड्यूटी और अफसरशाही के रवैये को लेकर अपनी बात खुलकर रखी है। खुशबू कुमारी ने अपनी पोस्ट में कहा है कि पुलिसकर्मी 24 घंटे कानून-व्यवस्था और आम लोगों की सुरक्षा के लिए ड्यूटी करते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि उन्हें उनके मानवीय अधिकारों से वंचित किया जाए। शादी-विवाह, बच्चों की बीमारी, माता-पिता की सेवा या पारिवारिक आपात स्थिति में भी जवानों को छुट्टी के लिए परेशान रो सामना करना पड़ता है। उन्होंने पुलिस महकमे में अफसरशाही के रवैये पर सवाल उठाते हुए छुट्टी व्यवस्था में पारदर्शिता की जरूरत बताई। उनका कहना है कि लगातार ड्यूटी और साप्ताहिक अवकाश नहीं मिलने से पुलिसकर्मियों पर मानसिक दबाव बढ़ता है। इसका असर उनके स्वास्थ्य, व्यवहार और कार्यक्षमता पर भी पड़ सकता है। उन्होंने छुट्टी की मंजूरी के लिए पारदर्शी डिजिटल लीव मैनेजमेंट सिस्टम, रोस्टर के आधार पर साप्ताहिक अवकाश, पुलिस बल में रिक्त पदों को भरने और अधीनस्थ पुलिसकर्मियों की समस्याओं के प्रति अधिकारियों को संवेदनशील बनाने की जरूरत बताई है। दरअसल, पुलिस महकमे में अनुशासन और विभागीय समस्याओं का समाधान सामान्य तौर पर विभागीय स्तर पर ही किए जाने की व्यवस्था है। लेकिन जब विभाग के भीतर की समस्याएं सोशल मीडिया के जरिए सार्वजनिक मंच तक पहुंचने लगें तो यह अपने आप में कई सवाल खड़े करता है। लिहाजा मामला सिर्फ छुट्टी का नहीं, बल्कि जवानों और अधिकारियों के बीच संवाद और विभागीय व्यवस्था पर भरोसे का भी है। एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो ड्यूटी के दौरान का बताया जा रहा है, जिसमें सरकारी कार्यालय का दृश्य दिखाई दे रहा है। ऐसे में पुलिसकर्मियों द्वारा ड्यूटी के दौरान वीडियो बनाने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, इस वीडियो को लेकर यह स्पष्ट नहीं है कि इसे कब और किस परिस्थिति में बनाया गया था तथा संबंधित विभागीय आदेश किस संदर्भ में लागू था। बहरहाल, एक तरफ पुलिस व्यवस्था में छुट्टी और अफसरशाही को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं, तो दूसरी तरफ संबंधित पदाधिकारी की सोशल मीडिया गतिविधियां भी चर्चा में आ गई हैं।
0
0
Report

नालंदा के छज्जूपुर में विवाद के चलते युवक को गोली, हालत गंभीर

Pariaunna, Bihar:नालंदा के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के छज्जूपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया। गोली लगने से 23 वर्षीय अनीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि अनीश कुमार चार दिन पहले ही ओडिशा से अपने गांव लौटे थे। बुधवार को वह गांव में कुछ युवकों के साथ लूडो खेल रहे थे। लूडो खेलने के बाद जब वह घर जाने के लिए निकले, तभी पहले से घात लगाए आरोपी निरंजन यादव ने अनीश कुमार पर गोली चला दी। गोली लगने के बाद अनीश घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। परिजनों ने बताया कि करीब दो साल पहले अनीश के परिवार के साथ हंसी-मजाक को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद अनीश के भाई के अपहरण की घटना भी हुई थी। इसी पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव चल रहा था। आरोप है कि इसी रंजिश में अनीश को गोली मारी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी और घटना के पीछे की पूरी वजह का पता लगाने में जुटी है। एफएसएल की टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है。
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली के पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन-भैंस चोर गैंग पकड़ा, 5 आरोपी गिरफ्तार

