कोरबा में 79 लाख का घोटाला: एक्सिस बैंक के पूर्व प्रबंधक गिरफ्तार!
Korba, Chhattisgarh:एंकर - कोरबा नगर निगम के बैंक खाता में जमा करने के लिए दिए नगद राशि में लाखों रुपये का घोटाला करने के मामले में एक्सिस बैंक के पूर्व शाखा प्रबंधक अरुण मिश्रा और उनके सहयोगी प्रियांशु की गिरफ्तारी हुई है। जिन्हे जेल दाखिल किया गया है। घोटाला वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 में जमा किये गए नगद राशि में किया गया था। दरअसल कोरबा नगर निगम कोरबा द्वारा राजस्व वसूली से प्राप्त नगद राशि को CMS के माध्यम से कोरबा के पॉवर हाउस रोड स्थित एक्सीस बैंक की शाखा में निगम के खाता में उसी दिन जमा कराया जाता है ताकि ब्याज की गणना उसी दिन से शुरू हो सके लेकिन वर्ष 2022-23 और 23-24 में जमा के लिए लाए गए नगदी राशि को कलेक्ट किये गए दिन को न जमा कर कभी 15 दिनों में तो कभी महीनों भर बाद जमा किया गया। जिसकी वजह से निगम को मिलने वाली ब्याज की राशि में लाखों की कमी आई। वर्ष 2022-23 में सीएमएस के माध्यम से जमा कुल राशि में मिलने वाले ब्याज और बैंक स्टेटमेंट के आधार पर बैंक से मिले ब्याज में 49 लाख 52 हजार 840 रुपये का अंतर पाया गया। इसी तरह वर्ष 2023-24 में सीएमएस के माध्यम से जमा कुल राशि में मिलने वाले ब्याज और बैंक स्टेटमेंट के आधार पर बैंक से मिले ब्याज में 29 लाख 47 हजार 939 रुपये का अंतर पाया गया। इस तरह दोनों वर्ष को मिलाकर ब्याज की राशि का अंतर 79 लाख 779 रुपये होती है। निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने यह गड़बड़ी पकड़ी, जिसके बाद निगम में खलबली मच गई थी। 79 लाख रुपये का गबन किये जाने पर प्राथमिक सूचना दर्ज करने के संबंध में सिविल लाइन थाने में आवेदन पुलिस को सौंपा गया था। जिसके आधार पर पुलिए मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी। अंततः एक्सिस बैंक के पूर्व शाखा प्रबंधक अरुण मिश्रा और उनके सहयोगी प्रियांशु की गिरफ्तारी हुई है। बाइट - भूषण एक्का, सीएसपी कोरबा0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कौशांबी में मामूली बात पर खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे से हमला, वीडियो वायरल
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी जिले में मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। एक पक्ष पर आरोप है कि उसने लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चरवा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत चरवा में प्रमोद पाण्डेय की दुकान के सामने पड़े बालू में गंदगी फैलाने से मना करने पर गांव के ही राहुल, अंकेश, महेश आदि लोगो ने लाठी डंडों ईट पत्थर से हमला कर दिया। जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है0
0
Report
बंगाल में पूजा के साथ बलि पर शास्त्री की धार्मिक टिप्पणी
Noida, Uttar Pradesh:शास्त्री जी ने जो बात कही वो धार्मिक बात है , पूजा और धार्मिक स्टाल शकाहारी होना चाहिए , इसलिए जो खाने की व्यवस्था होनी चाहिए उसको अलग किया जाए , पूजा के साथ न जोड़ा जाए , लेकिन हमारे यहाँ तो बलि चढ़ाया जाता है , वो भी पूजा का अंग ही माना जाता है बंगाल में , तो खाने कोई आपत्ति नहीं है लेकिन पूजा का वातावरण शुद्ध और सात्विक होना चाहिए0
0
Report
संभल के राजघाट गंगा क्षेत्र में साधु की मौत, करंट से मौत की आशंका
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल । आश्रम की कोठरी में साधु का शव संदिग्ध हालत में मिलने से हड़कंप मचा । साधु का शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम जांच में जुटी । बिजली के करंट की चपेट में आने से साधु की मौत की आशंका । पुलिस ने मृतक साधु का शव पोस्टमार्टम जांच को भेजा । ववराला थाना इलाके के राजघाट गंगा का मामला0
0
Report
Advertisement
जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव राहत-बचाव और बाढ़ मॉनिटरिंग के Amid
Patna, Bihar:आपदा प्रबंधन विभाग और जल संसाधन विभाग की टीम के साथ जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव खुद कर रहे राहत बचाव और बाढ़ के हालात की मॉनिटरिंग।0
0
Report
हेमंत सोरेन गिरिडीह पहुंचे, गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू के साथ मुख्य सचिव को नमन
