Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
एशिया कप 2025: अरुण धूमल ने कहा—सरकार के अनुसार पाक खिलाफ नहीं खेलेंगे
DSDinesh Sharma1
Sept 12, 2025 11:52:01
Noida, Uttar Pradesh
ANI EVE R5....ANI DEL ARUN DHUMAL BYTE R1 DELHI: ARUN SINGH DHUMAL (IPL CHAIRMAN) ON BCCI - AGM 2025/ DREAM11 EXIT / RCB / UDDHAV THACKERAY FACTION TO PROTEST AGAINST INDIA VS PAKISTAN MATCH IN ASIA CUP 2025 दिल्ली | एशिया कप 2025 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच पर आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने कहा, "मैं भारतीय टीम को एशिया कप के लिए शुभकामनाएं देता हूं। सरकार ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है कि जब द्विपक्षीय मैचों की बात आती है, तो हम पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलेंगे। लेकिन जब आपके पास ऐसी एसीसी ट्रॉफी या आईसीसी ट्रॉफी होगी, तो हमें उसमें भाग लेना होगा। इसलिए हम सरकार की सलाह पर ही चलेंगे।"
6
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DSdevendra sharma2
Sept 12, 2025 14:00:12
Rajsamand, Mohi, Rajasthan:राजसमंद स्थित कांकरोली के वार्ड नंबर 34 में पानी की पुरानी पाइपलाइन बदलने की मांग,,,, पार्षद और वार्ड वासियों ने किया प्रदर्शन,,,,अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन,,,,, राजसमंद। राजसमंद के कांकरोली में पानी की पुरानी और खराब पाइपलाइन के कारण स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि इस समस्या को लेकर वार्ड नंबर 34 कीरों की ढाल के पार्षद के नेतृत्व में वार्ड वासियों ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से नई पाइपलाइन डलवाने का अनुरोध किया है। राजसमंद नगर परिषद क्षेत्र में स्थित कांकरोली के वार्ड नंबर 34 के निवासियों को पिछले काफी समय से पानी की किल्लत झेलनी पड़ रही है। यहा की पुरानी पाइपलाइन पूरी तरह से खराब हो चुकी है, जिसके कारण पानी का प्रेशर बहुत कम है और कई घरों तक पानी पहुच ही नहीं पा रहा है। पार्षद हेमंत गुर्जर ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए अधिशाषी अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने बताया है कि कीरों की ढाल क्षेत्र के लोग लंबे समय से नई पाइपलाइन की मांग कर रहे हैं ताकि उन्हें स्वच्छ और पर्याप्त पानी मिल सके। पार्षद ने अधिकारियों से मांग की है कि वे इस महत्वपूर्ण कार्य को प्राथमिकता दें और जल्द से जल्द नई पाइपलाइन डलवाने की स्वीकृति प्रदान करें। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो हम उग्र आंदोलन कर सकते हैं। बाइट,,1,,हेमंत गुर्जर,पार्षद बाइट,,2,,स्थानीय महिला जिला, राजसमंद जिला संवाददाता, देवेंद्र शर्मा
0
comment0
Report
NCNITIN CHAWRE
Sept 12, 2025 13:52:19
Katni, Madhya Pradesh:एंकर - कटनी शहर के सबसे व्यस्त मार्ग बॉम्बे ट्रांसपोर्ट से कटाए घाट मोड़ तक सीवर लाइन का कार्य पूरा होने के बावजूद अब तक सड़क मरम्मत नहीं हो सकी है। वहीं, दिन के समय चल रहे सीवर लाइन कार्य से लगातार जाम की स्थिति बन रही है, जिससे आमजन और व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। Vo 01- जिला योजना समिति सदस्य एवं पार्षद शशिकांत तिवारी ने इस मामले में निगमायुक्त और पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर जनसुविधा और जनसुरक्षा को लेकर तत्काल कड़े कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि आगामी नवरात्रि और दशहरे तक सड़क मरम्मत का कार्य पूरा नहीं हुआ, तो श्रद्धालुओं और नागरिकों के साथ मिलकर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन और कार्यदायी एजेंसी की होगी।शशिकांत तिवारी ने यह भी सुझाव दिया है कि कटनी डन कॉलोनी मोड़ तक के शेष सीवर कार्य को रात्रिकालीन समय में किया जाए, ताकि दिन में यातायात बाधित न हो और दुर्घटना की आशंका कम रहे। साथ ही उन्होंने साफ चेतावनी दी है कि यदि सुरक्षा मानकों की अनदेखी या नागरिक सुविधाओं की उपेक्षा की गई, तो भविष्य में होने वाली किसी भी दुर्घटना या जन-असंतोष के लिए विभाग और एजेंसी सीधे तौर पर उत्तरदायी माने जाएंगे। बाइट - शशिकांत तिवारी - जिला योजना समिति सदस्य एवं पार्षद