New Delhi, Delhi:एंकर दक्षिणी दिल्ली के थाना मैदान गढ़ी पुलिस ने वाहन और भैंस चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को पकड़ा है। इनमें एक CCL शामिल है। लोकेशन साउथ दिल्ली मैदान गढ़ी प्राप्त जानकारी के अनुसार डीसीबी साउथ डिस्ट्रिक्ट अनंत मित्तल ने बताया पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर तीन चोरी किए गए कमर्शियल वाहन, एक मारुति स्विफ्ट कार और एक काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, इस गिरोह का नेटवर्क दिल्ली, गुरुग्राम और फरीदाबाद तक फैला हुआ था। मामलों की शुरुआत असोला गांव से कमर्शियल वाहन चोरी की शिकायत से हुई। CCTV फुटेज और स्थानीय जानकारी से एक मारुति स्विफ्ट कार की बार-बार मौजूदगी सामने आई। जांच आगे बढ़ी तो पुलिस की टीम फरीदाबाद के गांव मनजावली तक पहुंची जहां से आरोपियों की पहचान हुई। इसके बाद 30 सितंबर और 1 अक्टूबर 2026 की दरमियानी रात Tata Ace Mini Truck की चोरी के मामले में पुलिस ने मनजावली फरीदाबाद में छापेमारी की। इस कार्रवाई में पुलिस ने अनकित तंवर समेत पांच आरोपियों/सहयोगियों को पकड़ा जिनमें एक CCL भी शामिल है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान अनकित तंवर, योगेश यादव, समित CCL और दिपांशु के तौर पर हुई है। इनमें अनकित तंवर की उम्र 24 साल है और वह थाना फतेहपुर बेरी का BC बताया गया है। पुलिस के मुताबिक उसके खिलाफ पहले से 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह थाने महरौली के एक मामले में Proclaimed Offender भी घोषित किया जा चुका है। बाकी आरोपियों में योगेश यादव, समित और दिपांशु हरियाणा के रहने वाले हैं जबकि एक आरोपी नाबालिग है। पुलिस के मुताबिक इन आरोपियों की पहले की आपराधिक संलिप्तता नहीं मिली है। गिरोह का तरीका-ए-वारदात: पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह के सदस्य सुनसान इलाकों में खड़े कमर्शियल और पिक-अप वाहनों को निशाना बनाते थे। इसी तरह सुनसान इलाकों से भैंसों की चोरी भी की जाती थी। वारदात के दौरान मारुति स्विफ्ट कार को सपोर्ट व्हीकल के तौर पर इस्तेमाल किया जाता था। चोरी किए गए वाहन और पशुओं को दिल्ली-NCR के अलग-अलग इलाकों में ले जाकर पहचान छिपाने और आगे निपटाने की कोशिश की जाती थी। पुलिस की जांच में अब तक तीन वाहन चोरी और दो भैंस चोरी की घटनाओं को आपस में जोड़ा गया है। इनमें थाना मैदान गढ़ी के असोला गांव और खरक मोड़ से हुई कमर्शियल वाहन चोरी थाना DLF फेज-I गुरुग्राम में दर्ज भैंस चोरी का मामला और थाना फतेहपुर बेरी के डेरा गांव में हुई भैंंस चोरी की घटना शामिल है। तीन चोरी किए गए कमर्शियल/पिक-अप वाहन एक मारुति स्विफ्ट कार और एक काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि आगे की जांच जारी है और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर दूसरे मामलों में उनकी संभावित संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई को थाना मैदान गढ़ी की लगातार जांच, CCTV विश्लेषण, स्थानीय सूचना और फील्ड इंटेलिजेंस का नतीजा बताया जा रहा है। दिल्ली-NCR में वाहन और पशु चोरी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।
0
0
Report
Advertisement

इंडिगो फ्लाइट 6E7628 में टेकऑफ से पहले तीन घंटे देरी, यात्रियों ने किया हंगामा

Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा-- जेवर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी दिक्कत, एयरक्राफ्ट में दिक्कत के कारण यात्रियों को हुई घंटों परेशानी एयरपोर्ट पर यात्रियों ने किया हंगामा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लखनऊ जाने वाली फ्लाइट 6E 7628 (DXN-LKO) करीब 3 घंटे की देरी से रवाना हुई फ्लाइट को दोपहर 3:05 बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन निर्धारित समय पर टेकऑफ नहीं हुई यात्रियों के मुताबिक, विमान में करीब तीन घंटे तक यात्री बैठे रहे यात्रियों का आरोप- फ्लाइट लेट होने का कारण स्पष्ट रूप से नहीं बताया गया दूसरी फ्लाइट की व्यवस्था के बाद यात्रियों को विमान में बैठाया गया एयरक्राफ्ट में तकनीकी दिक्‍कत के बाद विमान का AC बंद कर दिया गया, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई विरोध के बाद यात्रियों को विमान से बाहर निकलने की अनुमति दी गई विमान ने आखिरकार शाम करीब 6:48 बजे टेकऑफ किया इंडिगो के मुताबिक, विमान में तकनीकी दिक्कत आने के बाद दूसरा एयरक्राफ्ट अरेंज किया गया इंडिगो का दावा यात्रियों को रिफ्रेशमेंट दी गई और पूरा सहयोग किया गया करीब तीन घंटे की देरी को लेकर यात्रियों में नाराजगी देखने को मिली।
0
0
Report

AI के माध्यम सेे SSB कैम्प को किया ब्लास्ट,इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते ही चढ़ा पुलिस के हत्थे