Giridih, Jharkhand:गिरिडीह. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन के साथ मुख्य सचिव पहुंचे गिरिडीह. मंत्री सुदिव्य कुमार के आवास पहुंच कर पुष्प अर्पित कर किया नमन.0
0
Report
शेखावाटी में यमुना पानी के मुद्दे पर भाजपा का कमल खिलाने दावा
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर शेखावाटी में यमुना के पानी के मुद्दे पर कमल खिलाने का दावा शेखावाटी के तीन जिलों में भाजपा ने कमल खिलाने का किया दावा विधानसभा चुनावों में कॉंग्रेस ने शेखावाटी में जीती थी सर्वाधिक सीटे भाजपा मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा का दावा निकाय चुनाव में कमल खिलाने का किया दावा निकाय चुनावों में भाजपा ने सर्वाधिक बोर्ड बनाने का किया दावा शेखावाटी में यमुना का पानी लाने का रास्ता हुआ साफ जून 2026 में हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ समझौता सीकर,चूरू,झुंझुनूं के जिले के लोगों को मिलेगा फायदा0
0
Report
Advertisement
बीकानेर में बीजेपी का दावा, सभी निकायों में बहुमत का अंदाजा
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से बड़ी राजनीतिक खबर निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी ने झोंकी पूरी ताकत, राजस्थान निकाय चुनाव प्रभारी चंद्रशेखर बावनकुले बीकानेर में सक्रिय महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री और राजस्थान के निकाय चुनाव प्रभारी चंद्रशेखर बावनकुले संगठन के साथ लगातार कर रहे बैठकें जी मीडिया से खास बातचीत में बावनकुले ने राजस्थान के सभी निकायों में बीजेपी की जीत का किया दावा बोले- राजस्थान के सभी नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिकाओं में बीजेपी बहुमत के साथ चुनाव जीतेगी मोदी और भजनलाल सरकार के कामों पर जनता को पूरा विश्वास, बीजेपी के साथ है जनता नगर निकायों को स्मार्ट, सस्टेनेबल और सुरक्षित बनाने के लिए ‘ट्रिपल एस’ का विजन रखने का किया दावा बागियों को लेकर बोले- आखिरी समय में निर्दलीय को छोड़कर बीजेपी के कमल निशान के साथ आएगी जनता कांग्रेस के डबल इंजन सरकार के काम नहीं करने के आरोपों पर बावनकुले का पलटवार, बीजेपी सरकार के काम गिनाए बावनकुले ने कहा- बीजेपी के पार्षद के पीछे विधायक और सांसद की गारंटी, केंद्र और राज्य की योजनाओं का मिलेगा लाभ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के रोड शो और दिग्गज नेताओं के चुनाव प्रचार को बताया बीजेपी के संगठनात्मक संस्कार का हिस्सा बावनकुले का बड़ा दावा- राजस्थान के सभी 10 नगर निगमों में बीजेपी दो तिहाई बहुमत से जीत दर्ज करेगी बीजेपी और कांग्रेस के बीच सियासी दावों का दौर तेज, निकाय चुनाव के नतीजों पर अब सबकी नजर0
0
Report
विदिशा में गड्ढों के विरोध पर कांग्रेस ने कफन-फूल रखकर किया प्रदर्शन
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा शहर में जर्जर सड़कों और गड्ढों की समस्या को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी विदिशा द्वारा एक अनोखा विरोध प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क के गड्ढों पर सफेद कफन डालकर और फूल-मटके रखकर अपना आक्रोश व्यक्त किया. इस दौरान कांग्रेस नेता रवि साहू ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला. कांग्रेस नेता रवि साहू ने कहा कि, पूरा शहर गड्ढों से फटा पड़ा है. यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि सड़कों में गड्ढे नहीं, बल्कि गड्ढों से भरी सड़कें विगत 20 वर्षों से विदिशा में मौजूद हैं. विधायक मुकेश टंडन भी नगरपालिका अध्यक्ष रह चुके हैं. लेकिन इसके बावजूद शहर की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया. पूरे शहर की सड़कें और गली-मोहल्ले गड्ढों से खुदे पड़े है. रवि साहू ने बताया कि हाल ही में तिलक चौक पर एक गड्ढे में गिरने से एक मासूम बच्ची की जान चली गई थी. इसी दर्दनाक हादसे से आहत होकर कांग्रेस ने यह कफन प्रदर्शन किया है. उन्होंने चेतावनी दी जनप्रतिनिधियों को विदिशा की जनता की सुध लेनी होगी, वरना कांग्रेस पार्टी लगातार इसी तरह सड़कों पर उतरकर इनका विरोध करती रहेगी.0
0
Report
BJP का 4C प्लान: 2027 के विधानसभा चुनाव में गेमचेंजर?