0
comment0
Report
SPSatya Prakash
Sept 12, 2025 13:52:03
Raipur, Chhattisgarh:जीएसटी रिफॉर्म्स को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की प्रेस कॉन्फ्रेंस. वित्त मंत्री ओपी चौधरी भी रहें मौजूद. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी लाकर देश में आर्थिक रिफॉर्म लाया. देश दुनिया की तीसरी आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर. 2017 से पहले कई तरह के टैक्स थे, टैक्स के ऊपर टैक्स लगे थे. लेकिन जीएसटी का ऐतिहासिक निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिया. ये ऐतिहासिक साहस प्रधानमंत्री का. विपक्ष ने गब्बर सिंह टैक्स कह कर मजाक उड़ाया, लेकिन इससे सबको फायदा हुआ, किसानों को भी फायदा हुआ. देश के प्रधानमंत्री जो बोलते हैं, उसे कर के छोड़ते हैं. उन्होंने जीएसटी में रिफॉर्म का वादा किया था और उसे पूरा भी किया है. जीएसटी रिफॉर्म्स से देश के साथ ही छत्तीसगढ़ के किसानों को भी बहुत फायदा है मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि रिफॉर्म्स से किसानों के घरेलू खर्च में भी बचत होगा, कृषि उपकरण भी सस्ता मिलेगा, यहां तक की ट्रैक्टर भी उन्हें सस्ते मिल पाएंगे. ट्रैक्टर खरीदी में प्रदेश के किसानों को 200 करोड़ से ज्यादा बचत होने की संभावना है. कृषि लागत भी अब कम होगा किसानों को. लघु वनोपजों के प्रोसेसिंग मशीन की कीमत भी कम होगी, इससे भी फायदा होगा. कोयला से सेस हटाया गया है, इससे जीएसटी की राशि छत्तीसगढ़ को पहले से अच्छा मिलेगा मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष ने इसे गब्बर सिंह टैक्स कहा था, लेकिन जीएसटी सुधार के बाद हम इसे गुड एंड सिंपल टैक्स कह सकते हैं. जीएसटी मतलब गुड एंड सिंपल टैक्स. भारत को विकसित बनाने में ये रिफॉर्म मिल का पत्थर साबित होगा वहीं वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि जीएसटी कम होने से लोग अब ज्यादा खरीदी कर पाएंगे, एक झटके के लिए राजस्व की थोड़ी कमी हो सकती है, लेकिन आगे प्रदेश सरकार को जीएसटी रिफॉर्म्स से फायदा ही होगा और राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी बाईट- विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ बाईट- ओपी चौधरी, वित्त मंत्री, छत्तीसगढ़.....
0
comment0
Report
RSR.B. Singh
Sept 12, 2025 13:51:29
Tikamgarh, Madhya Pradesh:एंकर- टीकमगढ़ जिले के प्रख्यात शिक्षाविद्, इतिहासकार और साहित्यकार पंडित हरिविष्णु जी अवस्थी का कल देर शाम 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया, टीकमगढ़ नगर में निवासरत हरिविष्णु अवस्थी पेशे से शिक्षक रहे उन्होंने अपने पूरे जीवनकाल में साहित्य के क्षेत्र में अनेक साहित्यिक कृतियों का लेखन कर ना केवल बुंदेलखंड बल्कि पूरे देश मे ख्याति हासिल की थी, अपने जीवनकाल में ही उन्होंने यह निर्णय ले लिया था की उनकी मृत्यु उपरांत चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र में उनकी देह चिकित्सा शोध के विद्यार्थियों के काम आ सकती है, इसी सोच के चलते उन्होंने मृत्यु उपरांत देहदान का संकल्प लिया था और आज उनकी मृत्यु उपरांत उनकी मंशा अनुसार उनके परिजनों ने उनकी देह को मेडिकल कॉलेज दतिया की टीम को सौप दिया है, मृत देह लेने से पूर्व मेडिकल कॉलेज दतिया में उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और फिर उनका शरीर परिजनों द्वारा मेडिकल कॉलेज को सौंप दिया गया, उनके निधन से सारे नगर में शोक की लहर व्याप्त है और नगरवासी उनके निवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे है। वाईट-1- आशुतोष अवस्थी (लड़का)
0
comment0
Report
DKDAVESH KUMAR
Sept 12, 2025 13:51:11
Delhi, Delhi:DUSU चुनाव से पहले AAP ने अपनी छात्र विंग Association of students for alternative politics (ASAP) के दिल्ली इकाई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष को संगठन से निलंबित किया संगठन के फैसले के उलट उपाध्यक्ष कमल तिवारी ने NSUI के संभावित उम्मीदवार दिव्यांशु सिंह यादव को ASAP का उम्मीदवार घोषित किया आप की छात्र विंग ASAP ने DUSU चुनाव के सेंट्रल पैनल में उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया आप के छात्र संगठन ने फैसला किया है कि वो DUSU चुनाव के सेंट्रल पैनल के बजाए कॉलेज के चुनाव में हिस्सा लेगी AAP का कहना है कि इस मामले की जांच कराई जा रही है। जब तक जांच पूरी नहीं होती, तब तक कमल तिवारी को ASAP और आम आदमी पार्टी के सभी पदों तथा सदस्यता से निलंबित किया जाता है
0
comment0
Report
Gaurav Kumar DixitGaurav Kumar Dixit
Sept 12, 2025 13:49:37
1
comment0
Report
ADAnup Das
Sept 12, 2025 13:49:15
Krishnanagar, West Bengal:নদীয়া অনুপ কুমার দাস শুভেন্দু অধিকারী কৃষ্ণনগর রাজবাড়ি থেকে পোস্ট অফিস মোড়ে মিছিল করে প্রতিবাদ সভাস্থলে সভা হাইকোর্টের নির্দেশ এনে 6 টার আগে শেষ করে সাংবাদিক দের প্রশ্নে বলেন দক্ষিণ বঙ্গের পর উত্তর বঙ্গে দুর্গাধাম করবেন মুখ্যমন্ত্রী,তার উত্তরে বলেন সরকারি টাকায় মন্দির হয় না, দিঘার হালাল গজা কেও খায়নি। আর গুলশান কলোনি অনেক আছে এই বাংলায়, SIR হবে তাতে তৃণমূল ভয় পেয়েছে। পাড়ায় পাড়ায় সমাধান নিয়ে বলেন আমার পাড়া তৃণমূল তাড়া। মহুয়া মৈত্র হিন্দুদের নিয়ে যা বলেছেন সব সীমা লঙ্গন করেছেন। হিন্দুদের গলায় আচার মালা থাকে তুলসী মালা থাকে, হিন্দু সবাই প্রতিবাদ করা উচিত এই প্রতিবাদ আজ বিজেপি করলো।
4
comment0
Report
TSTHANESHWAR SAHU
Sept 12, 2025 13:47:48
Gariyaband, Chhattisgarh:स्लग ...MUTHBHED स्थान ....गरियाबंद एंकर ... पिछले 48 घंटे पहले लॉन्च हुआ नक्सल ऑपरेशन अब खत्म हो चुका है, इस ऑपरेशन में सुरक्षाबल के जवानों को बड़ी और महत्वपूर्ण कामयाबी मिली है, गरियाबंद के मैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मटाल की पहाड़ी में नक्सलियों के होने की सूचना मिली थी, जिस पर E 30, CRPF, STF, की संयुक्त कार्यवाही के दौरान 10 नक्सलियों को मार गिराया गया, जिसमें एक करोड़ का इनामी नक्सली सीसी कमेटी मेंबर बालकृष्ण उर्फ भास्कर शामिल था, साथ ही 25 लाख के इनामी नक्सली प्रमोद भी इस मुठभेड़ में मारा गया है, कुल 6 पुरुष, और 4 महिला नक्सलियों को मार गिराने में सुरक्षाबल के जवानों ने कामयाबी हासिल की है, वहीं मौके से बड़े पैमाने पर हथियार, बारूद बरामद किया गया है, जिसमें कई ऑटोमैटिक वेपंस शामिल है, एडीजी नक्सल ऑपरेशन विवेकानंद सिन्हा ने इसे बड़ी कामयाबी बताते हुए जवानों को बधाई दी है, तो वहीं आईजी अमरेश मिश्रा ने कहा E 30 के जवानों ने उन्हें वादा किया था, कि सस्त्र पूजन से पहले रक्त पूजन करेंगे और उन्होंने कर दिखाया गरियाबंद में जनवरी 2025 से अब तक 28 नक्सलियों को मार गिराया गया वहीं 21 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। वन टू वन अमरेश मिश्रा, (आईजी रायपुर रेंज), बाइट 1 ... विवेकानंद सिन्हा, (एडीजी नक्सल ऑपरेशन), बाइट 2.... निखिल राखेचा स्टेज बाईट अमरेश मिश्रा, (आईजी रायपुर रेंज),
1
comment0
Report
RMRAJESH MISHRA
Sept 12, 2025 13:47:20
Danti, Uttar Pradesh:ये इनपुट क्राइम बुलेटिन के लिये है । 1209ZUP_MZP_WALKTH_R पीटीसी राजेश मिश्र जी मीडिया मीरजापुर। । रजिस्टार ने मामले को भ्रामक v असत्य कहा मीरजापुर मां विंध्यवासिनी विवि के कुलपति का अमानवीय कृत्य सीट वृद्धि की मांग कर रहे छात्रों को कुचलने का प्रयास 70 की स्पीड से दो छात्रों पर चढ़ी कुलपति की गाड़ी-छात्र गाड़ी की स्पीड देखकर और छात्रों ने भागकर बचाई जान घायल दोनों छात्रों का पीएचसी पड़री में चल रहा इलाज घटना के बाद छात्रों ने पीछे आ रहे रजिस्ट्रार की गाड़ी रोकी छात्रों ने एसएसपी से कुलपति के खिलाफ कार्रवाई की मांग आश्वासन के बाद छात्रों ने आंदोलन को किया समाप्त KBPG और GD बिंनानी प्रधानाचार्य ने बयान किया जारी दोनों कॉलेजों में पिछले वर्ष के तरह सीटों पर होगा प्रवेश
2
comment0
Report
VKVijay1 Kumar
Sept 12, 2025 13:46:30
Noida, Uttar Pradesh:पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल नोएडा पहुँचे स्ट्रीट डॉग के काटने के मामलों को लेकर की प्रेस वार्ता दिल्ली एनसीआर में स्ट्रीट डॉग के काटने की घटनाएं बढ़ती जा रही है स्ट्रीट डॉग को लेकर कोई इंतेज़ाम नही किया जा रहा है नोएड़ा में एक भी शेल्टर होम नही बनाया गया है नोएडा में रोजाना 400 से ज्यादा स्ट्रीट डॉग के काटने के मामले सामने आते है देश मे 12 करोड़ से ज्यादा कुत्ते है नोएडा सभी आरडब्लूए के साथ मिलकर इस समस्या को रखा गया है विजय गोयल ने कहा कि उन्होंने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है उनके प्रिंसीपल सेकेटरी के द्वारा गलत नोटिफिकेशन जारी किया गया जो कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के विपरीत है जल्द ही इसके खिलाफ सभी आरडब्ल्यूए और सोसाइटी को जोड़ सरकार पर दवाब बनाया जाएगा *बाईट : विजय गोयल ( पूर्व केन्द्रीय मंत्री, बीजेपी )*
0
comment0
Report
PSPrince Suraj
Sept 12, 2025 13:45:54
Noida, Uttar Pradesh:ELECTION SPL INPUT - JANTA KA GHOSHNA PATRA - DIGHA VIDHANSABHA REPORTER - आत्मजा दीघा विधानसभा Aatmja Patna दीघा विधानसभा : बिहार में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है… नेता भी तैयार, और जनता भी तैयार। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है क्या इस बार जनता भरोसा दोहराएगी या बदलाव की ओर जाएगी दीघा विधानसभा की तस्वीर साफ दिख रही है। यहाँ के मौजूदा विधायक संजय चौरसिया लगातार दो बार NDA से चुने गए। जनता ने भरोसा दिखाया, लेकिन पूरे नही हुए। लोगों का गुस्सा साफ है। उनका कहना है जब हमारे घरों पर बुलडोज़र चला, तब न विधायक सामने आए, न सांसद ने हमारी आवाज़ उठाई। ऐसे में हम इन्हें दोबारा वोट क्यों दें यानी anti-incumbency इस बार काफ़ी मज़बूत नज़र आ रही है। दूसरी ओर, एक स्थानीय नेता का नाम सबसे ज़्यादा चर्चा में है। जनता कह रही है अगर उन्हें टिकट मिलता है, तो वोट भी उन्हीं को देंगे। क्योंकि वो हमेशा हमारे सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं। महिलाओं की राय भी बदली हुई है। कई महिलाओं ने कहा सिर्फ दीघा ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार में बदलाव की ज़रूरत है। नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद छोड़ देना चाहिए और NDA को नया चेहरा आगे लाना चाहिए। कुल मिलाकर दीघा विधानसभा में जनता का रुझान साफ है लोग नए उम्मीदवार की मांग कर रहे हैं। अगर NDA ने इस बार चेहरा नहीं बदला, तो वोट महागठबंधन की ओर जा सकते हैं।
0
comment0
Report
NZNaveen Zee
Sept 12, 2025 13:45:45