AMIT KUMAR TRIPATHIAMIT KUMAR TRIPATHIFollow10m ago
Mahuwa, Uttar Pradesh:सोशल मीडिया पर रातों-रात मशहूर होने, लाइक, व्यूज और फॉलोअर्स बटोरने का खुमार एक युवक पर इस कदर हावी हुआ कि उसने देश की सुरक्षा से खिलवाड़ कर डाला। दरअसल महराजगंज जिले के परसामलिक थाना क्षेत्र के सेवतरी स्थित 22वीं वाहिनी एसएसबी के कैम्प को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से ब्लास्ट करते हुए दिखाया और इस सनसनीखेज वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर दिया। ​जैसे ही यह भड़काऊ और आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के हाथ-पांव फूल गए। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस टीम ने फौरन डिजिटल सर्विलांस का सहारा लिया और कार्रवाई करते हुए अभियुक्त फैयाज अहमद को दबोच लिया। ​पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त के अकाउंट से उस आपत्तिजनक वीडियो को तुरंत डिलीट करवाया और फैयाज को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के खिलाफ चालान कर उसे अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया है। ​पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के चक्कर में शांति भंग करने या सुरक्षा बलों पर अभद्र या भ्रामक सामग्री बनाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। बाइट- सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक
0
0
Report
Advertisement

सम्भल में जनगणना-2027 के फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण शुरू

Chandausi, Uttar Pradesh:*सम्भल में जनगणना-2027 के फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण शुरू* चन्दौसी। भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के तहत जनसंख्या गणना कार्य के लिए फील्ड ट्रेनर्स के प्रथम बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को श्रीकृष्ण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड साइंस, बहजोई रोड में शुरू हुआ। जिलाधिकारी एवं प्रधान जनगणना अधिकारी अंकित खंडेलवाल ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जनगणना देश के सामाजिक एवं आर्थिक विकास की योजनाओं का महत्वपूर्ण आधार है। फील्ड ट्रेनर्स प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी को प्रगणकों और सुपरवाइजरों तक सही तरीके से पहुंचाएं। प्रशिक्षण 7 से 9 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान मास्टर ट्रेनर बंटी दिवाकर, रोहित कुमार और जिला प्रभारी जनगणना-2027 अनिल कुमार मौर्य ने जनसंख्या गणना की प्रक्रिया, प्रपत्रों और दिशा-निर्देशों की जानकारी दी।
0
0
Report

सम्भल में इंटरचेंज और नगर क्षेत्र का डीएम ने किया निरीक्षण*

बहज़ोई, उत्तर प्रदेश:*सम्भल में इंटरचेंज और नगर क्षेत्र का डीएम ने किया निरीक्षण* बहजोई। जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने बुधवार को लहरावन के पास गंगा एक्सप्रेसवे इंटरचेंज का निरीक्षण किया। उन्होंने यूपीडा के अधिकारियों से सड़क एवं आसपास की व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर सड़क किनारे की भूमि को समतल कराने और सर्विस रोड संबंधी कार्यवाही के निर्देश दिए। इसके बाद नेशनल हाईवे के पास बने अंडरपास का निरीक्षण कर सौंदर्यीकरण, पौधारोपण और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था कराने को कहा। वहीं सम्भल बाईपास-चन्दौसी रोड पर साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को नियमित एवं व्यवस्थित सफाई कराने के निर्देश दिए।
0
0
Report

मैनपुरी- साली को शादी का झांसा देकर, बनाये संबंध, कराया गर्भपात

Manoj Kumar ShakyaManoj Kumar ShakyaFollow15m ago
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी ब्रेकिंग। जीजा के भाई ने शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध युवती 4 माह की हुई गर्भवती शादी करने की बात कह कर युवती का कराया गर्भपात बाद में युवक ने शादी करने से किया इनकार अश्लील फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी दी मामले की पुलिस में शिकायत के बाद हुई पंचायत पंचायत में युवक और उसके घर वालों ने आज 7 अक्टूबर को शादी वादा किया था युवक और उसके घर बाले शादी की बात से मुकरे घर छोड़कर हुए गायब मोबाइल फोन किये बंद युवती और उसके पिता ने एसपी ऑफिस पहुंचकर की शिकायत कन्नौज की रहने वाली युवती अपने जीजा के घर मैनपुरी में रह रही थी थाना भोगांव इलाके के गांव मामला
0
0
Report
Advertisement

जमीनी विवाद में सुनवाई न होने से क्षुब्ध युवक तहसील की छत से कूदा बोलेरो पर गिरने के बाद नीचे गिरा