Noida, Uttar Pradesh:बीजेपी का 4C प्लान यूपी प्रभारी विनोद तावड़े ने किया फोकस बन सकता है गेमचेंजर उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा ने अब चुनाव के लिहाज से एक नया प्लान तैयार किया है जो विधानसभा चुनाव में गेम चेंजर की भूमिका निभा सकता है। यह प्लान खुद उत्तर प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी विनोद तावड़े ने तैयार किया है उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने उत्तर प्रदेश में प्रभारी के तौर पर आते ही एक बड़ा प्लान तैयार कर लिया है। इस फूल प्रूफ प्लान के जरिए भाजपा 2017 के विधानसभा चुनाव में जमीन पर उतरेगी. भाजपा संगठन के स्तर पर तावड़े का तुरंत ध्यान 4Cs यानी कोऑर्डिनेशन (समन्वय), कैडर (कार्यकर्ता),कास्ट (जाति) और कैंडिडेटचर (उम्मीदवारी) पर होगा। कॉर्डिनेशन यानी समन्वय का मतलब है संगठन और सरकार में आपसी तालमेल जिससे चुनाव में सरकार की तमाम लाभकारी योजनाएं जनता तक संगठन के जरिए पहुंचाया जा सके और संगठन और सरकार के बीच एक सेतु बना रहे। कैडर (कार्यकर्ता) से मतलब है कि कार्यकर्ताओं पर पूरा फोकस करना है चाहे वह बूथ प्रमुख हो या पन्ना प्रमुख हो या मंडल अध्यक्ष। इन सभी को हर एक जिले में तवज्जो देनी है ताकि यह नाराज ना हो और ज्यादा से ज्यादा उनकी समस्याओं का निदान करना है ताकि चुनाव में उनकी नाराजगी पार्टी को नहीं झेलनी पड़े। जाति (उम्द ... घनघोर राजनीतिक चर्चा) की राजनीति करने वाले अलग अलग दलों का कितना प्रभाव है इसकी भी जानकारी ली जाएगी। कैंडिडेटचर (उम्मीदवारी) ये ऐसा पॉइंट है जिसपर तमाम उम्मीदवारी तय की जाएगी ।जाति बाहुल्य इलाकों में उसी जाति के नेताओं को तवज्जो दी जाएगी जो वहां पर लोकप्रिय होगा। इसके साथ ही छवि साफ होनी चाहिए अगर मौजूदा विधायक है तो वह अपने क्षेत्र में कितना काम किया है उसकी भी जानकारी ली जाएगी विपक्ष के उम्मीदवार से मौजूद भाजपा उम्मीदवार कितना मजबूत रहेगा इसका भी आंकलन किया जाएगा।इसमें उन लगभग 100 विधानसभा क्षेत्रों पर खास ध्यान दिया जाएगा जहां भाजपा का प्रदर्शन 2024 के लोकसभा चुनावों में खराब रहा था। ग्राफ़िक्स आउट--- उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 में होने वाले हैं ।ऐसे में अब बीजेपी के तमाम बड़े योद्धा नई-नई योजना बना रहे हैं जिसमें एक नया फार्मूला 4c का भी लाया गया है ऐसे में देखना यह होगा कि यह फार्मूला कितना सटीक बैठता है और 2027 में बीजेपी को क्या जीत दिला पाएगा वाक थ्रू0
0
Report
Advertisement
नाबालिग लड़की भगाने की कोशिश असफल, पुलिस ने बरामद कर लिया
Shravasti, Uttar Pradesh:यूपी के श्रावस्ती जिले के गिलौला थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया है। गांव के ही एक युवक पर नाबालिग लड़की को अपने साथ भगाने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि 3 सितंबर को आरोपी युवक कथित तौर पर नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। हालांकि, बाद में लड़की वापस लौट आई। आरोप है कि 5 सितंबर को जब नाबालिग लड़की मेडिकल जांच के लिए जा रही थी, तभी आरोपी युवक एक अन्य युवक की मदद से उसे दोबारा बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गया। मृतका की माँ का कहना है कि चौराहे के पास से मारा पीटा गया और उसकी लड़की को लेकर भग गए। मामल0
0
Report
महाने नदी में डायवर्सन फिर बहा, टेटिया बंबर मुख्यालय का संपर्क टूटा
