Back
रेणु देवी ने सीवान में 375 नियुक्ति पत्र वितरित, शिक्षा-होमगार्ड-जन वितरण में हर्ष
ASAmit Singh
Sept 12, 2025 08:39:12
Siwan, Bihar
एंकर
बिहार सरकार की पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की मंत्री सह जिले की प्रभारी मंत्री रेणु देवी सीवान पहुंची।सीवान पहुंचने पर मंत्री रेणु देवी ने शहर के अम्बेडकर भवन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में शिरकत किया।इस दौरान सीवान डीएम आदित्य प्रकाश और एसपी मनोज तिवारी सहित तमाम विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री रेणु देवी और जिला प्रशासन के द्वारा 375 अभ्यर्थियों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया।नियुक्ति पत्र मिलने के बाद अभ्यर्थियों में खुशी का माहौल देखा गया। अनुकंपा के आधार पर शिक्षा विभाग में कुल 146 पद पर, होमगार्ड के 220 पद पर और जन वितरण प्रणाली के 09 दुकान के लिए नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। शिक्षा विभाग के अंतर्गत मृत सरकारी कर्मियों के 146 आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति की प्रक्रिया की गई थी।जिसमें विद्यालय लिपिक के लिए और विद्यालय के परिचारी पद के लिए नियुक्ति पत्र दिया गया। होमगार्ड की नियुक्ति प्रक्रिया के तहत 220 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया। जबकि जन वितरण प्रणाली के दुकान के लिए अनुकंपा के आधार पर कुल 09 आश्रितों को लाइसेंस वितरित किया गया।इस दौरान मंत्री रेणु देवी ने कहा कि नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया और सभी अभ्यर्थी इस नियुक्ति पत्र के हकदार थे। यह सभी कार्य एनडीए की सरकार में ही संभव है क्योंकि कुछ लोग अधिकार यात्रा पर निकले थे,लेकिन पता नहीं कौन सा अधिकार दिया।वहीं मंत्री रेणु देवी ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि तेजस्वी यादव आज सीवान में एक अपराधी के घर पहुंच रहे हैं वह अपराधी के घर नहीं जाएंगे तो और कहां जाएंगे।
बाइट- रेणु देवी, मंत्री बिहार सरकार।
14
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
DSDinesh Sharma1
FollowSept 12, 2025 11:52:010
Report
SKSumit Kumar
FollowSept 12, 2025 11:51:180
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowSept 12, 2025 11:50:460
Report
NSNeha Sharma
FollowSept 12, 2025 11:50:290
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowSept 12, 2025 11:50:130
Report
HBHeeralal Bhati
FollowSept 12, 2025 11:50:040
Report
PKPREMENDRA KUMAR
FollowSept 12, 2025 11:49:362
Report
AKAlok Kumar
FollowSept 12, 2025 11:49:223
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowSept 12, 2025 11:48:302
Report
MGMohd Gufran
FollowSept 12, 2025 11:48:211
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowSept 12, 2025 11:48:053
Report
RSRavikant Sahu
FollowSept 12, 2025 11:47:324
Report