Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jaipur302018

बानसूर की सड़कें: क्या बच्चों की शिक्षा खतरे में है?

Amit Yadav
Jul 06, 2025 10:35:04
Jaipur, Rajasthan
खबर:--TV+HYPER KHABAR... जिला:--KOTPUTLI_BAHROR विधानसभा:--बानसूर जिला रिपोर्टर:--Amit_Yadav इन्फॉर्मर:--Amit_yadav लोकेशन:--बानसूर Mob:--9694131304 Twitter:--@amitktp888,@AmitYad28215022 इंट्रो:--बानसूर(कोटपूतली-बानसूर).....बानसूर से सांथलपुर जाने वाला मुख्य मार्ग बदहाल स्थिति में है। यह सड़क 40 गांवों और ढाणियों को जोड़ती है। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष रामगोपाल यादव ने बताया कि इस मार्ग से हजारों लोग रोजाना यात्रा करते हैं। यह रास्ता नांगल भावसिंह, लोयती, कोठिया से होते हुए सांगटेड़ा नेशनल हाईवे तक जाता है। बानसूर बाईपास से लोयती एमडीआर तक का हिस्सा खड्डों से भरा है। ढाणी नोंदावाली के पास स्थिति सबसे खराब है। यहां साल भर नाले जैसा पानी बहता रहता है। नगरपालिका बाजार का कचरा भी इसी मार्ग पर डाल रही है। इससे दोपहिया वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। सैकड़ों स्कूली बच्चे रोजाना इसी रास्ते से स्कूल-कॉलेज जाते हैं। कई बार गंदगी में गिरने या कपड़े खराब होने के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ता है। स्थानीय लोगों के अनुसार हर दूसरे दिन कोई दोपहिया वाहन चालक गिर जाता है। बाइट:– रामगोपाल यादव ग्रामीण....
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement