Back
राजसमंद में रूमा देवी ने महिलाओं को सफलता के मंत्र!
DSdevendra sharma2
Sept 12, 2025 18:01:15
Rajsamand, Mohi, Rajasthan
ब्रांड एम्बेसडर रूमा देवी ने राजसमंद में राजीविका की महिलाओं से साझा किए सफलता के मंत्र,
कहा,,,,नारी सर्वशक्तिमान, जरूरत है तो बेहतर मार्गदर्शन, आत्मविश्वास और मेहनत की,,,,
राजसमंद कलेक्टर हसीजा ने कहा,,,बेटियों को पढ़ाएं-लिखाएं, उन्हें आगे बढ़ने के लिए सदैव प्रेरित करें,,,
राजसमंद।
राजीविका का महिला संवाद कार्यक्रम एक निजी रिज़ॉर्ट में रुमा देवी फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका परिषद की राज्य ब्रांड एम्बेसडर एवं राष्ट्रपति के हाथों नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित बाड़मेर निवासी रूमा देवी ने राजसमंद जिले की स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की महिलाओं से संवाद कर उन्हें आत्मनिर्भरता और उद्यमशीलता की राह पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं डीपीएम राजीविका डॉ. सुमन अजमेरा, रूमा देवी फाउंडेशन के सचिव विक्रम सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। रूमा देवी ने अपने जीवन की प्रेरक यात्रा साझा की। उन्होंने बताया कि कैसे सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों में संघर्ष करते हुए उन्होंने अपने जीवन को महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए समर्पित किया। उन्होंने उत्पादों की गुणवत्ता, ब्रांडिंग, प्रशिक्षण और आत्मविश्वास को सफलता की कुंजी बताते हुए महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए उत्साहित किया। संवाद के दौरान उन्होंने महिलाओं की समस्याओं को सुना और उनके समाधान हेतु मार्गदर्शन दिया। तो वहीं राजसमंद जिला कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं और राज्य सरकार भी उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान कर रही है। उन्होंने विशेष रूप से बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए सभी से अपील की कि वे अपनी बेटियों को शिक्षित करें और उन्हें आत्मनिर्भर बनाएं।
बाइट,,,ब्रांड एम्बेसडर रूमा देवी
जिला, राजसमंद
जिला संवाददाता, देवेंद्र शर्मा
14
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
14
Report
15
Report
AKAjay Kashyap
FollowSept 12, 2025 19:00:15Bareilly, Uttar Pradesh:उसके घर का सीटीसीवी
मशहूर फिल्म स्टार दिशा पाटनी के पिता जगदीश पाटनी के घर पर दो बाइक सवार युवकों ने फायरिंग की है,
14
Report
HSHITESH SHARMA
FollowSept 12, 2025 18:46:0214
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowSept 12, 2025 18:45:5214
Report
SKSandeep Kumar
FollowSept 12, 2025 18:45:3514
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowSept 12, 2025 18:45:1714
Report
14
Report
ANAnil Nagar1
FollowSept 12, 2025 18:31:5414
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowSept 12, 2025 18:31:4014
Report
RSRajkumar Singh
FollowSept 12, 2025 18:31:3014
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowSept 12, 2025 18:31:2113
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowSept 12, 2025 18:31:1214
Report
GSGAUTAM SARKAR
FollowSept 12, 2025 18:31:0013
Report
SASARWAR ALI
FollowSept 12, 2025 18:30:5214
Report