Rewari, Haryana:भा.कि.यू ने जिला प्रशासन को दिया 15 दिन का अल्टीमेटम, कहा;यदि सरकार ने मांगे नहीं मानी तो होगा बड़ा प्रदर्शन....... भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने विभिन्न मांगों को लेकर जिला सचिवालय पर किया प्रदर्शन...... मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एस.डी.एम.को सौंपा ज्ञापन...... 2024 - 25 का 40 फीसदी बकाया मुआवजा जल्द दे सरकार, बारिश से खराब हुई फसलों की गिरदावरी करवाकर सरकार जल्द दे मुआवजा....... बारिश से क्षतिग्रस्त हुए मकानों का मुआवजा आदि इनकी मुख्य मांगे हैं........ एंकर - रेवाड़ी में भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने विभिन्न मांगों को लेकर जिला सचिवालय पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम एस.डी.एम.को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द 15 दिनों में इन मांगों को पूरा करने की मांग की ओर यूनियन के जिला अध्यक्ष ने सरकार को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि भले ही इन्हें लाठी डंडों से पीट देना लेकिन मांगे पूरी नहीं कि तो फिर होगा बड़ा आंदोलन होगा। तो वहीं दूसरी एस.डी.एम.ने कहा कि हम डंडे मारने के लिए नहीं आपकी आवाज सरकार तक पहुँचाने के लिए ऒर आपकी समस्याओं का जल्द समाधान करने आये हैं। बाइट - समय सिंह जिला अध्यक्ष भा.कि.यू.चढूनी. बाइट –ओमप्रकाश वाइस प्रेसिडेंट भा.कि.यू.चढूनी। बाइट - पूर्व सरपंच एवं सदस्य भा.कि यू चढूनी
0
comment0
Report
ACAshish Chaturvedi
Sept 12, 2025 13:45:25
Karauli, Rajasthan:अवैध पैथोलॉजी लैब पर कार्रवाई की तैयारी, 7 दिन में रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश, जिला करौली आशीष चतुर्वेदी एंकर इंट्रो - करौली चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर संचालित कई पैथोलॉजी लैब का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लैब संचालकों को रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया से अवगत कराया गया और जांच शुल्क की सूची लैब के सामने प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए। विभाग ने स्पष्ट कर दिया कि क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के अनुसार तय मापदंड पूरे नहीं करने वाली अवैध लैबों का संचालन बंद कर दिया जाएगा। सीएमएचओ डॉ. जयंतीलाल मीणा ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार अवैध पैथोलॉजी लैब पर रोक लगाने के लिए कार्यालय स्तर पर विशेष कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी समय-समय पर लैब का निरीक्षण कर उनके संचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं की जांच करेगी। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी लैब में मानक पूरे नहीं पाए जाते हैं तो उन्हें पाबंद कर बंद किया जाएगा। डॉ. मीणा ने बताया कि डिप्टी सीएमएचओ हेल्थ डॉ. ओम प्रकाश महावर के नेतृत्व में वरिष्ठ तकनीकी सहायक, सीईए वर्क इंचार्ज और डीपीसी-पीसीपीएनडीटी टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह टीम अवैध लैब की पहचान कर उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करेगी। शुक्रवार को की गई कार्रवाई के दौरान भारत डायग्नोस्टिक सेंटर, आरबी पैथोलॉजी लैब, टू लिप डायग्नोस्टिक सेंटर, एसके डायग्नोस्टिक सेंटर, गोवर्धन लैब, गुमानो डायग्नोस्टिक सेंटर, सुविधा डायग्नोस्टिक सेंटर और गुरु कृपा डायग्नोस्टिक सेंटर का निरीक्षण किया गया। इन सभी लैबों को सात दिवस के भीतर रजिस्ट्रेशन कराने के लिए पाबंद किया गया है। विभाग ने साफ चेतावनी दी है कि जो भी लैब निर्धारित समय में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी नहीं करेंगी, उनके संचालन पर जिला स्तरीय कार्यदल द्वारा सीधा प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। जनता के हित में अवैध और बिना पंजीकरण संचालित हो रही लैबों को अब किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आशीष चतुर्वेदी 8769912378
0
comment0
Report
VAVINEET AGARWAL
Sept 12, 2025 13:45:15
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top