Munger, Bihar:डायवर्सन बहने से टेटिया बंबर मुख्यालय का संपर्क टूटा महाने नदी में दोबारा बहा डायवर्सन, टेटिया बंबर मुख्यालय का संपर्क टूटा।तेज धार के कारण आवागमन ठप, ग्रामीणों ने निर्माण गुणवत्ता पर उठाए सवाल。 मुंगेर : प्रखंड मुख्यालय जाने वाली मुख्य सड़क पर बरसंडा गांव के समीप महाने नदी में निर्माणाधीन पुल के लिए बनाया गया डायवर्सन शनिवार की रात को तेज बहाव में दोबारा बह गया। इससे टेटिया बंबर प्रखंड मुख्यालय, थाना, अस्पताल और बाजार जाने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह ठप हो गया है। सड़क संपर्क बाधित होने से आम लोगों के साथ शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जाता है कि लगातार हो रही बारिश के कारण महाने नदी का जलस्तर बढ़ गया था। बुधवार को भी तेज बहाव में डायवर्सन बह गया था, जिसकी शुक्रवार को मरम्मत कराई गई थी। लेकिन शुक्रवार शाम से शनिवार तक हुई मूसलाधार बारिश के बाद नदी में अचानक पानी बढ़ने और तेज धार आने से डायवर्सन फिर पानी के दबाव को नहीं झेल सका और बह गया। इसके बाद दोनों ओर से वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने डायवर्सन निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी का आरोप लगाया है। ग्रामीणों के अनुसार, निर्माण में नदी से निकाली गई बालू और मिट्टी का अधिक इस्तेमाल किया गया था। पर्याप्त पत्थर और मजबूत सामग्री का इस्तेमाल किया जाता तो डायवर्सन के बहने की स्थिति नहीं बनती। डायवर्सन टूटने से मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में भी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने ग्रामीण कार्य विभाग से तत्काल डायवर्सन की मरम्मत कर आवागमन बहाल कराने तथा निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है।0
0
Report
सहारनपुर मस्जिद मुद्दे पर साक्षी महाराज का दावा: कब्जे हों तो हटेंगे, कहीं भी
Noida, Uttar Pradesh:नागपुर: सहारनपुर में मस्जिद गिराए जाने पर BJP सांसद साक्षी महाराज कहते हैं, "शायद मस्जिद पर बुलडोज़र नहीं चलाया गया, लेकिन अगर कहीं गैर-कानूनी कब्ज़ा था, तो ऐसे सभी कब्ज़ों को हटाया जाएगा, चाहे वे कहीं भी हों..." महाराष्ट्र में आने वाले नवरात्रि कार्यक्रमों को लेकर VHP की गाइडलाइंस पर वे कहते हैं, "...हमारे नेता मोहन भागवत ने कहा है कि भारत के सभी मुस्लमानों के पूर्वज राम थे वे हमारे भाई हैं... ऐसी कोई पाबंदी नहीं है। चाहे लोकसभा हो, राज्यसभा हो, विधानसभा हो या ब्लॉक स्तर पर कोई संवैधानिक पद हो, कहीं भी ऐसी कोई पाबंदी नहीं है कि कोई मुस्लमान वहां नहीं जा सकता।"0
0
Report
Advertisement
भीषण दलदल में शवयात्रा: मुलताई के खड़कवार गांव की सड़कों पर विकास के दावे सवाल
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले की मुलताई विधानसभा के खड़कवार गांव से सामने आया यह वीडियो ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के दावों की हकीकत बयां कर रहा है। खड़कवार गांव से पार बिरोली गांव तक सड़क कच्चा है वहीं खड़कवार गांव में मोक्षधाम तक जाने के लिए पक्के रास्ते का अभाव है। गांव के एक युवक की हृदय गति रुकने से मौत के बाद जब उसकी शव यात्रा निकाली गई तो परिजनों और ग्रामीणों को कीचड़,दलदल और पानी से भरे नाले के बीच शव को कंधों पर लेकर गुजरना पड़ा। सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो अब प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के दावों पर सवाल खड़े कर रहा है। खड़कवार गांव से पार बिरोली तक सड़क और गांव में मोक्षधाम तक जाने वाला रास्ता पूरी तरह कीचड़ और दलदल में तब्दील हो चुका है। सड़क पर जगह-जगह पानी भरा हुआ है और बीच में नाला होने से हालात और भी बदतर हैं। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शव यात्रा में शामिल लोगों को एक-एक कदम संभलकर रखना पड़ रहा है। कई बार लोग फिसलते-फिसलते बचे और भारी मशक्कत के बाद शव को मोक्षधाम तक पहुंचाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दिनों में यह रास्ता जानलेवा बन जाता है। गांव के स्कूली बच्चे हैं हाई स्कूल फॉर हायर सेकेंडरी स्कूल के लिए पार बिरोली जाते हैं उन्हें भी बड़ी परेशानी उठानी पड़ती है सड़क की वजह से। कई लोग दलदल और नाले में गिरकर हादसों का शिकार भी हो चुके हैं। उनका आरोप है कि सड़क निर्माण की मांग को लेकर.local विधायक,सांसद और कलेक्टर तक कई बार गुहार लगाई गई,लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हुआ। एक ओर गांवों के विकास के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं,वहीं दूसरी ओर अंतिम यात्रा जैसे संवेदनशील मौके पर भी लोगों को ऐसी कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। अब यह वायरल वीडियो प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जवाब मांग रहा है कि आखिर ग्रामीणों को सम्मानजनक अंतिम यात्रा के लिए भी कब तक संघर्ष करना पड़ेगा।0
0
Report
शिवनारायण नायक बर्तन धोते वक्त नदी में डूबे, SDRF खोज जारी
Durg, Chhattisgarh:बर्तन धोने शिवनाथ नदी में उतर कर एक युवक बह गया। इसके बाद इसकी सूचना डायल 112 को दी गई। सूचना मिलते ही डायल 112 और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया गया। कुर्सी पार के रहने वाले शिवनारायण नायक का जन्मदिन था। शिवनारायण अपने दोस्त सहदेव महोबिया, सोने साहू, दिनेश यादव और सागर के साथ ऑटो में बैठकर सिरसा भटगांव एनीकेट के गनियारी घाट पहुंचे। वे साथ में चिकन और चावल भी लेकर गए थे। खाना बनाने और खाने के बाद उन्होंने जमकर पार्टी की। इसके बाद बर्तन धोने के लिए सभी नदी के किनारे पहुंचे। सहदेव महोबिया और शिवनारायण नायक बर्तन धोने के लिए सीढ़ी से नीचे उतरे। पानी भरते समय तेज बहाव की चपेट में आने से शिवनारायण नदी में गिर गया और तेज बहाव के कारण बह गया। जिसके बाद दोस्तों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी। फिलहाल एसडीआरएफ की टीम शिवरीनारायण नायक को ढूंढने रेस्क्यू कर रही है।0
0
Report
जमीनी विवाद में गोली से रामशंकर रस्तोगी की मौत; अतुल दुबे पर हत्या का आरोप
Naugarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग सिद्धार्थंनगर जमीनी विवाद मे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या。 रामशंकर रस्तोगी के सीने मे लगी गोली, मौके पर हुई मौत。 पिछले कई वर्षों से रामशंकर रस्तोगी और और अतुल दुबे के बीच चल रहा था जमीनी विवाद。 आज सड़क बनने के दौरान जमीन पर स्लैप ढ़ालने को लेकर अतुल दुबे और राम शंकर रस्तोगी के बीच बढ़ गया विवाद। इस दौरान अतुल दुबे ने लाइसेंसी राइफल से राम शंकर रस्तोगी पर कर दिया फायर । गोली लगने से रामशंकर में रस्तोगी की मौके पर मौत。 घटना में रामशंकर रस्तोगी की बहन और बच्ची घायल। जिनका चल रहा है मेडिकल कॉलेज में इलाज。 घटना की सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे, शव को कब्जे मे लेकर पुलिस जांच मे जुटी。 एएसपी सहित पुलिस के अधीकारी मौके पर पहुंचकर घटना का लिया जायजा。 सदर थाना क्षेत्र कांशीराम आवास कालोनी के पास जगदीशपुर का है पूरा मामला।0
0
Report
Advertisement