Jasrana, Uttar Pradesh:जमीनी विवाद में सुनवाई न होने से क्षुब्ध युवक तहसील की छत से कूदा बोलेरो पर गिरने के बाद नीचे गिरा, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर; एडीएम ने तहसील पहुंचकर ली जानकारी जसराना। जमीनी विवाद में सुनवाई न होने से क्षुब्ध एक युवक ने बुधवार को जसराना तहसील भवन की छत से छलांग लगा दी। युवक पहले तहसील परिसर में खड़ी बोलेरो पर गिरा और फिर नीचे जा गिरा। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद तहसील परिसर में अफरा-तफरी मच गई। एसडीएम ने तत्काल घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी पर एडीएम प्रशासन भी तहसील पहुंचीं और एसडीएम व सीओ से पूरे मामले की जानकारी ली। ग्राम सिरौला निवासी विकास का ग्राम खुशहाली निवासी महताब सिंह के साथ नगला गोकुल में स्थित जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। दोनों पक्ष जमीन पर अपना-अपना मालिकाना हक जता रहे हैं। बताया गया है कि इस विवाद को लेकर 90 के दशक से मुकदमेबाजी चली आ रही है। पिछले करीब एक माह से विवाद फिर गरमाया हुआ था और दोनों पक्ष लगातार अधिकारियों के समक्ष अपनी शिकायतें रख रहे थे। बीते शनिवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में भी दोनों पक्षों ने जमीन संबंधी शिकायतें प्रस्तुत की थीं। इस दौरान दोनों पक्ष जिलाधिकारी के सामने ही आमने-सामने हो गए थे। इसके बाद एसएसपी के निर्देश पर मंगलवार को एसडीएम ऋषभ पुंडीर, सीओ प्रेमप्रकाश पांडेय, पुलिस और लेखपाल की टीम ने मौके पर जाकर मामले की जानकारी ली थी। अधिकारियों ने लेखपाल और पुलिस से रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। इससे पहले महताब सिंह ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि उसके द्वारा बोई गई सरसों की फसल को दूसरे पक्ष ने जोत दिया है। उसे बीएनएसएस की धारा 164 के तहत वाद दायर करने के निर्देश दिए गए। वहीं, इसके अगले दिन विकास भी पत्नी और बच्चों के साथ तहसील पहुंचा और जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दिया था। विकास का आरोप है कि उसकी शिकायत पर सुनवाई नहीं की गई। इसके बाद उसने तहसील में काफी देर तक हंगामा किया था। बताया जा रहा है कि धारा 164 के तहत दर्ज वाद में पुलिस की रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। वहीं, लेखपाल एवं अन्य अधिकारियों की जांच में क्या निष्कर्ष निकला, इसकी जानकारी भी दोनों पक्षों को नहीं है। बुधवार को विकास दोबारा तहसील पहुंचा। कुछ देर बाद वह अचानक भवन की छत पर चढ़ गया और नीचे छलांग लगा दी। युवक को गिरता देख तहसील में मौजूद अधिवक्ताओं और अन्य लोगों में हड़कंप मच गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने तत्काल उसे अस्पताल भेजा। घटना के बाद प्रशासन मामले पर नजर बनाए हुए है।
0
0
Report

मैनपुरी-करहल भूमि पूजन के साथ रामलीला महोत्सव शुरू,8 को शिव बारात, 16 को राम विवाह

Ajay KumarAjay KumarFollow16m ago
Kanakpur, Uttar Pradesh:जनपद-मैनपुरी करहल में बुधवार को विधि-विधान से भूमि पूजन के साथ श्रीरामलीला महोत्सव 2026 का शुभारंभ हुआ। करहल में बुधवार को श्री रामलीला महोत्सव 2026 का शुभारंभ विधि-विधान से भूमि पूजन के साथ हुआ। पंडित अवधेश मिश्रा ने मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन संपन्न कराया। इस दौरान भगवान श्रीराम के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट तेजस कृष्ण प्रसाद,सीओ अजय सिंह चौहान और नायब तहसीलदार अनिल कुमार पाण्डेय मौजूद रहे। रामलीला महोत्सव समिति के सचिव नितिन चतुर्वेदी ने बताया कि महोत्सव के तहत 7 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 8 अक्टूबर को शिव बारात शोभायात्रा और 16 अक्टूबर को श्रीराम विवाह शोभायात्रा का आयोजन होगा। इस दौरान समिति अध्यक्ष बलराम दुबे,उपाध्यक्ष सुभाष यादव,संरक्षक अमर सिंह यादव,कोषाध्यक्ष पंकज चतुर्वेदी,अरविंद यादव,विवेक पांडेय एडवोकेट,जीतू पांडेय, अजय कुमार,अंकित कुमार,अंशुल कुमार, अंतराम यादव, प्रदीप रावत, सुनील यादव (वंशी),समेत समिति के सहयोगी मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top